
''मातृ पीड़ा"
पाकर धन बेटे ने,माता को ही लात मारी।
पति कब के छोड़ गये, भगवान को हुये प्यारे।
बेटे के सहारे माता ने तब, जीवन जीने की ठानी।
संपत्ति पाकर बेटे, करने लगे मनमानी।
एक दिन ऐसा आया, माँ को निकाला घर से खींच।
बेबस लाचार बूढी माता, माँगने लगी भीख।
जीवन भर पाला जिनको, उन्हीं ने सिखाई सीख।
दूध का कर्ज चुकाने वाले, लूट गये है मुझको।
धन-दौलत के नशे में,भूल गये है मुझको।
नौ महीने कोख का दर्द,याद नहीं अब मुझको।
बेटों ने जो अब दिया,वह दर्द सहन नहीं मुझको।
आँसू अपने किसे दिखाऊ,जब अपनों ने छोड़ा साथ।
चली उठ खड़ी मदद माँगने, कानून के वह पास।
हे जनता के रखवालो, तुम दे दे मेरा साथ।
बेटों ने तो भीख मंगवा दी,तुम थाम लो हाथ।
न्याय की भीख तुम्ही दे दो,तुम्ही से अब आस।
राहगीरों से कब तक मांगू, बुढ़ापा मेरे साथ।
कितनों की तुम रक्षा करते,कितनों को हो न्याय दिलाते।
दिख रहे हो तुम ही अब,इस बूढ़ी का सिर सहलाते।
गर मैं राधा कृष्ण की होती,तो आते मेरे कन्हैया।
मैं तो राधा कलयुगी,तुम्ही पार लगा दो नैया
****************************
उचित रख-रखाव के अभाव में प्याऊ से पीने के पानी को तरस रहे हैं लोग..!
साहिबगंज :- 12/11/2022. गंगा नगरी साहिबगंज में गंगा किनारे पीने के पानी को तरस रहे हैं लोग..!! ज्ञात हो की साहिबगंज बिजली घाट में प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुजन स्नान करने आते हैं, स्नान के क्रम में उन्हें घंटो रुकना पड़ता है इस दौरान प्यास बुझाने के लिए उन्हें पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है..! ऐसा नहीं है की यहां व्यवस्था नहीं की गई है, मगर उचित रख-रखाव और देख-भाल के अभाव में इस व्यवस्था के 12 बजे हुए हैं..! बिजली घाट में प्याऊ की व्यवस्था की गई है, मगर इस प्याऊ में नल नही है..! जिसे या तो विभाग लगाना भूल गई है, या फिर कोई प्याऊ में लगी नलों को अपनी संपत्ति समझ कर अपने साथ ले गया है, जिसका कारण यहां पर निगरानी करने वाले की बहाली न होना है। संबंधित विभाग के पास शायद फंड की कमी है, मगर जब किसी सार्वजनिक संपत्ति का रख-रखाव ठीक से करने में विभाग असक्षम हो तो फिर उस संपत्ति को बनवाने और पैसों को खर्च करने का क्या फायदा, जब उसका उपयोग ही कोई न कर सके और वो संपत्ति सिर्फ लोगों का मुंह चिढ़ाती रहे। बता दें की इसी बिजली घाट पर रोजाना सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुजन स्नान करने आते हैं, इसके ठीक बगल में एक पार्क भी बनाया गया है, जहां समय-समय पर कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है, जिसमे अधिकारियों की भी उपस्थिति रहती है और नेताओं की भी, मगर किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया, जो आश्चर्य की बात है। और इसके ठीक बगल में शमशान घाट भी है जहां शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी लोग अपने परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए आते हैं और इसी बिजली घाट पर स्नान करते हैं, वो भी इस प्याऊ की दुर्दशा को देख कर हैरान हैं। साथ ही इस प्याऊ के आसपास फैली गंदगी को देख कर विभाग पर सवाल उठाते भी दिखते हैं, मगर विभाग है की इन सब से लापरवाह है..??***********************
सस्ती और सुलभ चिकित्सा पद्धति, होम्योपैथी :- डॉ० सूर्यानंद..!
साहिबगंज :- 10/04/2022. वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति होम्योपैथी के संस्थापक जर्मन चिकित्सक क्रिश्चियन फ्राइडरिक सैम्यूल हैनीमैन की 267 वीं जयंती एनआरपी सेंटर स्कूल परिसर में मनायी गई..! डॉ० हैनिमैन की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पण के उपरांत डॉ० सूर्यानंद ने कहा की होम्योपैथी के जनक माने जाने वाले जर्मन मूल के डॉ० सैमुअल हैनीमैन का जन्म 10 अप्रैल को हुआ था..! प्रति वर्ष10 अप्रैल को सैमुअल हैनीमैन की याद में विश्व होम्योपैथी दिवस मनाई जाती है..! इस दिन को मनाने का एकमात्र लक्ष्य लोगों को होम्योपैथिक के प्रति जागरूक करना है..! आज विश्व के लगभग 100 देशों में मरीजों का इलाज होम्योपैथी से किया जा रहा है. होम्योपैथी पद्धति जहां कोई नुकसान नहीं करती है, वहीं इसकी दवाओं की लागत भी बहुत अधिक नहीं होती है..! होम्योपैथी से जटिल से जटिल रोग को जड़ से मिटाया जा सकता है...! आज के समय में होम्योपैथी काफी प्रचलित है..! दुनियाभर में लोग इस पद्धति को काफी महत्व देते हैं..! भारत सहित विश्व के कई देश होम्योपैथी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं...! यह एक सुरक्षित चिकित्सकीय तरीका है जो कई प्रकार की बीमारियों का प्रभावी उपचार कर सकता है...! इसकी आदत भी नहीं पड़ती है साथ ही यह गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सभी के लिए भी सुरक्षित है..! ऐसी कोई बीमारी नहीं जिसका होम्योपैथी में इलाज न हो, बस लोगों को यह ध्यान रखने की जरूरत है कि वह समय से कुशल चिकित्सक के पास इलाज के लिए पहुंच जाएं..! होम्योपैथीक गंभीर बीमारियों का कारगर इलाज व सर्जरी से बचाने वाला है..! इसकी दवा का असर भले ही धीरे-धीरे हो लेकिन यह रोगों को जड़मूल से नाश करता है..! सबसे खास बात यह है कि होम्योपैथिक दवाओं के साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। होम्योपैथिक औषधि बेहद सस्ती और कारगर है। इसमें सभी प्रकार के जटिल नए-पुराने रोगों का इलाज संभव है..! होम्योपैथी में त्वचा, मानसिक और मौसमी बीमारियों का इलाज बहुत कारगर है। इन मरीजों के होम्योपैथी से इलाज से मरीज कम समय और बिना किसी विपरीत प्रभाव के ठीक हो रहे हैं..! होम्योपैथी से इलाज करने से बीमारी जड़ से खत्म हो जाती है..! ऐसा नहीं कि जब तक दवा लेते हैं तो बीमारी ठीक रहे और जब दवा छोड़ने पर बीमारी फिर से उभर जाए..! एक बाद बीमारी ठीक हुई तो दवा पूरी तरह से बंद कर दी जाती है..! दवा बंद होने के बाद भी मरीजों को कोई परेशानी नहीं होती है..! प्रभावी होने की वजह से होम्योपैथी से इलाज करने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है..! डॉ० सूर्यानंद ने बताया की केन्द्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद के अनुसार, यह चिकित्सा का ही एक वैकल्पिक रूप है जो 'समरूपता' दवा सिद्धांत पर आधारित है. इस पद्धति में रोगियों का उपचार न केवल होलिस्टिक दृष्टिकोण के माध्यम से, बल्कि रोगी की व्यक्तिवादी विशेषताओं को समझकर किया जाता है..! हमारा देश वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी होम्योपैथिक दवा निर्माताओं और निर्यातकों में से एक है..! भारत में होम्योपैथी आयुर्वेद के रूप में लोकप्रिय है, दोनों आयुष मंत्रालय के दायरे में आते हैं..! पिछले कुछ समय में आयुष मंत्रालय ने भारत में होम्योपैथी के प्रोत्साहन के लिए कई प्रयास किए हैं..! इन प्रयासों के कारण भारत की आबादी का एक बड़ा हिस्सा अब इलाज की इस प्रक्रिया को अपनाने लगा है..! मौके पर होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर केपी पांडेय, डॉ सूर्यानंद प्रसाद ,डॉ अशोक कुमार ठाकुर, डॉ सच्चिदानंद गुप्ता, डॉक्टर अरुण प्रकाश ,डॉ विजय कुमार , डॉक्टर एस के सिंह एवं मो. हसनैन शामिल थे..!*******************
सहारा विवाद को ले कर निवेशक रेलवे जर्नल इनस्टीच्यूट में बनायेंगे आगे की रणनीति..!
साहिबगंज :- 09/01/2022. साहिबगंज सहारा शाखा के द्वारा अपने उपभोगताओं को भुगतान नही करने का मामला अब धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है, इससे सहारा की नियत पर से भी पर्दा उठता जा रहा है और लोगों के सामने सहारा का असली चेहरा आ रहा है, सहारा ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बल पर हजारों निवेशकों से करोड़ों रुपए जमा लिए मगर अब भुगतान के समय सभी अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हटते दिख रहे हैं। ऐसे में निवेशकों की जमा पूंजी डूबती दिख रही है जिसकी जिम्मेदारी कोई भी लेने को तैयार नहीं है, इसी तरह पिछले लंबे समय से भुगतान के लिए सहारा का चक्कर लगा रहे एक उपभोगत विकास चौधरी ने सहारा और उसके कर्मचारियों से दुखी हो कर जहां शनिवार को सहारा कार्यालय के समक्ष धरना किया वहीं इससे संबंधित आगे की रणनीति को ले कर सोमवार को साहिबगंज रेलवे जर्नल इनस्टीच्यूट में 12 बजे उपस्थित होंगे साथ ही कई अन्य निवेशक भी इनके साथ यहां उपस्थित हो कर आगे के आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।
****************
सहारा ने किया अपने निवेशकों को बेसहारा..!
भुगतान की मांग को ले कर सड़क पर आए निवेशक।
इधर आज हुए धरने के बावजूद कई अन्य निवेशकों ने भी अपने भुगतान की मांग की जिसके जवाब में भी कार्यालय कर्मचारियों द्वारा उन्हे समय ही दिया गया है, और वो भी कोई स्पष्ट नहीं है उनका कहना है की उन्हे भी इस बात की स्टीक जानकारी नहीं है की भुगतान कब तक संभव होगा, आज इसी बात को ले कर जब हमारे संवाददाता ने रीजनल मैनेजर से बात की तो उन्होंने आश्वासन दिया की इस वर्ष मार्च के बाद कभी भी भुगतान शुरू हो सकता है, मगर इस विषय पर उन्होंने पक्का कुछ नही कहा पर सहारा सेवी के बीच चल रहे विवाद के समाधान होने तक भुगतान नही किया जा सकता की बात उनके द्वारा कही गई, बता दें की सहारा सेवी विवाद सहारा की सिर्फ दो स्कीमों को ले कर चल रहा है और निवेशकों इस दोनों स्कीमों के अलावा चल रही अन्य स्कीमों का भुगतान मांग रहे हैं इस लिहाज से अगर देखा जाए तो भुगतान के लिए सहारा सेवी विवाद का हवाला देना भी एक गैर जिमेदाराना जवाब है। फिलहाल मामले को ले कर जहां सहारा के एजेंट सहमे हुए हैं वहीं निवेशकों ने अब कड़ा रुख अपना लिया है, मगर कार्यालय कमचारियों को देख कर ऐसा नही लगता की उन्हे इन सब से कोई फर्क पड़ रहा हो, अगर ऐसा नही होता तो आज कम से कम वो धरने पर बैठे लोगों से मिल कर उनसे इस विषय पर बात जरूर करते मगर बात करना तो दूर की बात कल कार्यालय आए कर्मचारियों में से आज कई कर्मचारी भी गायब ही नजर आए। और मामले को ले कर सभी ने एक ही सवाल उठाया जो हमने कल भी उठाया था की अगर भुगतान नही हो रहा है तो कार्यालय खुला क्यों है, कार्यालय प्रबंधक क्यों नहीं है, क्या कोई बैंक लंबे समय तक बिना प्रबंधक के चलाया जाना चाहिए, और इसी जवाब का जवाब जब हमने रीजनल मैनेजर केशव झा से पूछा तो उन्होंने कहा की अभी स्तिथियां विपरीत है और विपरीत स्तिथि में कोई भी प्रबंधक के पद पर बना नही रहना चाहता, तो फिर सवाल है की आखिर कार्यालय चला कौन रहा है। इधर जब हमने कुछ एजेंटों से भुगतान को ले कर बात की तब उन्होंने बताया की कार्यालय में काम कर रहे स्टाफ का कहना है की 100 रूपया जमा कीजिए और 75 रुपए का भुगतान करवा लीजिए, मतलब जितने का भुगतान करना का उस राशि के अलावा 25% अतिरिक्त राशि कार्यालय को जमा करने का दबाव उन पर बनाया जा रहा है। इधर आज धरना प्रदर्शन करने आए निवेशकों ने कहा है की ये सब यहीं खत्म नहीं होने वाला है, आगे हम इसके लिए एक कमिटी का गठन करेंगे और उस कमिटी में जो भी निवेशक चाहे जुड़ सकते हैं उसके बात इस आंदोलन तेज किया जाएगा और इसके संबंध में जिला प्रशासन से भी बात की जाएगी साथ ही सभी सहारा कार्यालय के कर्मचारियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी भी दर्ज करवाई जाएगी।
********************
सुदूर दुर्गम पहाड़िया क्षेत्र में ऊनी कपड़े व कंबल इत्यादि का वितरण किया जाना निर्धारित :- शिखा..!
स्वास्थ जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सुदूरवर्ती ग्रामीणों को जागरूक करने कि सख्त आवश्यकता :- पिंकी..!
कम्युनिटी हेल्थ एक्शन टीम कि औपचारिक बैठक संपन्न..!
लाभुक ने सिटी मैनेजर पर लगाया पच्चीस हजार रुपए माँगने का आरोप..!
पीड़ित परिजन हैरान-परेशान..!
अंचलाधिकारी द्वारा मृतक के परिजनो को अंत्येष्टि हेतु चेक निर्गत, अकाउंट ब्लॉक के कारण निकासी अवरुद्ध..!
सहिबगंज :-01 /09/2021. जिले के बोरियो प्रखंड के अंचलाधिकारी द्वारा पीड़ित को निर्गत कराया गया चेक दूसरी बार भी हुआ बाउन्स।यहाँ बताते चले कि जिला नगरपरिषद क्षेत्र के वार्ड 27 निवासी बिट्टू मंडल पिता उमेश मंडल 21 वर्षीय की मौत दिनांक 14 सितंबर को करेंट की चपेट में आ जाने से हो गई थी।वही ग्रामीणों द्वारा इसे बिजली विभाग की लापरवाही बताया था,और उक्त मृतक के शव के साथ जिरवाबाड़ी ओपी में ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुये कहा था कि बिजली विभाग द्वारा हमारे घरों मे बिजली द्वारा मीटर लगवाकर बिजली दी गई और हरेक माह बिजली बिल भेज दिया जाता है,और ससमय बिल न चुकाने पर बिजली कनेक्शन काट देने की धमकी दी जाती है साथ ही बिजली बिल के साथ हरेक माह सर्विस चार्ज भी वसूला जाता है,पर सर्विस के नाम पर एक बिजली का खंबा तक उप्लब्ध नहीं करवाती,जिस कारण हमारे ग्राम में लगभग 100 से भी ज्यादा घरों में बिजली खुद से तार खींचकर लायी जाती है।जिस वजह से इन सैकडों तारोंके मौत झूलती रहती है।जिस वजह से बिट्टू के प्राण चले गये।वही मामले में शव के साथ ग्रामीणों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी हेमंत सती तुरंत मौके पर पहुँच मामले को शांत करवाते हुये तत्काल अंचलाधिकारी महेंद्र माँझी द्वारा शवदाह हेतु तत्काल 10 हजार का चेक निर्गत करवाया व दो लाख रुपये भी दिलवाने की बात कही।अब विडंबना यह है कि पीड़ित परिवार वही 10 हजार का चेक लिये बैंक का चक्कर काट रहे है,और उनको पैसे नहीं मिल रहे वही बैंक कर्मी इसका कारण उक्त चेक का अकाउंट को ब्लॉक बताया जाता है।यह वाक्या पहली बार दिनाक 21 सितंबर को हुआ था,जिसके बाद अंचलाधिकारी ने कहा था कि किसी वजह से ऐसा हुआ होगा जिसे दो दिवसों में ठीक कर लिया जायेगा और पीड़ित परिवार को राशि मिल जायेगी।इस आस्वाशन के बाद पीड़ित परिवार दोबारा 28 सितंबर को बैंक पहुँचे और फिर से बैंक में चेक जमा करवाया।पर गुरुवार 30 सितंबर को बैंक ने वहीं जवाब देते हुये चेक वापस कर दिया। अब एक तरफ बेटे की मौत का गम दूसरी तरफ चेक का बाउंस हो जाना पीड़ित परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा मजाक उड़ाये जाने जैसा लग रहा है।सड़क दुर्घटना में मृत महिला की हुई पहचान..!
साहिबगंज :- 29/09/2021. बीते मंगलवार दोपहर जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत बिजली ऑफिस के सामने हुई टोटो दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई थी,और उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी, जिसके बाद पुलिस ने बताया की उक्त महिला की पहचान बुधवार को सकुंतला देवी आईटीआई के नजदीक अद्रो निवासी के रूप में हो गई है। वही दुर्घटना के बाद उक्त मृतक महिला को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया था और अब महिला की पहचान होने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं उक्त टोटो चालक को क़ानूनी करवाई पूर्ण करते हुए उसे जेल भेज दिए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार टोटो चालक का नाम मंटू साव पिता श्रीपति साह ओपी क्षेत्र के ग्राम प्रेमनगर निवासी बताया गया है..।******************
निर्माणाधीन हनुमान मंदिर के खंभे तोड़ने का थाने में आवेदन..!
सहिबगंज :- 15/09/2021. जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत मौजा घोघी शांति नगर के ग्रामीणों ने बुधवार को ओपी के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया, साथ ही पुलिस को आवेदन देते हुये बताया की ग्राम छोटा पंचगढ़ निवासी अनिता देवी, पति बुधवा उराँव ने उनके द्वारा बनाये जा रहे हनुमान मंदिर के खंभे को तोड़ दिया। वही मामले को लेकर ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मंदिर निर्माणकर्ताओ के द्वारा आवेदन प्राप्त होते ही उक्त महिला अनिता देवी से पूछताछ की गई जिसमे अनिता देवी ने बताया कि उक्त जमीन मेरी है जिसे हड़पने के उद्देश्य से मेरी अनुपस्थिति में मंदिर बनाया जा रहा था। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने उक्त जमीन पर 144 करते हुये दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया..!स्ट्रीट लाइट बनी पशु मौत का कारण..!!
सहिबगंज :- 06/08/2021. नगरपरिषद क्षेत्र में रात्रि के अंधेरे को दूर कर राहगीरों को राह दिखाने वाली स्ट्रीट लाइट अब मौत बॉटने का कार्य भी कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय अंतर्गत साक्षरता चौक सहिबगंज बोरियो मुख्यपथ के किनारे रात्रि के अंधकार को प्रकाशमय बनाने हेतु लगवाई गई स्ट्रीट लाइट के नंगे तार की चपेट में आकर शुक्रवार की सुबह एक दुधारू पशु(भैंस)की मौत हो गई।वही मामले को लेकर पशु मालिक गौतम यादव ने बताया की वह रोजमर्रा की तरह आज भी सुबह के करीब 9 बजे अपनी तीन भैसों को चराने लेकर जा रहे थे कि अचानक एक भैस को तड़पते हुये देखा वह दौड़कर उक्त भैस की तरफ पहुँचे और पाया कि वह स्ट्रीट लाइट के नंगे तार से सट गई है और करेंट से तड़प रही है।आनन फानन में उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से बॉस के सहारे भैस को तार से अलग किया पर तबतक बहुत देर हो गई,करेंट अपना कार्य पूर्ण करते हुये भैस को मौत की नींद सुला चुका था।वही अपनी दुधारू भैंस की मौत पर गौतम मौके पर ही बैठ रोने लगे, जब लोगों ने भैस की मौत पर उनका इतना अधीर हो जाने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि भैस ही उनके परिवार के जीविका का एक मात्र सहारा है वह भैसों का दूध बेचकर ही अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे है।अब ऐसे में रोज 10 से 12 किलो दूध देने वाली भैस का स्ट्रीट लाइट की देखरेख करने वालों की गलती से मर जाना मेरे परिवार पर बिपत्ति का पहाड़ टूटने जैसा है। ऐसा नहीं है यह इस तरह की कोई पहली घटना हुई हो इसे पहले भी जिले में विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं सामने आती रही है मगर इसको और इसकी व्यवस्था को ले कर संबंधित विभाग की उदासीनता या फिर लापरवाही की कोई सीमा नहीं है, क्योंकि विभाग मामले में इस व्यवस्था को सुधार करने की तरफ कोई पहल करता नही दिख रहा है हालांकि जब ऐसी घटनाए सामने आती हैं तो विभाग एक बार सक्रिय जरूर नजर आता है मगर उसके बाद सिर्फ अपने उपभोगताओं से कर वसूलने में लगा रहता है, इस तरह की घटनाओं में न सिर्फ बेजुबान पशुओं की जान जाती है साथ लोगों को भी अकालमृत्यु का शिकार होना पड़ता है।*****************
आदिम जनजाति पहाड़िया गाँव में अफवाह व खौफ, टीकाकरण जागरूकता की आवश्यकता :- शिखा पहाड़िन..!
वैक्सीनेशन ही कोरोना से बचने का एकमात्र ब्रह्मास्त्र :- पिंकी मुर्मू..!
कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 60 पहाड़िया समुदाय ने लिया टीका, प्रोत्साहन हेतु उपहार स्वरुप मास्क व सेनिटाइज़र वितरण..!
साहिबगंज :- 30/07/2021. उपायुक्त साहिबगंज के निर्देशानुसार बोरियो प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत आदिम जनजाति पहाड़िया गाँव अदरो पहाड़ में कम्युनिटी हेल्थ एक्शन टीम व मोबाइल वैक्सीनेशन टीम के साझा सहयोग से कोविड टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 60 पहाड़िया समुदाय के लोगों का टीकाकरण किया गया...! ज्ञात हो की कोरोना महामारी से बचाव और तीसरी लहर के प्रभाव को खत्म करने के उद्देश्य से शत प्रतिशत टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत बोरियो प्रखण्ड के पहाड़िया गाँव अदरो पहाड़ में 18 मई 2021 को रामनिवास यादव, उपायुक्त, साहिबगंज ने विजिट किया था..! विजिटिंग के उपरांत गांव में टेलीविजन एवं डिश कनेक्शन लगाया गया, जिससे पहाड़िया समुदायों में वैक्सीनेशन के प्रति रुझान और जागरूकता बढे और ग्रामीण प्रोत्साहित होकर टीकाकरण करवाए, परन्तु वही ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हुई..! अफवाह में फंसे ग्रामीणों ने वैक्सीनेशन के लिए मना कर दिया था..! जिसके बाद कम्युनिटी हेल्थ एक्शन टीम की सक्रीय सदस्य शिखा पहाड़िन द्वारा लगातार उक्त गांव में विजिट कर पहाड़िया समुदाय को कोरोना जैसी वैश्विक महामारी और टीकाकरण के महत्व को अवगत कराते हुए समुदाय के लोगो को जागरूक किया..! अथक जनजागरूकता के बाद ग्रामीणों ने अफवाह से निकलकर टीकाकरण के लिए हामी भरी..! उक्त कार्य में गांव के ग्राम प्रधान रमेश पहाड़िया ने भरपूर सहयोग किया..! कम्युनिटी हेल्थ एक्शन टीम की सक्रीय सदस्य शिखा पहाड़िन ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर सबसे भयावह थी, इस दूसरी लहर में अनेक लोगों की जान चली गई, कई परिवार तबाह हो गए..! अब तीसरी लहर के आने की पूर्व सूचना है, तीसरी लहर कब आती है..?? यह तो पता नहीं है..! लेकिन, इसे लेकर लोगों में दहशत है..! वहीं जिला प्रशासन तीसरी लहर को निष्प्रभावी करने के उद्देश्य से अनेक जागरूकता कार्यक्रम चला रही है, शत प्रतिशत टीकाकरण महाअभियान के तहत लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है..! इसके अंतर्गत जिला प्रशासन की टीम गांव-गांव जाकर जागरूकता कार्यक्रम चला रही है..! परिणामफल स्वरुप लोगों में वैक्सीनेशन के प्रति रुझान बढ़ा है..! कम्युनिटी हेल्थ एक्शन टीम की सक्रीय सदस्य पिंकी मुर्मू ने युवाओं से वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की अपील करते हुए कहा कि समाज के वैसे वंचित वर्ग जिनके पास समुचित जानकारी का अभाव है, उन्हें जागरूक करने की जरूरत है..! वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने में कम्युनिटी हेल्थ एक्शन टीम की सक्रीय सदस्य शिखा पहाड़िन, पिंकी मुर्मू, गोपाल कुमार व मोबाइल वैक्सीनेशन टीम के डॉ० विवेक भारती, हेना कौशर, मार्सिले बेसरा, सुमित्रा गुड़िया का सराहनीय व प्रशंसनीय योगदान रहा..!****************
महीनो से जलमीनार बंद, ग्रामीण एवं राहगीर परेशान..!
साहिबगंज :- 28/07/2021. तालझारी अंचल अंतर्गत सकरीगली, भगियामारी पंचायत के पलटनगंज गांव में एक अजीब मामला सामने आया है जिसमे सोलर आधारित जल मीनार चालु अवस्था में रहने के वावजूद बंद है, कारण कुछ इस प्रकार है कि जिस जगह या यूँ कहे जिसके दरवाजे के आगे जलमीनार स्थापित है उस व्यक्ति के द्वारा स्टार्टर व तार को काट कर अपने घर में रख दिया गया है, स्थानीय ग्रामीणों एवं राहगीरों को पीने की पानी के आभाव में चिलचिलाती गर्मी झेलते हुए प्यासे रहना पड़ता है..! उक्त मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की यह समस्या लगभग 2 महीने से है, इस समस्या से वी०एल०डब्लू० सुनील यादव को ग्रामीणों ने मौखिक रूप से शिकायत कर अवगत भी किया था, जिसके उपरांत वी०एल०डब्लू० सुनील यादव द्वारा दो बार आकर ग्रामीणों के सहयोग से बंद पड़े जल मीनार को चालू करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन वह विफल रहे..! जिनके दरवाजे पर सोलर आधारित जल मीनार लगा है, वह लगाने नहीं दिया और स्टार्टर व तार को अपने घर के अंदर ही रहने दिया..! ग्रामीणों व वी०एल०डब्लू० के द्वारा समझाने के बाद भी स्टार्टर व तार यह कहते हुए नहीं दिया की जलमीनार चालु होने से दरवाजे पर जल का जमाव हो जाता है, तब वी०एल०डब्लू० ने बताया की सोख्ता गड्ढे का निर्माण किया हुआ है जल जमाव नहीं होगा..! समझाने बुझाने के उपरांत भी इसके द्वारा स्टार्टर व तार नहीं दिया गया..! ग्रामीणों ने बताया की सोखते का इस्तेमाल किसी एक व्यक्ति विशेष द्वारा किया जा रहा है, और जिस कार्य हेतु सोखते का निर्माण हुआ है उसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है, जिस वजह से लोग तो प्यास से त्राहिमाम कर ही रहे है साथ ही सरकारी पैसों का दुरुपयोग भी हो रहा है।टीकाकरण के उपरांत उपहार स्वरुप मास्क व सेनेटाइजर वितरण..!
साहिबगंज :- 20/07/2021. शत-प्रतिशत टीकाकरण अभियान के अंतर्गत उपायुक्त राम निवास यादव के निर्देशानुसार ग्राम- धगोड़ा (नीचे टोला), पंचायत-सालगाछी, प्रखंड-तालझारी में आदिम जनजाति पहाड़िया समुदायों को प्रेरित करने के उद्देश्य से कोरोना टीका लगवाने वाले सभी पहाड़ियों को वैक्सीनेशन के बाद उपहार स्वरुप मास्क और सैनिटाइजर प्रदान की गई..! उपायुक्त द्वारा कम्युनिटी हेल्थ एक्शन टीम (chat) को मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराकर आदिम जनजाति पहाड़िया समुदायों के बीच सामूहिक वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित की गई, कार्यकर्म के अंतर्गत टीकाकरण से सम्बंधित पहाड़िया समुदायों के मन में बैठी भ्रांतियों को दूर किया गया..! ए०एन०एम० नीलिमा सोरेन व स्वस्थकर्मी सुरेंद्र के सहयोग से 44 आदिम पहाड़ियों ने कारोना का टीका लिया..! उपायुक्त ने बताया कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीकाकरण जरूरी है, कोरोना टीका के साथ मास्क और सैनिटाइजर के उपयोग से ही हम संक्रमण से दूर रह सकते हैं। कम्युनिटी हेल्थ एक्शन टीम (chat) सदस्य शिखा कुमारी पहाड़िन ने नियमित मास्क उपयोग व सामाजिक दुरी का सख्ती से पालन करने की बात कही..! वही टीम सदस्य पिंकी मुर्मू ने सेनिटाईजर का प्रयोग ऐसे करें बता कर ग्रामीणों को जागरूक किया..! शत-प्रतिशत सफल टीकाकरण अभियान के अंतर्गत कम्युनिटी हेल्थ एक्शन टीम (chat) के सक्रीय सदस्यों में गोपाल कुमार, शिखा पहाड़ीन, पिंकी मुर्मू, सेमी मालतो, गुड़िया मालतो, राजेन्द्र पहाडिया (ग्राम-प्रधान) सहित अन्य सभी ग्रामीणों का सराहनीय व प्रशंसनीय योगदान रहा..!*******************
रिक्रूमेंट सूचना..!
साहिबगंज शहरी क्षेत्र में रेस्टुरेंट हेतु लड़के/लड़कियों की आवश्यकता..!
(02) कूक/शेफ :- 1 से 3 साल का रेस्टुरेंट/होटल में कार्यानुभव..! (वेतनमान :- 10000 से..............)
(03) फ्लोर स्टॉफ :- फ्लोर सर्विस कार्य हेतु अनुभवी/फ्रेशर दसवां पास हिंदी/इंग्लिश के जानकार सुसभ्य लड़के/लड़कियों की आवश्यकता..! (वेतनमान :- 4000 से...........)
( रहने खाने की व्यवस्था सहित..! )
संपर्क सूत्र :-
प्रभाकर कुमार
9304963405.
गोपाल कुमार
7654422342.
प्रसूति अस्पताल में चिकित्सक की अनुपस्थित, अजन्मे जुड़वा बच्चों की मौत..!
साहिबगंज :- 10/07/2021. प्रसूति अस्पताल में चिकित्सक की अनुपस्थित रहने की वजह से अजन्मे जुड़वा बच्चों की मौत होने का मामला सामने आया है, जिसमे पीड़ित पक्ष की तरफ से जिम्मेदार चिकित्सक पर हत्या का मामला चलाने की बात कही गई है, जानकारी अनुसार आज सुबह 3:30 बजे उक्त गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाया गया था मगर उस समय अस्पताल में जिसकी ड्यूटी थी वो उपस्थित नहीं थी, जिसके बाद वहां उपस्थित नर्स के द्वारा ड्यूटी पर अनुपस्थित चिकित्सक पूनम कुमारी को कई बार इसकी सूचना दी गई मगर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को नही निभाया, उनके इस गैरजिम्मेदाराना रवैए की वजह से दुनिया में आने से पहले ही दो जुड़वा बच्चों की मौत हो गई, पीड़ित पक्ष की तरफ से बताया गया है की उक्त महिला को शादी के कई सालों बाद गर्भ ठहरा था और उसकी गर्भ में दो जुड़वां बच्चे थे, पांच महीने की इस गर्भवती महिला को तकलीफ होने के बाद इसे अस्पताल लाया गया था, पीड़ित पक्ष की तरफ से बताया गया की नर्स द्वारा बिना चिकित्सक के जांच किए ही पांच इंजेक्सन फोन पर चिकित्सक के द्वारा कहे अनुसार दिए गए हैं जिसकी वजह से ही इन बच्चों मृत्यु हो गई, अगर डाक्टर सही समय पर आ जाती तो उनके बच्चे आज सुरक्षित रहते. मामले को ले कर जब सुबह इसकी शिकायत सिविल सर्जन से की गई तो उन्होंने भी पीड़ित को दो टूक जवाब देते हुए कहा की आपको जो करना है करिए, हमे जो करना होगा वो हम करेंगे. अब पीड़ित पक्ष ने मांग की है की इस लापरवाह डाक्टर पर हत्या का केस बनना चाहिए क्योंकि ये लोग अपने निजी नर्सिंग होम में तो समय देते हैं मगर अस्पताल में लापरवाह रहते है. मामले की जानकारी होने पर विभाग में हड़कंप मची हुई है,और इसी बात को ले कर आज सुबह अपर समाहर्ता अनुज कुमार ने मामले की जानकारी प्राप्त करने के लिए अस्पताल का निरीक्षण किया साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया की मामले में डाक्टर के दोषी पाए जाने पर करवाई की जाएगी।
साहिबगंज :- 04/07/2021. इन दिनों शहर पेयजल संकट के दौर से गुजर रहा है। जिसकी वजह से शहरवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदारों की गलती की वजह से शहर के विभिन्न वार्डों में पानी सप्लाई की पाइप लाइन टूट जाने से पिछले कई हफ्तों से पेयजल की कमी इन वार्डों के लोगों को भुगतनी पड़ रही है। जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। हालांकि बीच के दो दिन विभाग की तरफ से कुछ वार्डों में एक आध दिन पानी के टैंक की व्यवस्था जरूर की गई थी। मगर उसके बाद कहानी फिर वहीं पर अटक गई और लोग फिर से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। दूसरी तरफ पूर्व में शहर के विभिन्न वार्डो में पेयजल सप्लाई के लिए वाटर एटीएम मशीन की व्यवस्था भी की गई। जिससे पेयजल प्राप्ति हेतु पहले एक एटीएम कार्ड लेना पड़ता है। जिसे बकायदे पैसे देकर रिचार्ज करवाना पड़ता है।मगर पिछले कुछ समय से वाटर एटीएम पानी सप्लाई व्यवस्था भी ठप हो गई है। जिसका कारण पिछले दिनों आए यास तूफान है। यास चक्रवात के दौरान हुई भारी बारिश से सप्लाई प्लांट में पानी घुस गया और सारी मशीनें खराब हो गई हैं। फिलहाल इन खराब मशीनों को ठीक करने के लिए भेजा गया है। मशीन ठीक होने के बाद पुनः वाटर एटीएम व्यवस्था को चालू कर दिया जाएगा। शहर में वर्तमान में कुल 9 वाटर एटीएम लगे हुए हैं। इन एटीएम के सैकड़ों उपभोक्ता हैं। कुल मिला कर वर्तमान में साहिबगंज शहरवासियों को पीने के पानी की किल्लत हो गई है और लोग पेयजल संकट से गुजर रहे है।पर इस ओर किसी का ध्यान आकर्षित नहीं हो रहा है।जिओ फाइवर लगवाने वाले इंचार्ज कर रहे है धोखाघड़ी..!
सहिबगंज :- 26/11/2021. जिले में आजकल खुद को जिओ कंपनी का
इंचार्ज बताने वाले लोग धोखाधड़ी पर उतर आए है जो कि जिओ फाइवर के नाम पर आप से पूर्व में मोटी रकम लेकर कनेक्शन तो कर देते है तदोपरांत अपने कार्य को पूरा समझ चुपचाप सो जाते है, उसके बाद उपभोक्ता के प्रति उनका कोई ध्यान नहीं रहता और उपभोक्ता परेशान रहता है और अपना पैसा जिओ कंपनी ने लूट लिया ऐसा समझता है। अगर आप भी जिओ फाइवर की सर्विस लेना चाहते है तो सौ बार सोच लीजिये।जी हाँ, सहिबगंज से जिओ फाइवर से परेशान एक ऐसे ही उपभोक्ता का मामला सामने आया है। दरअसल हुआ यह कि इसी जून माह दो व्यक्ति सहिबगंज के साक्षरता चौक निकट निवासी कुमोद साह पिता चुनचुन साह व चंदा देवी पति सज्जन कुमार के घर आये व प्रलोभन देते हुये उनको बताया कि वह जिओ कंपनी की तरफ से है और जिओ फाइवर का कनेक्शन दे रहे है, जिसमे सुविधा के नाम पर आपको टेलीविजन व 8 मोबाइल में अनलिमिटेड डेटा व अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा दी जायेगी, साथ ही यह भी कहा कि अभी जिओ की तरफ से चल रहे ऑफर के तहत एक माह का फ्री डेमो भी दिया जा रहा है। अगर आपको जिओ फाइवर पसंद ना हो तो आप अपना कनेक्शन कट करवा सकते है ,बशर्ते आपको पहले पैसे देने होंगे,जो कि सिक्युरिटी मनी होगी और कनेक्शन कटवाने के बाद वापस कर दी जायेगी। कुमोद साह वह चंदा देवी दोनों का घर आमने सामने था और उनदोनों को ही यह ऑफर पसंद नहीं आ रहा था, दरअसल दोनों ही व्यक्तियों के पास एक एक ही मोबाइल था, और उन्हें जिओ का यह ऑफर महंगा लग रहा था। बात ना बनती देख खुद को जिओ कंपनी का मुलाजिम बताने वाले ने घर मे अकेली महिला को कुमोद साह को देखकर अपना पैतरा बदला और कहा कि अगर आपको सौदा महंगा लग रहा तो एक कनेक्शन में आठ मोबाइल और टेलीविजन की सुविधा है, आप दोनों एक ही कनेक्शन में अपना कार्य कर सकते है व टेलीविजन व मोबाइल का आनंद उठा सकते है, और फिर पैसे भी दोनो के बंट जायेंगे। उनके इस ऑफर को सुनने के बाद तय हुआ कि चंदा देवी का एक मोबाइल व एक टी०वी० चलना है जिसके लिये उनको तत्काल 1750 रुपए देने होंगे जिसमे उनको एक सेटअप बॉक्स दिया जायेगा। और कुमोद साह को सिर्फ एक मोबाइल चलाना है जिसके लिये उनको 750 रुपये देने होंगे, मतलब कुल 2500 रुपये का भुगतान करना होगा। काफी सोच विचार के बाद दोंनो ने 2500 रुपए का भुगतान कर जिओ फाइवर का कनेक्शन ले लिया कनेक्शन कुमोद साह के नाम से लिया गया और फिर जिओ कंपनी के वह व्यक्ति शाम को काम ही जायेगा कहकर चले गये। उनके कहे मुताबिक शाम को ऑपरेटर आये और दोनों के घर कनेक्शन कर चले गये। यहाँ तक तो ठीक ठाक था पर जैसे ही चंदा देवी के जिओ फोन का पूर्व की सुविधा का रिचार्ज खत्म हुआ उनके फोन ने कार्य करना बंद कर दिया जिससे वह परेशान होने लगी, उन्होंने जिओ फाइवर वालों को फोन करवाया और अपनी समस्या बताई पर उल्टे उन्ही से सवाल किये जाने लगे कि आपने किनसे कनेक्शन लगवाया क्यों लगवाया हम उनसे बात करेंगे, तो कभी आपकी शिकायत दर्ज कर ली है, तो कभी ओपरेटर जा रहे है आपका काम हो जायेगा इस प्रकार का झांसा देने लगे पर करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जिओ फाइवर के कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ता की समस्या का समाधान नहीं किया गया। और उक्त उपभोक्ता अभी भी परेशान ही है। इसी प्रकार का एक मामला एक महिला पत्रकार ने सुनाया की इंचार्ज को कॉल कर कर के मैं परेशान हो चुकी, कॉल करने पर एटीट्यूट दिखाता है और कल आएंगे जैसे झूठे आश्वासन देकर समय बर्बाद कर रहा है..! कहने का तात्पर्य यह है कि जिओ फाइवर द्वारा कनेक्शन के नाम पर लुभावनी बाते कर रुपए ऐंठे जा रहे है, पर सुविधा के नाम पर उपभोक्ताओं को ठेंगा मिल रहा है, इसे धोखाधड़ी नहीं तो और क्या कहे..!!
सोहेल हत्याकांड में शामिल पाँच अभियुक्त गिरफ्तार..!
सहिबगंज :- 22/06/2021. मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक किस्पोट्टा
ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुये बताया कि बीते19 जून को जिले के बरहरवा थाना अंतर्गत ग्राम इस्लामपुर निवासी सोहेल हुसैन पिता सहादत हुसैन की रांगा थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी रीमा बीबी के फर्द बयान के ऑफर पर संदीप साह,राजेश साह,पंकज लाला,मिठुन मंडल,दिनेश पंडित व तीन अन्य लोगों के विरुद्ध रांगा थाना काण्ड संख्या 62/2021दर्ज करते हुये बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अपराधियों की पेशेवर तरीके से अनुसंधान प्रारंभ किया,और तकनीकी सहयोग से राजेश साह पिता स्वर्गीय मनमोहन साह,रांगा थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर निवासी,संजर आलम पिता मंसूर आलम बिहार राज्य अंतर्गत कटिहार जिला के नॉगछिया थाना क्षेत्र के ग्राम उजानि निवासी,रंजीत चौधरी उर्फ छोटू पिता स्वर्गीय सुबोध चौधरी सहिबगंज जिले के ग्राम फुटानी नया टोला निवासी,संदीप कुमार साह पिता स्वर्गीय अम्बिका प्रसाद साह तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बभनगामा निवासी व विनय प्रामाणिक पिता स्वर्गीय नारायण प्रामाणिक तीनपहाड़ थाना क्षेत्र निवासी को गिरफ्तार करने में सफलता हाँसिल की।उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के क्रम में सोहैल हत्याकांड में अपनी अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुये पुलिस को घटना में इस्तेमाल होनेवाले हथियारों के बारे में भी जानकारी दी।वही गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने दो देशी कट्टा,12 जिंदा कारतूस एक खाली खोखा,5 मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल बरामद किया है।आगे गिरफ्तार अभियुक्तो को न्यायिक हिरासत भेजने की प्रकिया चल रही है।
ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुये बताया कि बीते19 जून को जिले के बरहरवा थाना अंतर्गत ग्राम इस्लामपुर निवासी सोहेल हुसैन पिता सहादत हुसैन की रांगा थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी रीमा बीबी के फर्द बयान के ऑफर पर संदीप साह,राजेश साह,पंकज लाला,मिठुन मंडल,दिनेश पंडित व तीन अन्य लोगों के विरुद्ध रांगा थाना काण्ड संख्या 62/2021दर्ज करते हुये बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अपराधियों की पेशेवर तरीके से अनुसंधान प्रारंभ किया,और तकनीकी सहयोग से राजेश साह पिता स्वर्गीय मनमोहन साह,रांगा थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर निवासी,संजर आलम पिता मंसूर आलम बिहार राज्य अंतर्गत कटिहार जिला के नॉगछिया थाना क्षेत्र के ग्राम उजानि निवासी,रंजीत चौधरी उर्फ छोटू पिता स्वर्गीय सुबोध चौधरी सहिबगंज जिले के ग्राम फुटानी नया टोला निवासी,संदीप कुमार साह पिता स्वर्गीय अम्बिका प्रसाद साह तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बभनगामा निवासी व विनय प्रामाणिक पिता स्वर्गीय नारायण प्रामाणिक तीनपहाड़ थाना क्षेत्र निवासी को गिरफ्तार करने में सफलता हाँसिल की।उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के क्रम में सोहैल हत्याकांड में अपनी अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुये पुलिस को घटना में इस्तेमाल होनेवाले हथियारों के बारे में भी जानकारी दी।वही गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने दो देशी कट्टा,12 जिंदा कारतूस एक खाली खोखा,5 मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल बरामद किया है।आगे गिरफ्तार अभियुक्तो को न्यायिक हिरासत भेजने की प्रकिया चल रही है।गिरफ्तारी ना होने से बलात्कारी का मनोबल बढ़ा, दी जान मारने की धमकी..!
सहिबगंज :- 11/06/2021. जिले के बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरमसिया पहाड़टोला निवासी 15 बर्षीय नाबालिक ने शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौप कर सुरक्षा की गुहार लगाते हुये कहा है कि बीते 1 जून 2021 को मैं रोजमर्रा की तरह अपने घर से पानी लेने सड़क पर आई थी,और पानी लेकर वापस घर लौट रही थी,उसी दरम्यान रास्ते मे बुरी नियत से घात लगाये बैठा हबीबुल्ला अंसारी पिता रुस्तम मोमिन 21 वर्षीय में मुझसे चाकू के बलपर मेरे साथ जोर जबरजस्ती करते हुये मेरी इज्जत को तार तार कर दिया था,उस समय शाम के तकरीबन 4 बजे होंगे।जिसके बाद मामले की जानकारी संबंधित थाने में दी गई थी,जिसमें थाना प्रभारी द्वारा मामले में संज्ञान लेते हुये आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 65/21 दर्ज किया था।पर 10 दिवस बित जाने के बावजूद भी पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कि गई,जिससे अपराधी का मनोबल बढ़ गया और अब वह राह चलते केश वापस लेने की बात करता रहता है,व ऐसा ना करने पर जान से मारने की धमकी देता रहता है।यहाँ बताते चले कि पीड़ित बच्ची के अनुसार वह पुलिसिया हथकंडों के बीच फँसकर रह गई है और अब न्याय पाने के लिये दर दर भटकने को मजबूर है।
*******************
सड़क दुर्घटना में एक कि मौत एक गंभीर घायल..!
सहिबगंज :- 06/06/2021. जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत सहिबगंज
बोरियो मुख्य पथ साक्षरता चौक के निकट रविवार को दिन में करीब ढाई बजे मोटरसाइकिल व स्कोर्पियो की आमने-सामने की भीषण टक्कर में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई, वही मोटरसाइकिल सवार गम्भीर घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार अमित कुमार पासवान पिता बाबूलाल पासवान व अमन कुमार पिता धीरन पासवान जिला सहिबगंज कुलिपाडा निवासी जो कि रिश्ते में जीजा-साले है। अमित अपने ससुराल मे ही रहा करता था। दोनों अपनी मोटरसाइकिल जे एच् 18 ई 7434 पर सवार हो पाकुड़ से सहिबगंज की ओर आ रहे थे की साक्षरता चौक के पास जे एच 04 एम 3985 नंबर की स्कोर्पियो से उनकी टक्कर हो गई, जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिरकर बेहोश हो गये। आनन फानन में दोनों घायलों को ईलाज हेतु सहीबगंज सदर अस्पताल भिजवाया गया जहाँ डॉक्टरों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया, वही दूसरी ओर अमन कुमार को गंभीर घायल बताया,जिसका ईलाज किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि मृतक पाकुड़ में फाइनेंस कंपनी में कार्य किया करते थे। कुमार का 3 वर्षीय पुत्र भी है पुत्र अभिज्ञान कुमार है अमित कुमार अपने पीछे पत्नी आरती कुमारी 28 वर्षीय पुत्र अभी ज्ञान कुमार 3 वर्ष को पीछे छोड़ गया है। वही स्कॉर्पियो ड्राइवर हरिओम सिंह पिता राधेश्याम सिंह सकरिगली निवासी ओपी पुलिस के हिरासत में है।
पाँच मोटरसाइकिल सहित दो चोर गिरफ्तार..!
सहिबगंज :- 06/06/2021. रविवार को जिला पुलिस अधीक्षक अनुरंजन
किस्पोट्टा ने जानकारी देते हुये बताया कि जिले में लगातार मोटरसाइकिल चोरी होंने की शिकायत पुलिस को मिल रही थी।जो कि पुलिस के लिये काफी चिंता का विषय बन गया था।और पुलिस ने भी मोटरसाइकिल चोरों को पकड़ने की मुहिम छेड़ दी थी,इसी बीच राधानगर पोलिस को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम कटहलबाड़ी निवासी मोटरसाइकिल मिस्त्री अब्दुल रशीद अपने सहयोगी के साथ मिलकर 5 से छः मोटरसाइकिल अपने गैरेज में लाकर उसका नंबर प्लेट बदलने का कार्य कर रहा है।सूचना मिलते ही तत्काल राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन कर उक्त स्थान पर छापेमारी की गई जिसमें पुलिस को सफलता हाँसिल हुई और पुलिस ने पाँच मोटरसाइकिल व एक नंबर पंच करने वाले औजार के साथ अब्दुल रशीद पिता अब्दुल लतीफ अंसारी व अताउर रशिद पिता स्वर्गीय तैमूर शेख को गिरफ्तार कर लिया है।उन्होंने आगे कहा कि पुलिस की प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत दोनो गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत भेज दिया जायेगा।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक हजार पेड़ लगाने का संकल्प..!
सहिबगंज :- 05/06/2021. भरतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेता सह
समाज सेवी बजरंगी प्रसाद यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण की सुरक्षा का संकलप लेते हुये एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य बनाया है।इस अवसर उन्होंने बताया कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।और इस अवसर पर मैने भी एक हजार पेड़ लगाने का निर्णय लिया है,जिससे मौजूदा व आने वाली पीढ़ी को लाभ मिल सके।उन्होंने आगे बताया कि आम तौर पर कई संस्थान पदाधिकारी गण,सहित अन्य द्वारा पेड़ तो लगा दिये जाते है, पर पेड़ लग जाने के बाद उनकी सुरक्षा नहीं हो पाती जिससे पेड़ लगाने का कोई मतलब नहीं रह जाता।यह वैसा ही है जैसे पुत्र को जन्म देकर नाले में फेंक देना,क्योंकि हम सभी जानते है कि एक पेड़ सौ पुत्र सामान माने जाते है।इन्ही सभी चीजों को देखते हुये मैंने अपने क्रेशर प्रतिष्ठान महादेवगंज जोकमारी में यह कार्य करने का निर्णय लिया है।ताकि मेरे द्वारा जो भी पेड़ लगाये जायेंगे वह मेरी नजर में सुरक्षित फल फूल सके।
शहरी जलापूर्ति का सामान चुराते महिला गिरफ्तार..!
साहिबगंज :- 19/05/2021. जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के नेताजी सुभाष
कॉलोनी में दोपहर के लगभग 2:00 बजे के आसपास स्थानीय लोगों ने हो-हल्ला किया कि कुछ महिलाएं बच्चा चोरी करने के लिए देखी गई है इसी हो-हल्ला के बाद स्थानीय लोगों ने जिरवाबाड़ी ओपी थाना को सूचना देकर दो महिलाओं को पकड़ा उधर दोनों ही महिलाएं बिहार राज्य के भागलपुर जिले के कहलगांव पूरब टोला की रहने वाली रानी देवी उम्र 40 वर्ष ललिता मुसहर एवं जयंती देवी उम्र 48 वर्ष पति तिलका मुसहर की रहने वाली है पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों महिलाएं से जब जिरवाबाड़ी थाना में कड़ाई से पूछताछ की गई तो वे लोग कूड़ा करकट चुनने की बात कह कर अपने आप को निर्दोष बताएं वही नेताजी सुभाष कॉलोनी के मुख्य सड़क पर रेलवे लाइन से नीचे उनके रखे हुए बोड़े में जब पुलिस की टीम ने छानबीन किया तो पाया कि शहरी जलापूर्ति योजना में पाइप फिटिंग के काम में आने वाले लोहे के बेंड को यह लोग बोरे में भरकर रखी हुई थी उधर शहरी जलापूर्ति योजना के कर्मचारियों को जैसे ही अपने सामान चोरी होने की जानकारी मिली तो वे ओपी थाना पहुंचकर दोनों महिलाओं की पहचान की एवं अपने साइडिंग प्वाइंट से चुराई हुए सामानों के भी कंपनी के कार्यों की देखरेख करने वाले यूपी निवासी रिंकू कुमार ने सामानों की पुष्टि की इस दौरान रिंकू कुमार ने बताया कि उनके साइडिंग प्लांट पर से सामानों की चोरी हुई है उधर स्थानीय लोगों ने बच्चा चोरी के शक में दोनों महिलाओं को मारने पीटने वाले ही थे कि ओपी पुलिस ने आकर उन्हें भीड़ से बचाया नहीं तो मॉब लिंचिंग की एक बड़ी घटना फिर से साहिबगंज में देखने को मिलती उधर शहर के जलापूर्ति योजना के जेई बाहर रहने के कारण अभी तक कोई भी आवेदन पत्र थाने में नहीं दिया गया था जिसे यह स्पष्ट हो सके कि कितने सामानों की चोरी अब तक में हुई है और इन सब के पीछे कौन है वही पुलिस दोनों ही महिलाओं को अपने कब्जे में लेकर उनसे पूछताछ करने में जुटी हुई थी।
कॉलोनी में दोपहर के लगभग 2:00 बजे के आसपास स्थानीय लोगों ने हो-हल्ला किया कि कुछ महिलाएं बच्चा चोरी करने के लिए देखी गई है इसी हो-हल्ला के बाद स्थानीय लोगों ने जिरवाबाड़ी ओपी थाना को सूचना देकर दो महिलाओं को पकड़ा उधर दोनों ही महिलाएं बिहार राज्य के भागलपुर जिले के कहलगांव पूरब टोला की रहने वाली रानी देवी उम्र 40 वर्ष ललिता मुसहर एवं जयंती देवी उम्र 48 वर्ष पति तिलका मुसहर की रहने वाली है पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों महिलाएं से जब जिरवाबाड़ी थाना में कड़ाई से पूछताछ की गई तो वे लोग कूड़ा करकट चुनने की बात कह कर अपने आप को निर्दोष बताएं वही नेताजी सुभाष कॉलोनी के मुख्य सड़क पर रेलवे लाइन से नीचे उनके रखे हुए बोड़े में जब पुलिस की टीम ने छानबीन किया तो पाया कि शहरी जलापूर्ति योजना में पाइप फिटिंग के काम में आने वाले लोहे के बेंड को यह लोग बोरे में भरकर रखी हुई थी उधर शहरी जलापूर्ति योजना के कर्मचारियों को जैसे ही अपने सामान चोरी होने की जानकारी मिली तो वे ओपी थाना पहुंचकर दोनों महिलाओं की पहचान की एवं अपने साइडिंग प्वाइंट से चुराई हुए सामानों के भी कंपनी के कार्यों की देखरेख करने वाले यूपी निवासी रिंकू कुमार ने सामानों की पुष्टि की इस दौरान रिंकू कुमार ने बताया कि उनके साइडिंग प्लांट पर से सामानों की चोरी हुई है उधर स्थानीय लोगों ने बच्चा चोरी के शक में दोनों महिलाओं को मारने पीटने वाले ही थे कि ओपी पुलिस ने आकर उन्हें भीड़ से बचाया नहीं तो मॉब लिंचिंग की एक बड़ी घटना फिर से साहिबगंज में देखने को मिलती उधर शहर के जलापूर्ति योजना के जेई बाहर रहने के कारण अभी तक कोई भी आवेदन पत्र थाने में नहीं दिया गया था जिसे यह स्पष्ट हो सके कि कितने सामानों की चोरी अब तक में हुई है और इन सब के पीछे कौन है वही पुलिस दोनों ही महिलाओं को अपने कब्जे में लेकर उनसे पूछताछ करने में जुटी हुई थी।*******************
कुसमा में मारपीट..!
पीड़ित ने पुलिस पर लगाया गाली-गलौज का आरोप..!
सहिबगंज :- 06/04/2021. जिरवाबाड़ी ओ०पी० पुलिस पर लगे लाँछन के
दाग अभी धुँधले भी नहीं हुये थे कि बरहेट थाना पुलिस पर इंसाफ ना करने का आरोप लग गया। जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमा से एक मामला सामने आया है जिसमें पीड़ित के बयान पर गौर किया जाय तो बरहेट थाना पुलिस के अधिकारी ने जानलेवा हमले के शिकार पीड़ित के साथ न्याय ना करते हुये गाली गलौच व डरा धमकाकर अपना पल्ला झाड़ने का प्रयास किया है। प्राप्त जानकारी व पीड़ित सुनील पंडित व माला देवी पति ठाकुर प्रसाद पंडित के बयान के अनुसार बीते रविवार को उनके घर के पीछे लछमण पंडित व अन्य के द्वारा आग लगा दी गई, जिसमें हजारों का नुकसान ही गया। आरोपियों द्वारा बीते रविवार रात्रि पीड़ित के घर मे घुस हत्या करने के मनसूबे से धारदार हथियार से वार कर कइयों को घायल कर दिया। वही मौके पर पहुँचे पुलिस ने आरोपियों के साथ मिलकर पीड़ित को धमकाकर भगा दिया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब घायलों को बरहेट स्वास्थ्य केंद्र द्वारा बेहतर ईलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।
*******************
सहिबगंज :-02/04/2021. जिला मुख्यालय के जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के ग्राम महादेवगंज से बेहद शर्मनाक मामला उभर कर सामने आ रहा है, जहाँ एक सेवानिवृत आर्मी के जवान की पैतृक जमीन पर भू-माफियाओं ने जबरन कब्जा कर लिया l इस मामले में पुलिस पीड़ित को न्याय दिलाने में असमर्थ नजर आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम महादेवगंज निवासी अमित कुमार तोदी, पिता शम्भूनाथ तोदी आर्मी इंजीनियरिंग विभाग में अपनी सेवा पूरी करते हुये जनवरी 2021 में सेवानिवृत होकर जब अपने पैतृक घर पहुँचे तो पाया कि भू-माफियाओं द्वारा उनके घर के पिछले हिस्से की बॉल बाउंड्री तोड़ कब्जा कर लिया गया है। जिस बात से परेशान हो उन्होंने कब्जा करने वाले लोगों से बात की तो उन्होंने उनको धमकी देते हुये कहा कि जो आर्मी में चले गये है, उनका यहाँ क्या काम यहाँ से चले जाओ अन्यथा आतंकवादियों की गोलियों से तो बच गये पर हमारी गोलियों से नहीं बचोगे। तब अमित कुमार ने एक जिम्मेदार नागरिक की तरह न्याय हेतु संबंधित थाने में इस बाबत लिखित जानकारी देते हुये आरोपियों पर उचित कानूनी कार्यवाही की माँग की पर पुलिस के कानों पर जूं नहीं रेंगी, तब पुलिस को जगाने हेतु अमित कुमार सपरिवार अपने पैतृक जमीन पर ही भूख हड़ताल पर बैठ गये, तब कही जाकर पुलिस की नींद टूटी और उन्होंने पीड़ित के आवेदन पर प्रकाश डालने की बात का आश्वासन उनको दिया और धरने से उठने की बात कही, पुलिस के आश्वासन के बाद जवान बेफिक्र हो गये, पुलिस को अपनी चाल कामयाब होते दिखी और पुलिस बेफिक्र होकर फिर से सो गई। ईधर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही ना होता देख अमित कुमार पिछले माह फिर से सपरिवार भूख हड़ताल पर बैठ गये, इस बार ओपी प्रभारी सुनील कुमार की कुर्सी हिली और वह अमित कुमार से आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विगत 31 मार्च तक का समय माँगते हुये खुद अपने हाथों से उनको जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।वही अमित कुमार शुक्रवार 2 अप्रैल से फिर से सपरिवार भूख हड़ताल पर बैठ गये है। स्थानीय पुलिस का एक देश के सैनिक के प्रति इस प्रकार का रवैया कही ना कही पुलिस और भू-माफियाओं की साठगाँठ को दर्शाता है। दूसरी ओर देखने योग्य बात यह भी है कि जब कोई जवान शहीद होता है तो उनके पार्थिव शरीर को सम्मान देने हेतु समस्त जिला प्रशासन व अन्य देशभक्त शामिल होते है पर सेवनिवृत सैनिक को न्याय दिलवाने की पहल कोई नहीं करता। इससे यह साफ पता चलता की सभी देशभक्ति का सिर्फ दिखाया किया करते है।
**********************
गरीबों की जांच व मुफ्त दवा देकर पिता की पुण्यतिथि मनाते हैं डॉ सूर्यानंद..!
डॉ० एम०के० पोद्दार की 10वीं पुण्यतिथि पर निशुल्क होमियोपैथी शिविर का आयोजन..!
साहिबगंज :-24/03/2021. कहते हैं किसी अपने का निधन हो जाए तो उसे
पुण्य पहुंचाने का बेहतर तरीका गरीबों व लाचारों की सेवा करना है। रिश्तों को दरकिनार कर पैसों के पीछे भागती दुनिया में अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं जो अपनों के निधन के बाद उन्हें पुण्य पहुंचाने के बहाने ढूंढते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण हैं शहर के जाने माने होमियोपैथी चिकित्सक डॉ सूर्यानंद प्रसाद। यूं तो डॉ सूर्यानंद अक्सर सामाजिक तौर पर लोगों की सेवा करते ही हैं लेकिन अपने पिता प्रसिद्ध होमियोपैथी चिकित्सक डॉ एमके पोद्दार की पुण्यतिथि पर डॉ सूर्यानंद विशेष तौर पर किसी गरीब या पिछड़े इलाके में शिविर लगा कर गरीबों व लाचारों की जांच कर उन्हें मुफ्त में दवा उपलब्ध कराते हैं। 24 मार्च बुधवार को अपने पिता की 10 वीं पुण्यतिथि पर उन्होंने नगरपरिषद क्षेत्र के वार्ड 27 ग्राम छोटा पंचगढ़ स्थित झंडा काली मंदिर परिसर में शिविर लगाया। जिसका उद्घाटन वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, वार्ड पार्षद चमरू उरांव, भू वैज्ञानिक डॉ रणजीत कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में डॉ सूर्यानंद ने लोगों की निःशुल्क जांच कर उन्हें होमियोपैथी दवाएं दीं। पोद्दार होमियो क्लीनिक के संचालक डॉ सूर्यानंद प्रसाद ने बताया कि होमियोपैथी के सस्ती व कारगर चिकित्सा पद्धति है।छोटी से लेकर बड़ी बड़ी बीमारियों का इलाज भी होमियोपैथी में मौजूद है। लोगों को इस पद्धति को अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि शिविर में लगभग 250 लोगों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवा दी गयी। शिविर में उनकी पत्नी डॉ उमा कुमारी ने भी उनका सहयोग किया। मौके पर सिकंदर पोद्दार, हसनैन अली, ओंकार नाथ तिवारी, मनोरंजन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
पुण्य पहुंचाने का बेहतर तरीका गरीबों व लाचारों की सेवा करना है। रिश्तों को दरकिनार कर पैसों के पीछे भागती दुनिया में अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं जो अपनों के निधन के बाद उन्हें पुण्य पहुंचाने के बहाने ढूंढते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण हैं शहर के जाने माने होमियोपैथी चिकित्सक डॉ सूर्यानंद प्रसाद। यूं तो डॉ सूर्यानंद अक्सर सामाजिक तौर पर लोगों की सेवा करते ही हैं लेकिन अपने पिता प्रसिद्ध होमियोपैथी चिकित्सक डॉ एमके पोद्दार की पुण्यतिथि पर डॉ सूर्यानंद विशेष तौर पर किसी गरीब या पिछड़े इलाके में शिविर लगा कर गरीबों व लाचारों की जांच कर उन्हें मुफ्त में दवा उपलब्ध कराते हैं। 24 मार्च बुधवार को अपने पिता की 10 वीं पुण्यतिथि पर उन्होंने नगरपरिषद क्षेत्र के वार्ड 27 ग्राम छोटा पंचगढ़ स्थित झंडा काली मंदिर परिसर में शिविर लगाया। जिसका उद्घाटन वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, वार्ड पार्षद चमरू उरांव, भू वैज्ञानिक डॉ रणजीत कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में डॉ सूर्यानंद ने लोगों की निःशुल्क जांच कर उन्हें होमियोपैथी दवाएं दीं। पोद्दार होमियो क्लीनिक के संचालक डॉ सूर्यानंद प्रसाद ने बताया कि होमियोपैथी के सस्ती व कारगर चिकित्सा पद्धति है।छोटी से लेकर बड़ी बड़ी बीमारियों का इलाज भी होमियोपैथी में मौजूद है। लोगों को इस पद्धति को अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि शिविर में लगभग 250 लोगों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवा दी गयी। शिविर में उनकी पत्नी डॉ उमा कुमारी ने भी उनका सहयोग किया। मौके पर सिकंदर पोद्दार, हसनैन अली, ओंकार नाथ तिवारी, मनोरंजन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।*******************
अवैध संबंध की जानकारी के बाद भाई ने की थी बहन की हत्या, दोषी गिरफ्तार..!
सहिबगंज :-03/03/2021. जिला पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने
बुधवार को जानकारी देते हुये बताया की पिछले माह दिनांक 25 को जिले के रांगा थाना पुलिस को एक अज्ञात युवती की हत्या कर शव फैक देने की सूचना मिली थी ,जिस आलोक में रांगा थाना पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध कांड संख्या 25/2021दर्ज किया था।वही मामले में अपराधियों की तलाश हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरहरवा के नेतृत्व में एक छापेमारी दल गठित कर जाँच शुरू की गई,वही गठित दल के द्वारा पेशेवर तरीके से अनुसंधान करते हुये अज्ञात युवती की पहचान रिया कुमारी पिता स्वर्गीय लखीराम साह हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुन्दर के रूप में की गई,जो कि बरहरवा थाना क्षेत्र के पलटनिया रोड स्थित गणपत साह लॉज में रहकर इंटर मीडिएट की पढ़ाई कर रही थी।पुलिस को इतनी जानकारी मिलने के पश्चात अब पुलिस अपराधियो की तलाश में जुट गई,वही पुलिस ने अपने अनुसंधान के क्रम में दो अभियुक्त मृतक के चचेरे भाई भवानी साह पिता शिव कुमार साह 20 वर्षीय बरहेट थाना क्षेत्र के ग्राम बरहेट संथाली ( नॉगछि) निवाशी व अजय कुमार साह पिता जग्गू साह बरहेट थाना क्षेत्र के ग्राम पचकठिया निवाशी को गिरफ्तार किया।वही पूछताछ के दौरान इनदोनों ने कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकारते हुये भवानी साह ने बताया की मुझे जानकारी मिली थी कि मेरी चचेरी बहन के किसी युवक के साथ अवैध संबंध थे,जिस कारण मैंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रिया को लोहे के रॉड,व पत्थर से कुचलकर मार डाला।पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्याकांड में उपयोग किये गये लोहे के रॉड,व पत्थर के साथ-साथ कांड में प्रयुक्त सिम कार्ड छतिग्रस्त अवस्था मे व मृतिका का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।वही गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत भेजने की तैयारी की जा रही है।
बुधवार को जानकारी देते हुये बताया की पिछले माह दिनांक 25 को जिले के रांगा थाना पुलिस को एक अज्ञात युवती की हत्या कर शव फैक देने की सूचना मिली थी ,जिस आलोक में रांगा थाना पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध कांड संख्या 25/2021दर्ज किया था।वही मामले में अपराधियों की तलाश हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरहरवा के नेतृत्व में एक छापेमारी दल गठित कर जाँच शुरू की गई,वही गठित दल के द्वारा पेशेवर तरीके से अनुसंधान करते हुये अज्ञात युवती की पहचान रिया कुमारी पिता स्वर्गीय लखीराम साह हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुन्दर के रूप में की गई,जो कि बरहरवा थाना क्षेत्र के पलटनिया रोड स्थित गणपत साह लॉज में रहकर इंटर मीडिएट की पढ़ाई कर रही थी।पुलिस को इतनी जानकारी मिलने के पश्चात अब पुलिस अपराधियो की तलाश में जुट गई,वही पुलिस ने अपने अनुसंधान के क्रम में दो अभियुक्त मृतक के चचेरे भाई भवानी साह पिता शिव कुमार साह 20 वर्षीय बरहेट थाना क्षेत्र के ग्राम बरहेट संथाली ( नॉगछि) निवाशी व अजय कुमार साह पिता जग्गू साह बरहेट थाना क्षेत्र के ग्राम पचकठिया निवाशी को गिरफ्तार किया।वही पूछताछ के दौरान इनदोनों ने कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकारते हुये भवानी साह ने बताया की मुझे जानकारी मिली थी कि मेरी चचेरी बहन के किसी युवक के साथ अवैध संबंध थे,जिस कारण मैंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रिया को लोहे के रॉड,व पत्थर से कुचलकर मार डाला।पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्याकांड में उपयोग किये गये लोहे के रॉड,व पत्थर के साथ-साथ कांड में प्रयुक्त सिम कार्ड छतिग्रस्त अवस्था मे व मृतिका का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।वही गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत भेजने की तैयारी की जा रही है।*******************
देशी कट्टा व गोली के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार..!
सहिबगंज :-02/03/2021. जिला पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने
मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुये बताया कि बीते सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत विशनपुर के ग्राम खेड़ों में किसी अपराध की मंशा लिए बाइक से तीन युवक पहुंचे है।जिसके सत्यापन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहिबगंज के नेतृत्व में एक छापेमारी दल गठित कर छापेमारी की गई जिस दौरान उनके पास से पुलिस ने भरत मंडल पिता कपिलदेव मंडल 21 वर्षीय व लाला कुमार पिता बसंत मंडल ओपी क्षेत्र के ग्राम चानन निवाशी को एक देशी कट्टा व 2 ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।छापेमारी के क्रम में एक अभियुक्त फरार होने में सफल रहा,जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस की तलाश जारी है।वही दो गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।
मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुये बताया कि बीते सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत विशनपुर के ग्राम खेड़ों में किसी अपराध की मंशा लिए बाइक से तीन युवक पहुंचे है।जिसके सत्यापन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहिबगंज के नेतृत्व में एक छापेमारी दल गठित कर छापेमारी की गई जिस दौरान उनके पास से पुलिस ने भरत मंडल पिता कपिलदेव मंडल 21 वर्षीय व लाला कुमार पिता बसंत मंडल ओपी क्षेत्र के ग्राम चानन निवाशी को एक देशी कट्टा व 2 ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।छापेमारी के क्रम में एक अभियुक्त फरार होने में सफल रहा,जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस की तलाश जारी है।वही दो गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।मानदेय ना मिलने से सहिया एवं सहिया साथी भुखमरी के कगार पर..!
उपायुक्त को सौपा ज्ञापन..!
सहिबगंज :-02/03/2021. प्रखंड बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में
कार्यरत सहिया एवं सहिया साथी ने एकजुट होकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुये कहा है की बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सहिया को उनका मांदेह पिछले मार्च 2020 से अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है,साथ ही सहिया साथियो का मांदेह भी सितंबर 2020 से अभी तक नहीं मिला है।जिस कारण सहिया और सहिया मित्र भुखमरी के कगार पर पहुँच गये है।आगे उन्होंने अपने आवेदन में यह उल्लेख किया है कि,जब इस विषय मे प्रखंड विकास पदाधिकारी बोरियो को सूचना दी गई तो उन्होंने बताया कि राशि के आभाव के कारण उनको मानदेय नहीं दिया गया है।
कार्यरत सहिया एवं सहिया साथी ने एकजुट होकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुये कहा है की बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सहिया को उनका मांदेह पिछले मार्च 2020 से अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है,साथ ही सहिया साथियो का मांदेह भी सितंबर 2020 से अभी तक नहीं मिला है।जिस कारण सहिया और सहिया मित्र भुखमरी के कगार पर पहुँच गये है।आगे उन्होंने अपने आवेदन में यह उल्लेख किया है कि,जब इस विषय मे प्रखंड विकास पदाधिकारी बोरियो को सूचना दी गई तो उन्होंने बताया कि राशि के आभाव के कारण उनको मानदेय नहीं दिया गया है।*******************
नगर परिषद सिर्फ आरती उतारकर चलाती है गंगा स्वच्छता अभियान..!
सहिबगंज :-24/02/2021. नगर परिषद से सटे गंगा घाटों में मां सरस्वती विसर्जन
के कारण अवशिष्ट भरे पड़े है..! अवशिष्ट पदार्थ से खुशबू आने का इंतजार करते दिख रहे है..! नगर परिषद स्वच्छता अभियान कार्यक्रम सिर्फ दिखावा एवं प्रचार-प्रसार कर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है..! देश में स्वच्छता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है, जहां साफ-सफाई को लेकर जागरूकता अभियान एवं पर्यावरण को बचाने को लेकर भी कई कार्यक्रम किए जाते है। वही जब साहेबगंज जिले की बात की जाए तो यहां भी जिला प्रशासन, नगर परिषद एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा महीने में एक-दो बार झाड़ू लेकर सफाई उत्सव मनाते हुए फोटो खिंचवाते हुए आसानी से नजर आते रहते हैं। लेकिन जब असल स्वच्छता की बात हो और पर्यावरण बचाने की बात हो तब इस मामले में कोई दूर-दूर तक नजर नहीं आता है, यहाँ हम बात कर रहे हैं झारखंड के एकमात्र जिले साहेबगंज से बहने वाली पवन गंगा नदी की। साहेबगंज नगर क्षेत्र स्थित गंगा की धारा से सटे हुए बिजली घाट उर्फ मुक्तेश्वर धाम जिसे अन्य नाम से भी लोग जानते हैं वह अब तालाब के रूप में परिवर्तित होने लगा है, जिसकी जलधारा को जीवन दान देने के लिए ना तो प्रशासन की ओर से और ना ही नगर परिषद की ओर से या फिर कोई स्वयंसेवी संस्था की ओर से कोई पहल या कार्य करते देखा गया है। जिस कारण मां गंगा की अविरल धारा मृत प्राय होते हुए नजर आ रही हैं। जिस गंगा नदी पर आज से 10 वर्ष पूर्व एलसीटी जहाज चलकर मनिहारी घाट जाया करता था, आज वह नदी मृत प्रया होकर तालाब के रूप में परिवर्तित हो चुकी है, लेकिन कहते हैं कि अगर आपको कुछ अच्छा ना भी करना हो तो मरे हुए को भी आरती दिखाई जाती है । वही नगर परिषद की ओर से कोई ना कोई कार्यक्रम आयोजन कर इस तलाब रूपी नदी की आरती उतार कर बड़े-बड़े फोटो खिंचवा कर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस को बचाने के लिए किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। वहीं वर्तमान में जैसा कि सभी को पता होगा कि माता सरस्वती का विसर्जन गंगा घाट पर किया गया था और लगभग 100 प्रतिमा विसर्जन के कारण गंगा के दोनों छोर में प्रतिमा के अवशिष्ट से भरे पड़े है, जिसके कारण पूरा जल अवशिष्ट पदार्थों से दूषित हो रहे है, अब इन पर कौन स्वच्छता अभियान चलाएं, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है जबकि कुछ वर्ष पहले नियम बनाए गए थे कि गंगा नदी में किसी प्रकार की कोई अपशिष्ट पदार्थ नहीं डालना है और मूर्ति विसर्जन के संदर्भ में कहा गया था कि मूर्ति विसर्जन होने के बाद तुरंत नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के द्वारा अवशिष्ट को निकालकर एकत्रित कर उसका निष्पादन करना है, लेकिन प्रतिमा विसर्जन के इतने दिनो बीतने के बावजूद भी किसी प्रकार का कोई स्वच्छता अभियान नहीं चलाया गया ना ही प्रतिमा के अवशिष्ट को निकाला गया, जैसे मानो इनको प्रदूषण फैलाने के लिए छोड़ दिया गया हो। इससे यह पता चलता है कि नगर परिषद सिर्फ तालाब रूपी नदी की आरती उतारने में रुचि रखती है जबकि असल में स्वच्छता अभियान चलाकर नदी को साफ करवाने में किसी प्रकार की कोई रुचि नहीं है। वही स्वयंसेवी संस्था के विभिन्न लोगों की बात की जाए तो इस मामले में वह भी पीछे नजर आते हैं जबकि अक्सर वह स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में झाड़ू और अन्य सफाई वस्तु के साथ तो नजर आ कर फोटो खिंचवाते हुए दिखाई पड़ते हैं लेकिन जब असली स्वच्छता अभियान की बात हो तो वह भी दिखाई नहीं पड़ते है और सिर्फ सोशल मीडिया में स्वच्छता अभियान चलाकर सेल्फी लेकर खुशी बांटते ही रहते हैं। साहेबगंज जिले को जो गंगा नदी मिली है उसको बचाने के लिए कोई दिखाई नहीं पड़ते है सिर्फ गंगा की नदी के तट पर झाड़ू मारना और कूड़े के छोटे-छोटे ढेर को एक जगह पर एकत्रित कर देना ही स्वच्छता अभियान बनकर रह गया है। मानो जैसे की बीमार पड़े व्यक्ति को दवा ना देकर बीमारी के बारे में कहानी सुनायी जा रही हो वही दूसरी ओर नमामि गंगे योजना के तहत घाट सवारने का काम जारी..! तलाब रूपी गंगा नदी को सवारने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से नमामि गंगे की योजना के तहत पार्क बनाए जा रहे हैं जिसमें आकर्षक सीढ़ी, फव्वारा एवं लाइटिंग की व्यवस्था का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है, लेकिन जिस चीज के लिए करोड़ो रुपए पानी की तरह बहाया जा रहा है, वह नदी ही नहीं रहेगी तब बनाए गए आकर्षक सीढ़ी से उतर कर कौन सी नदी में श्रद्धालु स्नान करेंगे और इस पार्क, फव्वारा और लाइट का क्या औचित्य रहेगा । वही मामले में संबंधित नगर परिषद के अधिकारियों से सफाई के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।
के कारण अवशिष्ट भरे पड़े है..! अवशिष्ट पदार्थ से खुशबू आने का इंतजार करते दिख रहे है..! नगर परिषद स्वच्छता अभियान कार्यक्रम सिर्फ दिखावा एवं प्रचार-प्रसार कर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है..! देश में स्वच्छता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है, जहां साफ-सफाई को लेकर जागरूकता अभियान एवं पर्यावरण को बचाने को लेकर भी कई कार्यक्रम किए जाते है। वही जब साहेबगंज जिले की बात की जाए तो यहां भी जिला प्रशासन, नगर परिषद एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा महीने में एक-दो बार झाड़ू लेकर सफाई उत्सव मनाते हुए फोटो खिंचवाते हुए आसानी से नजर आते रहते हैं। लेकिन जब असल स्वच्छता की बात हो और पर्यावरण बचाने की बात हो तब इस मामले में कोई दूर-दूर तक नजर नहीं आता है, यहाँ हम बात कर रहे हैं झारखंड के एकमात्र जिले साहेबगंज से बहने वाली पवन गंगा नदी की। साहेबगंज नगर क्षेत्र स्थित गंगा की धारा से सटे हुए बिजली घाट उर्फ मुक्तेश्वर धाम जिसे अन्य नाम से भी लोग जानते हैं वह अब तालाब के रूप में परिवर्तित होने लगा है, जिसकी जलधारा को जीवन दान देने के लिए ना तो प्रशासन की ओर से और ना ही नगर परिषद की ओर से या फिर कोई स्वयंसेवी संस्था की ओर से कोई पहल या कार्य करते देखा गया है। जिस कारण मां गंगा की अविरल धारा मृत प्राय होते हुए नजर आ रही हैं। जिस गंगा नदी पर आज से 10 वर्ष पूर्व एलसीटी जहाज चलकर मनिहारी घाट जाया करता था, आज वह नदी मृत प्रया होकर तालाब के रूप में परिवर्तित हो चुकी है, लेकिन कहते हैं कि अगर आपको कुछ अच्छा ना भी करना हो तो मरे हुए को भी आरती दिखाई जाती है । वही नगर परिषद की ओर से कोई ना कोई कार्यक्रम आयोजन कर इस तलाब रूपी नदी की आरती उतार कर बड़े-बड़े फोटो खिंचवा कर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस को बचाने के लिए किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। वहीं वर्तमान में जैसा कि सभी को पता होगा कि माता सरस्वती का विसर्जन गंगा घाट पर किया गया था और लगभग 100 प्रतिमा विसर्जन के कारण गंगा के दोनों छोर में प्रतिमा के अवशिष्ट से भरे पड़े है, जिसके कारण पूरा जल अवशिष्ट पदार्थों से दूषित हो रहे है, अब इन पर कौन स्वच्छता अभियान चलाएं, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है जबकि कुछ वर्ष पहले नियम बनाए गए थे कि गंगा नदी में किसी प्रकार की कोई अपशिष्ट पदार्थ नहीं डालना है और मूर्ति विसर्जन के संदर्भ में कहा गया था कि मूर्ति विसर्जन होने के बाद तुरंत नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के द्वारा अवशिष्ट को निकालकर एकत्रित कर उसका निष्पादन करना है, लेकिन प्रतिमा विसर्जन के इतने दिनो बीतने के बावजूद भी किसी प्रकार का कोई स्वच्छता अभियान नहीं चलाया गया ना ही प्रतिमा के अवशिष्ट को निकाला गया, जैसे मानो इनको प्रदूषण फैलाने के लिए छोड़ दिया गया हो। इससे यह पता चलता है कि नगर परिषद सिर्फ तालाब रूपी नदी की आरती उतारने में रुचि रखती है जबकि असल में स्वच्छता अभियान चलाकर नदी को साफ करवाने में किसी प्रकार की कोई रुचि नहीं है। वही स्वयंसेवी संस्था के विभिन्न लोगों की बात की जाए तो इस मामले में वह भी पीछे नजर आते हैं जबकि अक्सर वह स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में झाड़ू और अन्य सफाई वस्तु के साथ तो नजर आ कर फोटो खिंचवाते हुए दिखाई पड़ते हैं लेकिन जब असली स्वच्छता अभियान की बात हो तो वह भी दिखाई नहीं पड़ते है और सिर्फ सोशल मीडिया में स्वच्छता अभियान चलाकर सेल्फी लेकर खुशी बांटते ही रहते हैं। साहेबगंज जिले को जो गंगा नदी मिली है उसको बचाने के लिए कोई दिखाई नहीं पड़ते है सिर्फ गंगा की नदी के तट पर झाड़ू मारना और कूड़े के छोटे-छोटे ढेर को एक जगह पर एकत्रित कर देना ही स्वच्छता अभियान बनकर रह गया है। मानो जैसे की बीमार पड़े व्यक्ति को दवा ना देकर बीमारी के बारे में कहानी सुनायी जा रही हो वही दूसरी ओर नमामि गंगे योजना के तहत घाट सवारने का काम जारी..! तलाब रूपी गंगा नदी को सवारने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से नमामि गंगे की योजना के तहत पार्क बनाए जा रहे हैं जिसमें आकर्षक सीढ़ी, फव्वारा एवं लाइटिंग की व्यवस्था का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है, लेकिन जिस चीज के लिए करोड़ो रुपए पानी की तरह बहाया जा रहा है, वह नदी ही नहीं रहेगी तब बनाए गए आकर्षक सीढ़ी से उतर कर कौन सी नदी में श्रद्धालु स्नान करेंगे और इस पार्क, फव्वारा और लाइट का क्या औचित्य रहेगा । वही मामले में संबंधित नगर परिषद के अधिकारियों से सफाई के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।********************
भूमाफियाओ ने किया सेवानिवृत सैनिक के घर में कब्जा..!
न्याय के लिये सपरिवार धरने पर बैठने का दिया आवेदन..।
कहा :- संबंधित थाना व पुलिस अधीक्षक से शिकायत की परन्तु नहीं हुई कार्यवाही..!
सहिबगंज :-15/02/2021. जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के महादेवगंज (श्रीराम चौकी) से
बड़ा ही शर्मनाक मामला उभर कर सामने आया है। जहाँ एक सेवानिवृत सैनिक को अपने ही घर बचाने हेतु सपरिवार धरने पर बैठना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम श्रीराम चौकी निवासी अमित कुमार, पिता शम्भू नाथ ने अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिख सपरिवार धरने पर बैठने की बात कही है। उनके द्वारा लिखे पत्र के अनुसार वे इसी वर्ष 1 फरवरी को सेवानिवृत होकर अपने घर आये है। वही उनके घर लौटने से पूर्व 31 जनवरी 2021 को कुछ असामाजिक लोगो द्वारा उनके घर की चारदिवारी तोड़ कर उनके घर पर कब्जा कर लिया गया है..। उन्होंने अपने आवेदन में आगे लिखा है कि उन्होंने इसकी शिकायत संबंधित थाना व पुलिस अधीक्षक से भी की है पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं कि गई..। वही पुलिस थाने के चक्कर लगाते लगाते वे अब थक चुके है, और हारकर अपने ही निवास स्थान पर खुद के घर जमीन को बचाने हेतु सपरिवार जिसमे उनके बीबी, बच्चे, बूढ़े माता-पिता शामिल है सभी न्याय हेतु धरने पर बैठेंगे..!
बड़ा ही शर्मनाक मामला उभर कर सामने आया है। जहाँ एक सेवानिवृत सैनिक को अपने ही घर बचाने हेतु सपरिवार धरने पर बैठना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम श्रीराम चौकी निवासी अमित कुमार, पिता शम्भू नाथ ने अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिख सपरिवार धरने पर बैठने की बात कही है। उनके द्वारा लिखे पत्र के अनुसार वे इसी वर्ष 1 फरवरी को सेवानिवृत होकर अपने घर आये है। वही उनके घर लौटने से पूर्व 31 जनवरी 2021 को कुछ असामाजिक लोगो द्वारा उनके घर की चारदिवारी तोड़ कर उनके घर पर कब्जा कर लिया गया है..। उन्होंने अपने आवेदन में आगे लिखा है कि उन्होंने इसकी शिकायत संबंधित थाना व पुलिस अधीक्षक से भी की है पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं कि गई..। वही पुलिस थाने के चक्कर लगाते लगाते वे अब थक चुके है, और हारकर अपने ही निवास स्थान पर खुद के घर जमीन को बचाने हेतु सपरिवार जिसमे उनके बीबी, बच्चे, बूढ़े माता-पिता शामिल है सभी न्याय हेतु धरने पर बैठेंगे..!
*******************
साहिबगंज :- 14/02/2021. तालझारी प्रखंड स्थित हॉट परिसर में भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच साहिबगंज की बैठक जिला अध्यक्ष अमित चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, इस बैठक में जिला के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर मंच के सांगठनिक विस्तार पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया, इस बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सदस्य गन उपस्थित हुए l जिनमें चार प्रखंड एवं दो नगर के अध्यक्ष एवं सचिव के प्रस्ताव में नाम के लिए सूची सौंपी गई, जल्द ही बाकी बचे पांच प्रखंड एवं एक नगर की कमेटी विस्तार करने को लेकर जल्द ही प्रखंड एवं नगर स्तरीय बैठक की तिथि निर्धारित की जाएगी, उनके उपरांत केंद्रीय टीम के आदेशानुसार अध्यक्ष एवं सचिव के नामों की घोषणा कर दी जाएगी lआज की बैठक में जिला उपाध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा, मो० शरीफ अंसारी, जिला सचिव अशोक प्रसाद सिंह, सह सचिव सुबोल प्रसाद साह, जिला प्रवक्ता एवं विधि सलाहकार अधिवक्ता अनंत कुमार राय, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, सा० कोषाध्यक्ष मो० खालेक, मीडिया प्रभारी महावीर ठाकुर, कार्यालय प्रभारी निखिल यादव, विशेष सदस्य डॉ अशोक सिंह, अनूप कुमार रंकराज, रीता पासवान, संजय कुमार सिंह, सूरज शेखर, विनोद कुमार कार्यकारिणी सदस्य पप्पू शर्मा, गोपाल प्रमाणिक. मर्सी टूडू, देवाशीष कुमार, शत्रुघ्न मंडल, शंभू मंडल, चुना मुर्मू, अलाउद्दीन अंसारी, मो० सनाउल्लाह अंसारी, मो० इम्तियाज अंसारी, विश्वनाथ सिंह, सहित अन्य उपस्थित थे l

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें