जन्माष्टमी पर इस्कॉन की ओर से ग्राम संकीर्तन निकाला गया..!
साहिबगंज :- 30/08/2021. बरहरवा प्रखंड के महाराजपुर गांव के हरे कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन की ओर से कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए समिति द्वारा ग्राम संकीर्तन निकाला गया । मौके पर मंदिर प्रबंध समिति के अमरनाथ ने बताया की हर वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर कमिटी के द्वारा बड़े ही धूमधाम से भगवान श्री कृष्णा जी का जय घोष करते हुए ग्राम भ्रमण किया जाता है, परम्परा को जारी रखते हुए मंदिर प्रबंधन द्वारा ग्राम संकीर्तन का आयोजन किया गया..! इसके अंतर्गत मंदिर से निकल कर महाराजपुर रजक टोला से महाराजपुर बंगाली पारा होते हुए महाराजपुर के मंदिर में समापन हुआ..। मौके पर सोमनाथ, राहुल रजक, रुपाली, कोयल, उषा, पायल, खुदीराम, गायत्री सहित दर्जनों की संख्या में कृष्ण भक्त उपस्थित थे..!********************
भाई- बहन के अटूट प्रेम एवं विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन प्रखण्ड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया..!
साहिबगंज :- 22/08/2021. भगवान द्वारा बनाया गया भाई- बहन का खूनी रिश्ता बहुत ही मजबूत होता है| हर साल यही मजबूत और अटुट रिश्ता को रक्षाबंधन के रूप में मनाया जाता है| वहीं प्रखण्ड क्षेत्र में भाई- बहन का पवित्र रिश्ते, प्रेम व स्नेह का पर्व रक्षाबंधन रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जानकारी के अनुसार बरहरवा प्रखंड , रूपसपुर ग्वालखोर केंदुआ बिशनपुर मंगलपारा चवालिया बिंदुपारा शुक्रवारसैनी महाराजपुर समेत विभिन्न गांवों में रक्षाबंधन पर्व को लेकर हिन्दू समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला। दूरदराज से माताएं एवं बहनों ने अपने भाई के घरों में जाकर हाथ की कलाई में राखी बांधी तथा भाई की रक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना की। वहीं भाई भी बहन के सुख दुःख में रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाई एवं बहन ने एक दूसरे को उपहार के रूप में,मिठाई व नया वस्त्र भेंट की। रक्षाबंधन पर्व समाज में एकता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ भाई बहन के रिश्ते को अटूट बनाता है।******************
एन०एस०यू०आई० प्रतिनिधिमंडल ने बी०एस०के० कॉलेज बरहरवा के प्राचार्य को एस०के०एम०यू० परीक्षा विभाग के नाम सौंपा ज्ञापन..!
नेहरू युवा संगठन के स्वयंसेवकों ने चलाया जागरूकता सह स्वच्छता अभियान..!
साहिबगंज/उधवा :- 12/08/2021. विरामपुर गांव के शिव मंदिर प्रांगण में कोविड-19 वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। नेहरू युवा केंद्र संगठन,उधव के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य मे चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता पखवाड़ा के 12 वें दिन गुरुवार को सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई स्वच्छता अभियान चलाया गया। गांव गांव साफ - सफाई अभियान के तहत नेहरू युवा संगठन साहिबगंज के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अजीत कुमार घोष नेतृत्व में आतापुर पंचायत के अंतर्गत विरामपुर गांव के शिव मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव के लिए वैक्सिंग के दोनों डोज को समय पर पूरा करने की अपील किया। इस अभियान में गांव की महिला स्वयं सहायता समूह के दर्जनों महिलाओं ने हिस्सा लिया। नेहरू युवा संगठन के अजीत कुमार घोष ने बताया कि देश आजादी के 75 वर्षगांठ मनाने जा रहा है इसीलिए स्वच्छता पखवाड़ा 07 अगस्त से लेकर 15 अगस्त 2021 तक गांव-गांव, गली, मुहल्ले, सार्वजनिक स्थानों, सरकारी कार्यालयों, स्कूल, कॉलेजों, स्वास्थ्य केंद्र आदि में सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत आज नेहरू युवा केंद्र संगठन, उधव की टीम ने आतापुर पंचायत के अंतर्गत विरामपुर गांव के शिव मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं सक्रिय सदस्य उत्तम घोष ने गांव के मौजूद युवाओं, बच्चों, माताओं बहनों सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्हें स्वच्छता जागरूकता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने व लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने का आवाहन किया । महिला समूह के सक्रिय सदस्य शिवानी घोष ने छात्र छात्राओं से अपने घर,आस - पड़ोस, गांव - मुहल्ले आदि को स्वच्छ बनाने तथा सप्ताह में कम से कम दो घंटा स्वच्छता के लिए देने का आग्रह किया। वहीं गाजल घोष,राजा घोष, परितोष कुमार ने एनवाईकेवी अजीत कुमार घोष जी के साथ मिलकर शिव मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई किया। और सभी को स्वच्छ और स्वस्थ रहने का संदेश दिया। और अंत में भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ आगामी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और ढेर सारी बधाइयां दी। इस शुभ अवसर पर बलराम घोष, कालू घोष, भोलानाथ, वीरेंद्र घोष, रेणु देवी, रेखा देवी, रोशनी घोष, कंचन देवी, झूमा देवी, मीना देवी, जुगनू घोष, देवी घोष, मदन, अभिजीत, पार्थो, राज, अनुश्री, निशा कुमारी, तूफान, उत्पल, शामचांद घोष, सुकुमार सरकार, आदि मौजूद रहे।।********************
मध्य विद्यालय ग्वालखोर में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर नारी शक्ति का लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया..!
साहिबगंज :- 12/08/2021. माननीय प्रधानमंत्री काआत्मनिर्भर नारीशक्ति से संवाद,'' दिनांक 12-08-2021 को रखा गया था।जिसमें बिन्दुपाड़ा कलस्टर मे 'स्वंय सहायता समहू' से जुड़े दीदीओ ने सुनने के लिए बढ- चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी उपस्थितीत दर्ज कराई और इसे सफल बनाया। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों से जुड़े दीदी जो आर्थिक रूप से कमज़ोर और पिछड़े है किस तरह स्वंय सहायता समहू से जुड़ने के बाद आत्मनिर्भर बनकर लोगो के लिए मिशाल बने उन्हीं की जुबानी लाइव दिखाया जा रहा था। वह स्वंय पशुपालन, कृषि, बागवानी इत्यादि कार्यों को समहू से जुड़ने के बाद इसमें बदलाव लाया और अपनी आर्थिक स्थिति पहले से कई गुना बेहतर हुआ।यही चर्चा का बिषय बना रहा और आगे भी अपने कार्यों को सही एंव सुचारु रूप से चालने के लिए प्रण लिया ।इस कार्यक्रम को देखने व सुनने के लिए समहू के आईपिरप- मनिरुदिन जमाल,एडब्लू- रेखा रजक,मनीषा कुमारी,पोम्पा रजक,निकिता रजक, रेखा बासक ,दिपंकर रजक,सुजीत सरकार और अन्य सदस्य उपथित रहे।****************
एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी प्रचार्य के घर जा कर सौंपा ज्ञापन..!
साहिबगंज :- 10.08.2021. एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने बीएसके कॉलेज बरहरवा एनएसयूआई अध्यक्ष आखलाकुर रहमान के नेतृत्व में प्रभारी प्रचार्य डॉ शम्भू झा सर जी को 10वी और 12वी विद्यार्थी के लिए ज्ञापन सौंपा..! ज्ञापन में जैक बोर्ड द्वारा 10वी और 12वी की परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई है जो कि बिना परीक्षा के ही प्रदान किया गया है लेकिन ऐसे बहुत से विद्यार्थी है जिन्हें किसी कारणवश के ही फेल कर दिया गया है 10वी और 12वी के परीक्षा में प्रमोट हुए सभी छात्रों के लिए जो फॉर्मूला तय किया गया था उसमे बदलाव कर सभी बच्चों को पास किया जाए.। मौके पर आखलाकुर रहमान ने कहा की एक्स रेगुलर एवं अंक सुधार यानी इंप्रूवमेंट परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए फार्मूला तय करना चाहिए ताकि उनका 1 वर्ष बर्बाद ना हो और वह समय पर नामांकन ले सके..! मौके पर एनएसयूआई सोशल मीडिया उपाध्यक्ष थॉमस रॉबर्ट,अब्दुल मालिक प्रखंड अध्यक्ष शकील अहमद, कॉलेज उपाध्यक्ष मुस्तकीम, कॉलेज महासचिव रफत हुसैन,तारिक अनवर, मीडिया प्रभारी रमजान अली, कॉलेज सचिव साबिर अहमद,परवेज आलम,तहसीम आलम, वसीम आलम,पतना एनएसयूआई सचिव फहद अलाम, सोइबूर रहमान, कलम अंसारी, सक्रिय सदस्य नसीम आलम,दाऊद आलम, उमर फारूक,एकदमूल आदि उपस्थिति हूए.।*****************
एन०वाइ०के० ने प्रखंड मुख्यालय बरहरवा में चलाया स्वच्छता अभियान..!
*******************
एन०वाइ०के० ने बी०एस०के० कॉलेज बरहरवा में चलाया स्वच्छता अभियान..!
साहिबगंज/बरहरवा :- 07/08/2021. नेहरू युवा केंद्र संगठन बरहरवा के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य मे चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता पखवाड़ा के सातवें दिन शनिवार को सरकारी कार्यालयों की साफ - सफाई अभियान के तहत एनवाइके के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विशाल कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में बीएसके कॉलेज बरहरवा में साफ सफाई अभियान चलाया गया साथ ही कॉलेज के छात्र छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बीएसके कॉलेज बरहरवा के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह मौजूद रहे। स्वयंसेवक विशाल कुमार कुशवाहा ने ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान 07 अगस्त से लेकर 11अगस्त 2021 तक सरकारी कार्यालयों, स्कूल, कॉलेजों आदि में सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत आज नेहरू युवा केंद्र संगठन बरहरवा की टीम बीएसके कॉलेज बरहरवा में स्वच्छता अभियान चला रहा है। वहीं कॉलेज प्राचार्य डॉ.सुधीर कुमार सिंह ने मौजूद छात्र छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वच्छता जागरूकता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने व लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने का आवाहन किया । एनएसएस यूनिट पांच के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ.चन्दन बोहरा ने छात्र छात्राओं से अपने घर,आस - पड़ोस, गांव - मुहल्ले आदि को स्वच्छ बनाने तथा सप्ताह में कम से कम दो घंटा स्वच्छता के लिए देने का आग्रह किया। मौके पर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. बाल गोविंद कश्यप, डॉ.रंजनकांत साहा, डॉ.विवेकानन्द राय, डॉ. शम्भु झा, थॉमस रॉबर्ट, आर्यन खान,आशुतोष भगत, आख़लाकुर रहमान, रफत हुसैन, फहद अली, सोइबूर रहमान, कलाम अंसारी, नसीम अख्तर, नफीस अंसारी वसीम अंसारी, एम जाहिद आदि उपस्थित थे।**************
ए०बी०वी०पी० द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन..!
साहिबगंज/बरहरवा :- 07/08/2021. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बरहरवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने धनबाद में हुए छात्राओं पर लाठी चार्ज के विरोध में ABVP के नगरमंत्री दानीनाथ महतो के नेतृत्व में हेमंत सरकार का स्टेशन चॉक पर पुतला दहन किया । दानीनाथ ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि जो छात्राओं पर लाठियां बरसाई गई यह घटना काफी निंदनीय है इस घटना को विद्यार्थी परिषद कभी भी बर्दाश नही करेगी। इस घटना की वीडियो में साफ साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह एक पुरुष अधिकारी कितनी बेदर्दी से छात्राओं पर लाठियां भांजी गई है ,बहुत से छात्राओं को गंभीर चोटे भी आई है ।इस कार्यक्रम में परिषद के कॉलेज मंत्री अजय यादव , हीरू कुमार ,सत्यम कुमार , देव कुमार , अशीस कुमार ,केतन कुमार , अभिसेक कुमार ,शेखर कुमार,पिंटू ,मुन्ना ,शंभू ,रविंदर,,दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे..!********************
छात्रों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं की जाएगी :- एन०एस०यू०आई०..!
*********************
प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला आयोजन..!
********************
प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया..!
बीटीएम संजय कृष्ण रंजन ने किसानों को बताया कि खेती से दोगुनी मुनाफा लेना हो तो कृषक अपने खेतो में समयानुसार सिचाई करें। कृषि अवशेष नहीं जलाएं क्योंकि इसके कारण इससे खेत की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाती है। समय समय पर मिट्टी की जांच कराएं। किसान जैविक खाद का अधिक प्रयोग करें। वैज्ञानिक पद्धति से खेती करें। उन्होंने कहा कि किसान कीटनाशकों का कम से कम प्रयोग करें। मौके पर बीडीओ सुमन कुमार सौरभ, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष राजू यादव, प्रखंड सचिव मो शहबाज, जेएसएलपीएस बीपीएम उमेश कुमार, आइटीसी के विवेक कुमार, जनसेवक उदय कुमार, कृषक मित्र परिमल मंडल, गोराचंद्र पंडित, अशोक कुमार ठाकुर, चंद्राय टुडू आदि उपस्थित थे..!

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें