रविवार, सितंबर 26, 2021

रचना :- खुशीलाल पंडित..!

क्विज प्रतियोगिता में खुशीलाल पंडित, शिवम कुमार एवं आनंद कुमार ने मारी बाजी..!
साहिबगंज :- 26 सितंबर 2021 . राजस्थान इंटर कॉलेज में लोकहित के द्वारा विभिन्न वर्गों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर वर्ग में साहिबगंज महाविद्यालय, साहिबगंज के खुशीलाल पंडित, शिवम कुमार पंडित, एवं आनंद कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया दूसरे स्थान पर अमित कुमार यादव, वर्षा कुमारी, रोहित कुमार, तीसरे स्थान पर पुष्पा कुमारी, राजकुमार यादव, सिंटू कुमार एवं चौथे स्थान के लिए विकास कुमार पांडे ,शुभम केसरी और आदित्य कुमार का चयन किया गया। क्विज प्रतियोगिता काफी रोमांचक तरीके से हुआ जिसमें की ओलंपिक, पैरालंपिक, राजनीति, एवं इतिहास से ज्यादातर प्रश्न पूछे गए वही सभी टीमों के लिए एक-एक प्रश्न गीत-संगीत से भी पूछा गया। डॉक्टर रंजीत कुमार सिंह ने बताया चारों सफल प्रतिभागियों के ग्रुप को आगामी 2 अक्टूबर 2021 को गांधी जयंती के अवसर पर साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज के नंदन भवन में क्विज के फाइनल राउंड के लिए आना है। वहीं पर उनका अंतिम रूप से चयन किया जाएगा एवं तीन विजेता ग्रुप को पुरस्कृत किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ललित स्वदेशी जी का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा वही इस क्विज प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली के रूप में साहिबगंज महाविद्यालय,  साहिबगंज के एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ रंजीत कुमार सिंह, बीएड के प्रोफेसर नितिन घोष एवं संगीत के शिक्षक प्रशांत भारती शिक्षक राजीव कुमार एवं विभिन्न महाविद्यालय या शिक्षण संस्थान से आए हुए अनेकों छात्र-छात्राएं मौजूद थे ।

*************

हिंदी का महत्व..!

भाषा नहीं विचार है हिंदी,
भारत का आधार है हिंदी ।
राष्ट्रभाषा की निशान है हिंदी,
हर भारतीयों की पहचान है हिंदी।

छोड़ विदेशी भाषा को,
हिंदी भाषा को अपनाया था,
1977 के दशक में यूएन में ,
भारत का परचम लहराया था।
अटल ने अपने भाषण से पहली बार,
यूएन में हिंदी की गूंज सुनाया था।

लगभग दुनिया के हर देश में आज,
भारतीयों का है निवास ।
जिसके कारण हिंदी भाषा का ,
दुनिया में हो रहा समग्र विकास ।

हिंदी के विकास में ,
भारतेंदु हरिश्चंद्र का था कठिन प्रयास,
जिनके कारण भारतेंदु को।
हिंदी का पितामह हम बुलाते आज।

इतिहासो में भी हिंदी से,
बड़े पुराने नाते थे ।
मीरा, कबीर ,निराला सब ,
हिंदी के ही गुण गाते थे ।

तन में हिंदी मन में हिंदी,
इस मिट्टी के कन कन में हिंदी ।
भारत का इतिहास है हिंदी,
 मातृभाषा की आस है हिंदी ।

हिंदी है दुनिया में खास ,
बोली इसकी है मिठास ।
अनेकता में एकता की आस,
हिंदी पर है सबको विश्वास ।

आज छोड़  हिन्दी भाषा को ,
विदेशी भाषा बोले जा रहे हैं।
हिंदी के महत्व को हम ,
खुद से ही मिटा रहे हैं ।

तो छोड़ो विदेशी भाषाओं को,
मातृभाषा का सम्मान करो ।
सब मिलकर हिंदी भाषा का ,
अब दुनिया में ऊंचा नाम करो।

गुरु :- ज्ञान का प्रकाश..!

गुरु आप ज्ञान हो,
हमारे लिए भगवान हो।
ज्ञान बांट के अपने जीवन का,
हम छात्रों का कर रहे कल्याण हो।

शिक्षा की आस हो,
आप ज्ञान का प्रकाश हो।
मुश्किले चाहे कितनी भी हो,
आप हमेशा हमारे साथ हो।

बिना गुरु के गुमनाम है हम,
सच और झूठ से नादान हैं हम।
गुरु हमारे हैं पहचान ,
मां-बाप के बराबर उनका स्थान।

इतिहास गवाह है हमारा ,
गुरु बिन कोई महान नहीं ।
गुरु के चरणों में काट दिया अंगूठा,
एकलव्य जैसा कोई धनुर्धर इंसान नहीं।

गुरु अपना काम कर रहे ,
अब फर्ज हमें निभाना है।
छू के आसमा की बुलंदियों को,
गुरु के मान को और अभी बढ़ाना है।

अपनी कृपा बनाए रखना हम पर,
गुरु बिन हम इस दुनिया में गुमनाम है।
 गुरु से ही शुरू गुरु पर ही खत्म,
हमारी तो बस यही पहचान है।

****************

करे योग, रहे निरोग..!

योग हमारा जीवन साथी-
रोग कष्ट को दूर भगाती,
करे योग रहे निरोग -
बात यह दुनिया को बताना है,
योग के द्वारा अपने अंदर-
शरीर की बीमारी को हराना है।

 नित्य दिन करने से योग-
हमारा शरीर रहता निरोग,
योग आंशिक विकार मिटाता-
और हमें बलवान बनाता।

घर पर रहकर करें योग-
2 गज की दूरी का भी-
सभी कोई करें उपयोग,
योग के हैं कई प्रकार-
दूर हो जाते सारे विकार।

योग दिवस मनाने की-
भारत में शुरुआत हुई,
योग करने के लिए पूरी दुनिया-
आज हमारे साथ हुई।

योग को आगे बढ़ाना है-
पूरी दुनिया में फिर से,
भारत को विश्व गुरु बनाना है।
आओ मिलकर करें योग-
दुनिया को हम करे निरोग।


अमर शहीद :- लक्ष्मीबाई..!

लक्ष्मीबाई नाम था उसका-
आजादी उसको प्यारी थी,
बचपन से ही उसके मन में-
एक दबी हुई चिंगारी थी।
उस दबी हुई चिंगारी ने फिर-
जन्म दिया एक ज्वाला को,
क्रांतिकारी बनी छबीली-
त्याग सिंहासन की माला को।

आजादी के लिए निकल पड़ी-
वो उठा तलवार-कृपान-भाला को,
अपने पीछे जगा गई वो -
आजादी के मतवाला को।
सन् 1857 में -
पूरे देश का खून खौल उठा,
आजादी के नारों से-
यह भूमंडल भी डोल उठा।
आरंभ हो गया युद्ध प्रचंड-
हर तरफ हुई लड़ाई थी,
एक अकेली लक्ष्मीबाई ने-
सौ-सौ को मार गिराई थी।
स्वतंत्रता की वह देवी थी-
हमें आजादी दिलाने आई थी,
पीठ पर बच्चा लेकर भी उसने-
दोनों हाथों से तलवार चलाई थी।
देश के लिए शहीद हुई वो-
उसने गोरी शासन की नींव हिलाई थी,
अंग्रेजों से लड़ने वाली वह-
अकेली मर्द कहलाई थी।
अपना शीश कटा के जिसने-
आजादी की मतलब हमें समझाई थी,
अपना शीश कटा के जिसने-
आजादी की मतलब हमें समझाई थी।

***************************

तंबाकू छोड़ो, जीवन से रिश्ता जोड़ो..!

तंबाकू छोड़ो खुश रहो -
इसने सबको बिगाड़ा है,
कौन तुम्हें समझाएगा -
तुम्हारा जान कितना प्यारा है।

छोटी-छोटी पूड़ियों मे तुम-
जहर क्यों निगले जा रहे हो,
अपने सुख के जीवन को तुम-
मौत से मिलवा रहे हो ।

यह मत सोचो तंबाकू खा के -
माँ-बाप को धोखा दे रहे हो,
अपने जीवन के पल को तुम-
अंदर ही अंदर खो रहे हो ।

युवाओं में नशाओ की -
समस्या बहुत गंभीर है ,
नशे के चंगुल में फस कर-
अपने से हो रहे दूर है ।

कोई याद मिटाने को पीता तो-
कोई शौक दिखाने को ,
कोई नशे मे धूत होकर -
अपने आप को बड़ा बताने को।

तंबाकू के ऊपर लिखा हुआ है-
यह हानिकारक- जानलेवा है,
फिर भी इसे खाते हो तुम -
क्या अब नहीं तुम्हें जीना है। 

तो छोड़ो इन आदतों को-
तंबाकू का विरोध करो ,
आओ सब मिलकर अब -
दुनिया को निरोग करो !

******************

यास, मंजर-ए-तबाही..!

पता नहीं हिंदुस्तान में-
कैसी आफत आई है..??
कभी कोरोना कभी ताऊते-
अब यश ने तबाही मचाई है..!

बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान
ओमान में उसका नाम दिया,
इस भयंकर तूफान ने -
सबका है विनाश किया..!

यास के कारण आसमान में -
काली घटा छाई थी,
तेज हवाओं के झोंकों ने-
घर के छप्पर तक उड़ाई थी..!

रास्ते सारे बंद पड़े थे -
हर तरफ मची त्राहि थी,
कोई तूफान से तबाह हुआ था-
कहीं पूरी बस्ती जल में समाई थी..!

जीवन पूरा अस्त-व्यस्त कर दिया-
इस भयंकर तूफान ने,
कितने जाने निगल गया-
यस चक्रवाती तूफान ने।

यास बेशक चला गया-
पर नई समस्या जोड़ गया,
जलमग्न हुए इलाकों में-
वह महामारी को छोड़ गया..!
जलमग्न हुए इलाकों में ,
वह महामारी को छोड़ गया..!!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आलेख :- रब नवाज़ आलम نامنگار :- ربنواز عالم

साहिबगंज की बेटी सीमा सिंह को बिहार में मिला गार्गी अचीवर्स अवार्ड..! साहिबगंज :- 15/03/2024. साहिबगंज शहर की बेटी सीमा सिंह को अंतरराष्ट्री...