शनिवार, दिसंबर 31, 2022

आलेख :- दीपक कुमार केसरी

रेबिका के परिजनों से मिले राजमहल विधायक अनंत ओझा..!
साहिबगंज/बोरियो :- 31/12/2022. राजमहल विधायक अनंत ओझा के नेतृत्व में भाजपा के नेताओं ने रबिका पहाड़िन के परिजनों से मिले। 17 दिसम्बर रात को गोडा पहाड़ बोरियो निवासी सूरज पहाड़िया (आदिम जनजाति ) की पुत्री रबिका पहाड़िन की नृशंस हत्या दिलदार अंसारी एवं उनके परिजनों ने निर्ममता से हत्या कर दी। पीड़ित परिवारजनों से उनके गांव गोडा पहाड़ में जाकर राजमहल विधायक अनन्त ओझा ने मिलकर उनके व्यथा को सुना। परिवार के मुखिया सूरज पहाड़िया ने बताया कि घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक सभी अपराधियों की गिरफ्तारी नही हुई हैं जिस से परिवार के सदस्य दशहत में हैं विधायक के समक्ष परिवारजनों ने बार बार आरोपियों को फांसी की सजा की मांग कर रहे थे। विधायक ने पीड़ित के परिवार को भरोसा दिलाया कि रबिका पहाड़िन को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव मदद करेंगे। उन्होंने ने सरकार से मांग किया कि पीड़ित परिवार को 25 लाख तक मुआवजा दिया जाए। रबिका के हत्या में संलिप्त सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने ने कहा कि भाजपा के एक एक कार्यकर्त्ता रबिका पहाड़िन को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ रही हैं। राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि राज्य की हेमन्त सोरेन सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं उन्होंने ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था का बुरा हाल हैं राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं लगातार महिलाओं पर अत्याचार हो रही हैं। उन्होंने ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की साहेबगंज व पाकुड ज़िले में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं  इस प्रकार के पाश्विक कृत्य संथाल परगना सहित साहेबगंज जिले में लगातार हो रही हैं।उन्होंने ने मांग किया कि झारखंड पुलिस स्पीडी ट्रायल कराकर हत्यारों को फ़ासी तक पहुँचाए। उन्होंने ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कहा कि साहेबगंज ,पाकुड़ ज़िला सहित संथाल परगना के लिए एक विशेष आयोग गठित पूरे संथाल क्षेत्र में हो रही संथाल पहाड़िया आदिम जनजाति की बेटियों के साथ चल रहे वीभत्सकारी षड्यंत्र व उनका ज़मीन -जंगल पर क़ब्जा का पर्दाफ़ाश करें। उन्होंने ने कहा कि जिला में बंगलादेशी घुसपैठ सबसे बड़ी समस्या है। घुसपैठिए के कारण जिला की डेमोग्राफी में बदलाव आया है। बांग्लादेशी घुसपैठिए देश विरोधी कार्यों में संलिप्त हैं इनकी गतिविधियों के कारण क्षेत्र में कानून व्यवस्था का संकट खड़ा हो रहा हैं। मौके पर दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

*********************

पंचायत सचिव लक्ष्मी महदार सेवानिवृत, प्रखंडकर्मी द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई..!
साहिबगंज/मंडरो :- 31/12/2022. साहिबगंज/मंडरो :- 31/12/2022. प्रखंड सभागार में 2022 कें‌ के आखरी दिन पंचायत सचिव लक्ष्मी महदार को सेवानिवृति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया । लक्ष्मी महदार  वर्ष 2011 से पंचायत सचिव के रूप में साहेबगंज जीले कें बोरियो में पुर्व‌ तत्काल में मंडरो प्रखंड  पर नियुक्त हुए थे।  उनके द्वारा बोरियो, व मंडरो पंचायत सचिव विभाग में अपनी सेवाएं दी गई। आज साल के़ अंतिम दिन  सेवानिवृत्ति हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती कनंक, अंचलाधिकारी नरेश कुमार मुंडा द्वारा अंग वस्त्र प्रखंड कर्मी द्वारा गिफ्ट देकर  विभाग में सेवाकाल के द्वौरान किए गये कार्यो की सराहना की गई साथ ही लक्ष्मी महदार.उनके व उनके परिवारजनों के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की गई तथा शॉल ओढ़ाकर व उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी गयी। प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी द्वारा सेवानिवृत्ति के बाद का जीवन सदैव शान्तिमय, स्वस्थ्य एवं समृद्धशाली होने तथा अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए समस्त प्रखंड परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं दी गयी, साथ ही सेवानिवृत्त हुए कर्मी से अपेक्षा की गयी कि वे भविष्य में भी हमेशा अपने आप को प्रखंड परिवार का अभिन्न अंग मानते रहेंगे तथा उनका सहयोग प्रखंड  परिवार को निरन्तर मिलता रहेगा। मौके पर सभी प्रखंड कर्मी मौजूद थे।

*********************

जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की अध्यक्षता में डीएमएफटी के न्यास परिषद की बैठक हुई आयोजित..!
साहिबगंज :- 11/10/2022. समाहरणालय स्थित सभागार में आज उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की अध्यक्षता में डीएमएफटी के न्यास परिषद की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त श्री यादव ने उपस्थित सदस्य बोरियो विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोबिन हेंब्रम, राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत कुमार ओझा, जिला, परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कु, ग्रामीण विकास मंत्री के प्रतिनिधि, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, एवं प्रमुख एवं उपप्रमुख मुखिया एवं उप मुखिया का स्वागत किया। डीएमएफटी की समीक्षा बैठक की शुरुआत करते हुए अपर समाहर्ता विनय कुमार मिश्र द्वारा सर्वप्रथम पूर्व में हुए न्यास परिषद की समीक्षा बैठक की कार्यवाही पंजी के अनुरूप पढ़ी गई। जिसमें कार्यवाही के अनुरूप किए गए कार्यों की पूर्णता एवं कार्यों की प्रगति आदि से संबंधित चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के न्याय परिषद की प्रथम बैठक दिनांक 9 अगस्त 2018 को संपन्न हुई थी । इसी क्रम में उन्होंने बताया कि साहिबगंज जिले को खनन क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है, खनन प्रभावित क्षेत्रों, परिवार के हितों की रक्षा विकास एवं आधारभूत संरक्षण संरचना, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पोषण की योजनाओं पर ध्यान देने हेतु इस फाउंडेशन ट्रस्ट का गठन किया गया है।जिसके अंतर्गत आधारभूत संरचना पर ध्यान दिया जाता है। इन योजनाओं का कार्यान्वयन प्रधान मंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के मार्गदर्शिका के अनुरूप किया जाता है।उपायुक्त ने बताया कि डीएमएफटी में जिन जिले में खनन किया जाता है, उसका 10% हिस्सा जमा होता है, जो मूलतः स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, आधारभूत संरचना एवं स्किल डेवलपमेंट के रूप में खर्च किया जाता है।उन्होंने कहा कि हमें यह जानना होगा कि खनन से सीधे प्रभावित होने वाले क्षेत्र, सीधे तौर पर प्रभावित ना होने वाले क्षेत्र एवं सीधे तौर पर प्रभावित ना होने वाले क्षेत्रों में कल्याण हेतु डीएमएफटी के तहत योजनाएं ली जाती है। इन योजनाओं का चयन पूर्व में किया जा चुका है।बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में डीएमएफटी अंतर्गत जिले में ₹30,14,80,624.00 रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई थी जिसमें कुल व्यय ₹5,56,99,968.00 की स्वीकृति दी गई थी।वित्तीय वर्ष 2021 22 में ₹29,52,75,205.00 रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई थी जिसमें कुल व्यय 9,08,66,596.00 की स्वीकृति दी गई थी ।
कौन-कौन से प्रस्ताव को मिली स्वीकृति..?
• डीएमएफटी अंतर्गत पीएमयू हेतु ऑफिस फर्नीचर एवं स्टेशनरी क्रय की स्वीकृति ।
• सिद्धू कान्हू सभागार में जनरेटर सेट बिजली केबल के साथ अधिष्ठापन की स्वीकृति ।
• राजमहल नगर परिषद के वार्ड नंबर 3 में टाउन हॉल के निर्माण की स्वीकृति ।
• SBI-RSETI नवनिर्मित भवन में मुख्य सड़क साहिबगंज-दुमका मार्ग की टीम के बीच पीसीसी निर्माण को स्वीकृति ।
• पुलिस लाइन में कम्युनिटी हॉल एवं बैरक निर्माण की स्वीकृति ।
• 5 प्रखंड के हेड-क्वार्टर के लिए बाइक एंबुलेंस की स्वीकृति ।
• साहिबगंज सदर के लिए वाटर एंबुलेंस की स्वीकृति।
• साहिबगंज सदर स्थित टाउन हॉल के रेनोवेशन की स्वीकृति ।
इसी क्रम में बैठक में आए मुखिया ओने अपने-अपने पंचायत से संबंधित समस्याएं एवं शिकायतों को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसमे उपायुक्त ने सबकी समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिलाया ।
बैठक में उपायुक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, विधायक राजमहल अनंत ओझा, विधायक बोरियों लोबिन हेंब्रम, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कु, वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, सिविल सर्जन रामदेव पासवान, अपर समाहर्ता विनाय कुमार मिश्र, जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज राहुल जी आनंद जी, सभी प्रखंड से आए प्रमुख, उपप्रमुख, मुखिया, उपमुखिया एवं अन्य उपस्थित थे ।

***********************

वज्रपात से दो लोगो की मौत..!
साहिबगंज/बोरियों :- 29/09/2022. बोरियो थाना क्षेत्र के कबड़ा गांव में आसमानी बिजली गिरने से दो आदिम जनजाति के लोग की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बोरियो थाना क्षेत्र के कबड़ा गांव निवासी बुधवार देर शाम को  29 वर्षीय सिलास  मालतो,पिता धर्मा पहाड़िया तथा 25 वर्षीय लकमा पहाड़िया, पिता दोगा पहाड़िया गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कावड़ा के समीप गाय चरा रहा था। इसी बीच संध्या लगभग 5:00 बजे अचानक जोरदार आसमानी बिजली के चमकने से दोनों की मौत हो गई। वही इस मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण पहुंचकर उसे गांव लेकर पहुंचे तथा अपने स्तर से उसका प्राथमिक इलाज प्रारंभ किया पर उसकी मौत हो चुकी थी। वही इस मामले की जानकारी गुरुवार को प्रखंड प्रशासन को मिलने के बाद बोरियो बीडीओ सह अंचलाधिकारी टूडू दिलीप, थाना प्रभारी जगन्नाथ पान सहित अन्य कर्मी गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली इस संबंध में अंचलाधिकारी टुडू दिलीप ने बताया कि आसमानी बिजली से हुई। मौत के मामले में परिजनों को सहायता प्रदान की गई है।  तथा आपदा प्रबंधन की ओर से मिलने वाले लाभ को लेकर जानकारी दी गई। वहीं थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने बताया कि मामले को लेकर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।  तथा पूरे गांव के लोग शोकाकुल हैं।
***********************************
दुर्गा पूजा को लेकर एसडीओ कार्यालय में पूजा कमेटी के साथ हुई बैठक कई दिशा निर्देश दिए..!
साहिबगंज/बोरियों :- 29/09/2022.  साहिबगंज एसडीओ कार्यालय के सभागार में पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में दुर्गा पूजा कमेटी के साथ हुई बैठक जहां कई दिशा निर्देश दिए गए वही बैठक में उपस्थित एसडीओ, नगर थाना प्रभारी एसडीपीओ,व जिरवाबाडी थाना प्रभारी व पूजा कमेटी के सदस्य उपस्थित हुए इस दौरान एसडीओ ने बताया कि सभी पूजा कमेटी की ओर से पंडालों में कमेटी के द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगा ले तथा पंडाल के दो गेट बनाएं मनचलों पर कड़ी नजर बनाए रखें पंडालों के चारों तरफ पुलिस की बल की तैनाती की जाएगी पंडालों में महिलाओं को बच्चों की सुरक्षा की विशेष जिम्मेदारी पूजा समिति की होगी बच्चों की सुरक्षा की विशेष जिम्मेदारी पूजा समिति की होगी किसी भी प्रकार के गलत पोस्ट करने वालों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी आगे बताया गया कि विसर्जन के दौरान कोई भी अश्लील गाना नहीं बजना चाहिए विसर्जन के दौरान सिर्फ भक्ति गाना ही बजना चाहिए मनचलों वह हुड़दंग करने वालों लोगों पर पुलिस की नजर में रहेगी सभी पूजा पंडालों में पुलिस प्रशासन की नंबर होना उपलब्ध है पूजा कमेटी को बताया गया कि पंडाल के पास प्रशासन की नंबर लिखकर चिपका दें ताकि किसी भी व्यक्ति को दिक्कत होने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को फोन करें और पुलिस प्रशासन हमेशा तात्पर्य रहेगी इस दौरान पूजा कमेटी को कई दिशा निर्देश भी दिए गए |
**********************************
स्वास्थ्य समिति की ओर से अस्पताल परिसर में विश्व हृदय दिवस मनाया गया..!
साहिबगंज :- 29/09/2022. साहिबगंज जिले के सदर अस्पताल के परिसर में जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से सदर अस्पताल परिसर में विश्व हृदय दिवस मनाया गया वही कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डीडीसी प्रभात कुमार बर्दिया, सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान, DS डॉक्टर मोहन पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस दौरान डीडीसी ने हृदय रोग से जानकारी देते हुए कहा कि ह्रदय शरीर का महत्वपूर्ण है इसका खुद ख्याल रखें ध्रुव पान समेत नशीली पदार्थ का सेवन नहीं करे वहीं सिविल सर्जन ने कहा कि धूम्रपान हिर्दय के लिए नुकसान हैं ध्रुव पान गुटखा इत्यादि नशीली पदार्थ हृदय के लिए हानिकारक है आगे   बताया गया कि नशा मुक्ति के लिए जागरुकता जरूरी है इधर  ds डॉक्टर मोहन पासवान ने बताया कि ह्रदय रोग पर जानकारी देते हुए कहा कि हाई बीपी शुगर हृदय रोग का कारण है साथ ही हृदय रोग से बचाव के लिए जीवन में योगा बयाम बहुत जरूरी है इसके अलावा हृदय रोगी के बारे में भी कई अहम जानकारी दिया गया इस मौके पर डीडीसी के नेतृत्व में शपथ ग्रहण किया गया |

*****************************************

एक दिवसीय यूथ मोबालाइजेशन कार्यक्रम आयोजित..!
साहिबगंज/बोरियों :- 29/09/2022. बोरियो प्रखंड के सभागार कक्ष में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय यूथ मोबालाइजेशन कार्यक्रम आयोजित की गई।कार्यक्रम की शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि श्री जेठा मरांडी एवं डीडीयू जेकेवाई राजेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई, कार्यक्रम में डीडीयू जीकेवाई का कैंप में बहुत सारी कंपनी के पीआईए उपस्थित होकर पहुंचे हुऐ।  बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार संबंधी जानकारी दी गई। जिस में उपस्थित हुए बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के लिए रोजगार प्राप्त करने के लिए कंपनी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। पढ़ाई छोड़ चुके छात्र छात्राओं के लिए दीनदयाल उपाध्याय कौशल योजना से जोड़ कर डी डी यू जी के वाई के डीएम रोजगार देकर सबल बनाने की बात कही गई। वही इस मौके पर बोरियों जेएसएलपीएस के प्रखंड प्रभारी मो आरिफ, धनलाल मिश्रा, बीपीएम महेश्वर, मोबिलाइजर लक्ष्मण कुमार, एसएलसी मोहम्मद शाकिर अंसारी, सुजीत कुमार, हूफा सोरेन, जेएसएलपीएस के कर्मी सहित अन्य युवक युवती मौजूद थे।
**************************
पर्यटन स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत मंडरो में हुआ कार्यक्रम..!
साहिबगंज :- 29/09/2022. पर्यटन कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग निर्देशानुसार जिले में 16 सितंबर से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिले को साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाने के इस सकारात्मक प्रयास में आज मंडरो प्रखंड अंतर्गत स्वच्छता संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के तहत प्रखंड कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता रैली निकालते हुए सड़क पर साफ सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने कूड़ेदान का उपयोग करने, अपने आसपास साफ-सफाई रखने और गंदगी को ना जमा होने के विषय पर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के तहत सड़क के आसपास दुकानदारों से दुकान का कूड़ा कूड़ेदान में डालने पर सड़क पर अपशिष्ट प्रवाहित न करने का आग्रह किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मंडरो, मंडरो प्रखंड कार्यालय के कर्मीगण एवं उपस्थित थे।

**********************************

पत्रकार को पितृ शोक, अंतिम संस्कार आज..!
साहिबगंज :- 28/09/2022.  दैनिक समाचार पत्र रांची एक्सप्रेस के ब्यूरो चीफ देव आर्यन के पिता का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। बुधवार सुबह करीब 11: 10 बजे 72 वर्षीय नारायण शर्मा के निधन से जिला में शोक की लहर दौड़ गई। वे 2012 को सी०आई०डी० पुलिस इंपेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए थे और गत एक वर्ष से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे पत्नी, चार पुत्र व दो पुत्री व नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वहीं जानकारी देते हुए पुत्र देव आर्यण ने बताया कि वे 2012 में सीआईडी के पुलिस इंपेक्टर के पद से रिटायर किये थे और 2013 से वे बीमार चल रहे थे। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने आप को 10 साल तक सही सलामत रहा लेकिन बीते एक दो महिने से उनका तबीयत ज्यादा बिगड़ गया और वे आखिर कार अपनी जिदंगी से जंग हार गए। साथ ही देव आर्यण ने बताया कि वे संथाल परगना के लगभग हर थाना में अपना योगदान दे चुके हैं साथ ही वे साहेबगंज जिले के नगर थाना, जिरवाबाडी, मुफस्सिल , तालझारी,  मिर्जाचौकी थाना सहित अन्य थाना में अपना योगदान दे चुके हैं। बीतें कई वर्ष पहले जब वे नगर थाना में पदस्थापित थे तब नगर थाना क्षेत्र के चौक बाजार मोड़ पर उन्हें बम भी लगा था। उन्हें गाय पालने का बहुत शौक था, गाय की सेवा में उन्हे बहुत आनंद आता था। वो अपने समय मे पहलवानी भी करते थे। सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर नारायण शर्मा के आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग पत्रकार आर्यन के घर पहुंचे और ढ़ांढस बंधाया।  वहीं उनका अंतिम संस्कार गुरुवार काे सुबह दस बजे साहेबगंज स्थित मुक्तेश्वर गंगा घाट पर किया जाएगा। अंतिम यात्रा उनके भारतिया कॉलोनी स्थित आवास से निकलेगी।
*********************************
सोशल मीडिया पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर..!
साहिबगंज/बरहेट :- 28/09/2022. दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर थाना परिसर में थाना प्रभारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई. बरहरवा अनुमंडल पुलिस अधीक्षक प्रदीप उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी, बोरियों प्रभाव इंस्पेक्टर राजेश कुमार, के अलावा सभी दुर्गा पूजा समिति के सदस्य भी मौजूद रहे. वही दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अनुमंडल अधिकारी प्रदीप राव आपसी सौंदर्य के साथ त्यौहार मनाने की अपील की. वही पूजा पंडालों में  महिला पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार लगाने की बात कही . साथ ही अश्लील जैसे गानों पर भी सभी दुर्गा पूजा के समिति सदस्यों को ध्यान आकृष्ट कराया गया. वही प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी ना करें अगर किसी तरह की कोई सूचना मिले तो प्रशासन को अवगत कराएं. इस दौरान सभी दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों से अपील भी की गई पूजा अर्चना के तत्पश्चात मूर्ति विसर्जन सही समय पर करेंकिसी तरह की कोई समस्या हो तो प्रशासन को अवगत कराएं. मौके पर प्रमुख बरनार्ड मरांडी, उप प्रमुख रूपक सा, प्रखंड सचिव मुजिबुल  रहमान, पूर्व बीस सुत्री  अध्यक्ष सह भाजपा नेता   उत्पल दत्ता, खगेंद्र सा  पप्पू भगत, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष तैमूर अंसारी,, मजीतुला अंसारी, समाजसेवी समसुल अंसारी,  रेजाउल अंसारी, अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे..!

**********************

स्वास्थ्य व्यवस्था प्रखंड क्षेत्र में चुस्त-दुरुस्त हो :- रामदेव पासवान..!
साहिबगंज :- 27/09/2022. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो में मंगलवार को सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान ने प्रखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा बैठक की इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था प्रखंड क्षेत्र में चुस्त-दुरुस्त हो तथा जिनका जो कार्य हो वह अपने कार्य के प्रति लगन के साथ कार्य करें। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने बैठक में नियमित रूप से टीकाकरण, कोविड टीकाकरण,मातृ स्वास्थ्य बाल विकास स्वास्थ परिवार प्लानिंग,टीबी,मलेरिया, कालाजार छिड़काव एवं नौ की इंडिकेटर, महामारी पर पीपीटी के माध्यम से एएनएम वर समीक्षा की गई। इसके साथ ही अस्पताल के वस्तुस्थिति की जानकारी ली गई एवं साफ सफाई एवं भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा निर्धारित लक्ष्य के शत प्रतिशत प्राप्ति पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। इस मौके पर सभी सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर सालखू हांसदा, पंकज कुमार गुप्ता विनोद कुमार, शंभू दत्ता, विष्णु भगत, एवं सभी स्वास्थ कर्मी उपस्थित थे।
***************************
मोटरसाईकिल से गिर कर एक घायल..!
साहिबगंज :- 27/09/2022. बोरियो थाना क्षेत्र के बोरियो तीनपहाड़ के मुख्य सड़क के धौगड़ा के समीप सोमवार देर शाम को मोती पहाड़ी निवासी बिभीषण साह 32 वर्षीय  अपने मोटरसाईकिल से तीनपहाड़ की ओर से लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क में पड़ें पत्थर से टकराने पर मोटरसाईकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया..! जिससे इस घटना में वह घायल हो गए..! प्राप्त जानकारी के अनुसार बोरियो थाना के मोती पहाडी निवासी विभीषण साह पिता महेंद्र साह उम्र 32 वर्ष तीनपहाड़ से मोटरसाईकिल से अपने घर वापस आ रहा था उसी क्रम में रास्ते में पत्थर से टकराने के बाद मोटर साईकिल दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। जिससे सिर पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया तथा घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियों में ईलाज के लिए लाया गया। जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया वहीं बोरियो थाना के एएसआई मो.जमील मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है..!
***************************
अनियंत्रित ट्रक पुल पर चढ़ा, पुल क्षतिग्रस्त..!
साहिबगंज :- 27/09/2022. बोरियो बरहेट मुख्य सड़क के राज दरबार होटल के समीप ट्रक के अनियंत्रित होकर पुल पर चढ़ जाने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या बीआर 016B- 6186 रामपुरहाट से लौट रहा था कि बीती रात को लगभग एक बजे ट्रक अचानक बोरियों राज दरबार होटल के समीप ट्रक का चक्का खूल जाने से ट्रक का अगला चक्का खूल के फेंका गया। जिससे ट्रक पुलिया पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। जबकि ट्रक का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया। मामले को लेकर बोरियो थाना पुलिस जांच कर रही है।

*********************

एकल अभियान के प्रयास से सुदूरवर्ती बच्चों ने सिद्धू-कान्हू स्टेडियम में दिखाया दमखम..!
साहिबगंज :- 25/09/2022. रविवार को साहिबगंज जिला के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों के सुदूरवर्ती गांव में एकल अभियान के अंतर्गत चल रहे एकल विद्यालयों से जुड़े बच्चों ने साहिबगंज स्थित सिद्धू कान्हू स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इन बच्चों में 6 वर्ष से 9 वर्ष आयु वर्ग के वह 10 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे सम्मिलित हुए । बच्चों ने 100 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं कबड्डी जैसे खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।  कुल 30 बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित किया गया, जिन्हें अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रांची भेजा जाएगा। जहां इन्हें प्रशिक्षण के साथ-साथ उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं का भी अवसर मिलेगा । आज के इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक विजय कुमार विभाग प्रचार प्रमुख व एकल अभियान के उपाध्यक्ष राजीव कुमार, एकल अभियान के जिला अध्यक्ष मोतीलाल सरकार, सचिव मिलन सिंह भाग प्रमुख नारायण भंडारी, झंडू नाग, करण दीपक सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता आचार्य एवं आचार्यागण व बच्चों के अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। विभिन्न प्रखंडों से चयनित कुल 192 बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अनंत कुमार ओझा विशिष्ट अतिथि राजमहल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रंजीत सिंह समाजसेवी चेतन भारतिया अतिथि के रूप में मंचासीन थे।  सभी चयनित बच्चों को पारितोषिक प्रदान किया गया इस विविध प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बच्चे एवं उनके अभिभावक अति उत्साहित थे ।
****************************
दुर्गा पूजा को लेकर मुफ्फसिल थाना में हुई शांति समिति की बैठक आयोजित..!
साहिबगंज :- 25/09/2022. दुर्गापूजा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से मुफ्फसिल थाना परिसर में सदर बीडीओ सुबोध कुमार व थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश के नेतृत्व शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जहां इस बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्गापूजा के मौके पर पंडाल के इर्दगिर्द पुलिस बल की पूर्ण रूप से तैनाती की जाएगी व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए जाएंगे। वही उन्होंने सभी पूजा पंडाल के सदस्यों से यह अनुरोध किया कि आप सभी पूजा कमिटी के लोग पुलिस की मदद करें। वही किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना सामने आती है तो आप फौरन अपने क्षेत्र के थाना प्रभारी से संपर्क करे। वही पूजा पंडालों में महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा की विशेष जिम्मेदारी पूजा समिति की होगी ताकि भीड़ में महिलाओं व बच्चों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। उधर उन्होंने कहा कि सभी पूजा पंडालों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा एवं यह जिम्मेवारी पूजा समिति की होगी। वही सभी पूजा पंडालों पर पुलिस डेस्क बनाने को लेकर भी उन्होंने निर्देश दिया। आगे उन्होंने कहा कि पर्व से संबंधित किसी भी प्रकार की गलत पोस्ट या फिर कोई ऐसी बात जो किसी धर्म के लोगों को आहत पहुंचे इससे बचने के लिए अपने आसपास के सभी लोगों को हिदायत करेंगे। वही उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारियों का खास निर्देश है कि पूजा पंडालों समेत सोशल मीडिया पर पुलिस पैनी नजर बनाए रखे ताकि किसी भी प्रकार की सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट पर पुलिस फौरन कानूनी कार्रवाई कर सके। वही उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान कोई भी अभद्र गाने या फिर किसी धर्म को ठेस पहुंचने से संबंधित बातें व जुड़े गानों को बजाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी होगी जहां इसकी शिकायत मिलने पर वैसे पूजा कमिटियों पर पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। उधर उन्होंने कहा कि सभी पूजा पंडालों पर पुलिस जवान के साथ साथ महिला पुलिस बल भी तैनात किए जाएंगे ताकि किसी भी महिलाओं को कोई परेशानी ना हो। वही मनचलों व हुड़दंग करने वाले लोग पुलिस की नज़र में होंगे इस प्रकार की गतिविधि में किसी को भी बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान अखाड़ा प्रभारी की पूरी जिम्मेदारी होगी कि शांतिपूर्ण ढंग से अखाड़े को लेकर विसर्जन कराएंगे इस दौरान अगर कोई दिक्कत परेशानी आए तो निश्चित रूप से सर्वप्रथम पुलिस से संपर्क कर अपनी बात को रखेंगे। इस शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के सभी पूजा कमेटी के सदस्य व शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।
**************************
डीजे और अश्लील गाने पर पाबंदी रहेगी:- टुडू दिलीप..!  
बोरियो थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक ..!
साहिबगंज :- 25/09/2022. बोरियो थाना परिसर में आगामी 5 अक्टूबर को दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक  का आयोजन किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से बोरियो थाना प्रभारी जगन्नाथ पान  एसआई श्याम चंद्र हांसदा जमिल अंसारी, उमाकांत ओझा, मौजूद थे। इस अवसर बीडीओ टुडू दिलीप ने कहा कि डीजे और अश्लील गाने पर पाबंदी रहेगी। अलग से पार्किंग सुविधा रहेगी। जुलूस को पारंपरिक माध्यम से ही निकलेंगे साथ ही साथ वोलेंटियर पॉकेटमार पर विशेष ध्यान रखेंगे, मंदिर परिसर पर वैक्सिनेशन  कैम्प की सुविधा तथा आधार कार्ड बनाने का भी कैंप लगाया जायेगा। वहीं दुर्गा पूजा  कमिटी के सदस्यों वही सभी के सहयोग के साथ ही मनाएंगे। वही बोरियों थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने कहा की पिछले 2 साल बाद हम दुर्गा पूजा पर्व को मना रहे है।  इसलिए आपस में मिल जुल कर त्यौहार मनाएंगे वही कहा की अगर पंडाल में अगर बहुत ज्यादा भीड़ हो जाती है तो सीसीटीवी कैमरा एवं वीडियो ग्राफिंग की जाएगी। जुलूस को संवेदनशील एरिया पर नही निकालेंगे और विशेष रूप से सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसा बाते वायरल नही करना है जिसमे किसी समुदाय को ठेस पहुंचे। बोरियो में जैसे पिछले कई सालों से त्योहारों को आपसी भाई चारे के साथ मना रहे थे। उसी तरह इस बार भी आपसी भाईचारे के साथ ही दुर्गा पूजा पर्व को मनायेंगे इस मौके पर एएसआई जमील अंसारी, श्याम चरण हांसदा, उमाकांत ओझा, दुर्गा पूजा कमेटी अध्यक्ष अरविंद रक्षित,कोषाध्यक्ष मनोज रक्षित, सचिव बासुकीनाथ रक्षित, सीताराम रक्षित, बिक्रमादित्या सेन, बादल रक्षित, अटल दत्ता, मुखिया मीना बास्की, शकील अहमद, रिजवान अंसारी,  अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
**************************
पुजा समितियों के द्बारा पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगवाने को सुनिश्चित करें :- साइमन..!
तालझारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक..! 
साहिबगंज :- 25/09/2022. दुर्गापूजा को लेकर रविवार को तालझारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार टुडु ने संयुक्त रूप से किया। बीडीओ साइमन मरांडी ने सभी पुजा समितियों के  द्बारा पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगवाने को सुनिश्चित करें। पूजा पंडाल में अश्लील गाने पर पाबंदी रहेगी। वहीं थाना प्रभारी प्रमोद कुमार टुडु ने कहा कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की अगर किसी प्रकार का कोई व्यक्ति द्बारा व्यवधान पैदा करता तो इसका सुचना तुरंत थाना पुलिस को दें। वहीं बैठक में उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों द्बारा प्रशासन से अठमीं पूजा से लेकर एकादशी तक पुलिस बल की मांग की गई। थाना प्रभारी ने बताया थाना क्षेत्र के सभी पुजा पंडाल में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी वं थाना पुलिस द्बारा लगातार गस्ती दल के द्बारा गस्ती किया जायेगा। मौके पर एस आई उपेंद्र कुमार, बजरंगी महतो, कृष्ण कुमार गुप्ता, छट्टु प्रसाद, प्रदुम्न साह,लखन पंडित, श्रवण गुप्ता,आशिष रंजन,मो मुन्ना,मो जाफर,मोहन लाल मरांडी, संजय साह,प्रदीप महतो,दिनानाथ मंडल,फेकु मंडल,मो शमीम, सहित अन्य उपस्थित थे।
*****************************
गंगाजल रिकॉर्डिंग स्टूडियो ने किया दुर्गा पूजा गीत का वीडियो शूट..!
साहिबगंज :- 25/09/2022. नवरात्र का महीना चढ़ते हुए जिले में देवी दुर्गा के प्रतिमा के पंडाल बजने बजने लगे हैं साहिबगंज जिला जहां पर दुर्गा माता की पूजा पूरे धूमधाम से और श्रद्धा के साथ की जाती है वहीं पर यहां के स्थानीय कलाकार भी अपनी कला के माध्यम से देवी के पूजा और अर्चना में नवरातन रखने वाले व्रत एवं पूजा पंडालों में विशेष आयोजन पर बजने के लिए अपने गीतों को प्रस्तुत किया है..! साहिबगंज जिले का इकलौता गंगाजल रिकॉर्डिंग स्टूडियो जो लगातार यहां के स्थानीय और क्षेत्रीय कलाकारों के लिए कार्य करती है इसी कड़ी में आज साहिबगंज जिले के शांति नगर मोहल्ला में एक बहुत ही मधुर दुर्गा पूजा का गीत का वीडियो शूट कराया गया है आपको बता दें कि गंगाजल रिकॉर्डिंग स्टूडियो इस बार दुर्गा पूजा के अवसर पर कई गीत प्रस्तुत करने जा रही है जो मुख्य रूप से देवी के पंडालों में बजने वाले हैं और लोगों को पसंद आने वाले गीत है..! आज स्टूडियो के द्वारा बहुत ही कर्णप्रिय गीत शूट किया गया जिसके सिंगर आंचल प्रिया अपनी मधुर आवाज से गीत को मनमोहक बनाया है इस वीडियो सूट में सहायक कलाकारों के रूप में पूजा रानी सुप्रिया अनुप्रिया भीम आरडीएक्स भोला जग्गू कुमार इत्यादि ने सहयोग प्रदान किया है आपको बताते चलें कि इस वीडियो सूट में श्री ब्रह्मदेव रविदास निवासी शांति नगर साहिबगंज का विशेष आभार रहा है..! स्टूडियो के तकनीशियन कुणाल छैला स्टूडियो के डायरेक्टर सुमन राज स्टूडियो के परिसर माखन लाल यादव  स्टूडियो के गीतकार नंदजी कैमरा में प्रेम जी समय पूरी स्टूडियो के टीम मौजूद होकर गाना का वीडियो शूट कराया..! आपको बताते चलें कि दुर्गा पूजा के प्रथम पूजा के शुभ अवसर पर यह गाना गंगाजल रिकॉर्डिंग स्टूडियो के चैनल पर रिलीज होगा जहां से आप इस गाने का पूरे दुर्गा पूजा में भरपूर आनंद ले सकते हैं साथ ही स्टूडियो के डायरेक्टर के द्वारा बताया गया कि कोई भी स्थानीय कलाकार अगर सिंगिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो उनके लिए स्टूडियो उनका स्वागत करती है जरूर उनको एक बार स्टूडियो आनी चाहिए और अपनी गायिका का हुनर दिखाना चाहिए आगे उन्होंने बताया कि कला और संस्कृति हमारे जीवन का अभिन्न अंग है संगीत हमारे जीवन में नई ऊर्जा प्रदान करती है संगीत आंतरिक ऊर्जा का एक मुख्य स्रोत है..!

****************************

उधवा प्रखण्ड सामरिक दृष्ट्रिकोण से अत्यन्त संवेदनशील :- अनंत..!
राजमहल विधायक अंनत ओझा ने की रक्षा मंत्री से मुलाकात,
सेना की बटालियन उधवा में स्थापित करने की मांग..!
साहेबगंज :- 23/09/2022. शुक्रवार को राजमहल विधायक अनंत ओझा ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने ने राजमहल विधानसभा क्षेत्र के उधवा में सेना की एक बटालियन स्थापित करने की मांग की। रक्षा मंत्री ने उधवा में सेना बटालियन स्थापित करने के लिए आगे की कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने ने कहा कि साहेबगंज सदर, राजमहल एवं उधवा प्रखण्ड 83.15 कि०मी० गांगीय व मध्य दियारा क्षेत्र में अवस्थित है, जो एक ओर बिहार राज्य तो दूसरी और प० बंगाल के मध्य में अवस्थित है। साथ ही इस क्षेत्र से बांग्लादेश की दूरी महज 30 - 40 कि०मी० की जो सामरिक दृष्ट्रिकोण से संवेदनशील हैं। खासकर उधवा प्रखण्ड का क्षेत्र और भी सामरिक दृष्ट्रिकोण से अत्यन्त संवेदनशील है। उन्होंने ने कहा तथ्य इस बात से उजागर और प्रमाणित होती है कि इस क्षेत्र (खासकर उधवा प्रखण्ड ) और इसके सीमावर्ती जिला पाकुड़ में आजादी के इतने अंतराल के बाद एक समुदाय विशेष की जनसांख्यिकी डेमोग्राफिक में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। साथ ही इस क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठ, अन्यान्य प्रकार की तस्करी, असंवैधनिक तथा देशद्रोही गतिविधियाँ की घटनाएँ प्रकाश में आते रहतें हैं। साथ ही बांग्लादेश की अर्न्तराष्ट्रीय सीमा नजदीक होने के कारण असामाजिक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम देकर गांगीय क्षेत्र व प० बंगाल के रास्ते द्वारा भागने में कामयाब हो जातें हैं, जिसकी जानकारी आए दिन दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से भी सूचनाएँ प्राप्त होती रहती है। उन्होंने ने कहा की  मैने झारखण्ड विधान सभा के विभिन्न सत्रों में सदन के माध्यम से यहाँ की असंवैधानिक गतिविधियों के बारे में सरकार को अवगत कराया है और राज्य व राष्ट्र की सुरक्षा हेतु उधवा प्रखण्ड में सेना की स्थायी रूप से स्थापित करने की मांग की है।उन्होंने आग्रह किया कि क्षेत्रहित व राज्यहित में राजमहल विधान सभा क्षेत्र के प्रखण्ड उधवा में " सेना की एक बटालियन" स्थापित करने की दिशा में प्रयास करेंगे..!
*****************************************
दुकानदारों के बीच किया गया डस्टबिन का वितरण..!
साहेबगंज :- 23/09/2022. पर्यटन कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग निर्देशानुसार जिले में 16 सितंबर से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है..! स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जिले में उक्त तिथि के अंदर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जैसे स्वच्छता अभियान चलाना, वृक्षारोपण कार्यक्रम, लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना, स्वच्छता संदेश देना,डस्टबिन वितरण,स्वच्छता शपथ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है..! इसी संदर्भ में आज साहिबगंज नगर परिषद अंतर्गत बस स्टैंड परिसर में सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वहां दुकानदारों के बीच डस्टबिन का वितरण भी किया गया।इस क्रम में दुकानदारों से कूड़े को यत्र तत्र ना फेकने और कूड़े के लिए डस्टबिन का उपयोग करने की अपील की गई। जबकि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने को कहा गया। वही बातचीत के क्रम में सभी दुकानदारों ने यह सहमति दिखाएं कि वह नियमित तौर से दुकान के आसपास साफ सफाई करते रहेंगे एवं कूड़े आदि का ढेर ना लगने देंगे साथ ही दुकान में आने वाले ग्राहकों को भी डस्टबिन का उपयोग करने को प्रेरित करेंगे..! वही कार्यक्रम में 50 दुकानदारों के बीच डस्टबिन का वितरण भी किया गया..! कार्यक्रम के दौरान सिटी मैनेजर साहिबगंज नगर परिषद पुरुषोत्तम कुमार, संबंधित जे०ई०, सी०एल०टी०सी० एवं अन्य उपस्थित थे..!
********************************
हेल्थ केयर यूनिट एम्बुलेंस का शुभारम्भ..!
साहेबगंज :- 23/09/2022. बोरियो सीएचसी में हेल्थ केयर यूनिट एम्बुलेंस का विधायक लोबिन हेम्ब्रम और उपायुक्त राम निवास यादव ने किया शुभारंभ..! बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एनटीपीसी फरक्का की ओर से मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट एंबुलेंस उपलब्ध कराया गया है।शुक्रवार को सीएचसी बोरियों मे उपायुक्त रामनिवास यादव, बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम, एनटीपीसी फरक्का के महाप्रबंधक संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से हेल्थ केयर यूनिट एम्बुलेंस का उद्धघाटन फीता काट कर किया एवं नारियल फोड़ कर किया..! इस अवसर पर एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी फरक्का के महाप्रबंधक संजीव कुमार ने बताया की इस हेल्थ केयर यूनिट में सामान्य चिकित्सा और खासकर गर्भवती महिलाओं नवजात शिशु के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही कहा कि मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर भी उपलब्ध रहेंगे। जिससे गांव में भ्रमण के दौरान यह महिलाओं एवं शिशुओं को स्वास्थ जांच करते हुऐ। उन्हें आवश्यक दवा भी उपलब्ध करेगा। वही बताया कि यह एंबुलेंस आने वाला समय में गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशु के लिए वरदान साबित होगा एवं स्वास्थ्य सहायता में देरी  से होने वाले मृत्यु दर को भी कम करेगा। मौके पर सीविल सर्जन डॉo रामदेव पासवान, बोरियो प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप,सीएचसी के प्रभारी चिकत्सक डॉo सालखु चंद्र हांसदा भीबीडी सलाकर डॉo सती बाबू, विधायक प्रतिनिधि सामु बास्की, डॉ. विवेक भारती एवं अन्य एनटीपीसी के अधिकारी मौजूद थे..!

******************************
असंतुलित बाइक गिरा, चालक घायल..! 
साहिबगंज/तालझारी :- 23/09/2022. बाईक से गिरकर कर एक व्यक्ति घायल हो गया जिसका इलाज समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया..! जानकारी के अनुसार शुक्रवार को धनपत मंडल 28 वर्ष जो करणपुरा से अपने घर महाराजपुर लौटने के क्रम में कालाझोर के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरा जिससे घायल हो गया..! जिसका सुचना सड़क सुरक्षा सदस्य सह समाजसेवी प्रजापति प्रकाश बाबा व थाना पुलिस को दिया गया..! तालझारी थाना प्रभारी प्रमोद टुडू  पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए समुदाय स्वास्थ्य केंद्र भेजा..!

*************************

वर्षो बाद डीसी के निर्देश पर सीएचसी के समीप कचरे को किया गया साफ..!
साहिबगंज/बोरियो :- 15/09/2022. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो के समीप कचरे को उपायुक्त के निर्देश पर साफ किया गया। गुरुवार को सुबह प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरियो एवं डाकबंगला के पीछे वर्षो से कचरा फेंका जा रहा था जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद बोरियो आने जाने वाले स्वास्थ कर्मी एवं मरीजों को रास्ते से पार होना मुश्किल हो रहा था क्योंकि कचरे से काफी बदबू महक रहा था और बीमारी फैलने के डर हो रहा था। जिससे मरीजों को 200 मीटर की दूरी को 2 किलोमीटर घूम कर मैन रोड से आना पड़ता था इसी देखते हुए डीसी को शिकायत मिलने के बाद बोरियो के प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप को आवश्यक साफ करने का निर्देश दिया गया था जिसको लेकर सुबह बीडीओ ने  बुलडोजर मंगवा कर कचरे को साफ कराया गया है एवं सफाई कर्मियों को बुलाकर कचरा को कहीं दूसरे जगह पर फेकने का निर्देश दिया। वहीं बीडीओ टुडू दिलीप ने कचरा फेकने वालो को सख्त निर्देश दिया है की अगर कचरा फेखते हुए पकड़े गए तो फाइन देना होगा और दूसरे बार पकड़े जाने पर एफआईआर किया जायेगा। वही कचरे के जगह पर कंटेली तार घेराबंदी की जाएगी जिससे कोई कचरा फेक न सके। मौके पर डॉo विवेक भारती, मुखिया मीना बास्की, शकील अहमद, प्रीतम कुमार, पंचायत सचिव मोतीलाल एवं अन्य उपस्थित थे..!
*********************************
उपनिदेशक ने किया सामूदायिक स्वास्थ केंद्र का निरीक्षण..! 
साहिबगंज/बोरियो :- 15/09/2022. बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को स्वास्थ्य सेवाएं के क्षेत्रीय उपनिदेशक डॉ वीरेंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा पल्स पोलियो अभियान तथा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपनिदेशक डॉ वीरेंद्र प्रसाद सिंह ने सर्वप्रथम पल्स पोलियो अभियान को लेकर जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी  चिकित्सा पदाधिकारी से विस्तार पूर्वक ली। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सलखू चंद्र हांसदा, डॉक्टर विवेक भारती,डाक्टर पंकज कुमार गुप्ता,डाक्टर विनोद कुमार ,सुुशीला हांसदा,बीपीएम विष्णु भगत, सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
*********************************
दुमका के अंकिता को न्याय दिलाने के लिए फ्रेंड्स क्लब बोरियों की ओर से निकाला गया रैली..!
साहिबगंज/बोरियो :- 15/09/2022. फ्रेंड्स क्लब बोरियों की ओर से दुमका के अंकिता को न्याय दिलाने को लेकर क्लब के दर्जनों सदस्यों के साथ रैली निकाल कर जल्द से जल्द इसके दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस अवसर पर फ्रेंड्स क्लब की ओर से बुधवार देर शाम को हाई स्कूल रोड़ क्लब के कार्यालय से क्लब के अध्यक्ष विक्रमादित्य सेन की अध्यक्षता में सभी के हाथों में न्याय की तख्ती लिए हुऐ क्लब के सदस्यों के द्वारा बोरियो  बाजार के हाई स्कूल रोड, बोरियो मेन रोड,बंगाली टोला, नमस्ते रोड़ होते हुऐ। पूरे बोरियो बाजार का भ्रमण करते हुए ग्वाला मोड़ के पास पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई तथा इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष विक्रमादित्य सेन के  अलावा कई अन्य सदस्यों के द्वारा सभा को संबोधित करते हुए दुमका की अंकिता को जल्द से जल्द न्याय मिलें। सरकार तथा प्रशासन  असामाजिक तत्व  पर कड़ी कार्रवाई करें। इस अवसर पर क्लब के सचिव रामबालक प्रसाद, हरदेव साह, शिव प्रसाद,अजय कुमार ,मनोज साह, अरुण साह,दीनानाथ प्रसाद,तापस दत्ता, मोहन रक्षित चंदन शर्मा,  सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
***************************
बच्चों को दो बुंद पोलियों की दवा पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान की शुरुआत..!
साहिबगंज :- 15/09/2022. राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान के तहत तालझारी स्वास्थ केन्द्र में गुरुवार को बीडीओ साइमन मरांडी व चिकित्सा प्रभारी डाक्टर रंजन कुमार के संयुक्त रूप से बच्चों को दो बुंद पोलियों की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। वहीं चिकित्सा प्रभारी डाक्टर रंजन कुमार ने बताया की तालझारी प्रंखड क्षेत्र में 17 746  बच्चों को पोलियों का खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे सफल बनाने के लिए 102 पोलियों बुथ स्थापित किया गया है। तथा प्रति बुथो में दो पोलियों पिलाने वाले कार्यकरणी कार्यरत हैं।दवा वितरण को लेकर 09 सबडिपो बनाया गया जिसे देखरेख के लिए 22 सुपरवाइजर लगाया गया है। अभियान के पहले दिन पोलियो  बुथो में बच्चो को दवाई पिलाई ग ई 16व 17जनवरी को पोलियो कर्मियो द्बारा घर घर जाकर बच्चो को पोलियो की दवाई पिलाई जायेगी । मौके डाक्टर रवि प्रकाश,अमरेंद्र कुमार, बीपीएम बिजय राम, देवनारायण रविदास   सहित अन्य उपस्थित थे।

****************

सदर अस्पताल का हाल बदहाल, घायलों को ड्रेसिंग मोबाइल टॉर्च के सहारे..!  
साहिबगंज :- 11/08/2022. जिले का सबसे बड़ा सदर अस्पताल आए दिन सुर्खियों में रहता है, ज्ञात हो कि मुहर्रम जुलूस में बुधवार की देर रात दर्जनों लोग घायल होने के उपरांत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा, लेकिन अस्पताल में लाइट नहीं रहने पर डेढ़ घंटे तक मरीज परेशान रहे | ड्रेसिंग नहीं होने पर घायल के साथ आए युवकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया | करीब डेढ़ घंटे तक घायल दर्द से कराहता रहा जबकि जेनरेटर ऑपरेटर मोबाइल बंद करके सोता रहा | इसे लेकर घायलों ने काफी देर तक हो हल्ला करता रहा |वही अस्पताल के ड्रेसिंग कक्ष में अंधेरा छाया हुआ था, आखिर घायल व घायल के परिजन व दोस्त समेत अपना-अपना मोबाइल लाइट जलाकर ड्रेसिंग कराने विवस होना पड़ा | घायल हसन इकबाल ने बताया कि मोहर्रम जुलूस में एक दर्जन लोग घायल थे | जहां सभी घायलों को रात में एक बजे अस्पताल पहुंचाया | लेकिन यहां लाइट नहीं है| ड्रेसर को कहने पर कहा कि लाइट रहने पर ही ड्रेसिंग हो सकेगा | जबकि घायल  दर्द से कहरता रहा | हुई अस्पताल में जनरेटर रहते हुए भी रात में लाइट नहीं रहता है | इसके चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है |

**********************

चोरों का मनोबल बढ़ा, नगर थाना से चंद मीटर कि दुरी में दिया चोरी की घटना को अंजाम..!
साहिबगंज :- 11/08/2022. चोरों और अपराधियों का मनोबल इन दिनों बढ़ता हुआ दिख रहा है, यही कारण है की शहर में चोरी की घटनाओं में कमी नहीं दिख रही है, और आए दिन कहीं न कहीं कोई न कोई चोरों का शिकार हो रहा है। पिछली रात भी नगर थाना क्षेत्र में गांधी मोड़ स्थित एक सैलून दुकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। ताज्जुब की बात ये है की घटनास्थल से महज चंद मीटर की दूरी पर ही नगर थाना है मगर चोरों में इसका भय बिल्कुल नही है, तभी उन्होंने थाने के इतने नजदीक की इस दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बा द मामले के पीड़ित सुरेंद्र ठाकुर ने नगर थाने में आवेदन देते हुए कहा है की हमेशा की तरह ही वो कल भी अपनी दुकान बंद कर गए थे, मगर जब सुबह दुकान आए तो उन्हे पता चला की दुकान में चोरी हुई है, और चोरों ने दुकान के पीछे की खिड़की को तोड़ कर दुकान में चोरी की है। उन्होंने पाया की दुकान में रखी नगदी 3000/- के साथ 35000/- का खरीदा हुआ समर सेबेल पंप भी गायब पाया। इसके अलावे दुकान से कई अन्य औजार भी गायब थे। साथ ही इस दिए गए आवेदन में ये भी बताया गया है की घटना को अंजाम देने वालों ने बगल की एक गारमेंट दुकान का दरवाजा भी तोड़ने का प्रयास किया था। बता दें की शहर में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ा हुआ है, और लगातार चोरी की घटना कहीं न कहीं हो रही है। अभी हाल फिलहाल में ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कई मोटरसाइकिलें चोरी हुई है, मगर फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

*************************

पहाड़िया कार्डधारियों को PMG चावल नहीं मिलने की शिकायत, पहुंचे उपायुक्त कार्यालय..!
साहिबगंज :- 08/08/2022. पतना प्रखंड के दर्जनों आदिम जनजाति कार्डधारियों को PMG का चावल नहीं मिलने को लेकर पहुंचे उपायुक्त कार्यालय इस दौरान पहाड़िया जनजाति जिला उपायुक्त रामनिवास यादव से मिलकर अपनी समस्या के बारे में बताया इधर कार्ड धारियों का कहना है कि विगत नवमबर 2021 से अभी तक पटना प्रखंड के सभी आदिम जनजाति पहाड़िया कार्ड धारियों को PMG का चावल नहीं मिल रहा है और ना ही किरासन तेल व चीनी भी बंद है हम सभी पहाड़िया वर्ग लोग पहले से ही काफी पिछड़े हैं और करोना काल के कारण हमारी स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है ऐसी परिस्थिति में केंद्र द्वारा फ्री का अनाज से हम लोगों का काफी आशा था, जो नहीं मिलने के कारण हमारी स्थिति और खराब हो गई है |

*************************
15 अगस्त को साहिबगंज से हल्दिया के लिए पोत होगी रवाना ..!
साहिबगंज :- 08/08/2022 300 एम०टी० क्षमता वाली पोत वी०वी० गिरी 15 अगस्त 2022 को साहिबगंज से हल्दिया की यात्रा पर रवाना होने वाली है। इस गंतव्य के लिए थोक, बैग या पैकेज के रूप में अपनी सामग्री के परिवहन में रुचि रखने वाले सभी शिपर्स, पार्टी स्प्रिंग प्रोफेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के पर्यवेक्षक, एम०डी० तारिक उमर से मोबाइल नंबर : - 8709012701 पर संपर्क कर सकते है।
*************************
टायर फटने से मैजिक वाहन सड़क से नीचे पलटा , 6 यात्री घायल..!
साहिबगंज :- 08/08/2022. मुर्शिदाबाद लालगोला से मैजिक वाहन संख्या WB58T6501 पर सवार 14 कांवरिया यात्री साहिबगंज जिला अंतर्गत तालझारी प्रखंड मोती झरना बाबा मोती नाथ धाम पूजा अर्चना करने आ रहे थे जो महाराजपुर शर्मापुर मुख्य सड़क तालझारी कल्यांचक के बीच मदन साही के पास प्रातः 8:30 बजे मैजिक का पिछला टायर फट जाने के कारण वाहन सड़क से नीचे पलट गई जिसमें 6 यात्री घायल हो गए घायलों में वापीन हलधर 28 वर्ष रिंपा हलधर बुलबुली हलधर श्रोता हलधर संपा हलधर सुपीरिया हलधर एवं मैजिक चालक नदीम शेख घायल हो गया घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा से जुड़े समाजसेवी संत प्रजापति प्रकाश बाबा घटनास्थल पर पहुंच सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालझारी लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज डॉक्टर रवि कुमार की देखरेख में किया गया सभी घायलों को एनएम नीतू कुमारी, निर्मला सोरेन, अमरेंद्र कुमार ,मुकेश कुमार ,प्रजापति प्रकाश बाबा आदि ने मिलजुल कर सामूहिक रूप से मदद करते हुए घायलों का इलाज किया l सभी घायल खतरे से बाहर हैं और बाबा मोती धाम नाथ का बिना पूजा किए हुए सभी वापस अपने घर लौट गए l इस सड़क दुर्घटना में स्थानीय लोगों की बहुत बड़ा योगदान रहा चुकी जिस जगह पर घटना घटी है उस जगह पर इसके पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी थी इन सभी दुर्घटनाओं मैं प्रजापति प्रकाश बाबा समय पहुंचकर सभी घायलों का मदद किए
*************************
कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु पूर्ण प्रतिरक्षित विभाग को 15 अगस्त को किया जाएगा पुरूस्कृत।
साहिबगंज :- 08/08/2022. उपायुक्त राम निवास यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि आजादी के 75 में वर्षगांठ के अवसर पर जिले को पूर्ण वैक्सीनेट करने एवं जिले में बूस्टर डोज में प्रगति लाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग साहिबगंज की ओर से सभी विभागों के बीच 8 अगस्त से 14 अगस्त तक अंतर विभागीय सघन कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत सभी विभागों के हर कमी को कोविड-19 के सभी (प्रथम दूसरे एवं बूस्टर डोज)  से प्रतिरक्षित किया जाना है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिस विभाग के सभी कर्मी अगर उक्त सभी डोज़ लेकर पूर्ण प्रतिरक्षित होंगे तो उस विभाग को आगामी 15 अगस्त को उपायुक्त राम निवास यादव के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

****************

पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए साहिबगंज जिला पत्रकार संघ का गठन..!
साहिबगंज :- 19/07/2022. मंगलवार को जिले के पत्रकारों की एक बैठक नया परिषदन में उज्जवल सिंह की अध्यक्षता में की गई, । जिसमे जिले और विभिन्न प्रखंडों के कई पत्रकार उपस्थित रहें। जिसमे पत्रकारों के हित और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक संस्था का गठन किया गया है, जिसका नामकरण उपस्थित पत्रकारों की सहमति से करते हुए साहिबगंज जिला पत्रकार संघ रखा गया है। इस संघ जिले संयोजक के रूप में उज्जवल कुमार सिंह और सह संयोजक नवीन कुमार राय और दीपक केशरी को सर्वसम्मति से बनाया गया है। तथा प्रखंडीय स्तर संयोजक के रूप में सदर प्रखंड से नवीन कुमार,देव आर्यन, बरहेट से अख्तर मलिक, बोरियो से संजय मोदी, राजमहल से सुन्नी सिंह, कृष्णकांत स्वर्णकार, पतना से गोपाल शर्मा, बरहड़वा से संतोष शर्मा, मंडरो से अजीत जायसवाल, तालझारी से संजय सिंह और उध्वा से अब्दुल वहाब और मो. इरशाद को बनाया गया है। इस संघ के अध्यक्ष और सचिव पद का चुनाव आगामी 24 जुलाई को साहिबगंज जिला पत्रकार संघ के बैनर तले चुनाव किया जाएगा। जिसके लिए सचिन केजरीवाल को निर्वाचन पदाधिकारी और गोपाल श्रीवास्तव को सहायक निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। तथा होने वाले इस निर्वाचन के लिए संघ की तरफ से कुछ नियम भी बनाएं गए हैं। चुनाव के संबंध में मतदाता पत्रकार आगामी 22 जुलाई तक अपने निर्वाचन योगदान हेतु खुद को सूचीबद्ध करवाएं, जिसके लिए डीपीआरओ लेटर या अपनी आईडी, अथवा ब्यूरो द्वारा लिखित अनुमति पत्र जमा कराना सुनिश्चित करें. 23 जुलाई को अध्यक्ष व सचिव का नामांकन व स्क्रूटनी होगा. 24 जुलाई को चुनाव होगा. जिसमे जिले के पत्रकार चुनाव करेगे. अध्यक्ष व सचिव का चुनाव के माध्यम से चुनाव होगा, बांकी सभी पदो के लिए आपसी सहमति से चयन किया जाएगा. ऑब्जर्वर का भी नियुक्ति किया गया है. मौके पर उज्ज्वल सिंह, नवीन राय, देव आर्यन, अजीत कुमार, संत महंत शंकर दास, सचिन केजरीवाल, दीपक केशरी, गोपाल श्रीवास्तव, गोपाल कुमार, अब्दुल वहाब, विजय केजरीवाल, नवीन कुमार, आलोक कुमार, अजीत कुमार,अजीत जयसवाल, पप्पू पण्डित, मो शाहजहाँ काजू, मकसूद आलम सहित अन्य थे..!

**************************

जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया संवेदनशील बूथों का निरीक्षण..!
साहिबगंज :- 10/05/2022. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राम निवास यादव व पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया है। अपने इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुर्गाटोला, पहाड़पुर, बांझी, हरिणचारा, रंगमटिया आदि बूथों में मूलभूत सुविधाओं का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बोरियों टुडु दिलीप को सभी बूथों में पेयजल, बिजली आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सदर एसडीपीओ राजेन्द्र दुबे, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, बोरियो थाना प्रभारी जगरनाथ पान, बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

***************************

मदनशाही में चलाया गया वाहन जांच अभियान।
साहिबगंज :-10/05/2022.  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान की तिथि जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है, प्रशासन चौकन्ना और चुस्त दुरुस्त होता जा रहा है, क्योंकि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, इन्ही सब बातों को ले कर लगातार प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बैठकें कर व्यवस्था में सुधार करते हुए हर कमी को दूर करने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले दिनों चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा के द्वारा जारी आदेश के अनुसार आज मदनशाही से गुजरने वाले सभी वाहनों की तलाशी एसआई बबन राम और उनकी पुलिस टीम के द्वारा ली गई। इस दौरान इस क्षेत्र से गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच की गई है, हालांकि खबर लिखे जाने तक इस जांच अभियान में किसी तरह की कोई अवांछनीय वस्तु के बरामद होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

***********************************

बोरियो प्रखंड के खैरवा पंचायत में वर्षो बाद कराया  गया चपाकाल मरम्मती..!
साहिबगंज/ बोरियो :- 10/05/2022. बोरियो प्रखंड के खैरवा  पंचायत अंतर्गत ऊलघुटू गाँव के लोग दो वर्षों से झरना का पानी पीने का मजबूर थे क्योकि उलघुटू गांव में चापाकाल तो था मगर कई वर्षों से खराब पड़ा हुआ था जिससे गांव के लोगों को पानी की काफी समस्याएं हो रही थी, ग्रामीण झरने का पानी पी रहे थे..! खैरवा पंचायत के पूर्व मुखिया बाबूलाल टुडू को उलघुटु गांव में खराब चपाकाल की शिकायत मिलने पर पूर्व मुखिया एवं उनके टीम के अथक प्रयास व सहयोग से चापाकल मरम्मती कराया गया। चपाकाल ठीक होने से गांव के सारे लोगों की चेहरे मे खुशी की देखी गई.! मौके पर हेमलाल हेम्ब्रम, मरांग बेसरा, पिलातूश हेम्ब्रम, मरांग हेम्ब्रम, पराणिक हेम्ब्रम, जेम्स मुर्मू, लक्ष्मण बेसरा , अन्य  उपस्थित थे ।
***************************
अवैध खनन के उपरांत उत्पात मचाये जाने को लेकर उपायुक्त से कार्यवाही की मांग..!
साहिबगंज :-10/05/2022. भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान शर्मा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल उपायुक्त रामनिवास यादव व पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा को आवेदन देकर बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष के आवास पर 5 मई की रात्रि में राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर खनन अधिनियम का धोस दिखाकर स्थानीय पुलिस के द्वारा उत्पात मचाया गया।एवं पूर्व में झूठे केस में फंसाकर एवं अभद्र व्यवहार करते हुए आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग पुरे परिवार के साथ किया।साथ ही जिले की गिरती कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए अवैध खनन करने वाले के उपर कड़ी कारवाई करने की मांग की है।श्री शर्मा ने उपायुक्त से गलत तरीके से लगाये गये आरोप एवं केस की जांच करने की मांग की है।शिष्टमंडल में नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार,जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान शर्मा,जिला महामंत्री कुशुमाकर तिवारी,कार्तिक साह,जिला मंत्री कुमारीं गरिमा,नगर अध्यक्ष पंकज चौधरी,पूर्व जिला अध्यक्ष पांचू सिंह,उज्ज्वल मंडल,बरहरवा नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामल दास,उपाध्यक्ष लोकेश कुशवाहा, पतना प्रखण्ड अध्यक्ष पंकज ठाकुर,तालझरी प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज ठाकुर,सहित कई लोग मौजूद थे।
***************************
मिर्जाचौकी ओवरब्रिज बना शोभा की वस्तु..!
जान जोख़िम में डालकर मालगाड़ी के नीचे से रेल पटरी पार करते है लोग..!  
साहिबगंज/मंडरो :-10/05/2022. मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन में अधूरा ओवरब्रिज के कारण रेल यात्री सहित स्कूली बच्चे व शहरवासियों को मजबूरन जान जोख़िम में डालकर माल गाड़ी के नीचे से रेल पटरी पार करना पड़ रहा है। जो किसी बड़े हादसा की ओर इशारा कर रहा है। रेल यात्री सहित बच्चों व नागरिकों की सुरक्षा ध्यान में रखते हुए रेल सरकार को तत्काल ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा करवाना अति आवश्यक है। ताकि कोई दुखद हादसा ना हो और किसी की जान ना जाए। स्थानीय सैकड़ो लोगों ने बताया की बीते कई महीनों पूर्व ही ओवर ब्रिज निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ था। लोगों में खुशी थी की अब कोई हादसा नहीं होगा हम लोग तीन नबर पटरी समीप सड़क से सुरक्षित सीधे स्टेशन परिसर में ओवर ब्रिज का सहारा लेकर पहुंच ज्याएंगे।लेकिन महीनों से ब्रिज का निर्माण कार्य बन्द पड़ा है।और अधूरा ओवर ब्रिज शोभा की वस्तु बनी है।वह तीन नबर पटरी पर हमेशा माल गाड़ी खड़ी रहने से और भी काफी कठनाइयों का सामना करना पड़ता है। कारण खड़ी मालगाड़ी के नीचे से रोज़ाना बड़ी तादाद में छोटे छोटे स्कूली बच्चे सहित रेल यात्री व महीला बुरुर्ग समेत हजारों आम नागरिक को भी जान जोख़िम में डालकर कर आवाज़जाही करनी पड़ रही है।जिसके कारण कभी भी हादसा होने का खतरा बना रहता है।

*********************

एक ही रात में हुई पांच दुकानों में चोरी..!
साहिबगंज :-10/05/2022. बीती रात नगर थाना क्षेत्र के चौक बाजार में चोरों ने एक साथ पांच दुकानों का ताला तोड़ कर और शटर काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस चोरी की वारदात में चोरों ने राजीव साह , सुरेश कुमार गुप्ता, सुलेमान अंसारी, विजय कुमार स्वर्णकार और नवल किशोर स्वर्णकार की दुकानों के ताले और दरवाजों को तोड़ कर इस घटना को अंजाम दिया है। सुबह जब इस बात की जानकारी इन लोगों को हुई तब इन्होंने मामले को ले कर नगर थाने में आवेदन देते हुए मामले की जानकारी दी और करवाई की मांग की है। अब मामले को ले कर पुलिस अपनी करवाई में जुटी हुई है, पुलिस का कहना है जल्द ही मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी, जिसके लिए पूरा पुलिस तंत्र सक्रिय रूप से काम कर रहा है। बता दें की नगर परिषद के तहत बनाए गए इस बाजार में सौ से ज्यादा दुकानें हैं, जिनमे कपड़ों से ले कर सोने चांदी, किराना, दर्जी, रेडिमेड आदि की दुकानें शामिल हैं, और आए दिन यहां अपराधियों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।

*******************

बिन शिक्षा जीवन अधूरा :- पिंकी..!
शिक्षा साधन है व्यक्ति को सफल और महान बनाने का :- शिखा..!
एच०सी०पी० ने वितरण किया पठन-पाठन सामग्री..!
साहिबगंज :- 30/04/2022. हॉप फॉर कैंसर पेशेंट्स संस्था के स्वयंसेवकों ने वान उडेन मूक बधिर विद्यालय परिसर में मूक बधिर बच्चों के बीच कॉपी, कलम व वॉल का वितरण किया..! हॉप फॉर कैंसर पेशेंट्स संस्था वर्षों से गरीब और जरूरमतंद बच्चों के बीच स्वास्थ जनजागरूकता कार्यक्रम, पठन-पाठन सामग्री वितरण कर शिक्षा का अलख जगाने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी निभाती हैं..! वितरण कार्यक्रम में पिंकी मुर्मू, शिखा कुमारी पहाड़िन, हिना कुमारी पहाड़िन, गोपाल कुमार, बाल किशोर पंडित, वान उडेन मूक बधिर विद्यालय की प्रिंसिपल नीलिमा तिर्की, सिस्टर प्रतिभा एक्का, सिस्टर अलीना खालको सहित वान उडेन मूक बधिर विद्यालय के दर्जनों बच्चे मौजूद थे..!

****************

पोलमा में बीते रात चली गोली, मंगल सोरेन हुए घायल, मालदा अस्पताल रेफर..!
साहिबगंज :- 12/04/2022. जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में बीते रात चली गोली अगले सुबह पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी मंगल सोरेन को लगी गोली मालदा हुआ रेफर मंगल सोरेन के पास 4 एकड़ जमीन है जिसको लेकर जमीनी विवाद चल रहा है सदर इंस्पेक्टर ने बताया कि मुन्ना पांडेय भीषण यादव सुनिल यादव बीते रात मंगल सोरेन पर जानलेवा हमला कर दिया उसके बाद सब मिल कर गोली मार दी जिसको लेकर मंगलवार सुबह छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है मंगल सोरेन का जमीन ये बलपूर्वक हथियायना चाहते है ये सभी लोगो के विरूद्ध जिरवाबाड़ी थाना में पहले भी 3..4 मामला दर्ज है ये तीनो पूर्व में जेल भी गए है इन लोगो को पुलिस के द्वारा कई बार समझाया गया है की गरीब लोगो का जमीन है ये लोग उक्त जमीन को किसी भी क़ीमत पर छोड़ने के लिए तैयार नहीं है घटना के बाद मुन्ना पांडेय का भाई राजू पांडेय को पुलिस बीते रात ही गिरफ्तार कर ली है इस घटना को लेकर साहिबगंज पुलिस बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चला रही है जिसमें सदर इंस्पैक्टर शशि भूषण चौधरी नगर इंस्पैक्टर धर्मपाल कुमार मुफस्सिल थाना प्रभारी सौरभ कुमार ओपी थाना प्रभारी सुनील कुमार एवं नगर थाना के एसआई उपेंद्र दास ओपी थाना के एसआई सतीश तिर्की और जिला बल एवं सेट के जवान शामिल हैं

**************************

महिला को गला रेत कर जान मारने का प्रयास, गंभीर..!
साहिबगंज :- 12/04/2022. नगर थाना क्षेत्र के तालबन्ना में एक महिला का गला रेत कर उसे मारने का प्रयास किया गया। हालांकि बाद में इस प्रयास में महिला की जान बच गई। लेकिन महिला गंभीर है। घायल महिला को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार सोनेलाल पासवान की पत्नी रानी देवी को गला रेत कर मारने का प्रयास किया गया है।  घायल महिला कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। लेकिन उसने इशारे से इस हमले में दो लोगों के शामिल होने की बात कही है। उक्त महिला की 6 माह पहले शादी हुई थी। घायल महिला रानी देवी की चचिया सास मीना देवी ने बताया कि हम लोग बाहर में बैठे थे। लड़के लोग डिप्टी चले गए थे। लड़की अपनी ससुराल में ही रहती थी।। किसने उसे मारने की कोशिश की इसकी जानकारी उसे नहीं। महिला में ठीक होने पर ही पता चलेगा। महिला को साहिबगंज सदर अस्पताल से हायर सेंटर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

**************************

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में बाइक चालक व सवार गंभीर रूप से जख्मी..!
साहिबगंज :- 12/04/2022. तालझारी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो बाइक चालक व एक सवारी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। दोनों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालझारी में हुआ, स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल साहिबगंज रेफर किया गया। घटना के संबंध में एएसआई रामप्रवेश ने बताया कि सोमवार की देर रात गश्ती के दौरान महाराजपुर मुख्य सड़क पुरूलिया के पास सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें महाराजपुर मीना बाजार के अखिलेश तिवारी व नया टोला महाराजपुर के राहुल कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि मोटरसाइकिल से मंगलहाट मेला देखने जा रहे थे। मोटरसाइकिल का संतुलन खो  जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। एएसआई के द्वारा इसकी सूचना सड़क सुरक्षा समाजसेवी प्रकाश बाबा को दी गई। प्रकाश बाबा द्वारा मौके पर पहुंच दोनों घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालझारी लाया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेज दिया गया। दूसरी घटना थाना क्षेत्र से सतलाइन मसकलैया के समीप सकरीगली की ओर से आ रहा साहिबगंज जिरवा बाड़ी थाना क्षेत्र के चानन गांव निवासी उज्जवल कुमार उम्र 26 वर्ष कि अचानक मोटरसाइकिल के संतुलन खोने से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा युवक को स्थानीय क्लिनिक में इलाज कराया गया। ग्रामीणों  द्वारा घटना सूचना परिजनों को दी गई।

**************************

जिला कांग्रेस कमिटी की विशेष बैठक आयोजित..!
साहिबगंज :- 12/04/2022. जिला कांग्रेस कमिटी की एक अहम बैठक शहर के होटल अभिनव श्री में आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने किया।बैठक में बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की सचिव , महगामा की विधायिका एवं साहेबगंज की संयोजिका दीपिका पांडेय सिंह उपस्थित रहीं।बैठक में संगठन द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान एवं कार्यकर्त्ताओं की छोटी बड़ी समस्यओं के लेकर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विधायक दीपिका पांडेय ने प्रखंडवार सभी प्रखण्ड अध्यक्षों से सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी लिया।डिजिटल मेम्बरशिप के बारे में चर्चा हुए उन्होंने साहेबगंज में और तेजी से डिजिटल माध्यम से सदस्यों को जोड़ने की बात कही।कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर बोलते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि आप कभी भी किसी भी समस्या को लेकर मुझे फोन करें मैं आपकी समस्या जरूर हल करने की कोशिस करूंगी।जो समस्या आप लोगों ने संगठन से संबंधित मुझे बताई है उसे मैं एआइसीसी तक पहुंचाने का काम करूंगी।उन्होंने ने जिला  कांग्रेस कमिटी को बताया कि  झारखण्ड़ प्रभारी अविनाश पांडे का का जिला दौरा का कार्यक्रम तय है।उस सिलसिले में भी उसकी तैयारी को लेकर विधायिका ने दिशानिर्देश दिया।जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने बताया कि लक्ष्य के अनुरूप सदस्यता कार्यक्रम चल रहा है।कार्यक्रम में सदस्यता प्रभारी प्रभारी पूर्व विधायक राजेश रंजन,राजमहल विधानसभा प्रभारी अख्तर हुसैन,प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली,जिला उपाध्यक्ष डीएन सिंह,जिला उपाध्यक्ष मो कलीमुद्दीन,जिला समन्वयक पाकुड़ विधानसभा प्रभारी बासुकीनाथ यादव,इंटक जिला अध्यक्ष अनिल ओझा,वरिष्ठ कांग्रेसी शशांक शेखर गुहा,जिला उपाध्यक्ष महेश तिवारी,जिला महासचिव अजमत हुसैन,जिला सचिव सरफ़राज़ आलम,जिला सचिव नित्यानंद गुप्ता,जिला सचिव मो सलाउद्दीन,जिला सचिव मंगल पासवान,मो मैनुल हक़,जिला संगठन मंत्री सद्दाम हुसैन,नगर अध्यक्ष महेंद्र पासवान,बोरियो प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश सिंह,मंडरो प्रखण्ड अध्यक्ष विमालदेव भगत,बरहेट प्रखण्ड अध्यक्ष छोटो हांसदा,तालझारी प्रखण्ड अध्यक्ष प्रेम बबलू सोरेन,पतना प्रखण्ड अध्यक्ष परवेज,राजमहल प्रखण्ड अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद ठाकुर,उधवा प्रखण्ड अध्यक्ष ऐनुल हक़ अंसारी,आलम,युवा कांग्रेस अध्यक्ष नदीम इखलाक,महिला कांग्रेस अध्यक्षा अनिता देवी,स्वास्थ्य विभाग जिला अध्यक्ष मुन्ना यादव, सेवादल प्रमुख अल्ताफ हुसैन, पूनम किरण चौरसिया,फुलमनी देवी,विनोद कुमार वर्मा,दिलीप गुप्ता,शिवलाल पंडित,प्रदीप चौधरी,दीनदयाल यादव,सोहराय उरांव,मंगल हांसदा,अंशुपाल तांती,राजकुमार राज,सादिक अंसारी,बुलन्द अख्तर,अजफर अली,तारिक अजीज आदि दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद थे।

**************************

क्रीड़ा भारती की समीक्षा बैठक आयोजित
साहिबगंज :- 12/04/2022. क्रीड़ा भारती की समीक्षा बैठक विभाग प्रमुख डॉ रणजीत कुमार सिंह के अध्यक्षता हुई।जिसमें क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय सह मंत्री मधुमय नाथ और झारखंड प्रांत के सह मंत्री संजीत कुमार रॉय के प्रवास को अविस्मरणीय संस्मरण हेतु उनके कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर क्रीड़ा भारती और खेल खिलाड़ी में उत्साह है।बैठक में राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष ,  संरक्षक जगन्मय मिश्रा,राजीव रंजन सिंहा,मंत्री उत्तम कुमार, कोषाध्यक राज कुमार राज,सह मंत्री अनुराग कुमार सिंह,सदस्य विनय टुडू आदि मौजूद थे।क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय सह मंत्री मधुमय नाथजी का विभाग सह प्रवास झारखंड मे चल रहा है इस निमित्त वो 13-14 अप्रैल 2022 को साहिबगंज मे रहेंगे। साथ ही 13 अप्रैल 2022 को  क्रीड़ा भारती साहिबगंज विभाग साहिबगंज,पाकुड़ की एक महत्वपूर्ण बैठक साहिबगंज मे होना तय हुआ है।

**************************
मनरेगा कर्मियों के साथ बैठक..!
साहिबगंज :- 12/04/2022. तालझारी प्रखंड सभागार में मनरेगा कर्मियों के साथ एक बैठक मनरेगा बीपीओ जेनी किस्कू की अध्यक्षता हुई । बैठक में प्रखंड क्षेत्र में चल रहे योजनाओं की समीक्षा की है।प्रखंड होने वाले सामिजक  अकंक्षण को पंचायत चुनाव को घोषणा होने से तत्काल   स्थगित किया गया। पंचायतों में सोशल आडिट टीम के द्बारा जो भी योजना में त्रुटियां पाया गया था वैसे योजना को चालू नहीं करने को कहा अधुरे आंगनबाड़ी केंद्रों को एक सप्ताह के अंदर पुर्ण करने को कहा जिस योजना में राशि का भुगतान हो गया है वैसे योजना को हरहाल में कलोज करने का निर्देश दिया गया। मौके पर जेपीएस प्रमेश्वर किस्कू,पंकज कुमार,शोरभ कुमार,सुनिल कुमार, सहित अन्य मनरेगा कर्मी उपस्थित थे।

**************************

मैट्रिक परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण संपन्न..! 
साहिबगंज :- 12/04/2022. तालझारी प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय व संत जॉन मिडिल स्कूल तालझारी में आयोजित मैट्रिक परीक्षा मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। बुनियादी विद्यालय के शिक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि केंद्र में हिन्दी विषय का परीक्षा हुआ जिसमें 197 में से 189 परीक्षार्थियों ने भाग लिया व 08 अनुपस्थित थे। वही संत जॉन स्कूल के शिक्षक लौस हसदा ने बताया कि हिंदी की परीक्षा हुई जिसमें 129 में से 123 परीक्षार्थियों ने भाग लिया व 06 अनुपस्थित थे।  मौके पर शिक्षक बलराम,शिव शंकर प्रसाद,  जैदुर रहमान, शिक्षिका श्वेता कुमारी वर्मा, नीलम कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

*******************

स्नान करने के दौरान किशोर गंगा में डूबा..!
साहिबगंज :- 11/04/2022. साहिबगंज मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 के समीप पुरानी साहिबगंज ओझा टोली गंगा घाट में स्नान करने के दौरान किशोर गंगा में डूब गया बताया जा रहा है मंटू राय का पुत्र रितिक राय गंगा में स्नान करने के लिए गए थे जहाँ स्नान करने के दौरान पानी के गहराई में चले गए वहीं सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस व सदर सीओ मौके पर पहुंचे इधर  स्थानीय लोगों के द्वारा  किशोर को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है बताया जा रहा है कि किशोर के पिता पेसे से एक रिक्शा चालक है इधर परिजनों का रो-रो कर गंगा घाट पर ही बुरा हाल है | स्थानीय लोगों का कहना है कि  ओझा टोली गंगा घाट में आए दिन इस तरह  के घटना होती रहती है जिला प्रशासन से मांग है कि यहां एनडीआरएफ का टीम हमेशा तत्पर रहे..!

*************

दबंगों से परेशान गंगा पुल निर्माण कंपनी ने लगाई गुहार..!
साहिबगंज :- 11/04/2022. जिले को बिहार से जोड़ने के लिए गंगा पुल का निर्माण कर रही कंपनी दिलीप बिल्डकॉन कंपनी ने मुफ्फसिल थाना प्रभारी को एक आवेदन देते हुए गंगा पुल के निर्माण कार्य में प्रशासनिक सहयोग की मांग की है। दिए गए आवेदन में बताया गया है की किशन प्रसाद मौजा में पुल निर्माण में दो व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों अधिग्रहित की गई जमीन पर पिछले एक वर्ष से निर्माण कार्य जबरन रोक रखा है, साथ ही कंपनी के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज और मार पीट भी की जाती है। इसी बात को ले कर कंपनी की तरफ से मामले में हस्तक्षेप करते हुए दोषियों के खिलाफ करवाई की मांग की गई है।

****************

अनियंत्रित मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ा, चालक गिरकर ज़ख़्मी..!
साहिबगंज :- 11/04/2022. तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मसकलैया के समीप एक मोटरसाइकिल चालक संतुलन खोने से गिरकर जख्मी हो गया। आसपास के ग्रामीण के सहयोग से घायल व्यक्ति को आनन-फानन में  गांव के निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया। घायल व्यक्ति का नाम उज्जवल कुमार  (26) है, जो साहिबगंज जिरवाबाडी़  थाना क्षेत्र के चानन गांव का रहने वाला है। आसपास के ग्रामीणों द्वारा घायल को उठाकर निजी क्लीनिक में इलाज कराया जा रहा है एवं ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। घटना के संबंध में घायल व्यक्ति ने बताया कि हम सकरीगली से अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान अचानक  मोटरसाइकिल का संतुलन खो गया, जिससे अनियंत्रित होकर हम गिर गए, जिससे सिर और हाथ में चोट लगी है।

****************

माँ बिन्दुवासनी से राज्य की समृद्धि व खुशहाली के लिए श्री सोरेन ने कि कामना..!
पतना स्थित आवास में करेंगे विश्राम,कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू..!
साहिबगंज/पतना :- 11/04/2022. पतना प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिंदुधाम मंदिर रामनवमी महोत्सव को लेकर माँ बिन्दुवासनी प्राँगण में हर वर्ष की भाति आयोजित शतचंडी यज्ञ कार्यक्रम 9 दिन से जारी थी..! यज्ञ का आज दसवां दिन भावपूर्वक समापन करने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा सहयोगी कार्यकर्ताओं एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ विदुधाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां विंध्यवासिनी की ऐतिहासिक धरोहर स्वरूप प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की एवं सूबे को समृद्ध और खुशहाल बनाने की मनोकामना कर मत्था टेका, तत्पश्चात नवनिर्मित राम मंदिर में पूजा-अर्चना कर जायजा लेते हुए सौंदर्य की तारीफ की ।। ज्ञात हो कि पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा अनुरोध के बाद मुख्यमंत्री ने इस पर अपनी हामी जाहिर की है साथ ही पर्यटन मंत्रालय से ऐतिहासिक मंदिर को सुंदर एवं सुविधाजनक बनाने के भी वादा किया है.! ततपश्चात उन्होंने मंदिर प्रांगण में मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को संबोधित करने के लिए मंच की व्यवस्था की गई थी जिस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड वासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं व्यक्त की एवं उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए विश्वास दिलाया कि वह खुशनसीब है कि वह बिंदु धाम मंदिर बरहेट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थापित है और वह खुद यहां के पड़ोसी बन चुके हैं इसलिए यहां पर विकास को सर्वप्रथम विस्तार करना हमारा कर्तव्य है..! मुख्यमंत्री ने कहा कि यह माँ का ही बुलावा है कि रामनवमी के शुभ अवसर पर इस मंदिर में आकर मां के दर्शन करने का मौका मिला" अभी पर्व-त्योहारों का मौसम चल रहा है। लगातार कई त्योहारों को हम मनाते चले आ रहे हैं । कुछ दिनों पहले सरहुल ने राज्य को खुशियों से सराबोर कर दिया तो रामनवमी का उमंग और उत्साह श्रद्धालुओं में  देखते ही बन रहा है।  रमजान का पाक महीना भी चल रहा  है ।जबकि कुछ ही दिनों में कई और त्योहारों को हम मनाएंगे।  ये सभी पर्व -त्यौहार हम सभी को एकजुट करते हैं।  इससे हमें नई ऊर्जा और ताकत मिलती है । इसके जरिए राज्य एवं लोगों  की प्रगति, खुशहाली और अमन चैन की दिशा में आगे बढ़ते हैं।  पर्व -त्यौहार हमारी अटूट आस्था, श्रद्धा और भावनाओं से  जुड़े हैं । सभी को हमारी ओर से रामनवमी की बहुत बधाई और शुभकामनाएं। चुनावी नियमानुसार उन्होंने कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की घोषणा नहीं की है परंतु उन्होंने धन्यवाद प्रकट किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार की देर शाम लगभग 06:30 बजे बिंदुधाम मंदिर पहुंचकर माँ विंदुवासिनी के समक्ष मत्था टेका व पूजा अर्चना किया। इस दौरान मंदिर के सेवायत तरुण बाबा ने विधिवत तरीके से पूजा अर्चना करवाया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने बिंदुधाम में नवनिर्मित राम जानकी मंदिर में भी पूजा अर्चना किया। इस दौरान उनके साथ राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा, विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, सहिबगंज उपायुक्त रामनिवास यादव, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, राजमहल एसडीओ , बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप उरांव, पुलिस निरीक्षक कुलदीप चौधरी, रांगा थाना प्रभारी अमन कुमार, बरहरवा बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, बरहरवा सीओ देवराज गुप्ता ,रामनवमी महोत्सव समिति के दिलीप डोकानिया, राजकमल भगत, दिलीप साहा, शक्तिनाथ अमन, राजीव रंजन, कुसमाकार तिवारी,दिनेश कर्मकार,मुन्ना किस्कु,संजय गोश्वामी, ध्वजन घोष,समाजसेवी राजकमल भगत,पुटू शर्मा,मनोज साह,संदीप कुमार, सहित स्थानीय पत्थर का रेबारी भगवान भगत भावेश भगत प्रकाश केडिया सहित सहित अन्य स्थानीय ग्रामीण व जेएमएम कार्यकर्तागण उपस्थित थे..!

****************



खासमहल उन्मूलन समिति सौंपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन..!
साहिबगंज :- 11/04/2022. आज जिले में मुख्यमंत्री के आगमन पर खासमहाल उन्मूलन समिति की तरफ से उनको एक ज्ञापन सौंपा गया है, सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से समिति ने बताया कि 21 अप्रैल 2011 में मुख्यमंत्री रहते हुए हेमंत सोरेन ने साहिबगंज शहरी क्षेत्र की भूमि की लीज पर रोक लगाते हुए सुरक्षा कवच प्रदान किया था। राज्य में अवस्थितन खासमहाल भूमि को फ्रीहोल्ड करने का निर्णय सरकार ने कुछ शर्तों के साथ संकल्प पत्र के जरिये लिया था। लेकिन जिन शर्तों के आधार पर ये निर्णय लिया गया था, उससे ऐसा लगता है की इन शर्तों की वजह से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही समिति ने बताया है कि सर्वे के पश्चात 1930 से अंतिम प्रकाशित खतियान के आधार पर जमाबंदी खोलकर भी रसीद यानी रैयती रसीद निर्गत की जाती रही। लेकिन लगभग पिछले 15 वर्षों से लगान लेने पर रोक तत्कालीन डीसीएलआर के द्वारा लगाई गई थी, जो इसके लिए सक्षम पदाधिकारी नहीं हैं और यह नियम तब लगाया गया जब उच्च न्यायालय ने आदेश दिया है कि लगान लेने पर रोक नहीं लगाई जा सकती है। यह कार्रवाई कानून के विरुद्ध है और उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना भी है।  और इससे युवा रोष में हैं क्योंकि की इस वी राशिद के अभाव में विद्यार्थियों एवं युवाओं को आय प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। जिससे उनका कैरियर बर्बाद हो रहा है। कानून की एवं उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय की अवहेलना करते हुए यहां के नागरिकों को 20- 25 वर्षों से भूमि पर मकान बनाकर रहने के पश्चात भी उनके नाम स्थान नामांतरण नहीं किया जाता है। यह नागरिक अधिकार का हनन और उच्च न्यायालय की अवहेलना है। कानून कहता है कि पब्लिक डॉक्यूमेंट का अभिप्रमाणित प्रति प्राप्त करने का अधिकार नागरिकों को है। लेकिन यहां खासमहाल के नाम पर मौखिक आदेश के सहारे अभिप्रमाणित प्रति निर्गत नहीं की जा रही है। यहां भूमि का अंतरण तो होता है लेकिन सरकार को राजस्व की प्राप्ति नहीं होती और खासमहाल के नाम पर सरकार को करोड़ों का चूना लगाया जाता है। जबकि पहले इसे रैयत भूमि में कर राजस्व अर्जित किया जाता रहा है, पुनः इसे खासमहाल मानकर मुआवजा से वंचित कर दिया जाता है। फिर इसे पब्लिक लैंड मानकर इस पर पब्लिक लैंड  इनकरेजमेंट एक्ट लागू कर दिया जाता है। क्या यहां की भूमि गिरगिट की तरह रंग नहीं बदलती है। अभी तो अब उन वर्ग के लोगों को जो प्रधानमंत्री आवास योजना के हकदार हैं उन्हें भी इससे वंचित करने का स्वांग रचा जा रहा है। यह शर्त लगाई जा रही है कि जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेना है वह अपना लीज करावें। ना लीज होगा ना आवास मिलेगा। यह गरीबों के साथ धोखा व अन्याय नहीं तो और क्या है। समिति ने न्यायालय के आदेश के आलोक में रैयतों का नामांतरण किया जाए, लगान स्वीकार किया जाए, पब्लिक डॉक्यूमेंट की अभिप्रमाणित प्रति निर्गत की जाए, भूमि अधिग्रहण या अर्जित करने पर मुआवजा दिया जाए और अंततः स्थिति, दखल एवं उपलब्ध कागज़ातों के आधार पर यथा स्थिति सर्वेक्षण करा कर लोगों को फाइनल रिकॉर्ड ऑफ राइट उपलब्ध कराने की मांग की। मौके पर समिति के वीरेंद्र झा, चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, ललित स्वदेशी, मुरलीधर ठाकुर, जयप्रकाश सिन्हा व अन्य मौजूद थे।


************************

सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे भोगनाडीह, सिद्धू- कान्हू की प्रतिमा को किया माल्यार्पण..! 
साहिबगंज/बरहेट :- 11/04/2022. सिद्धू-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह सोमवार को सीएम लगभग 02:00 बजे पहुंचे..! पहुंचने के तत्पश्चात उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया..! जेएसएलपीएस के सखी मंडल ने आदिवासी रीति रिवाज से भव्य स्वागत किया गया..!  सीएम सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित की..! वही सीएम हेमंत सोरेन जनता की समस्याओं से भी रूबरू होते हुए शहीदों के वंशज परिवारों से घर जाकर मिला..! वही सीएम हेमंत सोरेन ने वंशज परिवारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया..! वंशज के परिवार वालों से सीएम हेमंत सोरेन बातचीत कर परिवारों के साथ हर संभव मदद करने की बात कही..! 
इनके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सड़क मार्ग के द्वारा शहीद क्रांति स्थल बाबूपुर पहुंच कर सिद्धू कानू प्रतिमा को पूजा अर्चना की. सिद्धू कानू चांद भैरव कि नारा से जयघोष हुआ. इनके बाद सड़क मार्ग होते हुए अपने आवास पतना की ओर प्रस्थान कर गए..!
वही सीएम के आगमन को लेकर विभिन्न चौक चौराहों पर सुरक्षा में तैनात रहे, वही बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप उराव मुख्यमंत्री की सुरक्षा में मॉनिटरिंग कर रहे थे.मौके पर मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, राजमहल लोक सभा सांसद विजय हसदा,विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, साहिबगंज उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप उराव, बरहेट प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी, बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार, कार्यक्रम में मौजूद रहे. वही सांसद प्रतिनिधि संजीव श्यामू हेंब्रम, प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी सचिव मुजिबुल रहमान सहित हजारों की संख्या में रैली निकालकर कार्यकर्ता भोगनाडीह पहुंचे..! 

****************

पत्रकार का कत्ल किया जा सकता है, उसकी कलम का नहीं :- दीपक केशरी..!
साहिबगंज :- 09/04/2022. पिछले दिनों जिले के बरहेट प्रखंड के एक पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले के बाद 48 घंटे बीत गए हैं मगर मामले के आरोपी पर अब तक किसी तरह की कोई ठोस करवाई नहीं होने पर स्थानीय पत्रकारों में काफी नाराजगी है, इस संबंध में स्थानीय पत्रकार दीपक केशरी का कहना है बमों बारूद और केवल बंदूकों की भाषा में विश्वास रखने वाले लोग कलम को हल्के में ले रहे हैं। बंदूको ने केवल किसी गंदे आदमी के दिल और दिमाग का खून बाहर निकाला होगा, लेकिन कलम हर तरह के सामाजिक कचरे को साफ़ करती है। उन्होंने आगे कहा है की शासन चाहे कोई भी करें, लेकिन कलम के सिपाहियों को अपना गुलाम न समझे। उन्होंने स्पष्ट किया है की हम अपनी कलम से किसी की कायरता को वीरगाथा में नहीं बदल सकते। कलम की स्याही से केवल, किसी तानाशाह का मुंह ही काला नहीं होता बल्कि नया इतिहास तैयार होता है। पत्रकार पर हुए इस हमले की उन्होंने निंदा करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है। बता दें की पिछले बुधवार को बरहेट के एक पत्रकार पर सिर्फ इस लिए जानलेवा हमला किया गया था, क्योंकि उन्होंने क्षेत्र के दबंग के खिलाफ अपनी आवाज उठाई थी।

************************

दबंग के काले कारनामों को उजागर करने का खामियाजा भुगतते हैं पत्रकार।
पत्रकार हमले का आरोपी घूम रहा है खुले में, आला अधिकारियों से करवाई की कि गई है मांग।
साहिबगंज :- 09/04/2022. इन दिनों जिले के बरहेट प्रखंड अंतर्गत पत्रकारों पर हुए जानलेवा हमले की खबरें सुर्खियों में है। बता दे की पिछले बुधवार को पत्रकार मालिक अख्तर के पर कुछ दबंग लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था, जिसके बाद पत्रकार ने हमलावरों पर एफआईआर भी दर्ज करवाई थी, मगर इसके बाद अब तक मामले के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नही कर पाई है, जबकि जानकारी के अनुसार सभी आरोपी क्षेत्र में खुलेआम घूमते दिख रहे हैं। पुलिस प्रशासन के इस रवैए से नाराज पीड़ित  पत्रकार ने पुलिस विभाग के राज्य स्तर से जिला स्तर तक के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई, इस पर प्रशासन की प्रतिक्रिया हुई तो हमलावरों में हड़कंप मच गई, मतलब ऐसा नहीं लग रहा है कि इसमें कुछ वास्तविकता है मानो किसी फिल्म की कोई कहानी पर्दे पर चल रही है। एक पत्रकार सुरक्षा के लिए आखिर कितना और कहां कहां गुहार लगाए। इतनी गुहार लगाने के बाद भी हमलावर पीड़ित के ऊपर पहरे बैठाकर उसकी स्वतंत्रता को दबंगई के साथ छीन रहे हैं, और अगला हाथ पकड़ कर सिस्टम पर भरोसा किए न्याय की आस लगाए हुए हैं। इस सारी घटना में शामिल एक अपराधी हाकिम अंसारी के बदले की भावना तब तक उछाल मारती रहेगी जब तक की पत्रकार को दुनिया से अलविदा ना कर दे। कारण ये है कि जिंदा रहने से हाकिम अंसारी सड़क पर आ जाएगा, दरअसल ये आरोपी कब्रिस्तान की जमीन पर अतिक्रमण कर दक्षिण दिशा में गौचर भूमि पर अपना दो मंजिला मकान बनाकर विभाग को ठेंगा दिखा कर रह रहा है, ये मामला लगभग एक वर्ष पुराना है, हड़वाडीह गांव के कुछ सक्रिय ग्रामीण भूमि संरक्षण विभाग को आवेदन दिया है कि हाकिम मोमीन गौचर भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहा है। जिसके लिए प्रखंड कार्यालय पर जांच प्रतिवेदन हेतु कर्मचारी श्यामलाल सोरेन को नियुक्त किया। मगर जांच अब तक पेंडिंग पड़ी हुई है जिसका कारण सरकारी अमीन की कमी बताया गया है। ये जवाब कर्मचारी श्यामलाल सोरेन का है जबकि सच्चाई ये है कि इस बीच ऐसे सैंकड़ों मामले की सुनवाई भी हो चुकी है और सरकारी आमीन की मजूदगी और उसके कार्य प्रक्रिया के तहत संभव हुआ है। इस बात की आवेदनकर्ता मीडिया के माध्यम से श्यामलाल से पूछताछ करवाते हैं जिसमे पत्रकार मालिक अख्तर बेजुबान पशुओं को अधिकार दिलाने की पहल करते हुए कर्मचारी श्यामलाल सोरेन से जांच हेतु बार बार निवेदन करते हैं। दूसरा कलह पीएम आवास में लाभुक सरीफन बीबी के नाम का अपनी मां बकरीदन बीबी का जियो टैग कर बकरीदन बीबी के खाता पर एक लाख पंद्रह हजार रुपया का गबन किया, जिसका भी पर्दाफाश कर राशि को रिकवरी कराकर सरकार के खाता में वापस करवाने का काम किया। और तब से लेकर हाकिम मोमीन पत्रकार मालिक अख्तर का जानी दुश्मन बना हुआ है। हमेशा मौके के फिराक में रहा। इसके लिए स्थानीय थाना में हाकिम मोमीन के खिलाफ सना भी दर्ज कराया था। परंतु हाकिम मोमीन जब विभाग को ठेंगा दिखाकर अतिक्रमण कर सकता है तो सना का दर्ज होना भी इस दबंग इंसान के लिए मायने नहीं रखता है। ऐसे ही हर नियम कानून को तोड़ता रहेगा और विभाग की इसके विरोध में शिकंजा कसने में शिथिलता ही अपराधी का मनोबल बढ़ाने में ऐसे विभागीय कर्मी के सहयोग का परिणाम आज सामने है। संविधान ने पत्रकारों को लोकतंत्र के चौथा स्तंभ का दर्जा दिया है, और ये संवैधानिक अधिकार एक पत्रकार की सुरक्षा कहां तक कर सकता है ये सिस्टम की हैसियत पूरा विश्व में देश की सुरक्षा व्यवस्था की ग्राफ को दर्शाता है।

***************************

लूट कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार..!
साहिबगंज :- 09/04/2022. पिछली 4 अप्रैल की शाम को हुई एक लूट की वारदात में शामिल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने करते हुए इनके पास से एक पिस्टल के अलावा अन्य सामान भी बरामद किया है। घटना को ले कर गोड्डा जिले के बेलबड्डा निवासी रवि तांती ने पुलिस को बताया था की वो घटना की शाम झारखंड ग्रुप का पैसा ले कर रूपसपुर से शामजोत चार मुहानी की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में दो अलग अलग बाइक पर सवार अपराधियों ने उनका पीछा किया और हथियार का भय दिखा कर उनके पास से 1,22000/- रुपए के साथ अन्य समानों की लूट कर ली, जिसके बाद बरहरवा थाने में मामले को दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू की, और 27 वर्षीय रिंटू अंसारी, 21 वर्षीय निखिल राय और 30 वर्षीय होब्बू शेख को गिरफ्तार कर लिया है।

****************************

सीएम के आगमन को लेकर झामुमो अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक..! 
साहिबगंज :- 09/04/2022. झामुमो के बरहेट प्रखंड कार्यालय में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में झामुमो के सभी प्रखंड पदाधिकारी उपस्थित हुए। वही बैठक में सूबे के मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी ने बताया कि आगामी दिन सोमवार को सिद्धो-कान्हू जयंती के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गयी। वही सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन बरहेट स्थित भोगनाडीह कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। झामुमो के सभी पंचायत  अध्यक्ष, सचिव सहित सक्रिय कार्यकर्ता अपने-अपने गांव में प्रचार-प्रसार कर लोगों को जानकारी देने की बात कही। मौके झामुमो प्रखंड सचिव मुजिबुर रहमान, कोषाध्यक्ष पुसा टुडू, अब्दुल मजीद, राजेन्द्र ठाकुर, समदा सोरेन, अरसद अंसारी, सैकड़ों  संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

***************************

11 अप्रैल को भोगनाडीह आएंगे सीएम हेमंत सोरेन..!
साहिबगंज :- 09/04/2022. बरहेट विधायक सह सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 11 अप्रैल को शहीद सिद्धो कान्हो की जन्म स्थली भोगनाडीह आएंगे, इसके साथ ही मुख्यमंत्री वीर शहीद सिद्धो कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, इसके अलावा शहीदों के वंशज परिवारों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को ले कर सभी आवश्यक तैयारियां जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है, शनिवार को जिला उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप उराव, बरहेट प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी, बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार, बरहरवा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार, रांगा थाना प्रभारी अमन सिंह, भोगनाडीह पहुंच कर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि आगमी 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री 11:00 बजे भोगनाडीह पहुंचेंगे, जिसके बाद शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के तत्पश्चात मुख्य कार्यक्रम स्थल में कई योजनाओं से संबंधित शिलान्यास एवं कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, मुख्यमंत्री भोगनाडीह स्थित फुटबॉल मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कई बिंदुओं पर अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल मंच की साफ-सफाई एवं मंच निर्माण के साथ-साथ मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर उतरने के लिए हेलीपैड स्थल के साथ लोगों के आने-जाने एवं सुरक्षा को लेकर व्यापक बिंदुओं पर चर्चा की गई।

***************************

क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष बने राजेश सिंह..!
साहिबगंज :- 09/04/2022. क्रीड़ा भारती की बैठक जिरवाबाड़ी पंचगढ़ में राजेश सिंह के आवास में जगन्मय मिश्र की अध्यक्षता में  हुई।जिसमें क्रीड़ा भारती का गठन किया गया।चर्चा में यह भी निर्णय लिया गया की क्रीड़ा भारती की बैठक दो माह में कम से कम एक बार हो ,साथ हीं जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा प्रकृति पर्यावरण संरक्षण जल और पहाड़ का सुरक्षा संरक्षण और संवर्धन साथ ही कोई कार्यक्रम में प्लास्टिक प्लोथीन थर्मोकोल का प्रयोग या उपयोग नहीं करने का निर्णय लिया हेतु नागरिकों को शिक्षित जागरूक समय समय पर करेंगे।बैठक में डॉ रणजीत कुमार सिंह (बिभाग प्रमुख साहिबगंज पाकुड़) एवं जगन्मय मिश्र,उत्तम कुमार,अनुराग कुमार सिंह,लालू कुमार यादव,राजकुमार राज , राजीव रंजन सिन्हा,राजेश कुमार सिंह,रमाकांत मिश्र,पुष्पा यादव, ज्योती मिश्रा,संजय दीवान आदि उपस्थित थे।

बिभाग प्रमुख साहिबगंज पाकुड़ - डॉ रणजीत कुमार सिंह,  
संरक्षक- जगन्मय मिश्र
          - राजीव रंजन सिन्हा
अध्यक्ष-राजेश कुमार सिंह
उपाध्यक्ष-संजय कुमार दीवान
जिला मंत्री उत्तम कुमार
जिला सहमंत्री -अनुराग कुo सिंह
                     -रमाकांत मिश्र
                     -लालू कुo यादव
कोषाध्यक्ष- राजकुमार राज
मीडिया प्रभारी- समीर कुमार
महिला प्रभाग -ज्योति मिश्र
                    -पुष्पा यादव

******************

11 अप्रैल को भोगनाडीह आएंगे सीएम हेमंत सोरेन..!
साहिबगंज :- 09/04/2022. बरहेट विधायक सह सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 11 अप्रैल को शहीद सिद्धो कान्हो की जन्म स्थली भोगनाडीह आएंगे, इसके साथ ही मुख्यमंत्री वीर शहीद सिद्धो कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, इसके अलावा शहीदों के वंशज परिवारों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को ले कर सभी आवश्यक तैयारियां जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है, शनिवार को जिला उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप उराव, बरहेट प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी, बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार, बरहरवा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार, रांगा थाना प्रभारी अमन सिंह, भोगनाडीह पहुंच कर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि आगमी 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री 11:00 बजे भोगनाडीह पहुंचेंगे, जिसके बाद शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के तत्पश्चात मुख्य कार्यक्रम स्थल में कई योजनाओं से संबंधित शिलान्यास एवं कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, मुख्यमंत्री भोगनाडीह स्थित फुटबॉल मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कई बिंदुओं पर अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल मंच की साफ-सफाई एवं मंच निर्माण के साथ-साथ मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर उतरने के लिए हेलीपैड स्थल के साथ लोगों के आने-जाने एवं सुरक्षा को लेकर व्यापक बिंदुओं पर चर्चा की गई।


***************

साहिबगंज/मंडरो–:08/04/2022. 
मिर्जाचौकी सरकारी शराब गोदाम में शुक्रवार को बिहार राज्य के पीरपैंती पुलिस ने मिर्जाचौकी थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी अभियान चलाते हुए एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।छापेमारी अभियान में सामिल पीरपैंती थाना प्रभारी संजय सत्यार्थी ने प्रेस की टीम को बताया की बीते कुछ दिन पूर्व भागलपुर के आसपास भारी मात्रा में शराब का एक खेप के साथ दो व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है।पकड़े गए व्यक्ति के निशानदेही पर कार्रवाई हो रही है।पुलिस पकड़े गए शराब की बोतल की जांच पड़ताल कर रही है। मिर्जाचौकी शराब गोदाम में स्टाफ के रूप में कार्य कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस पूछताछ हेतु थाना ले जा रही है। मौके पर मिर्जाचौकी थाना में पद स्थापित सब इंस्पेक्टर प्रवेश राम सहित बिहार व मिर्जाचौकी पुलिस मौजूद थी
**********************
साहिबगंज: आज रामनवमी के अवसर पर शहर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सैकड़ों राम भक्ति ने श्री राम का जयकारा लगाते हुए एक रैली का आयोजन किया, जिसका नितृत्व जिला संघ प्रचारक विजेंद्र कुमार, बजरंग दल से कालीचरण मंडल, सुनील यादव और विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री गोपी चंद्र साहा के द्वारा किया गया। साथ ही इस जुलूस में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा की हमारी सनातन संस्कृति है  जिसका अनुसरण करना है, साथ ही आने वाली पीढ़ी को सनातन संस्कृति के विषय में जागरूक करना है जिससे वो भी इसका अनुसरण कर सके। उन्हे भी हिंदू रीति रिवाजों के विषय में जानकारियां देना हमारा कर्तव्य है। बता दें की ये जुलूस मां तारा मंदिर से निकल कर साक्षरता मोड़ तक गया, उसके बाद वापस मां बायसी मंदिर प्रांगण में इसका समापन किया गया।

*****************

बोरियो में मैट्रिक की परीक्षा कदाचार मुक्त हुई
बोरियो:- साहेबगंज जिले के बोरियो प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत उच्च विद्यालय बोरियो एवं कमला नेहरू प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बोरियो में गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से झारखण्ड अधिविध परिषद् द्वारा आयोजित 10वी बोर्ड की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 680 छात्र छात्राओं ने  कदाचार मुक्त एवं 100 के मीटर अंदर पुलिस बल के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच हुई ..! इस दौरान परीक्षा केंद्रों में बच्चो को कोविड 19 नियमों का पालन कराते हुए परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया गया वही परीक्षा के दौरान हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई। वही +2राजकीयकृत उच्च विद्यालय बोरियो के केंद्रधीक्षक सुशील कुमार ने बताया की 365 विद्यार्थियों में से 8 नदारद रहे।  जबकि कमला नेहरू प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बोरियो केंद्रधीक्षक बहामुनी मरांडी ने बताई की फर्स्ट सिटिंग में 323 बच्चों ने कदाचार मुक्त परीक्षा दिए

****************
आज से शुरू होगा मालवाहक एवं यात्री जहाजों का परिचालन।
बिहार के कटिहार जिला प्रशासन ने फेरी सेवा के लिए जारी किया फरमान..!
मालवाहक जहाज दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से 25 मार्च से मालवाहक और 1 अप्रैल से यात्री जहाजों का परिचालन था बंद, लोगों को मिली राहत..!
साहिबगंज: नए वित्तीय वर्ष में साहिबगंज- मनिहारी अंतर राज्य फेरी सेवा के तहत शनिवार से यात्री एवं मालवाहक जहाजों का परिचालन शुरू किया जा रहा है। इसके लिए बिहार के कटिहार जिला प्रशासन ने शुक्रवार को फेरी सेवा के संचालन के लिए नाव यातायात सहयोग समिति साहिबगंज को फरमान जारी कर दिया है। दरअसल रोटेशन सिस्टम के तहत वर्ष 2022- 23 एवं 2023-24 के लिए बिहार के कटिहार जिला प्रशासन ने पिछली 14 मार्च को एक खुली डाक में 8.52 करोड़ रुपए प्रति वर्ष के राजस्व पर फेरी सेवा की बंदोबस्ती प्राथमिकता के आधार पर नाव यातायात सहयोग समिति साहिबगंज को की थी। प्रावधान के अनुसार नए वित्तीय वर्ष के लिए 1 अप्रैल से फेरी सेवा के संचालन को लेकर 31 मार्च से पहले कटिहार जिला प्रशासन के द्वारा बंदोबस्ती प्राप्त करने वाले लेसी को परवाना जारी किया जाना था। लेकिन इसी बीच बीते 24 मार्च को फेरी सेवा के तहत ट्रकों को लेे जाने के क्रम में एक मालवाहक जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस घटना में मालवाहक जहाज से गिरकर चार ट्रकों के साथ दो चालक और खलासी भी गंगा में डूब गए थे। घटना के बाद से बीते 25 मार्च से ही मालवाहक जहाजों का परिचालन बंद रखा गया था। वही यात्री जहाजों की सेवा को 31 मार्च तक जारी रखा गया था। अब इस नए वित्तीय वर्ष के लिए कटिहार जिला प्रशासन के द्वारा फेरी सेवा के संचालन के लिए परवाना निर्गत नहीं किए जाने की वजह से एक अप्रैल से यात्री जहाज का परिचालन भी पूरी तरह से बंद हो गया था। इससे प्रतिदिन झारखंड से बिहार और बिहार से झारखंड आवागमन करने वाले हजारों लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियां उठानी पड़ रही थी। लोगों को यात्रा करने के लिए जान जोखिम में डालकर नाव का सहारा लेना पड़ रहा था। वही मालवाहक जहाज का परिचालन बंद रहने से साहिबगंज और उसके आसपास के इलाके में संचालित पत्थर व्यवसाय भी बुरी तरह से प्रभावित था। पत्थर उद्योग से जुड़े 50 हजार से अधिक लोग बेरोजगार हो गए थे। ऐसे में एक बार फिर से फेरी सेवा के तहत मालवाहक और यात्री जहाजों का परिचालन शुरू होने से झारखंड से बिहार और बिहार से झारखंड आवागमन करने वाले हजारों लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पत्थर उद्योग से जुड़े लोगों के लिए को भी अब राहत मिल सकेगी।

***************

झारखंड ईस्टर्न गंजेटिक फिशरमेन्स को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के नए सभापति बने अशोक कुमार चौधरी।
उपसभापति छोटेलाल चौधरी, मंत्री राजीव कुमार चौधरी एवं मीणा चौधरी, रूबी देवी, मूर्ति व कौशल्या बने निर्देशक। 
साहिबगंज: कल संपन्न हुए दी झारखंड ईस्टर्न गंजेटिक फिशरमेन्स को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के चुनाव के नतीजे देर रात 2 बजे के आस पास आए, जिसमें सभापति पद पर अशोक कुमार चौधरी, उपसभापति पद पर छोटेलाल चौधरी, मंत्री पद राजीव कुमार चौधरी एवं निर्देशक पद पर मीणा चौधरी, रूबी देवी, मूर्ति व कौशल्या को उनके मतदाताओं ने विजय दिलाई। कल दिन भर चली चुनावी प्रक्रिया और मतदान के बाद देर रात तक मतों की गिनती का सिलसिला जारी रहा। और रात लगभग 2:10 बजे इस चुनाव के परिणामों की घोषणा की गयी। जिसमें सभापति पद पर अशोक कुमार चौधरी, उपसभापति पद पर छोटेलाल चौधरी, मंत्री पद राजीव कुमार चौधरी एवं निर्देशक पद पर मीणा चौधरी, रूबी देवी, मूर्ति व कौशल्या ने जीत दर्ज की। बता दें की संपन्न हुए इस चुनाव में  सभापति के 1 पद के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि उपसभापति के 1 पद के लिए 5 उम्मीदवार, मंत्री के 1 पद के लिए 5 उम्मीदवार और निर्देशक के 4 पदों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में थे। इधर नवनिर्वाचित सभापति अशोक चौधरी ने समिति हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई है। इस चुनाव में  सभापति पद के लिए जहां अशोक कुमार चौधरी को कुल 586 मत प्राप्त हुए, वहीं
अरुण कुमार चौधरी को 420, और विवेकानंद सिंह मात्र 20 मत प्राप्त हुए। वहीं उपसभापति पद के लिए छोटेलाल चौधरी को 347, निरंजन सिंह को 230, मुकेश कुमार चौधरी को 208, संजय चौधरी को 109, और
नरेश कुमार निषाद को 100 मत मिले। जबकि मंत्री पद के उम्मीदवार राजीव कुमार चौधरी को कुल 274 मत प्राप्त हुए, साथ ही मंत्री पद के अन्य उम्मीदवार सावंत शेखर को 253, विकास चौधरी को 249, देवेंद्र कुमार चौधरी को 129, और अमरदीप सिंह को मात्र 98 मतदाताओं का साथ मिला। इसके अलावा इस चुनाव में निर्देशक पद के उम्मीदवारों में जहां रूबी देवी को 390, मोसेमात मीणा चौधरी को 325, मोसेमात मूर्ति को 320, मोसेमात कौशल्या को 294,
मोसेमात सुभागो को 250,
मोसेमात भारती को 218,
मोसेमात मीरा को 192,
मोसेमात उर्मिला को 171,
मोसेमात लखपतिया को 167,
मोसेमात पिंकी को 152,
मोसेमात मीरा को 113 को मत प्राप्त हुए हैं।

******************

लंबित पोषाहार राशि की वजह से कर्ज में डूबी सेविकाओं की जिंदगी हुई तनावपूर्ण।
मानदेय भुगतान को लेकर सीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन
साहिबगंज: जिले के बरहेट प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को अपने लंबित मानदेय के भुगतान को ले कर प्रखंड क्षेत्र के सेविका व साहिकाओ ने धरना दिया। धरना के बाद सेविका व सहायिका ने प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी को अपनी मांगों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा है। सेविका और सहायिका ने कहा कि सितंबर 2021 से लेकर अब तक मानदेय भुगतान लंबित है। उन्होंने अपने मांग पत्र में मानदेय एवं पोषाहार भुगतान के लंबित होने की बात कही है। बता दें की पोषाहार की राशि नहीं मिलने के कारण सेविकाओं को दुकान में बहुत ज्यादा कर्ज बढ़ गया है जिसे तनावपूर्ण जिंदगी जी रही है। अपने मांग पत्र में उन्होंने बताया है कि सेविका सहायिका के कार्य निष्पादन के अलावा विभिन्न कार्य कालाजार, बीएलओ, फैलेरिया उन्मूलन, प्लस पोलियो अभियान, समर अभियान, वैक्सीनेशन, सर्वे जैसे अन्य कार्यों का निपटारा भी कर रही है। फिर भी सही समय पर मानदेय का भुगतान नहीं हो पाता है। और मानदेय का भुगतान समय पर नहीं होने पर उन लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। सेविका सहायिका बहनों ने सरकार से गुहार लगाई कि लंबित मानदेय एवं पोषाहार की राशि जल्द से जल्द भुगतान करने की कृपा की जाए। मौके पर मीरा देवी, प्रिया देवी, रीना देवी, सुनीता सोरेन, सरोजिनी टू डू, सुशीला हांसदा, सेविका व सहायिका उपस्थित रहे।

****************

इस वर्ष पिछले दो वर्षों के बाद चैती दुर्गा पूजा का आयोजन धूम धाम से किया जा रहा है। हालांकि इसके लिए अब भी कुछ दिशा निर्देश लागू हैं मगर पिछले दो वर्षों की तुलना में इस वर्ष श्रद्धालुओं को ज्यादा छूट दी गई है।
इसी क्रम में आज शहर के पूर्वी छोर पर कॉलेज रोड स्तिथ चैती दुर्गा मंदिर में मेले का उद्घाटन जहां जिला उपायुक्त रामनिवास यादव द्वारा किया गया, वही शहर के पश्चिमी छोर पर रसूलपुर दहला स्तिथ मंदिर में मेले। का उद्घाटन भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने भी विधिवत रूप से पूरे वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच किया।
इस अवसर पर जहां जिला उपायुक्त ने जिले वासियों को चैती दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी वहीं बजरंगी यादव ने अपनी तरफ से शुभकामना देते हुए बताया की हमे हमारी संस्कृति को ले कर अपने बच्चों को जागरूक करने की आवश्यकता है, जिससे आने वाली पीढ़ी भविष्य में सनातन संकृति के बताए मार्ग पर आगे बढ़ सके।

*****************

मछुआ सोसाइटी में विभिन्न पदों के लिए हुआ मतदान..!
4 पद के लिए 24 उम्मीदवारों की किस्मत मतदान पेटी में बंद..!
साहिबगंज :- 07/04/2022. कॉलेज रोड स्थित मछुआ सोसाइटी में आज विभिन्न पदों के लिए चुनाव संपन्न किया गया। इस चुनाव में 4 पदों के लिए कुल 24 उम्मीदवार मैदान में दिखे। इनके लिए कुल 1352 वोटरों ने मतदान किया। चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी कैलाश प्रसाद साहू व अनुकल्पिक निर्वाचन पदाधिकारी नेली तिर्की द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सभापति पद के लिए कुल 3 प्रत्याशी के लिए मतदान हुआ। वहीं मंत्री पद के लिए कुल 5 प्रत्यासी मैदान में थे, जबकि उपसभापति पद के लिए 5 प्रत्यासी और निर्देशक पद के 11 उम्मीदवार के लिए मतदान हुआ।  विभिन्न पदों के लिए 3 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान केंद्र संख्या 1 में पीठासीन पदाधिकारी अमित कुमार दास, प्रथम मतदान पदाधिकारी मनीष कुमार व द्वितीय मतदान पदाधिकारी रूपेश चौधरी थे, जबकि मतदान केंद्र संख्या 2 में पीठासीन पदाधिकारी के रूप में लालमोहन मंडल, प्रथम मतदान पदाधिकारी संजय कुमार द्वितीय मतदान पदाधिकारी सुजीत कुमार और मतदान केंद्र संख्या तीन पर पीठासीन पदाधिकारी के रूप नंदलाल झा प्रथम मतदान पदाधिकारी तपन कुमार मंडल व द्वितीय मतदान पदाधिकारी के रूप में दीपक कुमार मिश्रा ने मतदान संपन्न कराया। साथ ही सुरक्षित पदाधिकारी के रूप उधवा सहकारिता प्रसार पदाधिकारी विजय कुमार चौधरी, बिंदेश्वरी मंडल व रामरूप सिंह मौजूद थे। मछुआ सोसाइटी में चल रहे इस चुनाव के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी। नगर थाना प्रभारी धर्मपाल कुमार के नेतृत्व में एसआई उमर अली टीपू व अन्य भीड़ को नियंत्रित करने में लगे थे। वहीं अपने मतदाताओं को रिझाने की कोशिश में जुटे उम्मीदवारों व उनके समर्थकों की भीड़ को भी पुलिस ने मतदान केंद्र से दूर किया। हालांकि इसके लिए पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा।

********************

दूसरी औरत के चक्कर में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार..!
साहिबगंज/बरहेट :- 07/04/2022. थाना क्षेत्र के छोटा कदमा  गुरुवार को एक महिला का शव बरामद हुआ. वही दूसरी औरत से अवैध संबंध का विरोध करने पर धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी. कदमा निवासी महादेव तूरी अपने पत्नी लखिमुनी देवी  विगत बुधवार के रात पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था. मृतिका के पति अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध चल रहा था. पति की दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध होने पर पत्नी की आपत्ति जताई और पति से विवाद किया करती थी. दूसरी महिला के लिए पति अक्सर अपनी पत्नी को पिटाई किया करता था. पति और पत्नी के बीच बुधवार की रात में विवाद हुआ था और सुबह में उसकी लाश गांव के बाहर  बरामद हुई .पुलिस मृतका के पति महादेव तूरी से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है. पुलिस को पति पर ही पत्नी की हत्या का संदेह है. वही महादेव टूरी के बेटा संजय तुरी  ने बताया कि अक्सर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ करता था. अवैध संबंध के कारण हत्या कर दी गई. वहीं पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  की तैयारी में जुट गई. बरहेट थाना प्रभारी ने बताया कि आवश्यक बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही मामले को उद्भेदन कर दिया जाएगा. मौके पर बोरियो प्रभाग इंस्पेक्टर राजेश कुमार,बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार, दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे..!

***********************


पत्रकार पर हुआ हमला, दबंगो ने पीटकर किया मरणासन्न..!
साहिबगंज :- 07/04/2022. बरहेट थाना क्षेत्र के गोपलाडिह गाँव में बुधवार की देर शाम कई दबंगो ने एक न्यूज चैनल के वरिष्ठ पत्रकार मलिक अख्तर पर हत्या की नीयत से जानलेवा हमला किया गया। दरअसल क्षेत्र में इन माफियाओं की गुंडागर्दी से लोगों में इनका भय बना हुआ है और किसी भी मामले में लोग इनका नाम से भी डरते हैं। और इनके खिलाफ जो भी आवाज उठाता है उन्हें इनके द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। और जब पत्रकारों ने इन माफियाओं के खिलाफ अपनी कलम चलाई और इनका पर्दाफाश किया तो वह पत्रकारों पर हमला बोलने लगे। बरहेट के पत्रकार मलिक अख्तर एवं उनके  परिवारों वाले के साथ वीडियो में मारपीट करते एवं गुंडागर्दी करते नजर आ रहे हैं। इधर कल शाम हुई इस घटना के बाद से बरहेट में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था को लेकर साहिबगंज जिला के सभी वरिष्ठ पत्रकारों में भारी आक्रोश है, मामले को ले कर बरहेट के पत्रकारों ने इस घटना की निंदा की है। साथ ही पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है की अपराधियों को जल्द चिन्हित कर उन्हे अविलंब गिरफ्तार किया जाए। उधर घटना में गंभीर रूप से घायल पत्रकार को ग्रामीणो की मदद से मरणासन्न अवस्था में शाम के 7:00 बजे बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल पत्रकार मलिक अख्तर की हालत गंभीर हुई है। और इसी गंभीर अवस्था में ही पत्रकार मलिक अख्तर ने लिखित आवेदन देकर माफियाओं के खिलाफ बरहेट थाना में इस घटना में शामिल लोगों के नाम से शिकायत की है।

***********************

मुझ पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांके स्टीफन :- लोबिन हेंब्रम..!
साहिबगंज :- 04/04/2022. राज्य में इन दिनों स्थानीय नीति लागू करने की मांग जोरों पर है और इसकी मांग झामुमो के नेता और बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम द्वारा प्रमुखता से उठाई गई है, जिसके लिए उन पर उनकी ही पार्टी के शीर्ष नेता स्टीफन मरांडी ने पार्टी विरोधी होने का आरोप लगाया है। इसके अलावा एसपीटी/सीएनटी और पेशा कानून को सख्ती से लागू करने की मांग भी की जा रही है। इन्ही सब विषयों को ले कर कल एक जनाक्रोश महासभा में बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम ने एक सवाल का जवाब देते हुए स्पष्ट रूप से स्टीफन मरांडी का लेते हुए बताया है की इन्होंने मुझ पर पार्टी विरोधी होने का आरोप लगाया है, जबकि एक समय में खुद स्टीफन मरांडी अपने निजी स्वार्थ के लिए पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में चले गए थे, मगर जब उन्हें कांग्रेस में उनकी अपेक्षा पूरी नहीं हुई, उन्हे उचित सम्मान नही मिला तब वो फिर वापस लौट कर आए है, और ऐसे लोग मुझ पर पार्टी विरोधी होने का आरोप लगा रहें हैं। मैंने हमेशा वही काम किया है जो हमारी पार्टी के नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप है, इन्ही सब बातों को ले कर विधायक ने वर्तमान मुख्यमंत्री को कोसते हुए ये भी कहा की मुझ पर भाजपा के संपर्क में होने का आरोप लगाया जा रहा है, मगर हेमंत सोरेन ने भाजपा के साथ मिल कर सरकार बनाई थी। अगर कुल मिला कर देखा जाए तो विधायक के अनुसार आज जो लोग उन पर पार्टी विरोधी होने का आरोप लगा रहें हैं उन्होंने कभी खुद वो सब किया जिसका आरोप उन पर लगाया जा रहा है। ये सार्वजनिक है की विधायक को किस बात को ले कर अपनी ही पार्टी से समस्या है, और वो किस बात को ले कर पार्टी द्वारा एक तरह से उनका बहिष्कार किए जाने के बावजूद भी वो अपनी बात पर अडिग हैं। बता दें की विधायक द्वारा कल की हुई जनाक्रोश महासभा को ले कर पार्टी कार्यकर्तों को स्पष्ट निर्देश दिया गया था की इस महासभा को पार्टी की तरफ से आयोजित नही किया गया है, और इसमें शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं पर करवाई की जाएगी, और अब यही आदेश पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने भी दिया है। दरअसल कल से लोबिन हेंब्रम सरकार को उसके द्वारा किए गए चुनावी वादों को याद दिलाने के लिए एक कार्यक्रम चलाया जाना है, जिसमे पहले वो वीर शहीदों की भूमि बोगनाडीह जाएंगे और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हुए अपना पहला कार्यक्रम पाकुड़ जिले में ही होना है और इसी बात को ले कर श्याम यादव ने कल इस कार्यक्रम को पार्टी का न बताते हुए इसमें शामिल होने वाले कार्यकर्ताओ पर करवाई करने की बात कही है। इधर विधायक का कहना है की वो राज्य के आदिवासियों और मूलवासियों के हक की लड़ाई लड़ रहें हैं, और ऐसा करने पर उन्हे पार्टी ने विवश किया है, क्योंकि वो अपना चुनावी वादा भूल चुकी है, वहीं एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा है की उन्हे पार्टी द्वारा की जाने वाली करवाई की कोई चिंता नहीं है, उन्हे पार्टी से तो निकाला जा सकता है मगर बोरियो विधानसभा की जनता के दिलों से नही, पहले भी यहां की जनता ने उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में स्वीकार किया है। इधर उन्होंने पार्टी के सुप्रीमों शिबू सोरेन सहित मुख्यमंत्री को भी इस संबंध में पत्र लिख कर जनता से किए गए वादों को पूरा करने का लिखित में आश्वाशन की मांग की है।

***********************

न्याय के लिए आवाज उठाने वालों पर किए जा रहे हैं फर्जी मुकदमे..!
झारखंड में लगना चाहिए राष्ट्रपति शासन :- अरविंद..!
साहिबगंज :- 15/09/2021. जस्टिस फॉर रूपा तिर्की के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने रांची में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अब झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए. आगे उन्होंने कहा कि अब झारखंड में आम जनता के ऊपर लगातार झूठे मुकदमे किए जा रहे हैं. यहां तक कि पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है. आम जनता पर लाठियां बरस रही है. न्याय के लिए आवाज उठाने वालों पर फर्जी मुकदमे लगा कर उन्हे जेल भेज दिया जाता है. झारखंड की स्थिति अब बिल्कुल अराजक हो गई है, यहां तक कि अब जज भी सुरक्षित नहीं है, इसलिए अब झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाना चाहिए ताकि आम जनता अमन और सुकून की जिंदगी जी सके..! जस्टिस फॉर रूपा तिर्की के अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार गुप्ता रांची पहुंच कर रूपा तिर्की के परिजनों से भी मुलाकात की, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखण्ड हाईकोर्ट के आदेशानुसार साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रुपा तिर्की की मौत की सीबीआई जांच आरंभ हो चुकी है. ध्यान रहे कि साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर साहिबगंज में जस्टिस फॉर रूपा तिर्की संगठन के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रूपा तिर्की की मौत का सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर आंदोलन का बिगुल फूँका गया था. जस्टिस फॉर रूपा तिर्की के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार के इशारे पर इस आंदोलन को दबाने के लिए मुझे झूठे केस में फंसा कर जेल भेज दिया गया था, परंतु अंततः आंदोलन की जीत हुई, झारखण्ड हाईकोर्ट ने साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रुपा तिर्की की मौत की जांच सीबीआई से करवाने का आदेश दे दिया है, जांच भी शुरू हो चुका है. अब झारखंड की बेटी रूपा तिर्की को इंसाफ मिलेगा. अब  दूध का दूध और पानी का पानी होकर रहेगा..!

घरेलू हिंसा एवं मानव तस्करी से सम्बंधित कार्यशाला का आयोजन..!
साहिबगंज :- 15/09/2021. एसोसिएशन फॉर एडवोकेसी एंड लीगल इनीशिएटिव्स एवं अभियान संस्था के सहयोग से अभियान ट्रेनिंग सेंटर में विभिन्न हित धारकों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में अंचलाधिकारी अब्दुल समद,महिला थाना प्रभारी सुषमा कुमारी,ज्योत्सना महतो,मुफस्सिल थाना,डीसीपीओ पूनम कुमारी,एचआरएलएम, डीएलएसए के अधिवक्ता सहित कई संस्था के लोग शामिल थे। कार्यशाला में मुख्य रुप से घरेलू हिंसा,बाल विवाह,मानव तस्करी,बाल श्रम,महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाली हिंसा में हितधारकों की भूमिका विषयो पर चर्चा किया गया।वही रांची से आये आली संस्था के बबली सिंह ने बताया कि आली संस्था का उद्देश्य प्रत्यक्ष हस्तक्षेप क्षमता वर्धन शोध और पैरोकारी के माध्यम से महिलाओं बच्चों और अन्य हाशिए पर खड़े समुदाय समुदायों के मानवअधिकारों की पहचान संरक्षण व उन्नति के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने बताया कि आली संस्था का मुख्य उद्देश्य सभी संस्था,विभाग एवं व्यक्ति को एक प्लेटफॉर्म पर लाकर लोगो को इन सभी विषयों पर जागरूक करना।इसके अलावे संस्था उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड,विहार झारखण्ड सहित कई राज्यो में बिभिन्न मानवधिकार संगठनों और समूहों के साथ मिलकर मानव अधिकार उन्नयन के लिए कार्य कर रही है।कार्यशाला में आली संस्था से बबली सिंह,अब्यलिका,अभियान से अब्दुल सुभान,पेसमेकर फरहत खानम,राष्ट्रीय सद्भावना सेवा एवं कल्याण विकास संस्थान भारत से अरविंद कुमार यादव,कौशिकी फाउंडेशन से नित्यानंद सिंह,खूब लाल पंडित,कौशर अंसारी,तरन्नुम निशा,शाहबाज आलम,महफूज आलम,शम्स तबरेज सहित अन्य संस्था के कई लोग मौजूद थे।


बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार ऑटो चालक मौके से हुआ फरार..!
युवक की हालत नाजुक, चिकित्सकों ने किया रेफर, ऑटो संख्या JH 16 C 9783 की पुलिस को है तलाश..!
साहिबगंज/बरहरवा :- 30/08/2021. थाना क्षेत्र अंतर्गत पतना- केंदुआ मुख्य मार्ग मैरापाड़ा स्कूल के समीप एक बाइक और ऑटो में जोरदार टक्कर होने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया इस दौरान मौके पर मौका देख कर ऑटो चालक वहां से फरार हो गया ऑटो पंजीकरण संख्या JH16C 9783 द्वारा बाइक चालक रहमत अंसारी पिता-फारुख अंसारी (30 वर्ष) साकिन-पोखरिया थानां-तीनपहाड़ जिला सांहेबगंज इस दुर्घटना से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की बाइक पंजीकरण संख्या JH16 C 6003 होंडा है जो ग्रे कलर की है। सड़क पर आवाजाही कर रहे युवको ने बाइक सवार को गिरे पड़े देख तुरंत सहायता के उद्देश्य से घायल को भरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु लाया गया तत्पश्चात पीड़ित युवक के मोबाइल से युवक के  परिजनों एवं बरहरवा थाना पुलिस को सूचना दी सूचना दी गई और युवक का प्राथमिकी इलाज कराई गई ।इस दौरांन चिकित्सक ने बेहोशी की अवस्था में सामान्य न रहने के कारण बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया।तभी बरहरवा थाना एएसआई कार्तिक कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँच बाइक को कब्जे में लेकर थाना भेज दिया ओर स्वस्थ्य केंद्र पहुँचकर घटना की छानबीन में जुट गए।ज्ञात हो की दुर्घटना में युवक को चेहरे और सीने में गंभीर चोटें आई है।फिलहाल एम्बुलेंस के मध्यम से परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए पाकुड रवाना हो गए है।इधर पुलिस को ऑटो चालक की जानकारी दी गई है जल्द ही ऑटोचालक को दबोच लिया जाएगा।

आरपीएफ के नए पोस्ट भवन का उद्घाटन..! 
साहिबगंज :- 30/08/2021. साहिबगंज रेलवे स्टेशन परिसर में आरपीएफ के नए पोस्ट भवन का ईस्टर्न रेलवे हावड़ा जोन के रेलवे सुरक्षा बल के आईजी सह प्रिसिंपल अस्सिटेंट कमिश्नर एन०के०मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत पूजापाठ व फीता काटकर उद्घाटन किया गया इस अवसर पर एन०के०ने कहा कि साहिबगंज रेलवे के आरपीएफ के पोस्ट पुरानी है साथ ही पुलिस जवान अपनी जिम्मेदारी के साथ निष्ठापूर्वक ड्यूटी निर्वाह करते हैं, आरपीएफ पोस्ट के पुराने भवन में जगह कम रहने के कारण कुछ समस्या थी, अब नये पोस्ट भवन में पुलिस बल को कार्य करने में असुविधा नहीं होगी..!

रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी व सिविल जज ने दुर्घटनाग्रस्त का करवाया इलाज..!
साहिबगंज :- 07/08/2021. जिला विधिक सेवा प्राधिकार साहेबगंज के सचिव सह वरीय सिविल जज मनोरंजन कुमार और रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी तारकेश्वर दास ने शुक्रवार की शाम उपायुक्त कार्यालय के निकट परिसदन वाली सड़क पर गंभीर रूप से मोटरसाइकिल से हुए दुर्घटनाग्रस्त एक व्यक्ति (सूरज कुमार ) को ई रिक्शा से सदर अस्पताल पहुंचा कर इलाज करवाया । घटना शुक्रवार की शाम करीब 8  बजे की है जब शाम की सैर पर निकले जिला विधिक सेवा प्राधिकार साहेबगंज के सचिव सह वरीय सिविल जज मनोरंजन कुमार और रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी तारकेश्वर दास ने देखा की गंभीर रूप से घायल खून से लथपथ एक व्यक्ति सड़क की ओर बने गड्ढे पर कराह रहा था |  वहाँ से  गुजर रहे वाहनों और उपस्थित व्यक्तियों में किसी ने भी संवेदना नहीं दिखाई और प्रशासन के आने के इंतजार में खड़े थे ।वहीँ पर एक ई रिक्शावाला लकड़ी लोड खड़ा था, उसकी मदद से उसी ई रिक्शावाला पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार साहेबगंज के सचिव सह वरीय सिविल जज मनोरंजन कुमार और रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी तारकेश्वर दास ने घायल को गड्ढे से निकल कर खुद उस पर बैठ कर  गंभीर रूप से घायल खून से लथपथ व्यक्ति (सूरज कुमार ) को स्थानीय सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती करवाया और इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन को मोबाइल पर दिया | दोनों न्यायिक पदाधिकारीयों के कपड़े घायल के खून से लाल हो गए | जिला विधिक सेवा प्राधिकार साहेबगंज के सचिव सह वरीय सिविल जज मनोरंजन कुमार ने बताया कि रोज होने वाले सड़क हादसे में शुरू के 1 घंटे (गोल्डन आवर) के अंदर 50 परसेंट घायलों की मौत इसलिए हो जाती है क्योंकि उनको तुरंत नजदीक के अस्पताल पहुंचाने वाला कोई नहीं होता। लोग इसलिए घायल को अस्पताल नहीं पहुंचाते ताकि पुलिस उनसे कोई पूछताछ न करे। लोगों को लगता है कि अगर हादसे में घायल की मौत हो गई तो वह कानूनी पचड़े में फंस जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने गाइडलाइंस भी जारी कि  है की
1.  घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को पुलिस मजबूर नहीं कर सकती कि अपना नाम व पता लिखवाएं |
2.  अगर हादसे में घायल की मौत हो जाती है तो अस्पताल पहुंचाने वाले को पुलिस परेशान नहीं करेगी |
3.  हादसे में घायल की सूचना देने वाले को भी पुलिस परेशान नहीं कर सकती।
4.  घायल को अस्पताल पहुंचाने वाला न चाहे तो पुलिस उसका नाम व पता सार्वजनिक नहीं कर सकती। अगर फिर भी ऐसा होता है तो उस पुलिस वाले पर डिपार्टमेंटल इंक्वायरी हो सकती है।
5.  घायल को अस्पताल पहुंचाने वाला आई विटनेस बनना चाहता है, लेकिन कोर्ट में गवाही के लिए नहीं आना चाहता तो वीडियोकॉन्फ्रेसिंग के जरिए गवाही हो सकती है। पुलिस उसको ट्रायल के दौरान तंग नहीं करेगी।
6.  अगर घायल या उसे अस्पताल पहुंचाने वाले के साथ कोई डॉक्टर दुर्व्यवहार करता है तो उनके खिलाफ शिकायत मिलने पर एक्शन लिया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार  साहेबगंज के सचिव सह वरीय सिविल जज मनोरंजन कुमार ने बताया प्राधिकार द्वारा हमेशा लोगों को जागरूक किया जा रहा है । जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश वंशीधर तिवारी के आदेश से आगे भी पुलिस अधिकारियों , आम जनता  को भी और भी जागरूक किया  जायेगा जिसका मकसद पुलिस कर्मियों व अन्य को समझाना होगा कि जो भी हादसे में घायल को अस्पताल लेकर आए उसके साथ कैसा व्यवहार करें । बिना बजह उनको परेशान न करें । इसके अलावा जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जायगा ताकि  हादसे में घायल की जान बच सके। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। क्योंकि घायल को अस्पताल ले जाने वाला पुलिस को सूचित करने से इसलिए डरता है कि बाद में उसको काफी पेरशानी होगी। पुलिस उसे बार-बार पूछताछ के लिए बुलाएगी।


खाद्यय सुरक्षा पदाधिकारी ने चलाया जाँच अभियान, कई खाद्य सामग्रियों का लिया सैंपल..!
खाद्यय सुरक्षा पदाधिकारी व राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी ने जाँच के दौरान बरामद की प्रतिबंधित सामग्री..!
बिना ट्रेड लाइसेंस के बेधड़क चला रहे थे थोक विक्रेता कारोबार..!
प्रतिबंधित गुटका, खैनी इत्यदि भी हुए बरामद..!
साहिबगंज :- 07/08/2021. बरहरवा नगर के विभिन्न स्थान पहाड़ीबाबा चौक ,मेंन रोड,सहित अन्य खाद्यय दुकानों में खाद्यय सुरक्षा पदाधिकारी व राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी ने कई खाद्यय सामग्री विक्रेताओं के दुकानों में छापेमारी कर सामग्रियों की गुणवत्ता व पैकिंग की बारीकी से जाँच की ।मिली जानकारी के अनुसार बरहरवा नगर के सब्जीमंडी स्थित पंचवटी लॉज जो खाद्यय सामग्रियों के थोक एवं खुदरा विक्रेताओं की श्रेणी में आते है खाद्यय सुरक्षा पदाधिकारी संजय कुमार अपने सहयोगियों व स्थानीय पुलिस दल बल के साथ सब्जी मंडी पंचवटी लॉज पर छापेमारी कर फ़ूड सैफ्टी प्रक्रिया के तहत फ़ूड अधिकारियों ने जाँच की साथ ही कई सामग्रियों की गुणवत्ता व सत्यापन हेतु सैम्पल भी लिए ,इसी दौरान जाँच के दौरान झारखंड सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधित नशीली पदार्थ भी बरामद की गई जिसके बाद बरहरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मु व स्थानीय पुलिस को सूचना मिलते ही बरहरवा थाना एएसआई जोगिंद्र प्रशाद दल बल के साथ जाँच स्थल पर पहुँचें और प्रतिबधित गुटखा जिसमे 51 पीस राजनिवास,56 पीस खैनी तम्बाकु इत्यदि को जब्त किया।वहीं मौके पर उपस्थित राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए बताया कि खाद्यय सुरक्षा जाँच के दौरान प्रतिबंधित सामग्रियां बरामद की गई है साथ संबंधित विक्रेता के पास ट्रेड लाइसेंस की तलब की गई परन्तु पंचवटी लॉज थोक विक्रेता के पास नहीं पाई गई है जो सरासर कानून का उल्लंघन है,तत्पश्चात पंचवटी लॉज नामक थोक विक्रेता के दुकान को अग्रेषित कार्यवाही हेतु अगले आदेश तक शील कर दिया है ।मौके पर बरहरवा थाना पुलिस के दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर देर रात्रि बम से किया हमला, दो व्यक्ति घायल, जाँच में जुटी पुलिस..!
साहिबगंज :- 07/08/2021. साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत भवानंदपुर बरारी गांव में अज्ञात अपराधियों ने बीते रात्रि एक परिवार के घर मे बमबरी किया। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया तो वहीं दूसरी व्यक्ति को बम के छींटे पड़ने से गंभीर चोट आई है। मिली जानकारी के अनुसार कि भवानंदपुर गांव निवासी सुरेन मंडल अपने घर के कमरे में सो रहे थे इसी दौरान चार से पांच की संख्या में अज्ञात अपराधियों को घर की चार दिवारी पर रस्सी के सहारे आंगन में उतर रहा था सुरेंद्र मंडल सभी लोगों को देखा और अपने दोनों पुत्र को हो हल्ला कर उठाया उसका पुत्र जयप्रकाश मंडल  व राजेश मंडल घर मे सोये हुए थे पिता की आवाज सुनते ही दोनों पुत्र कमरे से बाहर जैसे निकले इसी दौरान रात्रि लगभग एक बजे अज्ञात अपराधियों ने घर मे घुसकर घर मे बमबाजी कर दिया इस दौरान अपराधियों ने दो बम फेंका। जिसमे से एक बम दीवार पर लगा व दूसरा बम जयप्रकाश मंडल को लगा। जिससे जयप्रकाश मंडल (28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेहतर इलाज के लिए आनन फानन में प.बंगाल भेज दिया गया। इधर घटना की सूचना मिलने पर बरहरवा एसडीपीओ प्रमोद कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर कुलदीप चौधरी व थाना प्रभारी रबिन्द्र कुमार घटना स्थल पहुंचकर मामले की जानकारी लिया।और छानबिन में जुट गई।समाचार लिखे जाने तक के अंतराल में घटना के कारणों का अभी पता नही चल पाया है। एसडीपीओ प्रमोद मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इधर उक्त दहशतगर्दी घटना के बाद परिवार के अलावे पूरा गांव के लोग दहशत में है।पुलिस की जाँच पड़ताल मामले को लेकर काफी तेजी से जारी है और लगातार छापेमारी अभियान चलते हुए अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की पड़ताल अनुसन्धानवित है।

राधानगर  पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया आरोपी  को गिरफ्तार..!
साहिबगंज :- 07/08/2021. राधानगर थाना क्षेत्र के फुदकीपुर बाजार से एक विवाहिता महिला को बहला फुसलाकर अपहरण कर लेने के मामले में राधानगर पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक फुदकीपुर बाजार की एक महिला ने राधानगर थाना को आवेदन देकर आरोप लगाया था की विगत रविवार की अहले सुबह उसकी शादी सुदा पुत्री रोज की तरह घर से टहलने के लिए निकली थी। उधर उसकी पुत्री के घर पहुंचने में देरी हुई तो परिजनों ने इधर उधर काफी खोजबीन किया लेकिन अपहृता का कोई सुराग नहीं मिल सका।बाद में परिजनों को सूचना मिली कि गांव के ही एक युवक उसे बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है।वही राधानगर थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी।वही राधानगर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर अपहृता महिला की मां के बयान पर थाना कांड संख्या 154/21 दर्ज कर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। वही उक्त कांड के आरोपी व अपहृता महिला की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।इस दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में छापेमारी कर आरोपी एव अपहृता महिला को बरामद कर लिया। वही गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।छापेमारी दल में थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल,सहायक अवर निरीक्षक कविंद्र मिश्रा,विपिन कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस दल बल मौजूद थे।

पाकुड़ पुलिस ने मानव तस्करी के अभियुक्त को उधवा से किया गिरफ्तार..!
साहिबगंज :- 07/08/2021. पाकुड़ जिले के रदीपूर थाना ओपी पुलिस ने शनिवार को राधानगर पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर जोला घुटु निवासी रूपसी हेंब्रम को मानव तस्करी के आरोप मे गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक विगत 16 जून को मानव तस्करी के मामले में थाना कांड संख्या 88/21 धारा 370,371 भादवि के तहत जोला घुटू निवासी रूपसी हेंब्रम पति साहेब मुर्मू के विरुद्ध रदी थाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।वही घटना के बाद से उक्त प्राथमिक अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे।पुलिस लंबे समय से अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।इस दौरान रदीपुर ओपी थाना की पुलिस को सूचना मिली कि उक्त कांड के अभियुक्त अपने घर में छिपे हुए है।सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए राधानगर पुलिस के सहयोग से शनिवार की दोपहर छापेमारी कर जोला घुटू निवासी रूपसी हेंब्रम को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को पुलिस ने अपने साथ रदीपुर ओपी थाना ले गई।छापेमारी दल में राधानगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक प्रह्लाद पासवान,सहायक अवर निरीक्षक मनोज शर्मा,रादीपुर ओपी थाना ले पुलिस अवर निरीक्षक अजंता शाह,महिला कांस्टेबल अनिता मुर्मू,हवलदार सावन कुमार मुर्मू सहित अन्य पुलिस दल बल मौजूद थे।

तालझारी थाना पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के तहत दो चक्का ,चार चक्का वाहन की, जांच की..!
साहिबगंज :- 07/08/2021. तालझारी थाना क्षेत्र के मुख्य पथ कारगिल चौक  के निकट जिला पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एंटी क्राइम चेकिंग के तहत तालझारी थाना प्रभारी कैलाश कुमार के निर्देश पर थाना के ए एस आई विमल कुमार सिंह के नेतृत्व में दो चक्का , चार चक्का वाहन की डिक्की की जांच सहित ऑनर बुक, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस पेपर, सहित हेलमेट की जांच आने जाने वाले राहगीरों से रोककर की गई, इसी दौरान तालझारी प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी ने मौके से गुजरने के दौरान जांच कर रहे पदाधिकारी एएसआई विमल सिंह को जांच को लेकर विशेष दिशा-निर्देश देते हुए, कहा कि आए दिन सड़क दुर्घटना में बढ़ोतरी हुई है जिनमें खासकर देखा गया है कि अधिकतर दुर्घटनाग्रस्त राहगीर नशे की हालत में पाए जाते रहे हैं वैसे राहगीरों को चिन्हित कर करवाई करने की बात कही ,मौके पर थाना के शास्त्र बल मौजूद थे ।

****************

क्रशर संचालक ने विभाग से कि अपील..!
साहिबगंज :- 07/08/2021. जिला खनन विभाग ने कल आईटीआई के नजदीक जेलेबिया मोड़ के पास चार क्रशरों के द्वारा  सीटीओ का उल्लंघन मामले में अवैध घोषित करते हुए इन क्रासरों को ध्वस्त कर दिया था। जिसके बाद आज क्रशर के संचालक शंभू जाजोदिया ने बताया की उनके द्वारा किसी भी दिशा निर्देशों का उल्लंघन नहीं किया गया है। साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए साक्ष्य रखा है की उनका प्लांट सभी तय मानकों का पूरी तरह से पालन कर रहा है, चाहे वो सीटीओ से संबंधित हो या फिर 100 मीटर की दूरी हो,  सीटीओ में भी कहीं कोई कमी नही है, इससे संबंधित सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा था, और जहां तक मुख्य सड़क से 100 मीटर की दूरी को मेंटेन करने की बात है तो उसका भी पूरा ध्यान रखते हुए काम किया जा रहा था। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा है की प्रशासन और संबंधित विभाग अपने इस फैसले पर पुनः विचार करते हुए क्रशर को पहले की तरह सुचारू रूप से चलाने की अनुमति प्रदान करें, साथ ही उन्होंने ये भी कहा है की जिला खनन विभाग अगर चाहे तो उनके सीटीओ या अन्य कागजातों की जांच करते हुए तय की गई दूरी को भी माप सकती है, उनके बताए अनुसार कल हुई करवाई के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने न तो क्रशर से संबंधित कागजातों की जांच की और न ही 100 मीटर की तय दूरी की ही मापी की गई, इस तरह वैध कागजातों के रहने और तय मानकों को पूरा किए जाने के बावजूद हुई इस करवाई के बाद क्रशर संचालक के सामने कई सारी समस्याएं खड़ी हुई है जिसमे मुख्य रूप से बैंक लोन, बिजली बिल आदि शामिल है। ध्यान रहे पिछली 26 तारीख को कल ध्वस्त किए गए सभी क्रशर संचालकों को एक नोटिस जारी करते हुए संबंधित विभाग ने कहा था की वो सभी तय मानकों को को पूरा करते हुए अपने प्लांट को 100 मीटर की दूरी पर करना सुनिश्चित करें अन्यथा उनके प्लांट को ध्वस्त कर दिया जाएगा।

*******************

स्पेशल कैंप के तीसरे दिन एनएसएस स्वयंसेवकों को कराया गया ट्रैकिंग, ऊर्जा संरक्षण पर हुई चर्चा..!
साहिबगंज :- 01/08/2021. राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट-4 के स्पेशल कैंप के तीसरे साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज एनएसएस स्वयंसेवकों को ट्रैकिंग कराया गया जिसमें पूरे टीम का नेतृत्व सीनियर एनएसएस वॉलिंटियर्स संतोष कुमार मंडल ने किया। इस दौरान साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज के एनएसएस नोडल अधिकारी के रूप में डॉक्टर रंजीत कुमार सिंह भी हमारे साथ मौजूद थे। इसकी शुरुआत घोघी संथाली गांव बड़ा पचगढ से की गई और जैप-9 होते हुए धोबी झरना के बगल से पहाड़ पर लेकर जाया गया। और वापस आते समय स्टेडियम के ऊपर वाले रास्ते से लेकर आया गया। पहाड़ चढ़ाई के दौरान हमें वहां के कुछ पहाड़िया समुदाय के लोग भी मिले, जिनसे हमारे स्वयंसेवकों ने बातें की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे वहां के लोग बहुत ही कठिनाइयों का सामना करते हुए अस्पताल, हाट, एवं अन्य जरूरी कार्यों के लिए शहर आते हैं। ट्रैकिंग से वापस आने के बाद एक एनएसएस वॉलिंटियर्स खुशी लाल पंडित ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने ट्रैकिंग के दौरान प्रकृति का आनंद लिया। उन्होंने बताया कि पहाड़ की चढ़ाई करते वक्त शुरू में झरने की आवाज, चिड़ियों की चहकने की आवाज सुनी, उन्होंने बताया कि  पहाड़ की चढ़ाई के दौरान बहुत अधिक मजा आया और पहाड़ के ऊपर एक झरना भी मिला जिसके समीप सभी एनएसएस स्वयंसेवकों ने थोड़ा विश्राम किया और प्रकृति की गोद में झरने का आनंद भी लिया। स्पेशल कैंप कि कैंप लीडर एवं सक्रिय एनएसएस स्वयंसेवक नमिता कुमारी ने बताया कि पहाड़ पर चढ़ाई करने का अनुभव बहुत ही अनोखा रहा। थोड़ा कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन आनंद बहुत अधिक आया। इस पूरे ट्रैकिंग का नेतृत्व करने वाले सीनियर एनएसएस वॉलिंटियर्स संतोष कुमार मंडल ने सभी को प्रकृति, पहाड़ एवं झरने के बारे में काफी महत्वपूर्ण एवं रोचक जानकारियां दी।  सभी स्वयंसेवकों में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्हें पर्यावरण से संबंधित काफी जानकारी भी मिली। स्वयंसेवकों ने एक बात का अनुभव किया की पहाड़ की चढ़ाई करने के दौरान  चिड़िया या अन्य वन्य जीव देखने को नहीं मिला, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि बढ़ते मोबाइल फोन एवं अन्य अत्याधुनिक उपकरण के उपयोग के कारण हमारे पर्यावरण से बहुत सारे पक्षियों जैसे कि गौरैया आदि लुप्त होते जा रहे हैं।
मौके पर साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज के शिक्षक एवं एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ रंजीत कुमार सिंह, ट्रैकिंग का नेतृत्व करने वाले संतोष कुमार मंडल, स्पेशल कैंप की लीडर नमिता कुमारी एवं सक्रिय एनएसएस वालंटियर के रूप में खुशीलाल पंडित,कनक झा, शोभाकांत मंडल,महावीर मंडल,संतोष कुमार,मुकेश कुमार, मणिकांत मंडल,तनवीर आलम, साहिल मनीषा कुमारी,साक्षी कुमारी,अभिषेक शर्मा,नयन कुमार,छोटू कुमार,अतुल कुमार, विनय टुडू,काजल कुमारी, कनक लता,कुमार दीपांशु,अभीदीप, पूजा कुमारी मानसी कुमारी, आदि मौजूद थे।

सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल मोती झरना शिवधाम अगले आदेश तक बंद..!
साहिबगंज :- 23/07/2021. साहिबगंज जिला के महाराजपुर में स्थित मोती झरना  में सावन महीना में काफी संख्या में झारखंड बंगाल बिहार से आने वाले श्रद्धालु मंदिर में जल चढ़ाने के लिए आते  हैं। उपयुक्त स्थान के  श्रद्धालुओं द्वारा पूरे सावन माह में महाराजपुर गंगा घाट से जल भरकर मोती झरना के  शिव मंदिर में जलाभिषेक करने को आते हैं। इस बार भी कोविड-19 को देखते हुए और सरकार द्वारा गाइडलाइन देते हुए  तीसरी लहर को लॉकडाउन में नोबेल कोरोना वैश्विक महामारी मैं झारखंड सरकार के आदेशानुसार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन और वायरस से रोकथाम व बचाव हेतु विभिन्न शर्तों के साथ अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सरकार द्वारा कहीं भी भीड़ नहीं लगाने का निर्देश है। इसी को देखते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव के आदेशानुसार महाराजपुर मोती झरना एवं पर्यटक स्थल को बीडीओ  साइमन मरांडी थाना प्रभारी कैलाश कुमार द्वारा मोती झरना और पर्यटक स्थल के मुख्य द्वार पर पूरे श्रावण सावन महीना में बंद का पोस्टर लगाया गया है। बीडीओ साइमन मरांडी ने बताया कि  मोती झरना में स्थानीय जिले एवं जिले के सटे हुए राज्य बिहार बंगाल से आने वाले और पर्यटक स्थल को कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए के लॉकडाउन का पालन करते हुए मोती नाथ धाम को पूर्ण रूप से कांवरियों और बाहर से आने जाने वाले यात्रियों के लिए  पूरा सावन माह 24 जुलाई से 22 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया गया है। वही मोतीझरना के पंचायत भवन के निकट बेरीयर लगाया गया है और पुलिस बल सहित दंडाधिकारी मौजूद किया गया..!

राजमहल में गंगा नदी का कटाव जारी..!
साहिबगंज/राजमहल :- 23/07/2021.गंगा नदी का कहर अभी हाल फिलहाल इस कदर बरपा कि जीतनगर में स्कूल के साथ लगभग सौ घर गंगा नदी के बहाव से कट गया था, ठीक उसी तरह पुनरावृति करता हुआ नारायणपुर में भी घर काटना शुरु हो गया है। अनुमंडल पदाधिकारी रौशन कुमार साह एवं अंचल अधिकारी प्रीति लता किस्कू , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने गांव वाले को कहा कि आपको व्यवसाय के लिए एक लाख रूपए का लोन बिना सूद का दिया जाएगा एवं कृषि के लिए मशीन भी उपलब्ध कराएगी |वही वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन के लिए भी लोगों से अनुमंडल पदाधिकारी ने लिस्ट मांगा और उन्होंने वचन दिया कि यथा शीघ्र सबको वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन एवं आयुष्मान कार्ड की सुविधा जल्द ही मुहैया कराएगी। वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने कहा की बाढ़ का पानी जैसे ही गांव में घुसता है आप लोग तुरंत प्रशासन को फोन करें प्रशासन आपको यहां से ले जाकर राजमहल में शिफ्ट करेगा एवं सभी को अपना नंबर देकर कहा कि कोई भी दिक्कत हो आप लोग हमें फोन पर सूचित करें वही थाना प्रभारी प्रणीत पटेल ने कहा गांव में कोई भी और असुविधा हो आप कॉल करें पुलिस हमेशा सदैव आपके साथ हैं। वही गांव का एक भी व्यक्ति चितरंजन दास ने बताया कि उनके गांव में सभी के घर में सोलर की सुविधा उपलब्ध नहीं है गांव में बिजली की समस्या सबसे बड़ी समस्या है गांव में सभी के घर में शौचालय नहीं है ,इंदिरा आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुछ ही लोगों को मकान दिया गया है बाकी लोगो को अभी भी मकान नहीं मिला है ,इतना ही नहीं कृषि के लिए हम लोगों के पास मशीन नहीं है और जिसके पास है वह ज्यादा भाड़ा में मशीन देता है कृषि करने के लिए यह सारी सुविधा हो जाए तो हम लोगों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। देखने के बात यह होगी कि अनुमंडल पदाधिकारी रौशन कुमार साह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह थाना प्रभारी प्रणीत पटेल एवं अंचल अधिकारी प्रेमलता किस्कू, नारायणपुर के लोगों के लिए कुछ कर पाएंगे या कागजों में ही सब सिमट के रह जाएगा।

सघन वाहन जाँच अभियान..!
साहिबगंज :- 23/07/2021. तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर सकरीगली एनएच 80 मोती झरना गेट के समीप में बीडीओ सह सीईओ साइमन मरांडी, थाना प्रभारी कैलाश व जिला परिवहन कार्यालय के कर्मचारियों के नेतृत्व में दो पहिया, तीन पहिया व 4 पहिया वाहनों की सघन जांच की गई..! जिसके अंतर्गत वाहनों से संबंधित आवश्यक कागजातों, नंबर प्लेट, चालकों की ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों का इंश्योरेंस, बिन नंबर प्लेट के वाहनों,  हेमलेट, तीन सवारी व वाहनों की डिक्की व सीटों की सघन जाँच की गई..! संयुक्त रूप से सम्मिलित परिवहनकर्मी के द्वारा गाड़ी से संबंधित कागजात आदि नहीं होने पर चालना काटा गया..! इस संबंध में थाना प्रभारी कैलाश कुमार ने बताया कि पिछले दिनों कुछ वाहनों में आपत्तिजनक सामान, शराब से लदे कार्टून इत्यादि की बरामद की गई थी..! चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य आपत्तिजनक सामानों, अवैध हथियारों, शराब पीकर अकसर हो रही सड़क दुर्घटना व अपराधिक किस्म के दो नंबर के व्यक्ति का गाड़ियों में अवैध रूप से आने जाने पर प्रतिबन्ध लगाना था..! मौके पर सशस्त्र पुलिस बल जवान मौजूद थे..!

थाने मे नही हुई सुनवाई, न्याय की गुहार लगाने पीडिता पहुंची एस०पी० कार्यालय..!
साहिबगंज :- 23/07/2021. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसुलपुर दहला निवासी कौशिला देवी ने बताया कि मेरे अपने ही रिश्तेदार विपिन रविदास के द्वारा मेरी बेटी माधुरी कुमारी का राजेश कुमार राय के साथ झूठा शादी तय करके प्रलोभन दिखा कर 1,50,000 लिया। उक्त शादी के दिन विपिन रविदास राजेश कुमार राय अपने दोस्तो के साथ बारात लेकर आये तो देखा गया की लड़के के माता पिता एव उनके एक भी रिश्तेदार नही थे।जब हमने विपिन रविदास से पूछा कि लडके के मां बाप और रिश्तेदार नही आये है क्या।तो वह लोग भागने लगे।भागने के क्रम मे बरात मे आये दोस्त तो भागने मे सफल रहे लेकिन विपिन रविदास और राजेश कुमार राय को पकड़ने के बाद पूछताछ शुरू किए तो पता चला कि उक्त लोगो का संबंध मानव तस्करी से जुड़ा हुआ है।उक्त घटना की जानकारी मैने नगर थाना मे आवेदन देकर दी।लेकिन थाना प्रभारी के द्वारा बिना जाँच प्रड़ताल किये ही दोषियो को छोड़ दिया गया।वही थाना प्रभारी के द्वारा हमलोगो को डांट डपट कर भगा दिया गया और कहा कि यहाँ से जाते हो कि नही तो झूठा केस मे फंसाकर पुरे परिवार को हाजत मे बंद कर देगे। 

मारवाड़ी युवा मंच की ओर से टीकाकरण शिविर का आयोजन..!
साहिबगंज :- 23/07/2021. मारवाड़ी युवा मंच, साहिबगंज शाखा के सदस्यों द्वारा चौथी बार कोविड वैक्सीन को ले कर एक टीकाकरण शिविर का आयोजन श्री अग्रवाल महेश्वरी खंडेलवाल पंचायत भवन में किया गया,जिसमे आज 18+ एवं 45+ के आयुवर्ग के व्यक्तियों को कोविशेल्ड की डोज दी गयी।मगर को-वैक्सिन की उपलब्धता की कमी के कारण सिर्फ कोविडशील का ही डोज दिया गया, को-वैक्सिन उपलब्ध नही रहने की वजह से जिन्होंने को-वैक्सिन की प्रथम डोज ली थी और उन्हें अब दूसरे डोज की आवश्यकता थी उन्हें दूसरी डोज नही मिल सकी।इस वजह से आज कोविडसील्ड की कुल 30 लोग को वेक्सीन की डोज दी गयी युवा मंच के सदस्य सेवा भाव से कार्य करते हुए आज के कार्यक्रम को सफल किया।इस शिविर में सदर अस्पताल के प्रशिक्षित नर्सों रीता कुमारी और खुशबू कुमारी द्वारा सभी लाभुकों को वैक्सीन दी गई।वहीं मंच की तरफ से अध्यक्ष सुनीता चिरानिया,सचिव मोहित बेगराजका,प्रांतीय उपाध्यक्ष राज कुमार सुरेका,संयोजक चेतन मोदी,वैभव विनय,गोकुल टिबरेवाल,पिंकी तमखुवाला, शैलजा भरतिया,सारिका सुरेका,स्वेता चौधरी,ज्योति नारसरिया,सुनीता शर्मा ने इस शिविर में सहयोग दिया।

झारखंड मजदूर संघ की बैठक आयोजित, नारायण यादव बरहरवा प्रखण्ड अध्यक्ष मनोनीत..!
साहिबगंज/बरहरवा :- 23/07/2021. झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की बैठक बरहरवा प्रखण्ड अंतर्गत कोटालपोखर के फुलचूहा गांव में स्कूल के सामने चबूतरा में राजेन्द्र घोष की अध्यक्षता में किया गया।बैठक में  झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक के केंद्रीय महासचिव राजकुमार यादव एवं संताल परगना मजदूर संघ के उपाध्यक्ष जॉन मुर्मू मुख्य रुप से उपस्थित थे।बैठक में सर्वसम्मति से नारायण यादव को बरहरवा का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।बैठक में दर्जनों मजदूर ने झारखण्ड मज़दूर संघ में शामिल हुए।बैठक में निर्णय लिया गया कि देश मे पेट्रोल,डीजल के बढ़ते दामों एवं मजदूरों की समस्या को लेकर संघ द्वारा निकाली जा रही पद यात्रा में दर्जनों कार्यकर्ता शामिल होंगे।बैठक में सुनील घोष,जितेंद्र यादव,इतवारी साहा,पवन राय,संजीत घोष,कृष्णा यादव,महादेव घोष,रूपचंद राय,आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

जंप रोप संघ का गठन, जिला स्तरीय समिति गठित..!
साहिबगंज :- 20/07/2021. क्षेत्र में विभिन्न खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु को महाजनपट्टी स्थित जयप्रकाश सिन्हा के निज आवास पर   प्रो सुबोध कुमार झा की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई जिसमें संतोष प्रसाद झारखंड रस्सी कूद महासचिव व नंदन कुमार सिंह संथाल परगना प्रभारी के निर्देशानुसार रस्सी कूद के साथ-साथ खो-खो के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की गई। बताते चलें कि खो-खो की समिति में संरक्षक के रूप में   बजरंगी प्रसाद यादव, अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह सिन्हा, उपाध्यक्ष सुबोध कुमार झा, सचिव मासूम रजा की समिति बनाई गई साथ ही रस्सी कूद समिति में डाॅ रंजीत कुमार सिंह  संरक्षक,अध्यक्ष चेतन भरतीया, उपाध्यक्ष शशी कुमार सुमन तथा मृणाल जोरदार, सचिव जन्म जय मिश्रा तथा प्रेमलता टू डू को नियुक्त किया गया। बैठक में योगेश कुमार, रंजन सिंह, संजीव कुमार, विनय टूडू,प्रो प्रदीप झा, अनुज कुमार, आशीष कुमार, पंकज कुमार, निरंजन मंडल आदि की उपस्थिति रही।

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी लोगों की समस्याएं..!
साहिबगंज :- 23/07/2021. उपायुक्त राम निवास यादव द्वारा आज समाहरणालय स्थित उपायुक्त के न्यायालय में जनता के फरियाद को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए सुना गया। जिसमें जिले के दूरदराज के गांव से 25 से अधिक लोगों ने आकर अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन के माध्यम से उपायुक्त के समक्ष अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त की। इस दौरान उपायुक्त द्वारा वभिन्न प्रखंडों से आए लोगों के शिकायतों को बारी-बारी से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को  शिकायतों के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ज्ञात हो कि उपायुक्त साहिबगंज द्वारा प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार को जनता की समस्याओं को सुना जाता है, जिसमें जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से लोग अपनी अपनी समस्या लेकर आते हैं तथा उपायुक्त के निर्देशों के अनुसार उन पर अग्रसर कार्रवाई  करते हुए समस्याओं का निष्पादन किया जाता है।
जनता दरबार मे मुख्य रूप से :-
★शिक्षा विभाग से संबंधित
★विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन
★स्वतंत्रता सेनानी पेंशन से संबंधित
★PF में लोन से संबंधित
★नौकरी से संबंधित
★आवास से संबंधित
★जमीन से संबंधित
★आपूर्ति विभाग से संबंधित
★भू-अर्जन के भुगतान से संबंधित
★मानदेय से संबंधित समस्या लेकर लोग उपायुक्त रामनिवास यादव से मिले, लोगों की समस्याएं सुनते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभाग को कार्यवाही करने के लिए निदेशित किया गया।
इस दौरान उपायुक्त यादव ने कहा की जिला प्रशासन जनता दरबार के माध्यम से दूरदराज के इलाकों से आए हुए ऐसे लोग जिन्हें सरकारी योजना से संबंधित किसी प्रकार की समस्या आ रही है, या वह किसी सरकारी लाभ से वंचित रहे हैं उनके समस्याओं के निष्पादन के लिए जिला प्रशासन सदैव तत्पर है।

चुनावी रंजिश के कारण ग्रमीणों को बहकाकर बदनाम करने की हुई साजिश :- नमिता देवी..!
फर्जी हस्ताक्षर के बल पर राजनैतिक स्वार्थ एवं बदनाम करने का ग्रमीणों ने मीणा देवी पर लगाया आरोप..!
मैंने किसी भी आवेदन पर हस्ताक्षर नहीं कि है और न ही किसी प्रकार की शिकायत :- लीला देवी..!
साहिबगंज/बरहरवा :- 23/07/2021. नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 13 की वार्ड पार्षद नमिता देवी पर प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ग्रमीणों द्वारा नगर पंचायत कार्यलय में विरोध प्रदर्शन कराते हुए आवेदन प्रेषित कर आरोप लगाते हुए शिकायत कार्यपालक पदाधिकारी के नाम आवेदन देते हुए कार्यवाही की मांग की गई थी जिसको लेकर नगर पंचायत कार्यालय में खलबली मची और पदाधिकारियों  ने गंभीरता से लेते हुए जाँच में जुट गए। इस विषय में पार्षद नमिता देवी व उ के पति पवित्रम साह ने आरोप को बेबुनियाद बताया और जाँच कराने में अपना सहयोग पूर्ण रूप से कराने तैयार हों गए । शुक्रवार को बरहरवा नगर पंचायत कार्यालय में नगर के वार्ड नं 13 की दर्जनों ग्रामीण महिलाओं ने पुनः आक्रोशित भाव में प्रदर्शन लरते हुए लिखित आवेदन देते हुए पूर्व में दिए गए आवेदन को लेकर जानकारी देते हुए बताई की वार्ड नं.13 की पार्षद नमिता देवी के सेवा भाव से ग्रामीणों को कोई शिकायत नहीं है और न ही पीएम आवास का लाभ दिलाने के नाम पर नमिता देवी और उनके पति पर लगाये गए आरोपों को सुनियोजित और फर्जी बताते हुए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए विरोध किया। इस विषय को लेकर ग्रामीणों ने प्रेस वार्ता कर बताया की वार्ड नं.13 में राजनैतिक गतिविधि नियोजित करने वाली भवानी सेना कि कार्यकर्ता मीना देवी द्वारा भोले भाले कुछ ग्रमीण महिलाओं को बहला-फुसलाकर बताते हुए कहा कि कितने वर्षों से तुम सबो का आवाज नहीं बन पाया है मैं बनवा दूंगी और कार्यालय जाकर वार्ड पार्षद के खिलाफ आवेदन देकर बदनाम करने की कोशिश की जो चुनावी रंजिश के कारण राजनैतिक स्वार्थ से फर्जीवाड़ा आवेदन तैयार कर प्रेषित की गई है दर्जनों ग्रामीण महिलाओं ने या फिर बताया कि पूर्व में दिए गए वार्ड नंबर 13 के वार्ड पार्षद नमिता देवी के खिलाफ दिए गए आवेदन में सभी हस्ताक्षर सही नहीं है बल्कि उस आवेदन में विपिन फर्जी हस्ताक्षर किये गए है जो मीना देवी ने जालसाजी करते हुए पदाधिकारियों को भी धोखे में रखने की साजिश रची है।मीना देवी वार्ड सदस्य के रूप में चुनाव लड़ने के फिराक में है पूर्व में भी  अलग अलग नियोजित कहानियों तले ग्रामीणो को झांसा में रखखकर एक दूसरे के प्रति फुट डालने की कोशिश की है।
लाभुक लीला देवी ने अपने हस्ताक्षर को बताया फर्जी :-
शिकायत पत्र में नियोजित ढंग से बेबुनियाद आरोप लगाते हुए जिस आवेदन में महिला लीला देवी के हस्ताक्षर किए गए हैं वह हस्ताक्षर स्वयं फर्जी होने का दावा लीला देवी ने किया है उन्होंने बताया कि वह किसी प्रकार की हस्ताक्षर शिकायत पत्र के आवेदन में नहीं की है। साथ ही लीला देवी ने बताया कि वार्ड पार्षद नमिता देवी एवं उनके पति पवित्रम शाह द्वारा आवास योजना के नाम पर किसी भी प्रकार की पैसे की मांग नहीं की गई है आवास हेतु आवेदन के अलावा और कुछ भी नहीं मानी गई है ग्रामीणों को वार्ड पार्षद के खिलाफ मेहता कर उनके छवि को धूमिल करने की नाकाम साजिश मीना देवी द्वारा किया गया है इसकी जांच होनी चाहिए ,लाभुकों ने नगर कार्यालय में हाय हाय के नारे लगाते हुए जाँच कर कार्यवाही कि मांग पर मचाया बवाल..!
फर्जी हस्ताक्षर कर जालसाझी करने वाले पर जांच में दोषी पाए जाने से होगी कार्रवाई :- कार्यपालक..!
बरहरवा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी देवराज गुप्ता ने ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन को स्वीकार करते हुए कहा कि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जाएगी साथ ही दोषी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

********************

आजाद की जयंती पर माल्यार्पण..!
साहिबगंज :- 23/07/2021. मूछों पर ताव, कमर में पिस्टल, कांधे पर जनेऊ और शेर सी शख्सियत...! जी हाँ बात हो रही हैं चंद्रशेखर आजाद की..! माँ भारती के महान क्रांतिकारी पुत्र अमर शहीद पंडित चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर आज उन्हे साहिबगंज शहर के आजाद नगर क्षेत्र मे स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई..! कार्यक्रम संयोजक मुरलीधर तिवारी ने कहा कि आजादी के लिए किए गए चंद्रशेखर आज़ाद के अमूल्य योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है, वह हर भारतवासी के लिए प्ररेणाश्रोत है..! माल्यार्पण कार्यक्रम में उपस्थित अंकित पाण्डेय ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद गुलाम भारत के इकलौते आजाद पुरुष थे, जिनके सामने अंग्रेज डर से कांपने लगते थे, आजाद भारत में एक नाम अंकित है, आजाद ही थे और आजाद ही रहे..! मौके पर अमरेंद्र ठाकुर, मुरलीधर तिवारी, अंकित पाण्डेय, जवाहरलाल शर्मा, महेश तिवारी, हरिहर नाथ दुबे, श्यामसुंदर पोद्दार, पंकज सिंह सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे..! माल्यार्पण कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित गणमान्य बुद्धिजीविओं व समाजसेवियों द्वारा निर्णय लिया गया कि आगामी 27 फरवरी 2022 को आज़ाद की पुण्यतिथि पर भव्य कार्यक्रम का आयोजित की जाएगी..!

सदर अस्पताल में डिप्टी से अनुपस्थित रहने पर दो डॉक्टरों को शोकॉज नोटिस जारी..!
साहिबगंज:- 20/07/2021. सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार ने मंगलवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी में अनुपस्थित पाने पर सीएस ने डॉक्टर डॉ. दिवेश कुमार को शोकॉज किया । जबकि सोमवार को ड्यूटी से गायब रहने पर डॉ. रणविजय कुमार को शोकॉज किया गया है। दरअसल सीएस को मरीज द्वारा ओपीडी में डॉक्टर नही रहने की शिकायत मिलने पर अस्पताल पहुचे। ओपीडी में मरीजो की लंबी कतार थी। लेकिन डॉक्टर नही है। इसपर सीएस सख्त कार्यवाई करते हुए शोकॉज किया है। इसके बाद सीएस सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी जायजा लिया। हालांकि ओपीडी मरीज को एमरजेंसी में डॉ. मोहन पासवान संभाल रहे थे। इसके अलावे सीएस ने उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया है। इसमे कई खामियां मिली है। वही ऊपरी मंजिल  महिला वार्ड में एक मरीज की समस्या को दूर करते हुए सीएस ने स्वास्थ्यकर्मी को देखभाल करने का निर्देश दिए है। उधर सीएस ने बताया कि ड्यूटी में अनुपस्थित पाए जाने पर डॉक्टर को शोकॉज किया है।

******************

मोटरसाइकिल अनियंत्रित, कारोबारी गंभीर घायल..!
साहिबगंज:- 20/07/2021. तालझारी थाना क्षेत्र के सकरिगली निवासी जगदेव चौधरी, उम्र 40 वर्ष पिता- स्व०नाखु चौधरी बरहड़वा में मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल मिली जानकारी के अनुसार जगदेव चौधरी होलसेलीग की कारोबार किया करते है।वही सोमवार को किसी समान के सिलसिले में बरहड़वा गये थे। वही लौटने के क्रम में देर शाम बरहड़वा बाजार के समीप मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो कर जगदेव चौधरी मोटरसाइकिल से गिरकर गभीर रूप से घायल हो गए। वही यह देख आस पास के दुकानदारों के द्वारा घायल को उठाकर बरहड़वा स्थित अस्पताल ले गए साथ ही साथ उक्त घायल के परिजनों को सुचना दे दिया। वही अस्पताल में स्थित चिकित्सक के द्वारा उक्त घायल की प्रथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मवेशी का चारा लाने गई महिला की बज्रपात से मौत..!
साहिबगंज:- 20/07/2021. मंडरो  प्रखंड के मिर्जाचौकी नयाटोला में मवेशी के लिए चारा लेने गई महिला पर बज्रपात होने से महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नया टोला निवासी चिंता देवी उम्र 50 वर्ष पति साहेब पासवान मंगलवार सुबह 10 बजे अपने घर से मवेशी के लिए चारा लेने अपने ही खेत गई थी। वही 11 बजे लगभग तेज बारिश के साथ बज्रपात भी होने लगे,जिससे महिला बज्रपात के चपेट में आ गई। वही यह देख खेत मे काम कर रहे महिला के बेटे अनिल पासवान ने महिला को उठाकर मिर्जाचौकी एमसीएच अस्पताल ले गए। वही अस्पताल में स्थित चिकित्सक ने महिला के नाजुक हालत को देखते हुए।साहेबगंज सदर अस्पताल रैफर कर दिया।वही उक्त महिला के परिजनों के द्वारा महिला को सदर अस्पताल ले आये। वही अस्पताल में स्थित चिकित्सक मोहन पासवान के द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। वही यह सुनकर परिवार के लोग शोक के सागर में डूब गए।


********************

एसपी ने थानों में की समीक्षा बैठक, थाना प्रभारीयों को दिया लंबित कांडों के निष्पादन जल्द करने और गश्ती बढ़ाने के निर्देश..!
साहिबगंज:- 20/07/2021. अनुमंडल क्षेत्र में एसडीपीओ के नेतृत्व में बकरीद को लेकर किया फ्लैग मार्च,लोगों से की शांतिव्यस्था बनाये रखने की अपील।
सांहेबगंज:- पुलिस कप्तान अनुरंजन केस्पोट्टा ने जिले के लगभग सभी थाना में बारी बारी से निरीक्षण करते हुए थाना प्रभारियों को लंबित कांडों का निष्पादन करने के निर्देश दिए है।
बरहरवा नगर थाना में एसपी अनुरंजन केस्पोट्टा ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पिके मिश्रा बरहरवा इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार सहित राँगा व बरहरवा थाना प्रभारी सहित समीक्षा बैठक की ततपश्चात विभिन्न दिशानिर्देश देते हुए इलाके में गश्ती बढ़ाने और बकरीद त्योहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था हेतू जगह जगह पर पोलोसकर्मियों की तैनाती करते हुए शांतिव्यवस्था बनाये रखने और कोविड 19 प्रोटोकॉल को अपनाते हुए त्योहार मनाने के निर्देश दिए गए है।
वहीं बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा  के नेतृत्व में अनुमंडल क्षेत्र में बकरीद को लेकर शांतिव्यस्था बनाये रखने हेतु सुरक्षाकर्मियों के साथ फ्लैग मार्च किया साथ ही लोगों से त्योहार की नमाज घर में अदा करने और कोविड नियमों के अनुपालन करते हुए त्योहार को मनाने की अपील भी की गई ।साथ ही विना मास्क के घर से न निकलने की हिदायत दी।मौके पर बरहरवा थाना प्रभारी रबिन्द्र कुमार बरहरवा प्रभाग के पुलिस निरीक्षक कुलदीप कुमार रांगा थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह सहित दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

शांति व्यवस्था कायम रखने को ले कर थाना प्रभारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकला..!
साहिबगंज:- 20/07/2021. बकरीद को लेकर शांति व्यवस्था कायम रखने को ले कर थाना प्रभारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। जो शहर के नगर थाना स्थित गांधी चौक से लेकर गांधी रोड, एलसी रोड, पटेल चौक, रसूलपुर दहला, स्टेशन चौक, कॉलेज रोड, कुलीपाड़ा, मजहर टोला, अंजुमन नगर के रास्ते अन्य मोहल्ले में गस्ती किया गया। इस मौके पर मौजूद नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार के मौके पर लोग अपनी खुशी मानाने में मगन रहते हैं, परंतु कुछ शरारती तत्व के लोग इस खुशी के पल को बर्बाद करने की नियत से कुछ भी अप्रिय घटना को अंजाम दे देता है। इसलिए यह अपील की जाती है कि सभी लोग त्यौहार अपने घर पर ही मनाये। नमाज घर पर पढ़ें, कोविड-19  को देखते हुए भीड़ से बचें जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले

घरेलू विवाद में सगे देवर ने लाठी से मारकर भाभी को मौत के घाट उतारा..!
साहिबगंज:- 20/07/2021. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णानगर कुलीपाड़ा मोहल्ले में देर शाम घरेलू विवाद में सगे देवर ने लाठी से मारकर अपनी ही बड़ी भाभी को मौत के घाट उतार दिया है। इसको लेकर मृतक महिला के पति अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि बच्चों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था जिसमें बच्चों को झगड़ा से अलग करते हुए मामले को शांत करा दिया गया वही इस घरेलू विवाद को लेकर मेरे ही दोनों छोटे भाई गुड्डू शर्मा एवं गोलू शर्मा ने अपनी ही बड़ी भाभी को घरेलू विवाद में धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया है। उधर महिला को लाठी से मारने के बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल साहिबगंज लेकर भी गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना के थाना प्रभारी सुनील सिंह साहिबगंज सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गए हैं। उधर इस पूरे घटना का गवाह मृतक महिला की पुत्र मोहित कुमार है जिसने अपने दोनों चाचा के नाम बताए हैं साहिबगंज सदर अस्पताल में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया गया और उनके परिजनों को सौंप दिया गया

कुख्यात अपराधी सोहन हत्याकांड के मुख्य आरोपी पंकज लाला को पुलिस ने दिनाजपुर से किया गिरफ्तार..!
हो सकते है कई बड़े खुलासे, गिरफ्तार आरोपी पंकज लाला पर बंगाल, बिहार, झारखंड में दर्ज है कई संगीन मामले..!
साहिबगंज/बरहरवा :- 14/07/2021. बीते दिनों रांगा थाना क्षेत्र के पतना चौक मीनाबाजार में कुख्यात अपराधी सोहेल हसन की हत्या तीन हथियारबंद अपाचे बाइक में सवार लोगों ने मीना बाजार स्थित राजेश शाह के निजी चिकित्सा केंद्र में गोली मारकर मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद घटनास्थल से रांगा थाना पुलिस बरहारवा एसडीपीओ प्रमोद कुमार मिश्रा के निर्देश पर शव को कब्जे में लेकर मामले की गहन जांच में की जा रही थी ।तत्पश्चात मृतक सोहेल हसन की पत्नी ने थाना में लिखित आवेदन देकर हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर  कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी मामले पर तमाम पुलिसिया कार्रवाई के बाद हत्याकांड में पूछताछ हेतु स्थानीय लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर छानबीन करते हुए अनुसंधान में जुटी पुलिस ने बताया कि मृतक के पत्नी के फर्दबयान पर मामला राँगा थाना काण्ड संख्या :62/21दर्ज किया गया है एवं मामले में संलिप्त सभी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।जाँच के उपरांत पुलिस ने हत्याकाण्ड में शामिल पाँच अपराधियों को 48 घंटे के अंदर मामले कस  उद्भेदन कर गिरफ्तार कर लिया जिसमें घटनास्थल पर राजेश साह (निजि चिकित्सक) पिता-स्व मनमोहन साहा,बभनगामा निवासी संदीप कुमार पि-स्व अम्बिका प्रशाद ,बिनय प्रमाणिक पि-स्व नारायण प्रामाणिक,रंजीत चौधरी पि-सुबोध चौधरी,संजर आलम पि-मो मंजूर आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।साथ इसी हत्याकाण्ड के आरोपी तीनपहाड़ निवासी पंकज लाला की तलाश पुलिस जोर शोर से कर रही थी। इसी क्रम में मंगलवार की रात्रि घटना की मुख्यारोपी कुख्यात पंकज लाला को दिनाजपुर दियारा गांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर सफलता हाशिल की है। राँगा थाना पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त पंकज से मामले को लेकर पूछताछ की है जिसमें कई तथ्यों की जानकारी पुलिस को मिली है वही बता दूं कि उक्त अपराधी के ऊपर झारखंड बिहार और पश्चिम बंगाल में पूर्व से ही कई अपराधिक और संगीत मामले दर्ज हैं और पुलिस पंकज लाला को काफी अरसे से तलाश कर रही थी इसकी तलाश खत्म हुई और कुख्यात अपराधी पंकज लाला पुलिस के हत्थे चढ़ा। जानकारी के मुताबिक उक्त अपराधी को बुधवार को अग्रेषित कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

अंतर्जातीय प्यार करना प्रेमी युगल को पड़ा महंगा, ग्रमीणों ने बंधक बनाकर सिर मुड़वाकर घुमाया..!
साहिबगंज/पतना :- 14/07/2021. राँगा थानां के चंदोला पहाड़ में दो प्रेमी युगल को गाँव वालों ने संदिगध अवस्था में पकड़ा जिसके बाद दोनों को ग्रमीणों ने बंधक बना कर रखा और सुबह दोनों प्रेमी युगल को गाँव के ही एक चौपाल में सिर मुड़वाकर मुह कला करके घुमाया गया।जो एक दुर्भग्यपूर्ण कृति है ।मिली जानकारी के अनुसार युवती आदिम जनजाति की है और युवक अन्य जाति का है युवक पहाड़ में ही काफी दिनों से काम करता था जिस दौरान दोनों में प्यार हो गया और एक दूसरे से शादी करने का मन बना लिए परन्तु अन्य जाती का होने की वजह से ग्रामीण काफ़ी नाराज थे,जिसका परिणाम दोनोको भुकतना पडा, मामले को लेकर पुलिस को सूचना मिली घटनास्थल पर पुलिस के पहुँचने से पहले ही दोनो  प्रेमी युगल फरार हो चुके थे।मामले पर अब तक किसी की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं हुई है शिकायत मिलने पर जाँच के बाद आवश्यक कंनूनी कार्यवाही करने की जाने का आश्वासन पुलिस ने दिया है ।

भा०ज०पा० ओ०बो०सी० मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री का किया बुके देकर स्वागत..!
साहिबगंज:- 14/07/2021. ओ०बी०सी० मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो का झारखंड प्रवास के दौरान साहिबगंज आगमन पर ओ०बी०सी० मोर्चा के जिला अध्यक्ष धनंजय मंडल के नेतृत्व में फूल माला और बुके देकर स्वागत किया गया। ओ०बी०सी० मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश सिन्हा के आवास में कार्यकर्ताओ ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।वही ओ०बी०सी० मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी मोर्चा के लोगों को केंद्र सरकार में अधिकतम सम्मान देते हुए केंद्र में मंत्री बनाया।कृष्णा महतो ने कहा कि कोरोना काल मे कोविड-19 से निजात दिलाने के लिए वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित किया गया जिससे देश की जनता निजात पा सके।कोविड-19 काल में लोगों को नवंबर 21 तक का फ्री राशन उपलब्ध कराने का काम किया।मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय पंडित,नगर अध्यक्ष प्रकाश भारती,कौशल गुप्ता,संगीता सिन्हा,अमित गुप्ता,संतोष आनंद पंडित,सन्नी साह,आदित्य राज,गौतम पंडित,शत्रुध्न यादव,सुनील गुप्ता,अभिषेक कुमार गुप्ता,सुभाष कुमार गुप्ता,प्रशांत पंडित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


**************

चोरी की वारदात रोकने के लिए गश्ती बढ़ाएं :- एस०पी०..!
साहिबगंज :- 09/07/2021. जिले में बढ़ते अपराध को लेकर शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में अपराध नियंत्रण गोष्टी आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने की। इस दौरान जिले में बढ़ते अपराध को लेकर समीक्षा की गई। वहीं थानाध्यक्षों को अपराध नियंत्रण का निर्देश जारी किया गया।गोष्ठी में एसडीपीओ ,इंस्पेक्टर थानाध्यक्ष अनुसंधानकर्ता आदि शामिल हुए.वहीं पुलिस अधीक्षक उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष  जिले में बढ़ते अपराध पर अंकुश पाने तथा अपराधियों की गिरफ्तारी करने एवं जिले में सुख शांति काम को लेकर मंथन किया।वहीं पुलिस अधीक्षक ने जिले में बढ़ते अपराध को लेकर चिंता जताई। उन्होंने शहर में बढ़ती चोरी की वारदात पर नाराजगी जताते हुए थाना प्रभारियों को सजगता व सतर्कता का प्रदर्शन करने की बात कही। कहा कि चोरी की वारदात पर लगाम के लिए सुचारू रूप से रात्रि गश्ती करें। साथ ही सूचना तंत्र को मजबूत करें।ताकि छोटी से छोटी व बड़ी से बड़ी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

आकाशीय बिजली से बचाव हेतु जागरूकता रथ किया गया रवाना..!
साहिबगंज :-09/07/2021. वर्ल्ड विजन एनजीओ द्वारा लोगों में वज्रपात आभकाशीय बिजली  से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतु तैयार किये गए जागरूकता रथ का उपायुक्त राम निवास यादव, पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर साहिबगंज हेमंत सती द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान वर्ल्डविज़न एनजीओ के प्रबंधक ने बताया कि यह जागरूकता रथ जिले में भ्रमण कर वज्रपात से बचाव हेतु किए जाने वाले विभिन्न उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करेगा।

तालझारी सीओ ने उपायुक्त के आदेश पर गदवा स्थित माइंस की करवाई मापी..!
साहिबगंज/तालझारी :-09/07/2021. जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर शुक्रवार को अंचल क्षेत्र के सकरीगली गदवा मोजा  स्थित मोहन एंड संजय वर्क स्टोन के पत्थर खदान के प्लांट संख्या -60,61,62  में जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, सीईओ साइमन मरांडी तालझारी, सीआई रविशंकर राम की उपस्थिति में मापी किया गया।अंजला अधिकारी साइमन मरांडी ने बताया कि उपायुक्त के आदेश पर मापी की गई है जल्द ही इसके रिपोर्ट तैयार कर जिला उपायुक्त को भेजा जाएगा। मौके पर  सीआई रविशंकर राम, कर्मचारी, आमीन, सहित अन्य  मौजूद थे।

****************

जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा शोक सभा का आयोजन..!
साहिबगंज :- 09/07/2021. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा शोक सभा का आयोजन किया।जिला कांग्रेस कमिटी ने दो मिनट का मौनव्रत रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।सभी कांग्रेसजनों ने बारी बारी उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।मौके पर जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा,प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली,जिला उपाध्यक्ष मो कलीमुद्दीन,वरिष्ठ कांग्रेसी बासुकीनाथ यादव,जिला सचिव सरफ़राज़ आलम,नित्यानंद गुप्ता, मो सलाउद्दीन,जिला संगठन सचिव रंजीत सिंह,रामजी वर्मा,सोशल मीडिया प्रभारी ब्रजेश झा,नगर अध्यक्ष महेंद्र पासवान,नगर उपाध्यक्ष मो शकील अहमद,नगर सचिव अनूप हर्षवाल,मो सुल्तान अंसारी,सेवादल प्रमुख अल्ताफ हुसैन एवं सत्यनारायण स्वर्णकार आदि उपस्थित थे।

******************

वल्डविजन रथ रवाना..!
साहिबगंज :- 09/07/2021. बोरियो विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने अपने आवास नुनाजोर से वल्डविजन रथ यात्रा को अपने विधानसभा क्षेत्र बोरियो प्रखंड रवाना किया..! रवाना करने का मक़सद बोरियोवासी को जागरूक करना है..! सभी को कोरोना वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा और आफवाह से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा..! इस कोरोना महामारी संकट में अपने विधान सभा क्षेत्र बोरियो प्रखंड के लोगों को जागरूक करने वाले लोबिन हेम्ब्रम सत्ताधारी विधायक है जो 4 बार विधायक रह चुके हैं..! मौके पर बोरियो प्रखंड के जेएमएम प्रखंड उपाध्यक्ष मो० फरहाद अंसारी, मो० नाजीर अंसारी, जॉन सोरेन एवं सुजीत नायक सहित अन्य उपस्थित थे..!

*******************

बोरियो प्रखंड के झायुमो अध्यक्ष बने बाजी मुर्मू..!
साहिबगंज :-09/07/2021. झारखण्ड मुक्ति युवा मोर्चा साहेबगंज जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के निर्देशानुसार जिला सचिव स्टीफन मुर्मू ने सुरेश मरांडी को झामुमो बोरियो प्रखंड युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद से मुक्त करते हुए बाजी मुर्मु को मनोनीत किया। खुशी जाहिर करते बोरियो प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि जेठा मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य सह झामुमो जिला कोषाध्यक्ष अर्जुन रजक, युवा नेता मो० शकील अहमद,पूर्व सचिव श्री रिजवान अंसारी, सहित अन्य लोगों ने बधाई दी..! वहीं पूर्व जिला प्रवक्ता के पुत्र एवम झामुमो नेता मो एजाज अंसारी ने कहा कि बाजी मुर्मू को बोरियो प्रखंड युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनने पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, जिला सचिव स्टीफन मुर्मू का हम आभार प्रकट करते हैं..! साथ ही उन्होंने कहा कि एक सक्रिय अनुभवी कार्यकर्ता को बोरियो प्रखंड युवा मोर्चा का बागडोर संभालने मौका दिया है..! जिसके लिए हम तहे दिल से धन्यवाद देते हैं, आशा करते हैं कि बोरियो प्रखंड युवा मोर्चा की कमेटी एवं झामुमो पार्टी और मजबूत होगी।

*******************

उधवा में बड़े महानगरों जैसी लग रही है जाम..!

साहिबगंज/उधवा :- 26/06/2021. प्रखंड के उधवा चौक जिले भर में चर्चित है। उधवा चौक उधवा प्रखंड वासियों के लिए मुख्य केंद्र हैं। उधवा चौक मुख्यालय से फुदकीपुर कटहलबाड़ी होते हुए राधानगर फरक्का जाती हैं।दूसरी तरफ केलाबाड़ी होते हुए बरहरवा और तीसरी तरफ अनुमंडल, न्यायालय राजमहल जाने का केंद्र है।परंतु दुर्भाग्य यह है कि  उधवा चौक पर सुबह-सुबह बड़े बड़े महानगरों जैसी सड़क जाम देखने को मिल रहा है।चौक पर प्रतिदिन ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है।वर्तमान में इसका मुख्य कारण उधवा-राधानगर आरइओ सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है।जिसमे चौक स्थित एक पुलिया निर्माण कार्य चल रहा है और आधी सड़क पर पुलिया निर्माण मेटेरियल पड़ा हुआ है जो जाम लगने में बढ़ोतरी हो रही है।आम दिनों की बात करे तो सड़क पर ही सब्जी/फलों का ठेला लगता है।जिसका ताजा नजारा शुक्रवार को उधवा चौक में देखने को मिला।वर्तमान पुलिया निर्माण जल्द से जल्द संपन्न होना चाहिए एवं ठेला लगना बंद होगी तब होने वाली जाम से निजात मिल सकती है।सड़क जाम होने के कारण समय पर होने वाले कार्यों पर विलंब हो रही है।शुक्रवार को भीषण जाम के चलते लोग घंटो जाम से जूझते रहे। जाम के दौरान बड़ी संख्या में मालवाहक,सवारी गाड़ी एव पैदल आने जाने वाले लोग फंसे रहे। चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा था। जाम में खासतौर से वृद्ध महिलाएं,पुरुष,बच्चे को अच्छी खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।भीषण जाम के चलते एकाध घंटे यातायात प्रभावित रहा। वही जाम के हटने के बाद यातायात जारी रहा।वर्तमान में चौक पर प्रशासन की तरफ से एक दो गार्ड को रखा जाए तो कहीं न कहीं जाम से निजात पाया जा सकता है..!

हुल दिवस में किसी भी राजनीतिक दल के पार्टी का बैनर व झंडा नहीं लगाने का अपील :- मंडल मुर्मू, क्रांतिकारी शहीद सिद्धू कान्हू के वंशज..!
साहिबगंज / बरहेट :- 26/06/2021. थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी 30 जून 2021 को भोगनाडीह में वीर क्रांतिकारी सिद्धू कान्हु के जन्मस्थली भोगनाडीह में हुल दिवस की तैयारी को लेकर शांति समिति की बैठक का कार्यक्रम आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी सोमनाथ बनर्जी के अध्यक्षता में थाना परिसर में संपन्न हुआ। जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस बैठक में वंशज परिवार के रूपचांद सोरेन एवं मंडल मुर्मू भी उपस्थित हुए। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने उपस्थित लोगों से अपील किया कि आगामी 30 जून 2021 को कोविड-19 के गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करते हुए स्वेच्छा से श्रद्धालु वीर शहीद सिद्धू कान्हु के मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे इस दरम्यान आपसी दो गज की दूरी को बनाकर एवं मास्क का उपयोग करते हुए कार्यक्रम का संचालन करने का अपील किया। वंशज परिवार के मंडल मुर्मू ने उपस्थित लोगों को बताया कि आगामी 30 जून 2021 को हुल दिवस में किसी भी राजनीतिक दल के पार्टी का बैनर व झंडा नहीं लगाने का अपील किया। साथ ही साथ बताया गया कि क्रांतिकारी शहीद सिद्धू कान्हू किसी विशेष राजनीतिक दल के लिए लड़ाई नहीं लड़ा था। इसमें क्षेत्र के सभी लोगों के हित के लिए आवाज उठाई थी। इसलिए राजनीतिक दल के झंडा ना लगाने की अपील किया। इसमें उपस्थित लोगों व क्षेत्र के लोगों से अपील किया कि हुल दिवस में सिर्फ सिद्धू कान्हू के झंडे को ही लगाया जाए। जिससे उनको सही मायने में सम्मान मिल सके। हम सभी श्रद्धालुओं का जन्मस्थली एवं वंशज परिवार की ओर से आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत तहे दिल से करते हैं। बरहेट थाना में पदस्थापित थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि किसी भी प्रकार की दुकान नही लगाना है। लोगों से अपील किया की वर्तमान समय में चल रहे सुरक्षा सप्ताह का भी संपूर्ण ध्यान रखें। किसी भी प्रकार का अफवाह पर ना जाएं। अंचलाधिकारी श्री सोमनाथ बनर्जी ने बताया कि पंचकठिया संथाली में पंचायत सचिव बास्कीनाथ भगत को देखरेख के लिए नियुक्त किया गया व पंचकठिया संथाली क्षेत्र में मजिस्ट्रेट श्री भगन मुर्मू को नियुक्त किया गया। दुसरी ओर भोगनाडीह में पंचायत सचिव मोहम्मद हुसैन को कार्यभार दिया गया व भोगनाडीह में मोहम्मद इम्तियाज को मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया। उपस्थीत प्रखंड के अधिकारी ने लोगों से सहयोग की भावना की भी अपील की। जिससे कार्यक्रम का संचालन सही तरीके से नियमों के तहत पालन हो। इस मौके पर प्रखंड सचिव झामुमो के मुजीबुर्र रहमान प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता मोहम्मद अली मोजीतुल्ला अंसारी कौसर अंसारी फैयाज अंसारी झामुमो के सोशल मीडिया प्रभारी अरशद सहित अन्य लोग उपस्थित थे..!

पूर्व विधायक ने की प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की आर्थिक मदद..!
अतिरिक्त गाइडलाइन तैयार कर स्कूल खोलने की व्यवस्था करें सरकार, प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों को विशेष पैकेज के तहत प्रदान किया जाए आर्थिक सहयोग :- अकिल अख्तर..!
साहिबगंज/बरहरवा :- 26/06/2021. गुमानी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार संध्या पूर्व विधायक सह आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष अकिल अख्तर के साथ प्राइवेट स्कूल व शिक्षको की स्थिति तथा पुनः स्कूल खोलने को लेकर अस्सलाम एजुकेशनल सेंटर के प्रांगण में बैठक की गई। पूर्व विधायक अख्तर ने उपरोक्त विषय को लेकर काफी चिंता व दुःख जाहिर किया तथा शिक्षकों को आश्वासन के साथ-साथ आर्थिक मदद भी दिया। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी के वर्चुअल बैठक के दौरान भी उन्होंने इस मामले को पार्टी नेतृत्व के सामने उठाया था। वर्तमान में प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। मैंने पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो को भी विधानसभा में पार्टी की तरफ से इस मामले को उठाने का मांग किया है। मौजूदा लॉकडाउन के कारण बच्चों के भविष्य पर बुरा असर पड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि अतिरिक्त गाइडलाइन तैयार कर स्कूल खोलने की व्यवस्था की जाए और शिक्षकों की स्थिति को देखते हुए प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों को विशेष पैकेज के तहत आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाए। मौके पर गुमानी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष वसीम अख्तर, सचिव अबरार आलम, कोषाध्यक्ष जवहार आलम, शाहबाज आलम, सैफुल इस्लाम, वकील अहमद, आलमगीर आलम, सफीउर रहमान, सुरेंद्र रजक, महमूद आलम, जौहर आलम, अबसार आलम, रणधीर कुमार सिंह, यासिर अराफात, आतिश चौधरी, प्रदीप टोप्पो आदि मौजूद थे। आर्थिक सहयोग प्रदान करने को लेकर उक्त सभी ने पूर्व विधायक अकील अख्तर को धन्यवाद प्रेषित किया।

बोरियो विधायक प्रतिनिधि सह विधायक पुत्र ने नगर थाने में आवेदन देकर कार्यवाही की लगाई गुहार..!
साहेबगंज :- 26/06/2021. जिला अन्तर्गत शुक्रवार 25 मार्च 2020 को बोरिया विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अजय हेंब्रम एवं साहिबगंज डीडीसी स्टेनो के बीच झड़प की खबर आग की तरह फैल की थी।मामले पर बोरियो बिधायक लोबिन हेम्ब्रम के पुत्र सह बिधायक प्रतिनिधि अजय हेम्ब्रम ने नगर थाना में शिकायत करते हुए आवेदन लिखित रूप से प्रेषित की है  जिस पर कई प्रकार के राजनीतिक रंग समाती जा रही है ।अजय हेम्ब्रम ने शिकायत पत्र थाना प्रभारी नगर थाना साहिबगंज में  विधान सभा विधायक प्रतिनिधि अजय हेम्ब्रम  ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देते हुए कहा कि  कुछ योजना सम्बंधित कार्यों से समय लगभग 3:45 PM बजे (अपराहन) डीडीसी साहब से मिलने पहुंचा कार्यालय पहुंचने से पहले कनीय अभियंता प्रखंड तालझारी को भी डीडीसी साहब से मिलने के लिए सूचना भेज दिया था जैसे ही साहब का दरवाजा पहुंचा बगल कमरे में बैठे एक व्यक्ति जो स्टेनो है विनोद कुमार वर्मा पिता मालूम नहीं ने मुझे कड़े शब्दों में जोर से टोका ए लड़का क्या ताक झांक कर रहा है हमने कहा सर से मिलना है उसने पूछा क्या नाम है मैंने बताया अजय हमदम जैसे ही मैंने नाम बताया तो आग बबूला हो गया और मुझे गाली देने लगे साला संथाल यही समय है डीडीसी साहब से मिलने का बाहर जाइए नहीं मिलेंगे साहब।
पश्चात मैं दंग व आश्चर्यचकित रह गया। मेरे साथ कनीय अभियंता (मनरेगा) अजीत कुमार और लखन टूडू पिता-मंगल टुडू ग्राम-घोघि प्रखंड बोरियो जिला साहिबगंज भी मौजूद थे। मैंने उसको कहा भाषा को ठीक-ठाक बोला जाए अपना परिचय दे दिया फिर भी वह मुझे गाली देता है और कहां का विधायक का बेटा बनता है और आवेश में आकर मेरा कॉलर पकड़ा मेरे गले में सोने का हार था उसे छीन कर तोड़ दिया और कहने लगा कि तुमको मालूम नहीं है केस में फंसा दूंगा के बाद उन्होंने मेरी एक बात नहीं सुनी और जलील करता रहा इसी बीच तू तू मैं मैं हो रही थी साहब के कार्यालय से दौड़कर कनीय अभियंता निकले और साथ में एक दो लोग आए और बीच बचाव करने लगे। इन बातों को लिखित रूप से विधायक प्रतिनिधि अजय जयराम ने लिखित रूप से नगर थाना साहिबगंज प्रभारी को मामले की निष्पक्षता से जांच करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने या अभी लिखा कि किसी भी व्यक्ति को उसके जातिसूचक इत्यादि शब्दों का अभद्रता से इस्तेमाल करने की ना सोचे। स्टेनो द्वारा लगाए गए आरोपों को विधायक प्रतिनिधि अजय हम राम ने बेबुनियाद बताते हुए कटाक्ष किया है।

बरहरवा प्रखंड के सात गाछी पंचायत में ग्रामीणों से विचार-विमर्श कर ली गई योजनाएं..!
सांहेबगंज :- 26/06/2021. प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु एवं उन्नत तथा आदर्श ग्राम के सपने को सच बनाने के लिए ग्रामीण स्तरीय कन्वर्जन समिति के सदस्यों द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर आज बरहरवा प्रखंड के सतगाछी पंचायत में पड़ने वाले अहिटिकर ग्राम में जाकर ग्रामीण विकास हेतु (विलेज डेवलपमेंट प्लान) तैयार किए जाने पर चर्चा की गई। ज्ञात हो कि प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत ग्रामीण विकास हेतु सभी विभागों के समन्यवय एवं ग्रामीणों की सहमति से विलेज डेवलपमेंट प्लान तैयार किया जाएगा। इसमें ग्रामीणों से विचार-विमर्श के बाद ही योजनाएं ली जाएंगी। ग्रामीण स्तर के कन्वर्जन समिति के सदस्यों द्वारा मुखिया के अध्यक्षता में गांव का भ्रमण कर, ग्रामीणों से उनके गांव के समग्र विकास हेतु योजनाओं के चयन से संबंधित विचार विमर्श किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानी। ग्रामीण विकास के लिए योजनाओं के चयन में मुख्य रुप से आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मती कार्य, वहां शौचालय का निर्माण, विद्यालय में अतिरिक्त कमरों का निर्माण,मरम्मत कार्य आंगनबाड़ी एवं विद्यालय में साथ ही उनका रंग रोगन आदि का कार्य, ग्रामीण बालिकाओं के कौशल प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण, पीसीसी सड़क जैसी योजनाओं का चयन किया गया। कन्वर्जेंस समिति के सदस्यों द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि अपने गांव को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए किस प्रकार की योजनाएं सरकार द्वारा निर्गत की गई है जिसका फायदा सीधे तौर पर ग्रामीणों को मिल सकता है, अतः ग्रामीण अपनी मूलभूत समस्याओं और अन्य ग्रामीण समस्याओं को उजागर करते हुए उसी हिसाब से योजनाओं के चयन में सहयोग करें जिससे ग्रामीण समस्याओं का निपटारा हो सके।

ग्रमीणों ने ग्राम प्रधान के फर्जीवाड़े व मनमानी की शिकायत उपायुक्त से की..!
साहिबगंज :- 24 जून 2021. जिला मुख्यालय समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आज मंडरो प्रखंड क्षेत्र के कुलभंगा गांव से आए दर्जनों लोगों ने उपायुक्त रामनिवास यादव से उनके कार्यालय कक्ष में भेंटकर आवेदन पत्र दिया..! उपायुक्त को दिए गए आवेदन पत्र में ग्रामीणों ने गांव के चन्दू प्रधान के द्वारा घोर अत्याचार करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर कुलभंगा गांव के ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त को दिए आवेदन में ये बताया कि चंदू प्रधान पहाड़िया जाति का नहीं है लेकिन गलत तरीके से अनुसूचित जनजाति पहाड़िया का प्रमाण पत्र प्राप्त कर अपने को पुनः गलत तरीके से प्रधान का नियुक्ति प्रमाण पत्र पाने का घोषणा करते हैं क्योंकि चंदू प्रधान मूलता घटवार जाति का है जो अनु अनुसूचित जनजाति के अंतर्गत नहीं आता है मैं चंदू प्रधान द्वारा जाति के गलत प्रमाण पत्र प्राप्त करके उसका पुत्र सूर्यकुमार भी गलत आदिवासी का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया है जो अपने आप में बहुत बड़ा आदिवासी का शेर बताता है वही चंदू प्रधान उस मौज का खतियान का सारा दस्तावेज अपने पास रखे हुए हैं तथा जब हम लोगों को अपनी जमीन का प्रधानी रसीद कटवा कर लगान देना चाहते हैं तो वह बोलता है कि रसीद का कोई जरूरत नहीं है जाओ कमाओ खाओ नहीं तो मर जाओ वही हमारे जमीन पर पत्थर खनन हेतु बाहरी व्यक्तियों के साथ मिलकर लीज इकरारनामा कर अवैध तरीके से बिक्री कर नाजायज तरीके से पैसे का सब संचयन कर रहे हैं तथा इकरारनामा कर फर्जी रैयत के गलत वंशावली दिखाकर एवं उसका जाली टीप निशान बनाकर जमीनों को बिक्री कर रहे हैं वही हम लोगों के द्वारा विरोध करने पर उक्त मौजा के चंदू प्रधान एवं उनका पुत्र सूर्यकुमार काफी प्रताड़ित करते हैं तथा बल प्रयोग करके हम लोग को घर से भगा रहे हैं इन्हीं सब बातों को लेकर मंडरो प्रखंड के कुलभंगा गांव के ग्रामीणों ने जिले के उपायुक्त को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है..!

जन वितरण प्रणाली दुकानदार मई एवं जून का राशन गटका..!
साहिबगंज :- 24 जून 2021. जिले में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ राशन कार्डधारी को सही रूप से नहीं मिल पा रहा है जिस बात का जीता-जागता उदाहरण आपको तालझारी प्रखंड क्षेत्र के सकड़भंगा पंचायत के सकड़भंगा गांव मैं देखने को मिलेगा, वही बताते चलें, कि सकड़भंगा के स्थानीय राशन कार्ड धारी द्वारा जन वितरण प्रणाली दुकानदार राजकुमार रविदास के यहां से राशन का उठाव करते आ रहे थे लेकिन मई 21 से उक्त दुकानदार से 63 कार्ड धारियों को किसी कारण बस, स्थानांतरित करते हुए गांव से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर दूसरे जन वितरण प्रणाली दुकानदार शिकार मुर्मू ग्राम हिशीगंज के पास कर दिया गया है जिससे सभी राशन कार्ड धारियों को काफी कठिनाई का सामना करना पढ़ रहा है वही राशन कार्ड धारी विमला देवी, अनीता देवी, रामधनी देवी, रेखा देवी, सावित्री देवी, सुनीता हंसदा, सहित कुल 63 अधेड़, महिला पुरुष ने बताया कि हम लोगों को मई एवं जून महीने का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण फ्री राशन एवं महीने का पैसा से कार्ड का राशन चावल एवं गेहूं अभी तक वितरण नहीं किया गया है जिसके चलते भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है वही राशन उठाओ हुआ है कि नहीं , इस बारे में जब एजीएम सूरज टूडू से जानकारी प्राप्त की गई तो ,उन्होंने बताया कि मई एवं जून महा का राशन चावल एवं गेहूं का उठाव सिकार मुर्मू राशन दुकानदार के द्वारा इन सभी 63 लाभुकों का राशन उठाओ कर लिया गया है वही बीते दिन प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी को उक्त राशन कार्ड धारियों द्वारा लिखित आवेदन देकर अनाज नहीं मिलने की शिकायत की थी जिसे लेकर बिडिओ साइमन मरांडी ने बताया कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तालझारी को जांच के लिए पत्र दिया गया है साथ ही इसकी सूचना जिला को दी गई है।

एसडीजेएम कार्यालय के लिपिक और आदेशपाल के विरुद्ध अधिवक्ता संघ ने मोर्चा खोला..! जिला जज को सौंपा ज्ञापन..! आंदोलन की चेतावनी..!
साहिबगंज :- 24 जून 2021. एसडीजेम कार्यालय के कार्यालय लिपिक निर्मल पांडे और आदेशपाल राजीव रंजन तथा दिगंबर चौबे के खिलाफ राजमहल अधिवक्ता संघ ने मोर्चा खोल दिया है। इन तीनों कार्यालय कर्मियों को साहिबगंज जिले से अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग से संबंधित एक ज्ञापन अधिवक्ता संघ के एक शिष्टमंडल की ओर से आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी डी तिवारी को सौंपा गया है। शिष्टमंडल में अधिवक्ता संघ के संयोजक कपिल देव नारायण अग्रवाल, विनय कुमार साह, दीनबंधु वर्मा, अशोक कुमार राम, मोहम्मद जहीर सेक, अनिल चौरसिया, ओमप्रकाश सिंह ,अजय चौरसिया, देवजीत दास शामिल थे। संघ का आरोप है कि इन तीनों कार्यालय  कर्मियों के द्वारा अभद्र,  असम्मानजनक और अमर्यादित व्यवहार किए जाने से अधिवक्ता गण काफी त्रस्त और क्षुब्ध हैं। एसडीजेम कार्यालय में न्यायप्राथियो का कोई भी काम चढ़ावा दिए बगैर संभव नहीं हो पाता। चढ़ावे की राशि भी मनमाने तरीके से वसूला जाता है। मन मुताबिक चढ़ावा प्राप्त नहीं होने पर अधिवक्ताओं को बेवजह परेशान किया जाता है संघ का यह भी आरोप है कि अपने कुकृत्यो से वे लोग न्यायिक प्रतिष्ठान की सुचिता को धूमिल कर रहे है। जिला जज को सौंपे गये ज्ञापन के मुताबिक निर्मल पांडे राजमल सिविल कोर्ट से पूर्व साहिबगंज सिविल कोर्ट में पदस्थापित थे। वहां भी उनके खिलाफ अधिवक्ताओं ने जबरदस्त आंदोलन किया था। जिसकी वजह से ही उसे साहिबगंज से राजमहल स्थानांतरित कर दिया गया था। इसलिए अब उन्हें साहिबगंज जिले से ही हटाने की मांग चल रही है।

उपायुक्त ने शहरी इलाकों में स्थित नालों का किया मुआयना..!
साहिबगंज :- 24 जून 2021. जिले के शहरी क्षेत्रों में भारी वर्षा से जलजमाव की समस्या को ठीक करने की दृष्टिकोण से आज उपायुक्त राम निवास यादव ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले नालों का मुआयना किया। टमटम स्टैंड, कॉलेज रोड, जयप्रकाश नगर तथा अन्य क्षेत्रों से होकर गुजरने वाले नालों का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने वह सभी जगह देखें जहां नाला छोटा है तथा भारी वर्षा होने के क्रम में वहां जलजमाव की समस्या हो सकती है। इस क्रम में उपायुक्त श्री यादव ने अमीन को छोटे नालों को दोबारा मापने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान बताया कि मई के माह में हुई भारी वर्षा के कारण शहर के कई इलाकों में अत्यधिक जलजमाव देखा गया था। इसके कारण उन इलाकों के कई घरों में पानी के प्रवेश से जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।  उन्होंने कहा कि आमजनों को मानसून के महीने में जलजमाव या नाला जाम के कारण अन्य समस्याएं न हो इसके लिए जिला प्रशासन तत्परता से कार्य कर रहा है।  इसी संबंध में उपायुक्त श्री यादव ने नगर परिषद को निर्देश दिया गया है कि वह जल्द से जल्द नालों के ऊपर हुए इनकरेजमेंट को हटाने का कार्य करें। इसके अलावे उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को वैसे नाले जिनमें गाद जमा हुआ है, उन नालों की सफाई नालों के आसपास झाड़ जंगल को साफ करने ताकि पानी के बहाव का रास्ता सुगम हो सके आदि का भी निर्देश दिया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिन नालों मे कूड़ा कचरा का जमाव है उसे तत्काल हटाने का कार्य शुरू किया जाए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त रामनिवास यादव ने अमीन से विभिन्न नालों का नक्शा देखा एवं उनकी चौड़ाई एवं गहराई से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने तत्काल प्रभाव से नालों में जमी गंदगी को साफ करने, नाले के रास्ते में पड़ने वाले अवैध निर्माण को हटाने से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि मानसून ऋतु में शहर वासियों को जलजमाव की समस्या का सामना ना करना पड़े इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा नालों की साफ-सफाई झाड़ जंगल कटाव के अलावे जहां आवश्यकता है नालो में जमे गाद की सफाई का कार्य किया जाएगा ताकि भारी वर्षा में भी पहाड़ों से निकलने वाला पानी आसानी से नालों के जरिए निकल सके।

सोहेल हत्याकांड में पुलिस ने 5 आरोपी को देसी कट्टा और कारतूस के साथ क्या गिरफ्तार..!
सहिबगंज :- 22/06/2021. मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि दी है शनिवार कि संध्या सोहेल हुसैन उम्र करीब 35 वर्ष पिता सहादत हुसैन उम्र करीब 35 सा० इस्लामपुर थाना बडहरवा जिला सहिबगंज कि हत्या राजेश साहल के क्लीनिक के पास गोली मारकर कर दी गयी।इस संदर्भ में मृतक सोहेल की पत्नी रीमा बीबी के फर्दब्यान के आधार पर पंकज लाला,  संदीप साह, राजेश साह, मिथुन मंडल ,दिनेश पंडित एवं अन्य 3 के विरुद्ध रंगा थाना कांड संख्या सं० 62/2021 दिनांक 19.06.2021 धारा 302/120 बी भा० द० वि० एवं 27आम्र्स  एक्ट के अंतर्गत दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।जिसके बाद गठित टीम के सदस्यों ने पेशेवर एवं तकनीकी सहयोग से राजेश शाह उम्र 35 वर्ष पिता मनमोहन साह धर्मपुर थानि रांगा निवासी, संजय आलम 35 वर्ष पिता मोहम्मद मंसूर आलम ग्राम उज्जैनी वार्ड नंबर आठ थाना नवगछिया जिला नवगछिया बिहार, रंजीत चौधरी उर्फ छोटू चौधरी उम्र 32 वर्ष पिता स्वर्गीय सुबोध चौधरी साकिन नया टोला फुटानी  साहिबगंज ,संदीप कुमार साह उम्र 30 वर्ष पिता अंबिका प्रसाद सा ग्राम बभनगामा थाना तीन पहाड़ एवं विनय कुमार प्रमाणिक उम्र 35 वर्ष पिता स्वर्गीय नारायण प्रमाणिक थाना तीन पहाड़ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किये। गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारोक्ति बयान मैं घटना में संलिप्तता स्वीकार किया है तथा इसके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल एवं पिस्टल की बरामदगी की हुई है हत्या कारण आपसी रंजिश रही है शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है गिरफ्तार अभियुक्त के अतिरिक्त मृतक सोहेल हुसैन का भी पूर्व अपराधिक इतिहास रहा है।

डॉ० रणजीत कुमार सिंह पर्यावरण विज्ञान के इग्नू काउंसलर बनाएं गए..! 
सहिबगंज :- 22/06/2021. इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय देवघर के द्वारा डॉ रणजीत कुमार सिंह को पर्यावरण विज्ञान के कंसेलर बनाया गया। साहिबगंज महाविद्यालय में इग्नू केन्द्र के समन्वयक डॉ धुव्र ज्योति कु सिंह के द्वारा डॉ रणजीत कुमार सिंह का नाम अग्रसारित किया गया था। यहां बताते चले कि डॉ रणजीत पूर्व में भी छात्रों को पर्यावरण विज्ञान का वर्ग ले रहे है तथा उत्तर पु्तिकाएं का जांच कर रहे हैं। डॉ रणजीत कुमार सिंह ने इग्नू निर्देशक व महाविद्यालय  केन्द्र समन्वयक के प्रति आभार व्यक्त किया तथा छात्रों को पर्यावरण विज्ञान में रुचि बढ़े तथा अधिक से अधिक संख्या में पठन पाठन करें। प्राचार्य डॉ राहुल कुमार संतोष सहित शिक्षक कर्मी छात्रों ने बधाई दी है।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने किया प्रखंड कमिटी विस्तार की घोषणा..!
सहिबगंज / उधवा :- 22/06/2021. भाजपा ओबीसी मोर्चा के साहेबगंज जिला अध्यक्ष धनंजय मंडल ने मोर्चा के बरहरवा, राजमहल नगर, साहेबगंज ग्रामीण, राजमहल ग्रामीण, भोगनाडीह,साहेबगंज नगर,बरहेट व कोटालपोखर  मंडल  कमेटी विस्तार की घोषणा कर दी है। जिसमें सभी मंडलों में दो महामंत्री ,चार उपाध्यक्ष व चार मंत्री सहित विभिन्न पदों में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दिया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा की भाजपा ओबीसी मोर्चा के लगभग सभी मंडलों में कार्यसमिति व मंडल कमिटी बना दिया गया है।जिससे आने वाले समय मे संगठन को प्रभावी व मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी नवचयनित पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं दिया।

भूतपूर्व विधायक के निधन पर शोक सभा आयोजित..!
सहिबगंज / उधवा :- 22/06/2021. मोहनपुर पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को राजमहल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक  अरुण मंडल के निधन पर दो मिनट का मौन धारण किया गया।  सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप राय ने कहा की स्वर्गीय अरुण मंडल गरीबों के मसीहा थे।उनका स्वभाव बहुत ही सरल था। वे नेक दिल के इंसान थे, उनके निधन से राजनीतिक जगत के साथ साथ समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।उसकी कमियां हमेशा खलती रहेगी।इस विकट परिस्थिति में ईश्वर उनके घर वालों को धैर्य व सहन शक्ति प्रदान करे।मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप राय, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विक्रम सरकार ,ललन राय,पवन मंडल,हिरामन पासवान,मिट्ठू घोष व धर्मराज मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

राधानगर थाना में तीन पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज..!
सहिबगंज / उधवा :- 22/06/2021. राधानगर थाना क्षेत्र के कटहल बाड़ी गांव में हुई मारपीट मामले को लेकर थाना में कुल तीन लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस के अनुसार कटहल बाड़ी निवासी वादी कार्तिक घोष ने थाना में मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस को आवेदन देकर उसने गांव ही  तीन लोगों पर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया है।पुलिस ने पीड़ित के बयान पर थाना कांड संख्या 129/21 धारा 147,148,149,323,341,307,324 भादवि के तहत नेपाल घोष,गोपाल घोष तथा प्रियंका देवी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नए एसडीओ ने किया पदभार ग्रहण..!
सहिबगंज :- 22/06/2021. साहिबगंज जिले में सदर एसडीओ हेमंत सती ने प्रभार ग्रहण किया वहीं दूसरी ओर एसडीओ पंकज साव का विदाई समारोह बुके देकर किया गया, इधर एसडीओ हेमंत सती ने कहा मेरे पहले प्राथमिकता होगी विधि व्यवस्था का संधान करना वरीय पदाधिकारी के दिए गए निर्देश का पालन करना, अभी ऐसी स्थिति बनी हुई है कोरोना महामारी को लेकर जो पूरे विश्व में   गुजर रही है कोविड की तीसरी  लहर अगस्त के अंतिम सप्ताह सितंबर में उसका अनुपालन करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी..!

डी०आई०जी० ने पुराने पड़े वाहनों की नीलामी का दिया आदेश..!

साहिबगंज :- 21/06/2021. सोमवार को संथाल परगना के डी०आई०जी० 
सुदर्शन मंडल साहिबगंज पहुंचे, उन्हें पुलिस लाइन परिसर में जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। जिसके बाद डीआईजी ने विभिन्न कार्यों की समीक्षा कर पुरानी गाड़ियों जिसमें फोर व्हीलर, टू व्हीलर तथा छोटी बसें शामिल थे, उन सब का नीलामी करने हेतु आदेश भी जारी किया। इसके साथ पुलिसिया कार्रवाई के अंतर्गत एसपी को कई निर्देश भी दिए जहां पर कई पुराने मामले तथा चर्चित कांड की व्यख्या की गई। साथ ही जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने को भी निर्देश दिया गया। इस मामले को लेकर पुलिस कप्तान अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि संथाल परगना डीआईजी के द्वारा पुराने पड़े वाहनों को नीलामी करने हेतु आदेश जारी कर दिया गया है।

तालझारी में जन वितरण प्रणाली दुकानदार कर रहे हैं अपनी मनमानी, लाभुक परेशान..!
साहिबगंज/तालझारी :- 21/06/2021. प्रखंड क्षेत्र के सकड़भंगा पंचायत के गढ़ घ सकड़भंगा गांव के राशन कार्ड धारियों बीडीओ साइमन मरांडी से मिलकर बीते दिन शिकायत कीया था राशन कार्ड धारी राखी डकुमारी, रामधनी देवी, रेखा देवी, सावित्री देवी, शंति देवी, सीताराम पंडित, शकुंतला देवी, सुनीता हांस्दा, उर्मिला आप इआबदेवी ,सुनीता देवी, सावित्री देवी ने बीडीओ साइमन मरांडी को बताया कि हम सभी कार्ड धारियों को पहले स्थानीय निवासी जन वितरण प्रणाली दुकानदार राजकुमार रविदास के यहां से राशन का उठाव करते थे। लेकिन मई 2021 से हम सभी कार्ड धारियों को सकड़भंगा के स्थान पर हिशीगंज जन वितरण प्रणाली दुकानदार शिखर मुर्मू को स्थानांतरित कर दिया गया। जो हमारे गांव सकड़भंगा से लगभग 5 से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जिससे हम सभी बुजुर्ग महिला एवं पुरुष कार्ड धारियों को राशन उठाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है एवं कोविड-19 वैश्विक महामारी में आने-जाने की सुविधा ना होने के कारण हिशीगंज जन वितरण प्रणाली दुकानदार शिखर मुर्मू से राशन उठाव करने में असमर्थ हैं। हम सभी राशन कार्ड धारियों का राशन सकड़भंगा जन वितरण प्रणाली दुकानदार राजकुमार रविदास के यहां स्थानांतरित कर दिया जाए ताकि बुजुर्ग महिला एवं पुरुष कार्ड धारी स:समय पर राशन उठा कर सके। वही इसके बावजूद सोमवार को हिशीगंज जन वितरण प्रणाली दुकानदार शिखर मुर्मू द्वारा पुण: राशन का वितरण किया जा रहा था जिसे लेकर राशन कार्ड धारियों ने बताया कि मई एवं जून माह का राशन अभी तक नहीं दिया गया था वही जानकारी मिली की हम लोगों का राशन  शिखर मुर्मू के द्वारा ही किया जा रहा है हम सभी लाभुक वहां राशन लेने पहुंचे तो हम लोगों से दो-दो बार कर कुल 4 बार कीप लिया गया तथा पैसे लेकर जून माह का राशन दिया गया, फ्री राशन प्रधानमंत्री राहत कोष के बारे में डीलर से पूछा गया तो उसके द्वारा आनाकानी करने लगा तभी वहां मौजूद सभी राशन कार्ड धारियों के द्वारा इसका विरोध करते हुए राशि लेने से इनकार कर दिया गया । जब इस बारे में एमो सतीश कुमार को टेलीफोन के द्वारा संपर्क किया गया तो उनके द्वारा कॉल को रिसीव नहीं किया गया ।

कन्हैया स्थान इस्कॉन मंदिर में निर्मला एकादशी के पावन अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना..!
साहिबगंज :- 21/06/2021. निर्जला एकादशी के पावन मौके पर सोमवार को विश्व प्रसिद्ध कन्हैयास्थान इस्कॉन मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। अपराह्न चार बजे से भजन-कीर्तन व प्रवचन किया गया। संध्या समय तुलसी आरती, संध्या आरती एवं नृसिंह देव की आरती की गई। प्राण जीवन चैतन्य दास ब्रह्मचारी ने बताया कि ऐसे तो हर महीने में दो एकादशी होती है जिसमें श्रद्धालु भक्तजन उपवास रख भगवान की पूजा अर्चना करते हैं। लेकिन जो व्यक्ति महीने में दो बार उपवास रख एकादशी नहीं कर सकते है वैसे लोग वर्ष में एक बार ही निर्जला एकादशी का व्रत कर शेष सभी 23 एकादशी का फल प्राप्त कर सकते है। इसलिए इस दिन काफी संख्या में श्रद्धालु लोग एकादशी व्रत को करते है। सोमवार को इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर आये और पूजा-अर्चना की है। इससे मंदिर परिसर में भक्तिमय का माहौल बना रहा।

शहीद कुंदन कुमार ओझा की याद में पुलिस कप्तान ने किया वृक्षारोपण..!
साहिबगंज :- 20/06/2021. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहारी गांव में शहीद जवानों के याद में पुलिस कप्तान अनुरंजन किस्पोट्टा ने वृक्षारोपण का कार्यक्रम की शुरुआत किया। इस मौके डिहारी गांव से शहीद हुये कुंदन कुमार ओझा के पिता मौजूद रहे। जहां जिले के सभी बड़े पुलिसकर्मियों के साथ-साथ बड़े अधिकारियों समेत डिहारी गांव के लोगों ने मिलकर शहीद जवानों की याद में कई तरह के पौधे लगाए। वही कार्यक्रम के दौरान अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि हमारे जिले से कई वीर सैनिक शहीद हुए हैं। उनकी याद में पौधारोपण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है। इस क्रम में शहीद कुंदन ओझा शहीद मुन्ना यादव व  शहीद कुलदीप उरांव समेत अन्य वीर जवानों की याद में नमन करते हुए डिहारी गांव में गोचर भूमि पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया है। इसमे सागवान,आम, मौहगनी जैसे फलदार पौधे लगाए गए हैं। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र दुबे, नगर प्रभाग इंस्पेक्टर शशि भूषण चौधरी, मुफस्सिल थाना प्रभारी सौरभ कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

महिला ने अपने ही पुत्र पर मारपीट व गाली-गलौज कर घर से निकाल देने की धमकी को लेकर नगर थाना में दिया आवेदन...!
साहिबगंज :- 20/06/2021. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरुगढ निवासी आरती देवी, पति बजरंगी मोदी ने अपने ही पुत्र पर मारपीट व गाली-गलौज कर घर से निकाल देने की धमकी को लेकर नगर थाना में एक आवेदन दिया है। जिसमें बताया गया है कि मेरा पुत्र सोनू कुमार मोदी जो मेरे ही घर में रहकर मेरे साथ मारपीट व गाली गलौज करता है। साथ ही जान से मारने की धमकी भी देता है। लाख मना करने पर एक नहीं मानता। उन्होंने आवेदन में यह भी बताया है कि मुझे डर है कि भविष्य में यह मेरी हत्या ना कर दे। इस मामले को लेकर नगर थाना इंस्पेक्टर प्रभारी अनंत कुमार आर्य ने बताया कि महिला की आवेदन को संज्ञान में लेकर कांड संख्या 63/21 धारा 323/341/307 504/506/389/761 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

सूचना अधिकार अधिनियम की हो रही है अवहेलना, कानून व्यवस्था पर उठ रहे है सवाल :- संत कुमार..!
साहिबगंज/राजमहल :- 20/06/2021. राजमहल उपकारा से संबंधित आठ बिंदु पर राजमहल के अधिवक्ता संतकुमार घोष ने दिनांक 4/5/2021 को  जन सूचना पदाधिकारी सह  सहायक कारा महानिरीक्षक  झारखंड रांची से मांग की गई थी । सूचना आवेदन में प्रमुख रुप से राजमहल उपकारा में विचाराधीन कैदी से सरकार से मिलने वाली सुविधा से संबंधीत  जानकारी की मांग किया था । सूचना आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया था की संबंधित सूचना आपके विभाग कार्यालय से नहीं हो तो सूचना अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 6/3 को संज्ञान लेते हुए मेरे आवेदन को संबंधित लोक सूचना अधिकारी को 5 दिन के समय अवधि के अंतर्गत हस्तांतरित करने की कृपा करेंगे जिसमें से मांगी गई सूचना आवेदन सूचना अधिकार अधिनियम की धारा 6/3 के तहत आवेदन को सम्बंधित लोक सूचना अधिकारी को  हस्तांतरित लगभग  एक महा के बाद दिनांक 7/6/21 को  करते हुए श्रीमान  अधीक्षक उपकारा राजमहल को भेजा है और कहां है कि विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए वांछित सूचना सीधे आवेदक को उपलब्ध कराते हुए उनकी प्रति कारा निरीक्षणालय  झारखंड रांची को भेजी जाए। पर आज दिनांक 20/06/2021तक बीत जाने के बाद भी अधीक्षक उपकरण राजमहल ने सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है कहीं ना कहीं सूचना अधिकार अधिनियम एवं बड़े पदाधिकारी का आदेशों को अवेलना  हो रही है और  सूचना अधिकार अधिनियम का उल्लंघन किया  जा रहा है

अंम्बाडीहा गांव में ग्रामीणों में नाराजगी, कहा विकास के नाम पर झूठे वादे किया गया..!
घर में घुसा पानी, ग्रामीण हुए परेशान..!
साहिबगंज :- 20/06/2021. महादेवगंज के अंम्बाडीहा गांव में छोटी सी रोड बनी पड़ी है जिसका प्राकललित राशि -341300 था..! 2 साल बीत जाने के बाद अभी तक रोड का विकास नहीं हुआ जबकि ग्रामीणों का कहना है इसका बिल भी पास हो चुका है व नापी भी हो चुका है फिर क्यों नहीं रोड बन रहा है..?? हम लोगों का घर में पानी हमेशा रहता है और पानी पार करके मुख्य रोड तक पहुंचते हैं आए दिन गली मे सांप बिच्छू निकलता रहता है कई लोगों को बीमारी का सामना करना पड़ रहा है कभी बोरियो विधायक देखने तक नहीं आया सिर्फ वोट के समय हाथ जोड़कर वोट मांगने आएगा इस बार सारे ग्रामीण बताएंगे अब हम लोग वोट कभी नहीं देंगे चाहे जो हो जाए हम लोग फैसला कर चुके हैं | पूरे पूरे परिवार हम लोग 24 घंटा पानी के अंदर रहते हैं खाने के लिए तरसते हैं कभी कुछ राहत सामग्री पहुंचाने के लिए नहीं आया ना ही कभी देखने के लिए कोई अधिकारी आए हैं..!  
ग्रामीण रानी देवी ने बताई - हल्की सी बारिश में घर में घुस जाती है पानी कभी कोई देखने के लिए नहीं आया हम लोगों को वोट के समय में वोट मांगने के लिए आता है ग्रामीणों को रख दिया झांसे में
महेश मंडल ने बताया - नापी होकर फोटो खींचा कर चला गया लेकिन अभी तक रोड नहीं बना रोड का पानी घरों में आ जाता है हम लोग चलेंगे कैसे 2 साल पहले बिल पास होने के बाद झांसे में रख दिया गया ग्रामीणों को
ग्रामीण बबीता देवी ने बताई - इस पानी में बच्चे बीमार पड़ गए हैं शरीर में खुजली सा हो गया है रात में हम लोग कैसे निकलेंगे सांप बिछा का डर हमेशा लगा रहता है

मंडल कारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का वर्चुअल आयोजन..! 
साहिबगंज :- 20/06/2021. जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज द्वारा आज मंडल कारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का वर्चुअल आयोजन किया गया..! शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मनोरंजन कुमार ने की..! उन्होंने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्य्क्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वंशीधर तिवारी ने निर्देशित किया है कि सरकार के गाइडलाइन के अनुसार सभी कैदियों को भी कोविड से बचाव के लिए टीका लेना जरूरी है ।  जिला विधिक सेवा प्राधिकार जनमानस में इसकी जागरूकता  फैला रहा है । कुमार ने कैदियों के विधिक अधिकार, लोक अदालत, स्थानीय लोक अदालत, मध्यस्थता केंद्र आदि की विस्तृत जानकारी दी । कुमार ने आगे कहा कि गरीब और असहाय कैदी पैसे के अभाव में न्याय पाने से वंचित न रह जाय, इसके लिए कैदियों को कानूनी सहायता के लिये मुफ्त में वकील दिये जाने आदि प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने आगे बताया कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार  (झालसा) द्वारा प्रोजेक्ट शिशु योजना ऐसे बच्चों के लिए लांच की गई है, जिनके माता-पिता का देहांत कोविड-19 के कारण हो गया है और उनके भरण-पोषण एवं अन्य जरूरतें पूरी नहीं हो पा रहीं  है। कोरोना संक्रमण से कई बच्चे अनाथ हो गए हैं। जिले में ऐसे बच्चों का चयन कर जिला प्रशासन के सहयोग से इन सारे बच्चों को प्रोजेक्ट शिशु योजना के तहत लाभ दिलाया जाएगा  पैरालीगल वालंटियर, समाज कल्याण पदाधिकारी, बाल कल्याण समिति भी बच्चों को चिह्नित करने का कार्य कर रही है | प्रभावित और पीड़ित पक्ष समस्या होने पर विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय और वार रूम के मोबाइल न० 9471521725, 8674221281, 6299852709 में भी संपर्क कर सकते हैं ।

जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्रियों का वितरण..!
साहिबगंज/पतना :- 20/06/2021. पतना प्रखंड अंतर्गत मां अम्बे स्टोन वर्क्स प्लांट बड़े पैमाने पर पत्थर का कारोबार संचालित करता है जिसमें स्थानीय सैकड़ो ग्रमीणों को रोजगार का अवसर प्राप्त होता है और अपनी जीविका का भरण पोषण इसी माध्यम से संचालन करते है। मौजूदा हालात कोविड 19 के संक्रमण और जानलेवा प्रभाव से देश का हर कोना सदमें में है और सरकार द्वारा दिन ब दिन लोगों को बचाने के लिए कई प्रयास किये जा रहे है साथ ही याश तूफान का कहर लोगों को  काफी प्रभावित किया है जिससे पत्थर के व्यवसाय प्रभावित हुई है पतना एवं बरहरवा प्रखण्ड अन्तर्गत पत्थर का व्यव्सत्य प. बंगाल के लिए सप्लाई की जाती है जो फ़रक्का निष्चितराँ कटान होते हुए गुजरती है तूफान और वर्षा से आवाजाही हेतु कटान पूरी तरह से बंगाल और झारखंड के संपर्क को तोड़ चुकी है।इसलिए इस कारोबार का प्रभावित होना लाजमी है साथ ही आपातकाल में मजदूरी करने वाले क्रशर में काम करने वाले मजदूरों की आर्थीक स्थिति लचर हुई है ।जिससे खदानो में काम धीमी गति से चल रही है माइंस से प्रभावित  में मजदूरों को प्लांट के मालिकों द्वारा मदद के लहजे से  चावल,दाल,आलू, का वितरण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि झा.मु.मो.प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेम्बरम के हाथों वितरण कार्य का शुभारंभ किया गया।इस कार्यक्रम से गरीब लोगों को काफी हद तक मदद देने की कोशश संवेदकों द्वारा की जा रही है को एक सराहनीय कार्य का परिचय दे रही है..! मौके पर उपस्थित प्रखंड सचिव मोहम्मद शहबाज, संजय गोस्वामी, महेश साह,राजू यादव, मांझी बेसरा,कार्नेल हांसदा, सुन्दर हेम्बरम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

दर्जनों मामले के आरोपी को अज्ञात अपराधियों मारी गोली, हत्यारोपी हुआ मौका-ए-वारदात से फरार, मौके पर ही कुख्यात अपराधी की मौत..!
मृतक सोहेल हुसैन पर दर्जनों आपराधिक मामले अलग-अलग थानों है दर्ज :- पी०के० मिश्रा..!
साहिबगंज/बरहरवा :- 19/06/2021. साहिबगंज जिला रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पतना धरमपुर के समीप बरहरवा थाना क्षेत्र के निवासी सोहेल हुसैन को गोली मारकर हत्या कर अज्ञात अपराधी फरार हो गए । प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना निजी क्लिनिक में घटित हुई है जहाँ एक बाइक में तीन अज्ञात लोग सवार होकर पहुँचे थे जिसने तीन गोली चलाई और घटनास्थल पर ही कुख्यात अपराधी सोहेल हुसैन की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही बरहरवा एसडीपीओ प्रमोद कुमार मिश्रा,बरहरवा प्रभाग के पुलिस इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार, रांगा थाना प्रभारी अमन कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए।और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।इधर मामले को लेकर बरहड़वा एसडीपीओ प्रमोद कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते बताया कि मृतक  सोहेल हुसैन बरहरवा थाना क्षेत्र के इस्लामपुर का रहने वाला जो एक कुख्यात अपराधियों में से है जिस पर कई अलग-अलग थानों में अपराधिक मामले दर्ज है। मामले को लेकर गहन छानबीन की जा रही है..!



बारिश से मिर्जाचौकी क्षेत्र की सड़कें हुआ कीचड़मय..!
जलजमाव के कारण बढ़ी लोगों की मुश्किलें..!
साहिबगंज/मंडरो :- 19/06/2021. मडरो प्रखंड क्षेत्र के भगैया मिर्जाचौकी मुख्य सड़क, गांधीनगर, नीमगाछी, कीर्तनिया नामनगर एवं बाजार की सड़कों के हालात इन दिनों बारिश के वजह से बेहद ही खराब हो गया है। लगातार रुक-रुक कर हो रहे बारिश के कारण सड़कें तालाब एवं बड़े-बड़े गड्ढे में जलजमाव हो गया है इन गड्ढों में जलजमाव के कारण सड़क पर चलने वाले वाहनों को एवं यात्रियों को सड़क के गड्ढे के वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि लोगों का पैदल चलना भी दूभर हुआ है। यह स्थिति वर्षों से है और प्रत्येक बरसात के मौसम में ऐसे हालात बन जाया करता है लेकिन इन हालात एवं परेशानियों से यहां के जनता एवं अधिकारी को मानव कोई मतलब ही नहीं है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन सड़कों पर घटना दुर्घटना होते रहता है पर इन सड़कों का सुध लेने वाला कोई नहीं है वही सड़कों के जर्जर स्थिति को लेकर आवाज उठाने पर क्षेत्रीय कुछ दबंग पत्थर व्यवसाई लोगों के द्वारा आवाज को दबा दिया जाता है। इन सड़कों के कभी-कभी हीं जैसे-तैसे मरम्मत तो होती है किंतु ओवरलोड चलने वाले भारी वाहनों के कारण हालात और भी बद से बदतर होते जा रहे हैं..!

********************

किसानों की बकाया राशि का भुगतान अविलंब हो :- अनंत..!

साहिबगंज :- 
18/06/2021. राज्य सरकार के माध्यम से किसानों से खरीदे गए धान के क्रय मुल्य का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। किसानों के बढ़ती आर्थिक समस्या और राज्य सरकार के उदासीन रवैये के खिलाफ भाजपा जिला अध्यक्ष रामदरश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं खेतों में एक दिवसीय धरना दिया।भाजपा साहिबगंज अंतर्गत जिला स्तर से लेकर मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद की।  राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा किसानों के धान खरीद के भुगतान के लिए राज्य सरकार द्वारा की जा रही अनदेखी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा सरकार की लचर व्यवस्था का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।उन्होंने ने कहा साहिबगंज जिला के जामनगर पैक्स राजमहल,केलाबाड़ी लैंपस उधवा सहित विभिन्न लैंपस का हालात भी पूरे राज्य जैसी हैं। जहां किसानों ने सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर अपना धान लैंपस में बेचा था।नवंबर माह में खरीदे धान के मूल्य का अभी तक किसानों को भुगतान नहीं किया गया है।कहीं-कहीं किसानों को आधी राशि का भुगतान किया गया है।धान बोने का समय आ गया है,अधिकांश किसान इस आशा और भरोसा में रहे कि शेष धान जो घरों में बचे हैं वो सरकार खरीदेगी लेकिन धान नहीं खरीद होने के कारण या तो किसान औने पौने दाम में धान को बिचौलियों के हाथो में बेच डाला या धान किसानों के घर में सड़ रहे हैं।ऐसी परिस्थिति में किसानों के बीच विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है।उन्होंने ने कहा साहिबगंज जिले में मक्का की खेती अच्छी होती हैं।लेकिन किसान औने-पौने दाम पर फसल बेचने को मजबूर हो जाते हैं।उन्होंने सरकार से क्रय केंद्र खोलकर किसानों को उचित कीमत देने की मांग की।उन्होंने ने कहा साहेबगंज जिला में मैदानी क्षेत्रों में काफी बड़ी संख्या में गन्ने की खेती होती।उन्होंने सरकार से मांग किया कि जिले में चीनी मील स्थापित किया जाए।विधायक अनंत ओझा ने कहा हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार ने किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया। कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने किसानों के लिए अलग से  ऐतिहासिक बजट बनाने की परिपाटी शुरू की थी।परन्तु हेमंत सरकार ने पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा चलाये जा रहे कृषि आशीर्वाद जैसे योजनाओं को बंद कर किसानों का हक मार रही है। हेमंत सरकार का यह रवैया किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।कहा की हेमंत सरकार प्रदेश के किसानों की बकाया राशि का भुगतान अविलंब करें। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदरश यादव ने कहा झारखंड में किसानों के साथ मजाक हो रहा हैं उनके सम्मान को ठेस पहुँचाया जा रहा हैं।जिला अध्यक्ष ने कहा लाखो किसानों ने पैक्सों में धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।जबकि बहुत कम किसानों का धान खरीदा गया।शेष किसान बिचौलियों के पास ओने पौने दाम पर धान बेचना पड़ा।पैक्सों में जिन किसानों ने धान बेचा हैं।उन्हें पूरा भुगतान नहीं किया गया हैं।कोरोनकाल में किसान परेशान हैं उन्होंने अविलंब भुगतान किया जाए।  मौके पर साहेबगंज नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिमेश सिन्हा, साहेबगंज ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष संजय मंडल,माणिक साह,गरिमा साह,अरविंद गुप्ता,मनोज ओझा, मनोज यादव,ओम प्रकाश पांडेय, जय प्रकाश ठाकुर,सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


********************

बरहरवा के वार्ड पार्षदों ने स्ट्रीट लाइट लगवाने को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को सौपा अपील पत्र..!
सांहेबगंज/बरहरवा :- 17/06/2021. बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कार्यकाल के लगभग 4 साल पूर्ण होने को है परंतु क्षेत्र की दशा और दिशा अब तक अधूरी पड़ी है जिसका मुख्य कारण बहुचर्चित नगर पंचायत बरहरवा के नगर पंचायत कार्य कार्यालय के कार्य शैली और विधि व्यवस्था के लचर और लापरवाही के कारण है जो अब तक नगर वासियों को नगर पंचायत द्वारा दी जाने वाली भौतिक सुविधाओं का 10% तक भी सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है जिसको लेकर कई बार नगर में होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर विरोध प्रदर्शन और कई प्रकार की शिकायतें स्थानीय नागरिकों द्वारा की गई थी जो पूर्ण रूप से जायज है नगर वासियों की ओर से होल्डिंग टैक्स को लेकर विरोध करने का मुख्य कारण यह था कि जब ग्राम पंचायत से वर्धमान नगर पंचायत में तब्दील हो तब्दील हुई उसके बाद से लोगों को विभिन्न प्रकार के आश्वासनों पर भरोसा दिलाया गया था घर घर नल घर घर जल बिजली समस्या साफ सफाई इत्यादि प्रमुख विषय में सो रही है जिसका नगर की विधि व्यवस्था में पूर्ण रूप से बहाल आज तक नहीं किया गया जब सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं का नारा चलन में विख्यात था। नगर के विकास की बात तो दूर अब तक नगर पंचायत प्रवेश द्वार तक नहीं बना पाई है जो एक दुर्भाग्यपूर्ण कार्यशैली को प्रदर्शित करती है। इन सभी मुद्दों में नगर के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का भी वादा किया गया था परंतु अब तक नगर में पूर्ण रूप से सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट का विस्थापन नगर कार्यालय नहीं करा पाई है केवल गिने चुने स्थानों पर ही स्ट्रीट लाइट मनमाने ढंग से लगाई गई जिसको लेकर सभी वार्डों के जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी को एक मांग पत्र सौंप कर अपील प्रेषित की है।
जिसमें वार्ड पार्षदों में बर्दवान नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी के नाम मांग पत्र आवेदित करते हुए यह संज्ञान दिलाते हुए या अपील की है कि नगर पंचायत बरहरवा के कुछ वार्डों में अब तक स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है नियमानुसार सभी वार्ड वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगनी थी परंतु एक भी स्ट्रीट लाइट अब तक नहीं लगाई गई है जबकि सभी वार्ड पार्षदों द्वारा अपने-अपने वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु स्थल का चयन कर नगर पंचायत कार्यालय में विधिवत समर्पित कर दी गई है परंतु नगर के वार्डों में लगने वाली स्ट्रीट लाइट नहीं नहीं लगाने का कारण अब तक समझ के परे है जिसको लेकर नगर के वार्ड अंतर्गत नगर वासियों द्वारा विभिन्न सवालों का सामना करना पड़ रहा है और नगर वासी इस लापरवाही की वजह से आक्रोशित नजर आ रहे हैं जिसको लेकर त्वरित समाधान नहीं लिया गया तो कभी भी जनता धरना प्रदर्शन की जा सकती है एवं नगर वासियों के आक्रोश और विरोध का शिकार नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षदों नगर अध्यक्ष उपाध्यक्ष व अन्य नगर पंचायत प्रदाधिकारी को शिकार होना पड़ सकता है जनता के आक्रोश पर नगर पंचायत की कार्यशैली कई सवालों के घेरे में होने जैसा वातावरण बन चुका है। इसलिए वार्ड पार्षदों ने लिखित रूप से स्वहस्ताक्षरित अपील पत्र नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी बरहरवा को सौपते  हुए स्ट्रीट लाइट से संबंधित कार्यों को जल्द से जल्द शुरू कराने और विस्थापन कराने की मांग की गई है। वार्ड पार्षद जितेंद्र कुमार वार्ड पार्षद अजीत कुमार सहित अन्य वार्ड पार्षद अपील पत्र सौंपी गई है..!

********************

दिलालपुर मुख्य सड़क जर्जर, चलना हुआ दूभर..!
साहिबगंज/बरहरवा :- 17/06/2021. प्रखंड अंतर्गत दिलालपुर गांव को प्रखंड मुख्यालय व मुख्य बाजार श्रीकुंड से जोड़ने वाले मुख्य सड़क अत्यंत जर्जर अवस्था में है। गांव को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली इस सड़क का हाल इतना खस्ताहाल है कि इस सड़क से गाड़ी द्वारा यातायात करना तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। पहले से जर्जर सड़क पर बारिश का पानी पड़ने से पूरा सड़क कीचड़मय हो गया है और जगह-जगह गड्ढों में पानी जमा होने से लोगों को आवागमन करने में अत्यंत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  ग्रामीण मरगूब, मुस्तकीम, वालीउर, अब्दुर रऊफ,  सऊद आलम,  अब्दुल करीम, अब्दुल हकीम आदि ने बताया कि उक्त मुख्य सड़क काफी दिनों से जर्जर अवस्था में है। बीते दिनों गुमानी नदी में आई बाढ़ के पानी गांव में प्रवेश करने के कारण उक्त मुख्य सड़क की स्थिति और ज्यादा खराब हो गई थी। ग्रामीणों द्वारा लगातार किए गए शिकायत के बाद सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के प्रयास से लाल मिट्टी व स्टोन डस्ट के द्वारा ही आधा अधूरा कर उस सड़क की मरम्मत की गई। बाद में बारिश का पानी पढ़ते ही पूरा सड़क कीचड़ से भर गया, जिससे पूरे गांव के लोगों को आवागमन करने में अत्यंत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क की स्थिति अब ऐसी है कि यदि गांव में कोई बीमार पड़ जाता है तो उसे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस तक गांव में प्रवेश नहीं कर सकता है। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द स्टोन डस्ट द्वारा इस जर्जर सड़क की उचित मरम्मती कराया जाए। अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

********************

एफसीआई चावल लदा ट्रक पलटा..!
साहिबगंज :- 17/06/2021. तालझारी करणपुरा मुख्य पथ के काला झोर के समीप बुधवार की रात्रि अनियंत्रित होकर एफसीआई के चावल से लदा 12 चक्का ट्रक एन एल- 01 क्यू -1551पलट गई ,परंतु कोई हताहत नहीं हुई। वही जैसे ही इस बात की जानकारी तालझारी थाना प्रभारी कैलाश कुमार को लगी, उन्होंने तुरंत दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का  जायजा लिया, परंतु ट्रक पलटी मारने के पश्चात ट्रक चालक एवं खलासी मौके से फरार हो गए, थाना प्रभारी द्वारा इस बात की जानकारी संबंधित पदाधिकारी को दी गई ,तथा विभाग के द्वारा उक्त चावल को दूसरी गाड़ी में लादकर राजमहल एफसीआई गोदाम भेज दिया गया, वहीं थाना प्रभारी कैलाश कुमार ने बताया कि बच्चे को बचाने के चलते गाड़ी अनियंत्रित हो गई, जिसके चलते उक्त ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई । बारिश को देखते हुए विभाग के आदेश पर, चावल को पलटी करा कर राजमहल एफसीआई गोदाम भेज दिया गया ‌।

***************************

मानव तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, कई पुलिसकर्मी हुए चोटिल..!
तीर-धनुष, गुलेल, लाठी-डंडा, भाला व पत्थरों जैसे पारम्परिक हथियारों का हमले में किया इस्तेमाल..!

सांहेबगंज/पतना/रांगा :- 16/06/2021. ज़िला अन्तर्गत रांगा थाना क्षेत्र के
 तिलभट्टा ग्राम में पुलिस बलों पर गिरफ्तारी का विरोध करते हुए हमला किया गया। मामले से सम्बंधित जानकारी देते हुए बरहरवा एस०डी०पी०ओ० ने बताया कि राँगा थानां प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बलों के साथ छापेमारी कर मानव तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तिलभट्टा गाँव मंगलवार की देर रात पहुँची थी, पुलिस के गाँव में प्रवेश करते ही अचानक ग्रामीणों द्वारा पुलिस टीम पर तीर ,पत्थर ,गुलेल इत्यदि घातक हथियारों से हमला किया गया और आरोपी को ग्रामीणो ने भगा दिया। घटना के उपरांत पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया साथ ही पुलिस टीम में रांगा थानां प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी जान बचाकर वहाँ से भागे। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार हमले से कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए है।फिलहाल मामले की छानबीन में पुलिस लगातार जुटी है । एस०डी०पी०ओ० ने कहा कि जल्द से जल्द कड़ी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारी की जाएगी..!

********************

जिले में लगाए जाएंगे 10 लाख पेड़ :- उपायुक्त..!
विश्व पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन..!
साहिबगंज :- 05/06/2021. वन प्रमंडल की ओर से आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साहिबगंज स्थित धोबी झरना के समीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि पर्यावरण में प्रदूषण के बढ़ते स्तर की वजह से कभी बारिश तो कभी सूखे की स्थिति रहती है। ऐसे में जरूरी है कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कराया जाए।इस उद्देश्य से हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कई कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा वही जनजीवन भी और सामान्य रहा है ऐसे में पर्यावरण को अपने आप को स्वच्छ करने का एक मौका मिला है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सत्र न्यायाधीश उपायुक्त पुलिस अधीक्षक एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम के दौरान जिले वासियों को संबोधित करते हुए जिला सत्र न्यायाधीश वंशीधर तिवारी ने कहा कि पूर्व में जब वह साहिबगंज में पोस्टेड थे, तो चारों तरफ हरियाली देखने को मिलती थी एवं प्रकृति का मनोरम नजारा देखने को मिलता था। परंतु वर्तमान समय में प्रकृति के दोहन के कारण स्थिति एवं वातावरण बदलसी गयी है, इसलिए हमें सजग होने की आवश्यकता है। आज के दिन हमें यह प्रण ले कि हम सब अपने स्तर से पेड़ पौधे लगाएंगे एवं पर्यावरण के बचाव में जिला प्रशासन का सहयोग करेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य जिला प्रशासन द्वारा एक 2 महीने के  भीतर ही 10 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्यरखा गया कार्यक्रम के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी ने कहा कि आम जनता अपने स्तर से पर्यावरण की रक्षा करने के लिए सामने आए एवं ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं मौके पर जिला सत्र न्यायाधीश वंशीधर तिवारी, उपायुक्त राम निवास यादव, पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी ने बरगद पीपल आदि के 22 वृक्ष लगाएं लगाते हुए यह संदेश दिया कि जिले के लोग भी अपने आस-पड़ोस घरों में पौधारोपण कर सकते हैं। यह हमारे लिए ही नहीं बल्कि वातावरण के लिए भी बेहद जरूरी है।

********************

प्रकृति के साथ और आशीर्वाद से ही स्वस्थ जीवन की कल्पना-परिकल्पना संभव :- अर्जुन..!
झा०मु०मो० ने चलाया वृक्षारोपण कार्यक्रम..!
साहिबगंज :- 05/06/2021. विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर बोरियो हाईवे सड़क किनारे झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला कोषाध्यक्ष अर्जुन रजक, पूर्व प्रखंड सचिव सह उप मुखिया रिजवान अंसारी, सोशल मीडिया एक्टिविस्ट मो० एजाज अंसारी ने संयुक्त रुप से 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया। केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला कोषाध्यक्ष अर्जुन रजक कहा कि जल, जंगल, जमीन ही हमारी पहचान है। सदियों से हमारे पुरखों ने प्राकृतिक संसाधनों की महत्ता को बनाये रखा है। प्रकृति के साथ और आशीर्वाद से ही स्वस्थ जीवन की कल्पना परिकल्पना संभव..! सतत विकास की परिकल्पना, इन संसाधनों को संरक्षित और इनका संवर्धन कर ही की जा सकती है। पूर्व प्रखंड सचिव सह उप मुखिया रिजवान अंसारी ने कहा की आज के दिन हम सब संकल्प लें कि पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। पर्यावरण का संरक्षण और संवर्द्धन हम सबकी सामाजिक, नैतिक और राष्ट्रीय ज़िम्मेदारी है। आइये, हम सभी लोग अपने दैनिक जीवन में भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करें।

********************

कारा सुरक्षा एवं कारा व्यवस्था आंतरिक मामले संबंधित समीक्षा बैठक हुई आयोजित..!
साहिबगंज :- 12/04/2021. उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में कारा सुरक्षा एवं कारा व्यवस्था आंतरिक मामले संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने मंडल कारा साहिबगंज एवं उपकारा राजमहल के आंतरिक व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उपकारा साहिबगंज की समीक्षा करते हुए सिक्योरिटी ऑडिट की समीक्षा की। पूर्व की बैठक में उपायुक्त राम निवास यादव द्वारा साहिबगंज उपकारा के चार दीवारी के चारों तरफ झाड़ी साफ करने का निर्देश दिया गया था। इसी संबंध में उन्होंने साहेबगंज उपकार के चारों तरफ साफ सफाई कि व्यवस्था आदि से संबंधित समीक्षा करते हुए पिछले बैठक की अनुपालन एवं प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि साहिबगंज उपकारा में प्रकाश की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रकाश की व्यवस्था हेतु चिन्हित किये गए लोकेशन एवं पोजीशन जहां प्रकाश कि आवश्यकता है वहां लागये गए लाइट की जानकारी ली तथा सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बैठक में वाच टावर की समीक्षा करते हुए चारदीवारी के बाहर पेट्रोलिंग एवं यहां प्रतिनियुक्त पुलिस बल की समीक्षा की गई। इसी कड़ी में उपायुक्त ने सभी सीसीटीवी कैमरे कि सुचारू रूप से चलने की जानकारी भी ली। बैठक के दौरान उपायुक्त ने राजमहल उपकारा ऑडिट रिपोर्ट से संबंधित समीक्षा करते हुए वहां की व्यवस्थाओं के सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं कि जानकारी ली एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस क्रम में उपायुक्त ने सिविल सर्जन अरविंद कुमार से उपकारा में कैदियों कि स्वास्थ्य व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने साहिबगंज एवं राजमहल उपकारा में कैदियों के स्वास्थ्य जांच एवं डॉक्टर्स के प्रतिनियुक्ति से संबंधित समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान उपायुक्त ने दोनों उपकारा में कैदियों का कोरोना जांच सैम्पल लेने एवं वहां कोरोना से संबंधित सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, अपर समाहर्ता अनुज कुमार प्रसाद, कार्यपालक दंडाधिकारी साहिबगंज संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल हरिवंश पंडित एवं अन्य उपस्थित थे।

****************************
तालझारी थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न..!
सहिबगंज सोमवार को तालझारी थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।यह बैठक प्रखंड विकाश पदाधिकारी साइमन मरांडी कि अध्यक्षता मे आयोजित की गई।वहीं बैठक में मुख्य रूप से गणमान्य व्यक्ति, जन प्रतिनिधि, सहित अन्य शामिल हुए।  इस क्रम में थाना प्रभारी कैलाश कुमार ने कहा कि सभी जाति व धर्मों के लोग मिलजुलकर शांतिपूर्वक तरीके से रामनवमी,रमजान,व सरहुल के त्योहार मनाए।साथ ही कहा कि.वैश्विक महामारी कोरोना का ख्याल रखते हुए त्योहार मनायें और आम जनों से असामाजिक तत्वों किस्म के लोगों की गतिविधि पर और हुड़दंगियों की सूचना पुलिस प्रशासन को देने का अपील किया। 
सहित अन्य लोग  मौजूद थे। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में डायन प्रथा के बारे में भी लोगो को जागरूक किया गया।मौके पर इंस्पेक्टर राजेश कुमार, मोहम्मद शमीम, आदि लोग मौजूद थे।


***************************
साहिबगंज :- 12/04/2021. शहर में बढ़ते कोरोना वायरस महामारी को लेकर सदर सीओ कुमार कनिष्क ने आज पटेल चौक, स्टेशन चौक, ग्रीन होटल मोर पुराना सदर अस्पताल के पास मास्क जांच अभियान चलाया। इस दौरान शहर में बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों को रोककर उनसे मास्क नहीं पहने की वजह पूछी गई एवं संबंधित लोगों का चालान भी काटा गया। इसको लेकर सदर सीओ ने बताया कि मास्क जांच अभियान पूरे शहर में जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं, लोगों को बताया जा रहा है कि वह मास्क पहनकर ही अपने घरों से बाहर निकले ताकि कोरोना से बचें सके।


***************************
मुख्यमंत्री से डिप्लोमा-इन-फार्मेसी की परीक्षा रद्द करने की मांग..!
साहिबगंज :- 12/04/2021. बोरियो प्रखंड के युवाओ  का कहना है कि कोरोना महामारी को देखते हुए राज्य के सभी जिले से अगर लोग परिक्षा देने रांची जायेंगे तो कोरोना संक्रमित होने की संभावना है वैसे ही रांची में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज़ मिल रहे हैं l डिप्लोमा-इन-फार्मेसी परीक्षा समिति रांची के द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें झारखंड के अलग-अलग जिलों से छात्र-छात्राएं रांची पहुंचेंगे। एक तरफ रांची में कोरोना संक्रमण तेज हुआ है। दूसरी तरफ हम छात्र-छात्राएं कैसे अपनी जान को दांव में लगाकर परीक्षा में सम्मिलित होंगे। हजारों हजार की संख्या में छात्र पहुंचेंगे कहीं न कहीं यह प्रश्न का विषय है। परीक्षा को रद्द कर अगले सेमेस्टर में प्रोन्नति की जाए। अन्यथा अगले आदेश तक परीक्षा को स्थगित की जाए।


***************************
साहिबगंज :- 12/04/2021. कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए साहिबगंज जिला के बोरियो प्रखंड के विभिन्न टोले-मुहल्लों का भ्रमण करते हुए सीओ महेंद्र मांझी एवं थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने आम ग्रामीणों से अनुरोध किया कि मास्क का प्रयोग करें एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुसरण करें। इस दौरान दुकानदारों से आग्रह किया कि वे स्वयं मास्क पहने एवं बिना मास्क वाले ग्राहक को कोई सामग्री न दें। सीओ माँझी ने कहा कि यदि दुकानदार सरकार के आदेशों का अवहेलना करता है तो मजबूरन दुकान को सील करना पड़ेगा एवं कोई भी व्यक्ति बिना मास्क का घर से बाहर घूमते पाए गए तो जुर्माना भरना पड़ेगा। वाहन चालकों से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मास्क का प्रयोग करें और बिना मास्क वाले यात्री को वाहन पर न बिठाए। थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने कहा कि सरकार के गाईडलाईन के अनुसार रात्रि आठ बजे से सुबह छः बजे तक सभी दुकान व प्रतिष्ठानें बंद रहेगी। मालुम हो कि लोगो के लापरवाही के कारण हाल के दिनों में प्रखंड क्षेत्र में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों में काफी इजाफा हुआ है।



*******************

मानव तस्करी मामले में दो गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी..!
साहिबगंज :-03/04/2021. नगर थाना के अहतु थाना प्रभारी ने शुक्रवार को दो मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है।मामले की जानकारी देते हुये महिला थाना प्रभारी   ज्योत्सना महतो ने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक जोड़े मानव तस्करी का कार्य करते है।जिसके सत्यापन हेतु एक पुलिस दल गठित कर सहिबगंज रेलवे स्टेशन से शक के विनाह पर जिले के बोरियो थाना क्षेत्र ग्राम पथर्घट्टा निवासी विनोद मरांडी व ग्राम बड़ा केंदुआ निवासी सझली हांसदा को गिरफ्तार कर थाने लाया गया,जहाँ पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुये बताया कि हम बालिका तस्करी का कार्य किया करते है,जिसमे हमारे अन्य कई साथी शामिल है।वही महिला पुलिस ने दिनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यानिक हिरासत भेजते हुये अन्य मानव तस्करों की गिरफ्तारी की तैयारी में जुट गई है।

******************

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन..!
साहिबगंज :-03/04/2021. देश के 75 वे स्वतंत्रता दिवस, आजादी के अमृत महोत्सव  मनाने को लेकर खेल कूद एवम् युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के निदेश के आलोक में शनिवार की सुबह 7 बजे नेताजी सुभाषचन्द्र बोस चौक , साहेबगंज से बालक एवम् बालिका वर्ग का क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया।उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी दिलिप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर  किया। दौड़ का समापन सिदो-कान्हु स्टेडियम, साहेबगंज में किया गया। जिसमें खेल विभाग द्वारा जिले में संचालित डे-बोर्डिग बालक, बालिका एवम् आवासीय बालक एथलेटिक्स केन्द्र के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर आवासीय बालक एथलेटिक्स केन्द्र के कोच योगेश यादव, डे-बोर्डिग बालक केंद्र के कोच अशोक कुमार, डे बोर्डिग बालिका केन्द्र के कोच मो0 बेलाल, पूर्व खिलाड़ी संतोष कुमार उर्फ टिंकू, कासी, आनद कुमार, मो अनिस समेत अन्य उपस्थित रहे। खेल पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को प्रातः 7 बजे सिदो-कान्हू स्टेडियम, साहेबगंज से गंगा बिहार पार्क एवम् स्टेडियम तक वापसी स्लो वॉकिंग, सोमवार को सिदो-कान्हू स्थित चांद भैरव इनडोर स्टेडियम में चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

**************************

जल छिड़काव के नाम पर हो रही है खानापूर्ति, नाराज ग्रामीणों ने किया एन०एच० जाम, सोया प्रशासन जागा नींद से..!
साहिबगंज :- 01/04/2021. क्रेशर प्लांटों से उड़ने वाले धूल कण एवं प्रदूषण से ग्रामीणों को हो रही परेशानी को लेकर बोरियों के विधायक लोबिन हेंब्रम द्वारा तालझारी प्रखंड के गदवा पहाड़ में किए गए जनआंदोलन की धमक अभी कम भी नहीं हुई थी, कि इसी धूल  - कण एवं प्रदूषण की समस्या को लेकर वहां के ग्रामीणों ने गुरुवार को एक बार फिर से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मोती झरना पंचायत की मुखिया मेरी टूडू की अगुवाई में गदवा पहाड़ के आसपास के कई गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह लगभग 9 बजे से सकरीगली-महाराजपुर के बीच एनएच -80 से गदवा पहाड़ की ओर जाने वाली सड़क को घंटों जाम कर दिया। इससे एनएच-80 समेत गदवा पहाड़ की ओर जाने वाले ग्रामीण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई क्रशर प्लांटों का कामकाज पूरी तरह से प्रभावित रहा। आंदोलन कर रहे ग्रामीणों की अगुवाई कर रहे मुखिया ने बताया कि गदवा पहाड़ के आसपास के ग्रामीण क्रशर प्लांटों से निकलने वाले धूल  - कण एवं प्रदूषण की समस्या से काफी समय से जूझ रहे हैं, इससे उन लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। कई लोग धूल कण की चपेट में आकर बीमारी से ग्रसित हो चुके हैं। बच्चे एवं बुजुर्गों के के स्वास्थ्य प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कई बार क्रेशर प्लांट मालिकों के अलावे प्रशासन के पदाधिकारियों से ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत कर वहां नियमित रूप से जल छिड़काव करवाने की मांग की गई है, लेकिन वहां जल छिड़काव के नाम पर महज खानापूर्ति की जाती रही है। इससे उन लोगों की समस्या दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। इधर ग्रामीणों के द्वारा किए जा रहे आंदोलन की सूचना पाकर शाम लगभग 4 बजे तालझारी प्रखंड के बीडीओ सह अंचलाधिकारी साइमन मरांडी एवं तालझारी थाना प्रभारी कैलाश प्रसाद की अगुवाई में पुलिस बल आंदोलन स्थल पर पहुंचकर सड़क जाम हटाने का प्रयास में लगे थे। मौके पर पत्थर व्यवसाई अंकुश राजहंस भी मौजूद थे। ग्रामीणों का कहना था कि जबतक उन लोगों को धूल कण की समस्या से निजात दिलाने के लिए नियमित रूप से दिन में चार बार सड़क पर जल छिड़काव की व्यवस्था होने का आश्वासन नहीं मिल जाता तबतक वे लोग जाम समाप्त नहीं करेंगे। वही अंचलाधिकारी साइमन मरांडी ने कहा कि ग्रामीणों की मांग जायज है। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए उसी इलाके के क्रशर संचालकों को बुलवाया जा रहा है। क्रशर संचालकों से वार्ता कर वहां नियमित रूप से दिन में चार बार जल छिड़काव करवाने की व्यवस्था करवाई जाएगी। मौके पर ग्रामीण मुन्नी देवी, सीता देवी, रानी देवी, अग्नि टू डू, होपन मय टू डू, मंझली टुडू, बुधनी देवी, मीणा देवी, बुधवा मढैया, राजा मंडल आदि मौजूद थे। बता दें कि लगभग 2 माह पूर्व मोती झरना पंचायत के गदवा पहाड़ के आसपास के इलाकों के ग्रामीणों को धूल कण एवं प्रदूषण की समस्याएं से निजात दिलाने के लिए बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम ने भी लगातार तीन दिनों तक जन आंदोलन किया था, जिसके बाद पहुंचे प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं क्रशर प्लांट संचालकों ने प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए ठोस पहल करने का आश्वासन दिया था।

झारखण्ड के कुख्यात सोना चोर को पुलिस ने दबाेचा..!
साहिबगंज :- 01/04/2021. राधानगर थाना को गुप्त सूचना के आधारपुलिस ने बीते बुधवार की रात को जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत गांंव में छापेमारी कर चोर गिरोह के एक नामचीन सदस्य  सेनाउल शेख को गिरफ्तार किया करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए सेनाउल शेख कुख्यात शटर कटर गिरोह के सरगना माने जाने वाले हसन चिकना के करीबी है। गुरुवार को राजमहल एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि सेनाउल शेख के खिलाफ राधानगर थाना में तीन केस लंबित हैं। विगत वर्ष 2009 से ही फरार चल रहा था। वर्ष 2009 में स्थानीय किसी चोरी मामले, 2013 में मारपीट कर जानलेवा हमला करने व 2016 में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। तीनों केस में सेनाउल शेख के खिलाफ लाल वारंट व कुर्की जब्ती का आदेश न्यायालय द्वारा जारी किया गया है। इसके अलावा सेनाउल शेख के खिलाफ पश्चिम बंगाल के सिउड़ी, बहरमपुर, बिहार के पूर्णिया, झारखंड के हजारीबाग व मुम्बई में भी सोना चोरी व बैंक में चोरी के कई मामले दर्ज है। गिरफ्तार सेनाउल शेख को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मौके पर राजमहल पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल, सहायक अवर निरीक्षक विपिन सिंह मौजूद थे।

*********************

चलेगा जागरूकता अभियान :- जगरनाथ पान, बोरियो थाना प्रभारी..!
साहिबगंज :- 01/04/2021. साहिबगंज जिला के बोरियो थाना परिसर में 3 अप्रैल 2021. दिन शानिबार को पूर्वाह्न 10 बजे से  जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमें डायन बिसाही, मानव तस्करी, Covid19, सड़क सुरक्षा आदि विषयों पर चर्चा होगी..! यह अभियान जिले के एसडीपीओ व बोरियो प्रभाग के पुलिस इंस्पेक्टर के द्वारा चलाया जाएगा..! बोरियो थाना प्रभारी जगरनाथ पान ने सभी ज़नप्रतिनिधियों, मुखिया, ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणों को सादर आमंत्रित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में शामील होने वाले सभी लोगो से अपील है की कोविड 19 को देखते हुए मास्क प्रयोग अवश्य करें..! 

*********************

वैश्विक महामारी कोरोना का ख्याल रखते हुए मनायें होली :-अनंत आर्य..!
साहिबगंज :- 26/03/2021. शुक्रवार को नगर थाना परिसर मे होली को लेकर शांति समिति की बैठक नगर थाना प्रभारी अनंत आर्य कि अध्यक्षता मे आयोजित की गई..। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष श्री निवास यादव शमिल हुये। साथ ही बैठक मे नगर के  गणमान्य व्यक्ति, जन प्रतिनिधि,  सहित अन्य शामिल हुए।  इस क्रम में थाना प्रभारी ने सभी जाति व धर्मों के लोग मिलजुलकर शांतिपूर्वक तरीके से होली मनाने की अपील करते हुए कहा कि.वैश्विक महामारी कोरोना का ख्याल रखते हुए होली मनायें और आम जनों से असामाजिक तत्वों किस्म के लोगों की गतिविधि पर और हुड़दंगियों की सूचना पुलिस प्रशासन को देने का अपील किया। मौके पर एस आइ उपेंद्र कुमार,  चिरंजीत प्रशाद,  सुनील सिन्हा, आनंद चौधरी, आकाश तिवारी, गोपाल चोखानी, महेंद्र नाथ ओझा, पार्वती देवी, अनवर अली सहित अन्य लोग  मौजूद थे..!

*****************************

घर में राजमिस्त्री का काम करने गए मजदूर गिरकर हुए घायल..!
मजदूर को अस्पताल पहुंचाकर मकान मालिक हुए फरार..!
इलाज के दौरान मजदूर की हुई मौत, पुलिस मामले की कर रही है जांच..!
साहिबगंज :- 20/03/2021.नगर थाना क्षेत्र के एलसी रोड मोहल्ले में ओम प्रकाश अग्रवाल और अंजल अग्रवाल के घर में शनिवार को  मरम्मती का काम मजदूरों से कराया जा रहा था। इसी बीच दोपहर तकरिबैंक 12:00 बजे के आसपास एक मजदूर मकान की ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया।मकान मालिकों ने अपना कर्तव्य निभाते हुये घायल मजदूर को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जिसकी पुष्टि डॉक्टर देवेश ने की,साथ ही उन्होंने  बोरियो जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र पुलिस को दी  थाना  पुलिस को इस बात की सूचना दी।घटना की सूचना मिलते ही ओपी पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची।मजदूर की मौत के पुष्टि होते ही उक्त मकान मालिक मौके से फरार हो गए।।हालाँकि यहाँ तक मृतक की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस मृतक को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही उसके शिनाख्त में जुट गई। अंततः यह पता चला कि मृतक सुनील तुरी पिता गया तुरी पाकुड़ जिले के ग्राम चापनडंगा का निवासी है,जो की ओपी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटी सोलबंधा में अपने ससुराल में रहकर ही मजदूरी का काम किया करता था।वही मृतक के परिजनों को इस अप्रिय घटना की जानकारी होते ही उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया।साथ ही उन्होंने यह कहा कि इसके दो छोटे छोटे बच्चे है अब इनकी देखभाल कौन करेगा।इसी कारण हम सभी मुवाबजे की माँग को लेकर उक्त मकान पर धरने पर बैठेंगे।

**************************

2021 में होने वाली जनगणना जाति आधार पर हो :- नंदलाल..! 
राष्ट्रीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल साह ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त साहिबगंज को सौपा माँग पत्र..!
लिखे पत्र मे साह ने कहा की ओबीसी वर्ग के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग ने 52% आरक्षण की प्रस्ताव दिए हैं। लेकीन अब तक़ कोई सूध नही ले रहा है इस मामले को गंभीरता से लेने की जरूरत है पिछड़ा वर्ग आयोग एक संवैधानिक संस्था है इसकी अनुशंसा महत्वपूर्ण है। इस चलते विधानसभा सत्र में इस विषय को प्राथमिकता देने की जरूरत है। साथ ही बताया कि पिछड़ा वर्ग आयोग के द्वारा 52% प्रतिशत आरक्षण देने के लिए अनुशंसा कर झारखण्ड सरकार को भेजा गया है जिसमें कहा गया है की जनसंख्या के आधार पर 52% आरक्षण पिछड़े वर्ग का हक है। उन्हें मिलना चाहिए  पिछड़े वर्ग आयोग की अनुशंसा पर अमल करें जिला अध्यक्ष दिलदार हुसैन ने कहा कि इसे लागू करने की अति आवश्यक है। वहीं पर बरहेट प्रखंड के अंतर्गत बरमसिया के रहने वाले युवा जिला अध्यक्ष मुख्तार अंसारी राष्ट्रीय ओबीसी महासभा ने अपने बातें रखते हुए कहा की सभी विधायकों से आग्रह है कि बजट सत्र में इस विषय को जोर-शोर से उठाया जाए राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल साह ने उपायुक्त महोदय से 2021 में होने वाली जनगणना जाति आधार पर हो इस पर भी ध्यान आकृष्ट करते हुए अपील किये। मौके पर  ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ आदि मौजूद थे।

चोरी की पांच मोटरसाइकिल के साथ एक अन्तर्राज्यीय चोर गिरफ्तार..!
साहिबगंज/राजमहल :- 19/02/2021. राधानगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही कर बड़ी सफलता हासिल की..। राधानगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की बड़े पैमाने पर मोटरसाइकिल बंगाल भेजने की तैयारी की जा रही है जो कि चोरी की है। उक्त सूचना की सत्यापन हेतु राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया, गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राधानगर थाना कांड संख्या 27/21 दिनांक 06.02.2021 धारा 380 भा०द०वि० में चोरी की गई मोटरसाइकिल नंबर jh18f 1097 के साथ का हाविल शेख, पिता बुलालक शेख, साकिन- पूर्वी प्राणपुर, थाना- राधानगर, जिला- साहिबगंज को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है..! गिरफ्तार हाविल शेख की निशानदेही पर चोरी किए गए चार मोटरसाईकिल (1) WB-58m8592 सुपर ग्लैमर लाल रंग (2) Wb-24a-4134 अपाची लाल रंग, (3) jh-17j-1995 हीरो स्प्लेंडर लाल रंग तथा (4) बिना नंबर का सुपर स्प्लेंडर लाल रंग बरामद किया गया..! गिरफ्तार हावील शेख कुख्यात अन्तर्राजीय मोटरसाइकिल चोर बताए जाते हैं इनके द्वारा अपने अन्य सहयोगी की मदद से साहेबगंज तथा पाकुड़ जिला के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों से कई मोटरसाइकिल चोरी कर स्थानीय बंगाल में बेचे जाने की बात स्वीकार की है घटना में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है..!

*******************

24 घंटो के भीतर चोरी हुई चारपहिया बरामद।।

साहिबगंज :-12/02/2021. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय आशीष कुजूर में शुक्रवार को जानकारी देते हुये बताया की आज ही के दिन दिनांक 12 फरवरी को वादि समसुल हक पिता जायूल हक कुलिपाडा निवासी ने नगर थाना में सेंट्रल विद्यालय के निकट से एक पिकअप भैन जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जे एच 17 सी 6701 चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।जिस संदर्भ में नगर थाना कांड संख्या 09/21 दर्ज कर चोरी हुई वाहान के वरामदगी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक पुलिस दल गठित कर छापेमारी शुरू की गई,वही पुलिस ने मामले में सफलता हासिल करते हुये मात्र 6 घंटो के भीतर ओपी क्षेत्र के साक्षरता मोड़ स्थित प्रताप रंजन के आवास के पीछे से वाहन को बरामद कर लिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आलेख :- रब नवाज़ आलम نامنگار :- ربنواز عالم

साहिबगंज की बेटी सीमा सिंह को बिहार में मिला गार्गी अचीवर्स अवार्ड..! साहिबगंज :- 15/03/2024. साहिबगंज शहर की बेटी सीमा सिंह को अंतरराष्ट्री...