विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, राजेश कुमार वर्मा अध्यक्ष एवं किरण देवी उपाध्यक्ष मनोनीत..!
साहिबगंज :-19/07/2021. झारखंड सरकार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अधिसूचना संख्या 230/सा०क० रांची, दिनांक 14/04/2021. एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परिषद साहिबगंज के ज्ञापांक 602. दिनांक 14/07/2021 के आलोक में आदर्श कन्या उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पोखरिया, साहिबगंज में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी कुणाल किशोर बीपीओ/बीआरसी साहिबगंज की देखरेख में संपन्न हुई..! जिसमें सर्वसम्मति से राजेश कुमार वर्मा को अध्यक्ष एवं किरण देवी को समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया..! उपरोक्त पत्र के आलोक में पूर्व की समितियां विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) एवं विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति (SMDC) को विलोपित कर 19 सदस्यीय समिति गठन करने का निर्देश प्राप्त है..! पुनर्गठन हेतु विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुमना रॉय, शिक्षक मनोहर शर्मा, दीपशिखा भारती सहित अन्य मौजूद थे..!
*******************
तकनीकी एवं पेशेवर तरीके से त्वरित कार्रवाई, लूटी गई स्कार्पियो बरामद..!
एक स्कार्पियो, छ: मोबाइल सहित सात अभियुक्त गिरफ्तार..!
साहिबगंज :- 19/07/2021. पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्टोपोट्टा ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक 20/01/2020. को समय 04:30 बजे संध्या में स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर JH1Y-5571 के चालक जीमरूदीन अंसारी, पिता- कुर्बान मोमिन, ग्राम-तलबरिया, थाना- रांगा, जिला-साहिबगंज गाड़ी मालिक राम प्रवेश सिंह, पिता-रामविलास सिंह, ग्राम-धरमपुर, पोस्ट-पतना, थाना- रांगा, जिला साहिबगंज के कहने पर दो आदमी को बैठाकर बरहरवा से मिर्जाचौकी के लिए चले थे, समय करीब 07:30 बजे संध्या में अम्बाडीहा साहिबगंज तालाब के पास पहुंचे की गाड़ी में बैठे दोनों व्यक्ति पेशाब करने के लिए रुकवा कर दोनों व्यक्ति जीमरूदीन अंसारी (वादी) का मुँह दाब दिया और गाली गलौज करते हुए रिवाल्वर सटाकर मारपीट कर गाडी का चाभी धमकी देकर मांगने लगे, इसी बीच लाल मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आये और चाकू सटाते हुए वादी से गाडी का चाभी छीन लिया और स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर JH1Y-5571को लेकर भाग गए..! इस संदर्भ में स्कार्पियों गाड़ी चालक जीमरूदीन अंसारी, पिता- कुर्बान मोमिन, ग्राम-तलबरिया, थाना- रांगा, जिला-साहिबगंज के लिखित आवेदन के आधार पर बोरियों ( जिरबावाड़ी ) थाना कांड संख्या 75/20 दिनांक 24/01/2020. धारा 394 भा०द०वि० के अंतर्गत अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था..! अनुसंधान के दौरान पूर्व में इस कांड में तीन अभियुक्त ( 1. ) मुमताज, पिता - शेख हुसैन ( 2. ) कुर्बान, पिता- कुल्ले दोनों साकिन छोटी कोदरजन्ना, थाना-मुफस्सिल, जिला-साहिबगंज एवं ( 3. ) मो० औरंगजेब, पिता- मोहम्मद महबूब, साकिन- pyalaa पुर इंग्लिश, जिला- भागलपुर को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका था..! यह कांड लुटे गए स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर JH1Y-5571 की बरामदगी एवं घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लंबित चली आ रही अनुसंधान के दौरान गुप्त सूचना मिली कि लूटे गए उक्त स्कारपियो गाड़ी नंबर JH1Y-5571 भागलपुर जिला (बिहार) स्थित yard (गाड़ी रखने की जगह) में खड़ी है जिसके मालिक सुल्तान है उपरोक्त सुख मिले गुप्त सूचना के आलोक में श्री राजेंद्र दुबे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साहिबगंज के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया गठित टीम के सदस्यों ने तकनीकी एवं पेशेवर तरीके से त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में लूटी गई स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर जेड वन बाई 55 171 को देवघर जिला अंतर्गत रिसिया थाना रेलवे ओवरब्रिज के बगल गांव के दिलीप पांडे के घर से बरामद करने में सफलता हासिल किया..! गिरफ्तार अभियुक्तों में ( 1. ) पवन कुमार दास, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता-सीताराम दास सा० सिकंदरपुर, हरिजन टोला, थाना- मोजाहिदपुर, जिला-भागलपुर ( बिहार )
( 2. ) विनोद कुमार दास, उम्र 34 वर्ष, पिता-स्वर्गीय बैजनाथ दास, सा०- सिकंदरपुर, हरिजन टोला, थाना- मोजाहिदपुर, जिला-भागलपुर( बिहार)
( 3. ) विवेकानंद यादव, उम्र 28 वर्ष, पिता- धीरेंद्र यादव, सा०- सफ़ुलाचक, थाना- बबरगंज, जिला-भागलपुर (बिहार)
( 4. ) देवराज कुमार दास, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता- चौधरी राजेंद्र दास, सा०- सिकंदरपुर, हरिजन टोला, थाना- मोजाहिदपुर, जिला- भागलपुर(बिहार)
( 5. ) अमन कुमार यादव, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता-संजय कुमार, सा०- खुटहा, थाना- बाईपास भागलपुर(बिहार)
( 6. ) मिथुन कुमार यादव, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता- स्वर्गीय छोटन यादव, सा०- खुटहा, थाना- बाईपास भागलपुर(बिहार)
( 7. ) दिलीप कुमार, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता- स्वर्गीय विभाषचंद्र पांडे, सा०- ढाली, थाना- रिखिया, जिला देवघर (झारखण्ड) को गिरफ्तार किया गया..!
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें