प्रधानमंत्री टी०बी मुक्त अभियान भारत के क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक हुई आयोजित...।
उपायुक्त समेत आए सभी गणमान्यों ने टीबी मरीजों को गोद लेने का दिया कमिटमेंट..।
क्या है प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान..?
इस अभियान के अंतर्गत टीवी मरीजों को अतिरिक्त सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता के लिए सभी सहमति वाले मरीजों के लिए आगे आने वाले लोगों और संस्थाओं को "निक्षय मित्र" कहां जाएगा, जो कोई विशेष व्यक्ति, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, संस्थानों, कॉर्पोरेट जगत, गैर सरकारी संगठन आदि के संरक्षण में टीबी मरीजों का देखभाल गोद लेकर की जाएगी ।
प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य..?
• 2025 तक टीवी को समाप्त करने की भारत की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए सामाजिक भागीदारी को बढ़ाना।
• टीवी उपचार के परिणामों में सुधार के लिए रोगियों को अतिरिक्त सहायता प्रदान करना।
• कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियों का लाभ उठाना।
• निर्वाचित प्रतिनिधियों, कॉरपोरेट्स, गैर सरकारी संगठनों और व्यक्तियों को प्रयोजनों के रूप में आगे आने के लिए प्रोत्साहित करना।
"निक्षय मित्र – एक पहल"
यह एक स्वैच्छिक पहल है । उद्देश्य टीवी के इलाज के अतिरिक्त नैदानिक, पोषण एवं व्यवसाय सहायता सुनिश्चित करना है । इस अभियान से जुड़ने वाले "निक्षय मित्र" किसी वार्ड, प्रखंड, जिले के किसी टीवी मरीज को देखभाल के लिए गोद लेकर अपना सकते हैं और उनके ठीक होने में मदद करने के लिए पोषण एवं उपचार में सहायता प्रदान कर सकते हैं। बैठक में उपायुक्त ने नि-क्षय मित्र कैंपेन में पहल करते हुए जिले के 1 टीबी मरीज को स्वास्थ्य देखभाल की दृष्टि से गोद लिया । उन्होंने बताया कि अगले 6 महीने तक गोद लिए टीवी मरीज की देखभाल करेंगे उन्हें पौष्टिक भोजन एवं उन्होंने टाइम पर दवाई ली है या नहीं इसकी पूरी जानकारी प्रत्येक दिन लेंगे ।इसी क्रम में बैठक में माननीय विधायक राजमहल, जिला परिषद अध्यक्ष, अध्यक्ष नगर परिषद राजमहल, उपाध्यक्ष नगर परिषद राजमहल, समाजसेवियों ने टीबी मरीजों को गोद लेने की बात कही ।साथ ही उन्होंने अन्य लोगों से भी टीबी मरीजों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए आगे आने का आह्वान किया।
बता दें, नि-क्षय मित्र अभियान के अंतर्गत कोई व्यक्ति मरीजों को अपनी सुविधा के आधार पर 6 माह, एक साल, 3 साल या 5 साल तक न्यूट्रिशन स्पोर्ट प्रदान करने के लिए अडॉप्ट कर सकते हैं।
जिले में वर्ष 2022 में टीबी के वर्तमान में इलाजरत मरीजो की संख्या 1591 है जिमसें प्रखंडवार साहिबगंज में 186, मंडरो - 86, राजमहल - 268, बरहेट - 178, बरहरवा - 144, बोरियो - 144, पतना - 126, उधवा - 326, तालझारी - 133 है ।
बैठक में टीवी जागरूकता अभियान के तहत पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई गई।
बैठक में उपायुक्त के अलावे विधायक राजमहल अनंत ओझा, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कु, वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, सिविल सर्जन रामदेव पासवान, अध्यक्ष नगर पंचायत राजमहल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत राजमहल, जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी, समाजसेवी बजरंगी प्रसाद यादव, समाजसेवी राजीव रंजन, डीपीएम एनिमा किस्कु, सभी प्रखंड चिकित्सा प्रसार पदाधिकारी, सभी टीवी पर्यवेक्षक एवं अन्य उपस्थित थे ।
*********************************
खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई आयोजित..!
साहिबगंज :- 08/10/2022. उपायुक्त राम निवास की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त श्री यादव ने पूर्व में हुई टास्क फोर्स की बैठक मैं दिए गए निर्देशों के अनुपालन एवं दिनांक 24.09.2022 से अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की।बैठक में उपायुक्त ने बताया कि क्रेशर यूनिट एवं माइनिंग को 15 दिनों के भीतर माननीय एनजीटी द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना है। इसी के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों से उन्होंने कहा कि 15 दिनों के भीतर अनुपालन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को सुनिश्चित कराएं एवं इसका अनुपालन न करने वाले क्रशर यूनिट एवं माइनिंग पर उचित कार्यवाही करें।गंगा नदी के किनारे अवैध रूप से पत्थर का स्टॉक एवं नाव द्वारा पत्थर प्रेषण नहीं हो इस पर संबंधित थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया ।वही उपायुक्त द्वारा रिसोड मोड़, बरहरवा, मिर्जाचौकी एवं कोटलपोखर में स्थित अस्थाई चेक नाका पर अवैध परिवहन के रोकथाम हेतु समय-समय पर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया ।■ इन मानकों का रखना होगा ध्यान....।
•सभी खनन क्रशर एवं माइंड डिस्प्ले बोर्ड जो (1m×1m) से कम नहीं होना चाहिए लगाना सुनिश्चित करेंगे। इसमें मुख्य रूप से
•क्रशर प्लांट का नाम
•इसकी कैपेसिटी
•इसका पता इसकी एग्जैक्ट लोकेशन, एटीट्यूड - लोंगिट्यूड प्रोपराइटर का नाम उनका फोन नंबर
•सीटीई, सीटीओ एसएचडब्लू विवरणी एवं विद्युत आपूर्ति की विवरणी मेंशन करेंगे।
सभी क्रशर यूनिट एवं माइनिंग डीजी सेट जो विद्युत आपूर्ति हेतु उपयोग करते हैं उनका वैध प्राधिकरण नियमों के अनुरूप हो। जिसमें 2016 के नियम के अनुरूप अपशिष्ट प्रबंधन एवं ट्रांसबाउंड्री मूवमेंट आदि किया गया हो।
उन क्षेत्रों में जहां जहां ग्रामीण पीने के स्नान के लिए झरिया नाले का उपयोग करते हैं और अन्य घरेलू कार्यो आदि के भी पानी के इन्हीं स्रोतों पर पूरी तरह आश्रित हैं वहां 100 tph से अधिक क्षमता वाले स्टोन क्रशर को उत्सर्जन नियंत्रण हेतु बैग फिल्टर उपलब्ध कराना है।
रेलवे साइडिंग, विद्यालय आदि से मानकों के अनुरूप सुरक्षित दूरी पर क्रश या माइनिंग प्लांट स्थापित होनी चाहिए जिससे खनन गतिविधियों के दौरान निकलने वाले सिलिकोसिस आदि से बच्चों एवं अन्य लोगों को स्वास्थ संबंधित परेशानी या अन्य समस्या ना हो।
सभी क्रशर यूनिट डीजी सेट के उपयोग के लिए झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राधिकृत होने चाहिए।
खनन पदार्थों को ले जाने के लिए ट्रकों का जो मानक रखा गया है संबंधित पट्टा धारी उसका अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही खनन पदार्थों को ले जाते समय इसे त्रिपाल ढक कर ले जाना सुनिश्चित करेंगे।
सभी पट्टा धारी क्रशर यूनिट के अपने सड़क को दुरुस्त करते हुए डस्ट के प्रबंधन हेतु स्प्रिंकलर सिस्टम से समय-समय पर छिड़काव करते रहेंगे।
सभी पट्टा धारी क्रशर यूनिट के पास सड़क के दोनों किनारे वृक्षारोपण करना सुनिश्चित करेंगे।
■अवैध खनन की शिकायत प्राप्त होती है तो पुलिस पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उक्त स्थल पर जाकर छापेमारी करें…उपायुक्त राम निवास यादव।
बैठक के दौरान उपायुक्त श्री यादव पूर्व के हुई बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर चर्चा की जहां उन्होंने कहा कि किसी भी सोर्स से अवैध खनन की शिकायत प्राप्त होती है तो पुलिस पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उक्त स्थल पर जाकर छापेमारी करें वही उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों से संबंधित चेक नाका पर सीसीटीवी की स्थिति की जानकारी ली एवं कहा कि सीसीटीवी दुरुस्त रखें एवं इसका बैकअप भी ले और चेक नाका पर निगरानी रखें ।
बैठक के दौरान बताया गया कि समय-समय पर नियमित वाहन जांच चलाया जा रहा है।
बैठक के दौरान उपायुक्त राम निवास यादव ने कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग को अवैध खनन में प्रयुक्त डीजी सेट को तत्काल सीज़ करने, चेक नाका पर निगरानी करते रहने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज का सही रखरखाव करने। संबंधित चेक नाका पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी करने एवं जब भी छापेमारी या क्रशर ध्वस्त करने की प्रक्रिया हो रही हो तो उसकी निगरानी ड्रोन से करने आदि से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए।
■विगत माह से अब तक खनन टास्क फोर्स द्वारा की गई कार्यवाई।
बैठक के दौरान जिला खनन पदाधिकारी द्वारा 24.09.2022 से अब तक खनन टास्क फोर्स द्वारा की गई कार्यवाई की जानकारी दी गई।
जिसमें बताया गया कि दिनांक 24.09.2022 से अब तक कुल 3 प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वही 10 जप्त वाहनों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बताया गया कि अब तक 17 क्रशरों को ध्वस्त किया गया है। 10 खनन पट्टा को खनन कार्य एवं पर्यावरणीय शर्तों का अनुपालन नहीं करने के कारण एवं अनियमितता बरतने के जाने के कारण उपायुक्त द्वारा समाप्त की गई है।
इस बीच बताया गया कि जिला खनन पदाधिकारी ने 02 खनन पट्टों का निरीक्षण कर खनन पट्टा में अनियमितता बरते जाने के कारण परीक्षा नोटिस निर्गत की गई है।
वहीं समय अवधि में पर्यावरणीय स्वीकृति प्रमाण पत्र जमा नहीं करने के कारण 12 आशय का पत्र रद्द किया गया है। जबकि अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं अवैध भंडारण में कुल ₹2,80,000 की वसूली की गई है। साथ ही बताया गया कि माननीय एनजीटी न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 23.08.2022 के अनुपालन में ग्रीड लाइन के अनुसार सभी भंडारण करता को उपायुक्त के स्तर से नोटिस निर्गत की गई है।
दिनांक 24.09.2022 से अब तक 2 नाव जप्त किए गए है जिस पर तालझारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है ।
वही बताया गया कि माननीय उपायुक्त के न्यायालय के आदेशानुसार जप्त वाहनों की नीलामी हेतु जेसीबी, ट्रक एवं अन्य वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है ।
बैठक में उपायुक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर साहिबगंज राहुल जी आनंद जी, पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र दुबे, जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, संबंधित अंचलाधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी एवं अन्य उपस्थित थे।
********************
दशहरा दुर्गा पूजा पर्व पर शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु विशेष बैठक का हुआ आयोजन..!
साहिबगंज :- 03/10/2022. दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व 2022 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु विचार- विमर्श तथा आपसी समन्यवय को सुदृढ़ करने के लिए सिद्धू -कान्हू सभागार में उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम बैठक में उपायुक्त ने जिले से आए तमाम पूजा कमेटी के अध्यक्षो एवं सचिवो से बारी-बारी से पूजा में आने वाली समस्याओं से संबंधित जानकारी ली। इस बीच उपायुक्त ने सभी पूजा कमेटियों के सदस्यों को बताया कि जिला प्रशासन पूरे जिले में सुरक्षा की दृष्टि से सभी पूजा स्थानों एवं विभिन्न स्थानों पर पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्त कर दी गई ताकि आम लोग सुरक्षित एवं हर्षोल्लास के साथ पूजा का आनंद ले सके। वहीं कमिटी से कहा गया कि किसी भी सदस्य खासकर नवयुवक द्वारा किसी भी प्रकार का हुड़दंग बाजी न हो इसके लिए अपने स्तर से उन लोगों पर विशेष ध्यान दें। उपायुक्त ने कहा कि किसी प्रकार की अनहोनी होने पर या ऐसी सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें। पूजा पंडालों के आस-पास साफ सफाई का विशेष ध्यान दें । अधिक धुआं उत्पन्न करने वाले पटाखों का उपयोग ना करें। वहीं उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पदाधिकारी एवं पूजा कमिटी निगरानी रखे और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट,तसवीर या अफ़वाह फैलाने वाले मैसेज पर ऐक्शन लें और ऐसे ग्रुप को रिपोर्ट करें। उपायुक्त ने बताया कि नदी -नाला ,पोखर में प्रतिमा का विसर्जन नहीं करें ,यदि कमिटी द्वारा प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है तो इसके लिए एक विशेष स्थान बनाकर बैरटेकिंग कर प्रतिमा का विसर्जन करें। साहेबगंज नगर एवं राजमहल पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा गंगा किनारे बनाए गए विशेष स्थान में ही प्रतिमा का विसर्जन करें। उपायुक्त द्वारा सभी कमेटियों के सदस्यों को बताया कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन कर शांति पूर्वक पूजा संपन्न कराएं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि सभी त्योहारों का एक विशेष संदेश होता है। हम लोगों को त्योहारों से संदेश लेकर अपने भौतिक जीवन में उसका पालन करना चाहिए। पूरा जिला में सभी पूजा पंडालों में पुलिस बल को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। ताकि शांति पूर्ण रुप से सभी लोग त्यौहार मना सके। किसी भी प्रकार का अशांति, उपद्रव होने पर इसकी सूचना दें l जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आप लोग सुरक्षित और शांति रूप से पूजा मना सके फिर भी यदि कोई असामाजिक तत्व बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करेगा तो तत्काल इसकी सूचना हम लोगों को दें। इस अवसर पर उपायुक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा,अपर समाहर्ता विनय कुमार झा,स्थापना उप समाहर्ता मिथिलेश कुमार झा ,अनुमंडल पदाधिकारी साहेबगंज राहुल जी आनंद जी ,राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी रोशन शाह ,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी ,सभी अंचलाधिकारी ,सभी पुलिस उपाधीक्षक, सभी थाना प्रभारी, शांति समिति के सदस्य एवं जिले के सभी पूजा कमेटियों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे।**************
आवश्यक सूचना..!
चानन घाट में कटाव से हो सकती है जान-माल की क्षति यहाँ रहने वाले सतर्क रहें..!
साहिबगंज :- 03/10/2022. अनुमंडल पदाधिकारी सदर साहिबगंज राहुल जी आनंद जी ने सूचना देते हुए कहा है कि जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण चानन घाट का कटाव तेज़ी से हो रहा है। जिससे अगल बगल के गांव यथा कबूतर खोपी, चानन,मदनशाही,साहिबगंज एवं अन्य गांव आदि में जान माल की काफ़ी क्षति होने की संभावना है। इन गांवों में रहने वाले नागरिकों से अनुरोध है कि वह जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं और पूरी सतर्कता बरतें।
चानन घाट में कटाव......👇👇
*************************
लॉटरी के माध्यम से आवास आवंटन हेतु कार्यक्रम का आयोजन..!
साहिबगंज :- 30/09/2022. पोखरिया स्थित टाउन हॉल में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लिए लाभुकों के बीच लॉटरी के माध्यम से आवास आवंटन हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 70 लोगों को आवास आवंटित किया गया। जिसमें उनके बीच लॉटरी कर माध्यम से यह निर्णय हुआ कि उन्हें किस फ्लोर में आवास उप्लब्ध होगा। इस दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी योजना अंतर्गत केला बाड़ी साहिबगंज में कुल 154 फ़्लैट का निर्माण किया ज्यागा। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि कुछ दिनों पश्चात दोबारा आवास आवंटन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। सभी लाभुकों को आवास आवंटन के 30 दिनों के पश्चात ₹20000 जमा करने को कहा गया। बता दें कि आवास आवंटन के पश्चात लाभुकों को कुल चार किस्तों में लाभुकों को 3.07 लाख रुपये देय होंगे। रजिस्ट्रेशन के समय उन्हें ₹5000 देने होते हैं इसके पश्चात उन्हें बांकी की राशी चार किस्तों में जमा करनी होती है। कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर,नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षद, सिटी मैनेजर एवं अन्य उपस्थित थे..!***************************
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक..!
साहिबगंज :- 30/09/2022.समाहरणालय स्थित सभागार में जिला परिवहन पदाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान जिला सड़क सुरक्षा गतिविधियों सड़क दुर्घटनाओं के कारण की पहचान पर विचार विमर्श किया गया जबकि उत्क्रमित उच्च विद्यालय फुल बंगा बरहेट अंचल के समीप बैरिकेड लगाने पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान रांगा थाना क्षेत्र में हो रहे दुर्घटनाओं के चिन्हित जगह में आवश्यक कार्यवाही के संबंध में समीक्षा एक्सीडेंटल रिर्पोटिंग फॉरमैट को भरकर समय उपलब्ध कराने को कहा गया। वहीं हिट एंड रन अंतर्गत मामलों पर पिछली बैठक में दिए गए निर्देश पर हुए अनुपालन पर चर्चा सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ित परिजनों को आपदा प्रबंधन से मुआवजा हेतु समीक्षा एंबुलेंस के क्विक रिस्पांस टाइम पर समीक्षा एवं जिले में स्थित प्राइवेट एवं सरकारी एंबुलेंस कितनी और किस क्षेत्र में उपलब्ध है आदि की समीक्षा की गई। इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी ने 108 एंबुलेंस के प्रबंधक से बातचीत करते हुए सभी थाना प्रभारियों को इसका नंबर उपलब्ध कराने एवं उन से सीधा संपर्क कर समन्वय स्थापित कर दुर्घटनाग्रस्त को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की बात कही ब्लैक स्पॉट एवं शॉर्ट टर्म लोंग टर्म ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर उस पर आवश्यक कार्यवाही करने की समीक्षा आदि की गई। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कार्य करना है एवं दुर्घटना ग्रस्त मरीज को तत्काल किस प्रकार चिकित्सीय सहायता उपलब्ध हो उस पर कार्य करने की आवश्यकता है। आगे उन्होंने कहा कि समय-समय पर सड़क सुरक्षा के तहत विद्यालयों में बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियम एवं यातायात नियमों से अवगत कराया जाता है एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बैठक के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष गर्ग, पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र दुबे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सविता सिंह, एनएचएआई के अधिकारी सिटी मैनेजर सदर एवं अन्य उपस्थित थे।
**************************
कोविड-19 संक्रमण काल में अनाथ हुए बच्चों के बीच सहयोग सामग्री वितरण..!
साहिबगंज :- 30/09/2022. महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार के पत्र के आलोक में केअर इंडिया के सहयोग से आज समाहरणालय परिसर से उपायुक्त राम निवास यादव द्वारा कोविड-19 संक्रमण काल में अनाथ हुए बच्चों के बीच सहयोग सहायता सामग्री किट का वितरण किया गया। इस क्रम में जिले से चिन्हित 41 बच्चों के बीच सहायता सामग्री का वितरण किया गया। मुख्य रूप से सहायता सामग्री किट में चावल, गेहूं, चना, चूड़ा सत्तू,चीनी, सूजी, सर्फ, मसाले, बिस्किट,टॉफी पैकेट,आदि थे। वहीं उपायुक्त श्री यादव ने बच्चों से उनका कुशल क्षेम जाना एवं कहा कि वह अपनी पढ़ाई पूरी लगन, इमानदारी और मेहनत से करते रहें। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य एवं सफलता के लिए आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान उपायुक्त के अलावा अपर समाहर्ता विनय मिश्र अनुमंडल पदाधिकारी सदर साहिबगंज राहुल जी आनंद जी, डीसीएलआर जयवर्धन कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता, बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे..!*********************
डायन प्रथा उन्मूलन हेतु एलईडी प्रचार रथ रवाना..!
साहिबगंज :- 30/09/2022. समाहरणालय परिसर से आज उपायुक्त राम निवास यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर डायन प्रथा उन्मूलन हेतु जागरूकता के उद्देश्य से एलइडी प्रचार रथ रवाना किया गया...! जिला समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से इस प्रचार वाहन के माध्यम से वीडियो संदेश के ज़रिए लोगों को डायन प्रथा जैसे कुरीतियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। वही यहां प्रचार रथ सभी प्रखंडों के विभिन्न ग्रामों में भ्रमण करेगी। इस दौरान उपायुक्त राम निवास यादव ने बताया कि यह जिला प्रशासन की सकारात्मक पहल है, जिससे लोगों में यह जागरूकता फैलाई जाएगी की डायन प्रथा के नाम पर किसी को प्रताड़ित ना किया जाए एवं समाज में लिप्त ऐसी कुरीतियों का पूरी तरह नाश हो। इस दौरान उपायुक्त के अलावा अपर समाहर्ता विनय मिश्र अनुमंडल पदाधिकारी सदर साहिबगंज राहुल जी आनंद जी, डीसीएलआर जयवर्धन कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता, बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे।**************************
पर्यटन स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत मंडरो में हुआ कार्यक्रम..!
साहिबगंज :- 29/09/2022. पर्यटन कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग निर्देशानुसार जिले में 16 सितंबर से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिले को साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाने के इस सकारात्मक प्रयास में आज मंडरो प्रखंड अंतर्गत स्वच्छता संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के तहत प्रखंड कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता रैली निकालते हुए सड़क पर साफ सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने कूड़ेदान का उपयोग करने, अपने आसपास साफ-सफाई रखने और गंदगी को ना जमा होने के विषय पर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के तहत सड़क के आसपास दुकानदारों से दुकान का कूड़ा कूड़ेदान में डालने पर सड़क पर अपशिष्ट प्रवाहित न करने का आग्रह किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मंडरो, मंडरो प्रखंड कार्यालय के कर्मीगण एवं उपस्थित थे।**************************
शिक्षकों को प्रेरित करें कि वह शत प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं :- बरदियार..!
जिला शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित..!
साहिबगंज :- 29/09/2022. समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अधीक्षक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय एवं जिला शिक्षा परियोजना के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों से कहा कि हम सबको समन्वय के साथ काम करते हुए जिले की शिक्षा व्यवस्थाएं सुधीर करनी है एवं शिक्षा के क्षेत्र में साहिबगंज को प्रोन्नति कराना हमारा धेय्य है। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त बरदियार ने प्रखंड वार क्रमवार ढंग से शिक्षक उपस्थिति की समीक्षा की गई इस दौरान कई प्रखंडों में शिक्षकों द्वारा उपस्थिति दर्ज ना करने की समस्या सामने आई जहां उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को इस पर निगरानी रखते हुए उनकी शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सूची बनाएं एवं रिपोर्ट उपलब्ध कराएं जिसमें उनके अनुपस्थित होने का कारण बताया गया हो। बैठक के दौरान छात्र उपस्थिति की समीक्षा करते हुए भी उप विकास आयुक्त ने इसमें प्रगति करने का निर्देश दिया एवं कहा कि अपने शिक्षकों को प्रेरित करें कि वह शत प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं एवं ससमय उनकी हाजिरी लेते रहे। इस दौरान सीएम छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा करते हुए प्रखंड वार लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति की समीक्षा की गई जहां कम प्रगति करने वाले प्रखंडों को जल्द से जल्द अपने लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया वही पोशाक के लिए डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने वाली राशि की समीक्षा करते हुए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस बीच बताया गया कि राज्य स्थापना दिवस से पूर्व सभी विद्यालयों को रंग रोगन एवं पोशाक की राशि उपलब्ध कराना अनिवार्य है इसके लिए सभी शिक्षक संबंधित विद्यालयों में अपने स्तर से कार्य प्रारंभ कर दें एवं 15 नवंबर से पूर्व अपने अपने विद्यालयों में रंग रोगन एवं सभी बच्चों को नया पोशाक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके अलावा बैठक में जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु दिए गए लक्ष्य की समीक्षा भी की गई। जहां जिन विद्यालयों में जाति प्रमाण पत्र हेतु फॉर्म जांच करने एवं फ़ॉर्म फिल करने की गति धीमी है। उन्हें इसकी गति बढ़ाते हुए लक्ष्य को हासिल करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त के अलावे, जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला शिक्षा अधीक्षक, एडीपीओ, संबंधित प्रखंड के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।**************************
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एलईडी प्रचार रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..!
डस्टबिन का किया गया वितरण..!
साहिबगंज :- 28/09/2022. पर्यटन कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग निर्देशानुसार जिले में 16 सितंबर से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है..! जिले को साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाने के इस सकारात्मक प्रयास में आज स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एलइडी प्रचार वाहन को उपायुक्त राम निवास यादव एवं सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया..! एलईडी प्रचार रथ में स्वच्छता को लेकर वीडियो संदेश एवं जिला जनसंपर्क कार्यालय के सहयोग से बनाए गए वीडियो फिल्म को शहर भर में दिखाया जाएगा..! वही कार्यक्रम में उपायुक्त के हाथों से समाहरणालय एवं कोर्ट परिसर के आस पास होटल संचालकों एवं दुकानदारों के बीच डस्टबीन वितरित किया गया..! साथ ही उन्हें होटलों के अपशिष्ट एवं दुकानदारों को प्लास्टिक एवं अन्य कूड़ा फेंकने के लिए कूड़ेदान का प्रयोग करने को कहा गया..! जबकि उनके यहाँ आने वाले ग्राहकों को भी डस्टबीन का प्रयोग करने को प्रेरित करने के लिए कहा गया..! इस दौरान उपायुक्त के अलावे सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान, डीसीएलआर जयवर्धन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सविता सिंह, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, जनसंपर्क विभाग के कर्मीगण एवं अन्य उपस्थित थे..!*************************
पर्यटन स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत राजमहल में हुआ कार्यक्रम..!
राजमहल अंतर्गत कन्हैया स्थान स्वच्छता संबंधित विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन..!
साहिबगंज :- 28/09/2022. पर्यटन कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग निर्देशानुसार जिले में 16 सितंबर से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है..! जिले को साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाने के इस सकारात्मक प्रयास में आज राजमहल प्रखंड अंतर्गत कन्हैया स्थान में स्वच्छता संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया..! कार्यक्रम के तहत विद्यालय के बच्चों समेत प्रखंड कर्मियों द्वारा स्वच्छता रैली निकाली गई जबकि कन्हैया स्थान स्थित मंदिर परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाया गया राजमहल प्रखंड विकास पदाधिकारी राजमहल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वृक्षारोपण करते हुए लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने एवं पर्यावरण को प्रदूषण रहित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की गई..! कार्यक्रम से माध्य के माध्यम से बताया गया कि राजमहल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कन्हैया स्थान, सिंधी दलान, जामी मस्जिद आदि ज़िले के प्रमुख पर्यटन स्थान हैं..! जिनके स्वच्छता के प्रति हम सबको जिम्मेदार बनना होगा और विभिन्न गंगा घाट या पर्यटन स्थान इन जगहों पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचना होगा..! वहीं विद्यालयों के बच्चों के बीच स्वच्छता संबंधित चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया..! चित्रांकन के माध्यम से बच्चों ने हम अपनी प्रकृति को, अपने गांव को और अपने गली मोहल्ले को कैसे स्वच्छ रख सकते हैं इस पर संदेश दिए गए..! इसके अलावा कार्यक्रम में दुकानदारों के बीच डस्टबिन का वितरण भी किया गया..! साथ ही उन्हें दुकान आदि के कूड़े कचरे को डस्टबिन में ही डालने के लिए कहा गया..! उन्हें बताया गया कि ग्राहकों को डस्टबिन में कचड़ा आदि फेंकने के लिए प्रेरित करना भी आप की जिम्मेदारी है..!
***************************
आत्म निर्भर महिला किसान पखवाड़ा..!
फूल बाग एवं फल बाग की खेती का प्रशिक्षणोपरांत प्रमाण पत्रों का वितरण समारोह..!
साहिबगंज :- 28/09/2022. कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग(उद्यान प्रभाग) झारखंड सरकार एवं झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के अभिसरण अंतर्गत , राज्य बागवानी मिशन योजना एवं उद्यान विकास योजना वित्तीय वर्ष (2021- 22) के लाभुकों को पांच दिवसीय उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम सह प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण उधवा, राजमहल, बरहरवा बरहेट, पतना में किया गया..! इस कार्यक्रम *आत्मनिर्भर महिला किसान पखवाड़ा * का उद्देश्य सब्जियों की खेती फूल बाग की खेती एवं फल बाग की खेती को बढ़ावा देना है..! इस प्रशिक्षण में विधायक प्रतिनिधि बरकत खान जिला उद्यान पदाधिकारी अमितेश रंजन, जिला आजीविका प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार, क्षेत्र प्रसार पदाधिकारी प्रेम पासवान एवं आदिवासी कृषक महिला कल्याण परिषद रांची के संचालक एवं बीपीएम , एफटीसी बीआरपी लाइवलीहुड एवं सखी मंडल के महिला किसान उपस्थित थे..!
************************************
बोरियो प्रखंड के मुखिया एवं जलसहियाओं के बीच आयोजित की गई SBM(G) एवं JJM से संबंधित उन्मुखीकरण कार्यक्रम..!
41 जलसहियाओं के बीच जल गुणवत्ता की जांच के लिए एफटीके का किया गया वितरण..!
एफटीके से होने वाले चल जांच का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया..!
साहेबगंज :- 27/09/2022. पेयजल स्वच्छता विभाग अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं जल जीवन मिशन अंतर्गत चलने वाले विभिन्न गतिविधियों का समीक्षात्मक बैठक एवं एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार की अध्यक्षता में आयोजित की गई..! इस दौरान पेयजल स्वच्छता प्रबंधन साहिबगंज के कार्यपालक अभियंता गोविंद कश्यप ने बताया कि आज विकास भवन स्थित सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत चल रहे गतिविधियों का पंचायतवार समीक्षा किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए..! साथ ही साथ कार्यपालक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज बोरियो प्रखंड के विभिन्न गांव के कुल 41 जलसहिया के बीच FTK किट का वितरण किया गया, जिससे जलसहिया इस किट के माध्यम से जल गुणवत्ता जांच स्वयं से कर सकते हैं..! FTK किट की तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराते हुए पेयजल स्वच्छता विभाग के प्रशिक्षक सह रसायनज्ञ विवेक कुमार ने बताया कि इस किटके माध्यम से कुल् 12 तरह का जांच किया जा सकेगा..!किट से निम्न जांच की जा सकेगी..!
👉पीएच
👉मटमैलापन
👉 कुल कठोरता
👉 कुल क्लोराइड
👉 छारीयता
👉शेष क्लोरीन
👉 लोहतत्व
👉 नाइट्रेट
👉 फ्लोराइड
👉अमोनिया
👉 फास्फेट
👉 बैक्टीरियल परीक्षण
मौके पर पेयजल स्वच्छता प्रमंडल साहिबगंज के कार्यपालक अभियंता, जल जांच प्रयोगशाला के इंचार्ज संजय भगत, पेयजल विभाग के सभी जिला समन्वयक, प्रखंड वास समन्वयक वसीम आलम एवं बोरियो प्रखंड की मुखिया एवं जलसहिया उपस्थित हुए।
**************************
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत राजमहल एवं उधवा प्रखंड में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन..!
राजमहल के सिंधी दलान में चला स्वच्छता कार्यक्रम उधवा पक्षी अभ्यारण में की गई साफ-सफाई..!
पर्यटन कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग निर्देशानुसार जिले में 16 सितंबर से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है..!
जिले को साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाने के इस सकारात्मक पहल के आलोक में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है..!
उधवा में हुआ कार्यक्रम का आयोजन..!
साहेबगंज :- 27/09/2022. इसी संदर्भ में आज प्रखंड उधवा में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जहां उधवा पक्षी अभ्यारण्य में पर्यटकीय क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया..! इस दौरान सर्वप्रथम सफाई अभियान चलाया गया एवं लोगों से कूड़ा कूड़ेदान में डालने का आग्रह किया गया..! जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी श्राहुल देव द्वारा स्वच्छता कर्मी और ग्रामीणों को स्वच्छता शपथ भी दिलाया गया..! वहीं मनरेगा बीपीओ गगन बापू ने बताया की आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत उधवा पक्षी अभ्यारण्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है..! जिससे पर्यटन स्थल पर साफ सफाई रहे,और आने वाले पर्यटकों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाए..! बीपीओ गगन बापू ने बताया की झारखंड राज्य का एकमात्र पक्षी अभ्यारण्य है हमारा उधवा पक्षी अभ्यारण्य यहां विदेशी पक्षी आते है उसके लिए पर्यावरण को स्वच्छ रखें ताकि उनके लिए ऐसा वातावरण का निर्माण हो सके..! वहीं कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया जिसमें पेड़ लगाकर भी स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया..! इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं बीपीओ के अलावे प्रखंड समन्वय अभिजीत कुमार, एसबीएम के प्रियरंजन घोष, राजेश कुमार सहित अन्य थे..!
राजमहल प्रखंड में हुआ स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन..!
साहेबगंज :- 27/09/2022. इस बीच पर्यटन स्वच्छता पखवाड़ा के तहत राजमहल प्रखंड के सिंधी दलान में भी स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जहां विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ इस दौरान चित्रांकन के माध्यम से लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग ना करें एवं गंगा घाट को साफ रखने के सकारात्मक संदेश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राजमहल के नेतृत्व में डस्टबिन का वितरण एवं राजमहल सिंधी दलान घाट में साफ सफाई कार्यक्रम भी चलाया गया जहां लोगों को घाट पर केमिकल आदि से बनी वस्तुओं को प्रवाहित ना करने एवं पूजन सामग्रियों को प्रवाहित ना करने के विषय में जागरूक करते हुए जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में अपना योगदान देने को कहा गया।
**************************
सुंदर, आकर्षक उपायुक्त का नवनिर्मित कार्यालय..!
कार्यालय की दीवाल पर जिले का ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन की झलक देखने को मिलेगी..! सुप्रसिद्ध कलाकार अमृत प्रकाश ने सर्वोत्तम कलाकृतियों के माध्यम से कार्यालय कक्ष को सुसज्जित किया है..!
नवनिर्मित कार्यालय कक्ष का उपायुक्त ने किया उद्घाटन, ज़िलेवासियों को दी नवरात्र की शुभकामनाएं..!
********************
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत तालझारी में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन..!
साहेबगंज :- 25/09/2022. पर्यटन कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग निर्देशानुसार जिले में 16 सितंबर से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिले को साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाने के इस सकारात्मक पहल के आलोक में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में आज स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मोतीझरना, मोतीनाथ मंदिर एवं मोतीझरना पर्यटकीय क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम सफाई अभियान चलाया गया एवं लोगों से कूड़ा कूड़ेदान में डालने का किया गया आग्रह किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के तहत बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता भी किया गया। जहां बच्चों ने चित्रांकन के माध्यम से स्वच्छता संदेश दिया कि डस्टबीन का प्रयोग करें,समाज, गली मोहल्ले, खेल के मैदान, विद्यालय में साफ -सफाई करते रहे और अधिक से अधिक पेड़ पौघे लगाएं। कार्यक्रम में बच्चों को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी तालझारी साइमन मरांडी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं पेड़ लगाकर भी स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया। इस बीच सभी के द्वारा स्वच्छता शपथ लिया गया । कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी तालझारी, जनसेवक सह प्रभारी पंचायत सचिव पंकज कुमार, मोतीझरना पंचायत समिति सदस्य मो0 जाफ़र हसन,SBM के प्रखंड समन्वयक प्रवीण कुमार,सोशल मोबीलाइजर विष्णु कुमार ,जलसहिया शबीना खातून ,सुनीता देवी,मोतीझरना मंदिर प्रबंधन के नित्यानंद मंडल,अर्जुन ठाकुर ,योगेंद्र मंडल एवं अन्य लोग उपस्थित थे।************************
खनन पदार्थों को ले जाते समय त्रिपाल से ढक कर ले जाना सुनिश्चित करें :- राम निवास यादव..!
खनन टास्क फोर्स की बैठक, पदाधिकारियों को दिया निर्देश..!
साहेबगंज :- 24/09/2022. समाहरणालय स्थित सभागार में आज उपायुक्त राम निवास की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त ने पूर्व में हुई टास्क फोर्स की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन एवं दिनांक 10.09.2022 से अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि क्रेशर यूनिट एवं माइनिंग को 15 दिनों के भीतर माननीय एनजीटी द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना है। इसी के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों से उन्होंने कहा कि 15 दिनों के भीतर अनुपालन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को सुनिश्चित कराएं एवं इसका अनुपालन न करने वाले क्रशर यूनिट एवं माइनिंग पर उचित कार्यवाही करें।इन मानकों का रखना होगा ध्यान..!
उपायुक्त ने कहा कि सभी खनन क्रशर एवं माइंड डिस्प्ले बोर्ड जो (1m×1m) से कम नहीं होना चाहिए लगाना सुनिश्चित करेंगे। इसमें मुख्य रूप से क्रशर प्लांट का नाम, इसकी कैपेसिटी, इसका पता, इसकी एग्जैक्ट लोकेशन एटीट्यूड लोंगिट्यूड, प्रोपराइटर का नाम, उनका फोन नंबर, सीटीई सीटीओ एसएचडब्लू विवरणी एवं विद्युत आपूर्ति की विवरणी मेंशन करेंगे। सभी क्रशर यूनिट एवं माइनिंग डीजी सेट जो विद्युत आपूर्ति हेतु उपयोग करते हैं उनका वैध प्राधिकरण नियमों के अनुरूप हो। जिसमें 2016 के नियम के अनुरूप अपशिष्ट प्रबंधन एवं ट्रांसबाउंड्री मूवमेंट आदि किया गया हो। उन क्षेत्रों में जहां जहां ग्रामीण पीने के स्नान के लिए झरिया नाले का उपयोग करते हैं और अन्य घरेलू कार्यो आदि के भी पानी के इन्हीं स्रोतों पर पूरी तरह आश्रित हैं वहां 100 tph से अधिक क्षमता वाले स्टोन क्रशर को उत्सर्जन नियंत्रण हेतु बैग फिल्टर उपलब्ध कराना है। रेलवे साइडिंग, विद्यालय आदि से मानकों के अनुरूप सुरक्षित दूरी पर क्रश या माइनिंग प्लांट स्थापित होनी चाहिए जिससे खनन गतिविधियों के दौरान निकलने वाले सिलिकोसिस आदि से बच्चों एवं अन्य लोगों को स्वास्थ संबंधित परेशानी या अन्य समस्या ना हो। सभी क्रशर यूनिट डीजी सेट के उपयोग के लिए झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राधिकृत होने चाहिए। खनन पदार्थों को ले जाने के लिए ट्रकों का जो मानक रखा गया है संबंधित पट्टा धारी उसका अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही खनन पदार्थों को ले जाते समय इसे त्रिपाल ढक कर ले जाना सुनिश्चित करेंगे। सभी पट्टाधारी क्रशर यूनिट के अपने सड़क को दुरुस्त करते हुए डस्ट के प्रबंधन हेतु स्प्रिंकलर सिस्टम से समय-समय पर छिड़काव करते रहेंगे। सभी पट्टाधारी क्रशर यूनिट के पास सड़क के दोनों किनारे वृक्षारोपण करना सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त ने कहा की अवैध खनन की शिकायत प्राप्त होती है तो पुलिस पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उक्त स्थल पर जाकर छापेमारी करें। बैठक के दौरान उपायुक्त ने पूर्व के हुई बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर चर्चा की जहां उन्होंने कहा कि किसी भी सोर्स से अवैध खनन की शिकायत प्राप्त होती है तो पुलिस पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उक्त स्थल पर जाकर छापेमारी करें वही उन्होंने सभी अंचलाधिकारी ओं से संबंधित चेक नाका पर सीसीटीवी की स्थिति की जानकारी ली एवं कहा कि सीसीटीवी दुरुस्त रखें एवं इसका बैकअप भी ले और चेक नाका पर निगरानी रखें बैठक के दौरान बताया गया कि समय-समय पर नियमित वाहन जांच चलाया जा रहा है। बैठक के दौरान उपायुक्त राम निवास यादव ने कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग को अवैध खनन में प्रयुक्त डीजी सेट को तत्काल सीज़ करने, चेक नाका पर निगरानी करते रहने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज का सही रखरखाव करने। संबंधित चेक नाका पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी करने एवं जब भी छापेमारी या क्रशर ध्वस्त करने की प्रक्रिया हो रही हो तो उसकी निगरानी ड्रोन से करने आदि से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए।
विगत माह से अब तक खनन टास्क फोर्स द्वारा की गई कार्यवाई..!
बैठक के दौरान जिला खनन पदाधिकारी द्वारा विगत माह से अब तक खनन टास्क फोर्स द्वारा की गई कार्यवाई की जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि दिनांक 10.09.2022 से अब तक कुल 3 प्राथमिकी दर्ज की गई है। वही 10 जब तक वाहनों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया गया कि अब तक 17 क्रशरों को ध्वस्त किया गया है। 10 खनन पट्टा को खनन कार्य एवं पर्यावरणीय शर्तों का अनुपालन नहीं करने के कारण एवं अनियमितता बरतने के जाने के कारण उपायुक्त यादव द्वारा समाप्त की गई है। इस बीच बताया गया कि जिला खनन पदाधिकारी ने 02 खनन पट्टों का निरीक्षण कर खनन पट्टा में अनियमितता बरते जाने के कारण परीक्षा नोटिस निर्गत की गई है। वहीं समय अवधि में पर्यावरणीय स्वीकृति प्रमाण पत्र जमा नहीं करने के कारण 12 आशय का पत्र रद्द किया गया है। जबकि अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं अवैध भंडारण में कुल ₹2,80000 की वसूली की गई है। साथ ही बताया गया कि माननीय एनजीटी न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 23.08.2022 के अनुपालन में ग्रीड लाइन के अनुसार सभी भंडारण करता को उपायुक्त के स्तर से नोटिस निर्गत की गई है।
बैठक में उपायुक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी,उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता मिथिलेश झा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर साहिबगंज राहुल जी आनंद जी, पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र दुबे, जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार संबंधित अंचलाधिकारी संबंधित थाना प्रभारी एवं अन्य उपस्थित थे।
***************************
उन्माद पैदा करने वाले पोस्ट, तस्वीर, कंटेंट आदि को आगे फॉरवर्ड ना करें, व्हाट्सप्प ग्रुप में दिखने पर तत्काल एक्शन लेते हुए एडमिन पर होगी कानूनी कार्यवाही :- राम निवास यादव..!
दुर्गा पूजा एवं दशहरा को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक..!
साहेबगंज :- 24/09/2022. समाहरणालय स्थित सभागार में आज उपायुक्त राम निवास की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा एवं दशहरा को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि कोरोना संक्रमण के कारण पूर्व में 2 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन नहीं किया जा रहा था परंतु इस बार जिले में धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है इस उपलक्ष में विभिन्न स्थानों पर पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है साथी वहां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल सकती है इसी संदर्भ में उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने संबंधित थाना प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी यों को निर्देशित किया कि वैसे अस्थान जहां पूजा पंडाल बनाया जा रहा है उन्हें स्थानों पर विशेष निगरानी बढ़ती जाए उस क्षेत्र में विधि व्यवस्था का संधारण सुनिश्चित किया जाए पूजा समिति को सरकार द्वारा दिए गए गाइडलाइन से अवगत कराते हुए उनसे इनका पालन सुनिश्चित कराया जाए। बैठक के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित थाना प्रभारियों से उनके थाना क्षेत्रों में पूर्व में दुर्गा पूजा के दौरान हुई घटना की विषय में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही उन थाना क्षेत्रों में कितने लाइसेंसी पंडाल एवं गैर लाइसेंसी पंडाल का निर्माण हो रहा है इसकी जानकारी। वहां सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने आदि का निर्देश दिया गया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि पूजा समितियों से यह सुनिश्चित कराएं कि वहां सभी फायर सेफ्टी मेजर लिए जा रहे हो। पंडाल के बाहर पार्किंग की सुदृढ़ व्यवस्था हो ताकि यातायात आदि में दिक्कत का सामना ना करना पड़े। विसर्जन के दौरान रूट मैप की जानकारी पहले से दें ताकि उन स्थानों पर विधि व्यवस्था बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित कराएं की पूजा पंडालों के बनाए जाने पर ऊंचाई के मानकों को पूरा किया गया हो। वही संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी से विसर्जन के समय विशेष सावधानी बरतने तथा यह सुनिश्चित कराने इस क्रम में अश्लील या भड़काऊ गाने आदि ना बजाएं जाएं। इस बीच पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने संबंधित थाना प्रभारी एवं अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था संधारण हेतु समन्वय बिठाकर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि पूर्व की घटनाओं से सीख लेते हुए अधिक से अधिक सावधानी एवं चौकसी बरतें और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखें। अगर कहीं भी उन्माद पैदा करने वाले पोस्ट तस्वीर कंटेंट आदि दिखे तो उस पर तत्काल एक्शन लेते हुए एडमिन पर कानूनी कार्यवाही करें। इसके अलावा उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि जल्द से जल्द प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक कर लें। इस क्रम में उपायुक्त राम निवास यादव ने जिलेवासियों को दुर्गा पूजा की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी आप सभी आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाए किसी भी अफवाह फैलाने वाले पोस्ट आदि को आगे फॉरवर्ड ना करें एवं किसी भी तनाव या समस्या की स्थिति में संबंधित पुलिस अधिकारी से संपर्क करें। बैठक में उपायुक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी,उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता मिथिलेश झा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर साहिबगंज राहुल जी आनंद जी, पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र दुबे, जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार संबंधित अंचलाधिकारी संबंधित थाना प्रभारी एवं अन्य उपस्थित थे।*************************
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शिवगादि मंदिर बरहेट में चलाया गया स्वच्छता अभियान..!
लोगों से कूड़ा कूड़ेदान में डालने का किया गया आग्रह..!
साहेबगंज :- 24/09/2022. पर्यटन कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग निर्देशानुसार जिले में 16 सितंबर से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जिले में उक्त तिथि के अंदर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जैसे स्वच्छता अभियान चलाना, वृक्षारोपण कार्यक्रम, लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना, स्वच्छता संदेश देना,डस्टबिन वितरण,स्वच्छता शपथ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इसी संदर्भ में आज बरहेट प्रखंड अंतर्गत शिवगादि धाम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया जहां स्वच्छता संबंधित कार्यों के साथ-साथ मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस बीच मंदिर परिसर के अगल-बगल झाड़ जंगलों को भी साफ किया गया वही आने वाले भक्तों एवं श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वह अपने साथ लाए सामग्रियों को यत्र तत्र ना फेंके बल्कि कूड़ेदान का उपयोग करें साथ ही उन्हें सिंगल यूज़ प्लास्टिक के वस्तुओं से परहेज करने के लिए प्रेरित भी किया गया।*************************
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बिन्दुवासिनी मंदिर में चलाया गया स्वच्छता अभियान..!
विद्यालय के बच्चों ने किया वृक्षारोपण हुआ चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन..!
साहेबगंज :- 24/09/2022. पर्यटन कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग निर्देशानुसार जिले में 16 सितंबर से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिले को साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाने के इस सकारात्मक पहल के आलोक में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में आज बरहरवा प्रखंड के बिन्दुवासिनी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह स्वच्छता अभियान प्रखंड विकास पदाधिकारी बरहरवा की अगुवाई में चलाया गया जहां जनप्रतिनिधि विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया l कार्यक्रम के अंतर्गत सभी ने मिलकर मंदिर परिसर की साफ सफाई की एवं विद्यालयों के बच्चों ने वृक्षारोपण भी किया। इस बीच बच्चों के द्वारा स्वच्छता रैली भी निकाली गई जहां सभी छात्र छात्राओं ने ग्रामीणों को सूखे एवं तरल कचरा का सही प्रबंधन करने कूड़ा कूड़ेदान में डाल ले अपने आसपास सफाई रखने एवं बढ़ गए झाड़ जंगलों की सफाई नियमित रूप से करते रहने एवं प्लास्टिक से बने वस्तुओं का उपयोग ना करने के प्रति जागरूक किया। इस क्रम में बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। चित्रांकन प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करना रहा। वही उन्हें स्वच्छता के कई आयामों के विषय में बताया गया और उन्हें अपने जिंदगी में स्वच्छता संबंधित इन आयामों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।********************
उच्च विद्यालय, करनपुरोता में चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम..!
साहेबगंज :- 24/09/2022. जिला परिवहन पधाधिकारी संतोष कुमार गर्ग के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम उच्च विद्यालय, करनपुरोता साहिबगंज में चलाया गया। जिसमे बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया एवं ट्रैफिक नियम से संबंधित कई जानकारियां दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को ट्रैफिक सिग्नल में उपयोग की जाने वाली रंगो, हेलमेट की उपयोगिता, सीट बेल्ट की उपयोगिता, सही स्पीड आदि के विषय में भी बताया गया। इसके अलावे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत 02 अक्टूबर तक होने वाली ऑनलाईन पेंटिंग प्रतियोगिता के बारे में भी बताया गया एवं भाग लेने हेतु जानकारी दी गई।
*********************
एंबुलेंस में सामान्य चिकित्सा और खास कर गर्भवती महिला एवं नवजात शिशुओं के लिए रहेंगी विशेष सुविधाएं :- लोबिन..!
एनटीपीसी द्वारा सीएसआर एक्टिविटी के तहत उपलब्ध कराया गया स्वास्थ्य विभाग को हेल्थ केयर यूनिट एंबुलेंस..!
साहेबगंज :- 23/09/2022. एनटीपीसी फरक्का द्वारा नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट (एंबुलेंस) साहिबगंज जिले के स्वास्थ्य विभाग में बोरियो अस्पताल को दिया गया..! हेल्थ केयर यूनिट उद्घाटन समारोह के दौरान उपायुक्त राम निवास यादव एवं बोरिओ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोबिन हेंब्रम कार्यक्रम में बतौर अतिथि शिरकत की..! जहां विधायक एवं उपायुक्त द्वारा एंबुलेंस का फीता काट एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया गया..! साथ ही अतिथियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना भी किया..!इस अवसर पर बताया गया कि एंबुलेंस बोरियो प्रखंड में के सभी गांव में भ्रमण करेगा जहां यह विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराएगा..!
इस हेल्थ केयर यूनिट में सामान्य चिकित्सा और खास कर गर्भवती महिला एवं नवजात शिशुओं के लिए विशेष सुविधाएं रहेंगी..! साथ ही इसमें मेडिकल स्टाफ एवं डॉक्टर भी उपलब्ध रहेंगे..! गांव में भ्रमण के दौरान यह महिलाओं एवं शिशुओं का स्वास्थ्य जांच करते हुए उन्हें आवश्यक दवा भी वितरित करेगा..! बताया गया कि यह एंबुलेंस आने वाले समय में गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए वरदान साबित होगा एवं स्वास्थ्य सहायता में देर से होने वाले मृत्यु दर को कम करने में सहायक होगा..! कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त के अतिरिक्त सिविल सर्जन डॉ0 रामदेव पासवान, एनटीपीसी के समूह महाप्रबंधक संजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी बोरिओ दिलीप टुडु, भीबीडी सलाहकार डॉ सती बाबू, एनटीपीसी के अन्य अधिकारी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित थे..!
*************************
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बस स्टैंड में चलाया गया स्वच्छता अभियान..!
दुकानदारों के बीच किया गया डस्टबिन का वितरण..!
साहेबगंज :- 23/09/2022. पर्यटन कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग निर्देशानुसार जिले में 16 सितंबर से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है..! स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जिले में उक्त तिथि के अंदर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जैसे स्वच्छता अभियान चलाना, वृक्षारोपण कार्यक्रम, लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना, स्वच्छता संदेश देना,डस्टबिन वितरण,स्वच्छता शपथ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है..! इसी संदर्भ में आज साहिबगंज नगर परिषद अंतर्गत बस स्टैंड परिसर में सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वहां दुकानदारों के बीच डस्टबिन का वितरण भी किया गया..! इस क्रम में दुकानदारों से कूड़े को यत्र तत्र ना फेकने और कूड़े के लिए डस्टबिन का उपयोग करने की अपील की गई..! जबकि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने को कहा गया..! वही बातचीत के क्रम में सभी दुकानदारों ने यह सहमति दिखाएं कि वह नियमित तौर से दुकान के आसपास साफ सफाई करते रहेंगे एवं कूड़े आदि का ढेर ना लगने देंगे साथ ही दुकान में आने वाले ग्राहकों को भी डस्टबिन का उपयोग करने को प्रेरित करेंगे..! वही कार्यक्रम में 50 दुकानदारों के बीच डस्टबिन का वितरण भी किया गया..! कार्यक्रम के दौरान सिटी मैनेजर साहिबगंज नगर परिषद पुरुषोत्तम कुमार, संबंधित जे0ई0,सीएलटीसी एवं अन्य उपस्थित थे..!*************************
पांच दिवसीय उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम सह प्रशिक्षण अंतर्गत प्रमाण पत्र का हुआ वितरण..!
साहेबगंज :- 23/09/2022. कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग(उद्यान प्रभाग) झारखंड सरकार एवं झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के अभिसरण अंतर्गत राज्य बागवानी मिशन योजना एवं उद्यान विकास योजना वित्तीय वर्ष (2021- 22) के लाभुकों को पांच दिवसीय उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम सह प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण तालझारी, मंडरों, साहिबगंज सदर, बोरियो प्रखंड में किया गया..! यह कार्यक्रम *आत्मनिर्भर महिला किसान पखवाड़ा * के तत्वाधान सब्जियों की खेती फूल बाग की खेती एवं फल बाग की खेती को बढ़ावा देना है..! उपरोक्त प्रशिक्षण शेष बचे 5 प्रखंडों मे भी किया जाएगा, तथा कुल 09 प्रखंडों में 685 लाभुकों को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा..! इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में तालझारी पंचायत के मुखिया श्री दुर्गा किस्कु जिला उद्यान पदाधिकारी अमितेश रंजन, जिला आजीविका प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार, क्षेत्र प्रसार पदाधिकारी प्रेम पासवान एवं आदिवासी कृषक महिला कल्याण परिषद रांची के संचालक एवं बीपीएम, एफटीसी बीआरपी लाइवलीहुड एवं सखी मंडल के महिला किसान उपस्थित थे..!**************************
यार्ड रीमॉडलिंग वर्क के लिए लेवल क्रॉसिंग गेट दिनांक 24/09/2022 से 25/09/2022 तक पूर्णतः रहेगा बंद..!
आवश्यक सूचना..!
साहिबगंज :- 22/09/2022. तीनपहाड़ साहिबगंज रेल रुट अंतर्गत स्टेशन पर यातायात सुविधाओं में सुधार हेतु निर्मित यार्ड रीमॉडलिंग वर्क के लिए लेवल क्रॉसिंग गेट को दिनांक 24/09/2022 से 25/09/2022 तक पूर्णतः बंद किए जाने के संबंध में जरूरी सूचना..! उपायुक्त राम निवास यादव ने सूचित करते हुए बताया है कि तीन पहाड़ साहिबगंज रेल रूट अंतर्गत साहिबगंज स्टेशन पर यातायात सुविधाओं में सुधार हेतु यार्ड रीमॉडलिंग वर्क के लिए लेवल क्रॉसिंग गेट 82/BT (23/9-232/0) को दिनांक 24/09/2020 के पूर्वाह्न 08.00 बजे से 25/09/2022 के अपराह्न 08.00 बजे तक पूर्णता बंद किया जाना है..! इस अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल सहित दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है..! उक्त तिथि पर लेवल क्रॉसिंग पूर्णता बंद रहेगा..!****************************
उधवा प्रखंड के विभिन्न पंचयात में पंचयात रोजगार दिवस का हुआ आयोजन..!
साहिबगंज :- 22/09/2022. जिले में झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच लोगों तक बढ़ाने की कवायद तेज़ हो गई है। इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आज उधवा प्रखंड के विभिन्न पंचायत में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया..! जिसमे पंचायत भवन में पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सेवक के नेतृत्व में पंचायत रोजगार दिवस मनाया गया..! इसके तहत स्थानीय ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित सभी महत्वकांक्षी योजना के बारे में जानकारी दी गई..! कार्यक्रम के दौरान पेंशन, राशन, छात्रवृत्ति, आपूर्ति, स्वास्थ्य एवं पंचायत स्तर की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई..! यहां सभी से आवेदन करने की सही प्रक्रिया, आवश्यक कागज़ात आदि के विषय में बताया गया..! इसके अलावा स्थानीय ग्रामीणों से कहा गया कि वह प्रखंड तथा पंचायत संबंधित कार्य संबंधित कार्यालय में करा सकते हैं और अपनी समस्याएं लेकर आ सकते हैं..! उन्हें यहाँ योजनाओं की सही जानकारी भी मिलेगी..! इसी क्रम में पंचायत आतापुर में रोजगार सेवक मो माउद आलम और बीएफटी जयचंद चौधरी ने 8 लोगो को जॉब कार्ड वितरण किया..!
****************************
शिक्षित होने के लिए हमें स्वयं से करनी होगी शुरुआत :- राम निवास यादव..!
जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का हुआ आयोजन..!
सिर्फ़ साक्षर नहीं शिक्षित होना भी है जरूरी..!
साहिबगंज :- 22/09/2022. जिला शिक्षा परियोजना साहिबगंज के तत्वाधान से आज सिदो कान्हू स्थित सभागार में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया..! कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त राम निवास यादव उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, जिला नजारत उप समाहर्ता मिथिलेश झा एवं शिक्षा परियोजना से जुड़े अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया..! बताया गया कि मुखिया सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन सही..!****************************
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन..!
साहिबगंज :- 22/09/2022. जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले की सभी प्रखंडों एवं पंचायत स्तर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जा रहा है..! यह कार्यक्रम 15 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक पंचायत स्तर प्रखंड स्तर पर चलाया जाना प्रारंभ हो चुका है..! इसी स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ग्रामीणों को व्यापक स्तर पर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है वही उन्हें ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के भाई तू को बनाए रखने से संबंधित जानकारियां साझा की जा रही है..! जहां आज पंचायत स्तर पर प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णता बंद करने हेतु स्वच्छता रैली निकाली गई साथ ही घर घर प्लास्टिक कचरा संग्रहण भी चलाया गया..! कार्यक्रम में ग्राम जल स्वच्छता समिति के सदस्य, जलसहिया विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राओं, पंचायत के प्रतिनिधि गण ने हिस्सा लिया एवं इस क्रम में सभी को प्लास्टिक का उपयोग ना करें हेतु प्रेरित किया गया..! इस क्रम में विभिन्न विद्यालयों में अपने विद्यालय अपने घर अपने आस-पड़ोस को साफ रखने एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। वहीं कई स्कूलों में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया..!
****************************
ग्राम स्तर पर आप सभी का समन्वय ही आने वाले समय में विकास की रूपरेखा तय करेगा :- हेमंत..!
पतना प्रखंड में आयोजित हुआ ग्राम प्रधान सम्मान समारोह..!
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदान किया प्रधानी पट्टा एवं ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित..!
साहिबगंज :- 21/09/2022. मुख्यमंत्री झारखंड हेमंत सोरेन के साहिबगंज दौरे के दूसरे दिन उन्होंने पतना प्रखंड स्थित चर्च मिशन मैदान धर्मपुर में ग्राम प्रधान सम्मान समारोह में शिरकत की..! इस क्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रखंडों से आए ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने प्रधानी पट्टा का वितरण भी किया..! ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गांव स्तर पर ग्राम प्रधान मुखिया आदि एवं गांव के जनप्रतिनिधि अहम स्थान रखते हैं..! गांव की परिस्थिति बदलने एवं गांव के विकास के पथ पर ले जाने के लिए अपनी अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं एवं विकास की दिशा तय कर सकते हैं..! उन्होंने कहा कि मांझी हडाम, नायकी, गोड़ैत, ग्राम प्रधान आदि का सम्मेलन बुल जिला पदाधिकारी विस्तृत रूप से उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दें..! ताकि गांव में डुगडुगी बजवाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा सके..! सभी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सोरेन ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने कार्यालयों में सरकारी योजनाओं से संबंधित बैनर पोस्टर लगाने एवं पंपलेट वितरण करने को कहा ताकि ग्रामीणों के पास सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रहे और वह इसका लाभ ले सके..! उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालयों में बहुत सारे ग्रामीण एवं दूर-दराज के इलाकों से लोग आते हैं इसके लिए यह अच्छा अवसर रहेगा कि उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी रहे..! इसके अलावा उन्होंने ग्राम प्रधानों से भी कहा यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह सरकारी योजनाओं की जानकारी स्वयं भी रखें और ग्रामीणों को भी इसकी जानकारी दें अगर कोई गरीब व वंचित किसी योजना से अछूता रहे तो उसे सरकारी योजना से जोड़ें..! ग्राम स्तर पर आप सभी का समन्वय ही आने वाले समय में विकास की रूपरेखा तय करेगा..!कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री के कर कमलों से दिलीप कर्मकार मौजा पतना एवं उर्मिला मुर्मू मौजा तालझारी को प्रधानी पट्टा प्रदान किया गया..! जबकि कई ग्राम प्रधानों को लुंगी पंछी देकर सम्मानित किया गया..!
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ग्रामीणों से मुलाकात की..! बातचीत के क्रम में उन्होंने उनकी समस्याएं सुनी एवं संबंधित पदाधिकारियों को इसके निष्पादन हेतु उचित निर्देश दिए..!
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावे राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा, साहिबगंज उपायुक्त राम निवास यादव, पाकुड़ उपायुक्त वरुण रंजन, उपायुक्त गोड्डा,साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, जिला परिषद की अध्यक्ष मोनिका किस्कू, अन्य जनप्रतिनिधि गण विभिन्न प्रखंडों से आए ग्राम प्रधान जिले के वरीय पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी, संबंधित क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे..!
***************************
राज्य के गरीब-गुरबों को ध्यान में रखकर बनाई गई है कई योजनाएं :- हेमंत..!
पतना प्रखंड के धर्मपुर में जनता दरबार में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन..!
साहिबगंज :- 20/09/2022. आज पतना प्रखंड स्थित चर्च मिशन मैदान धर्मपुर में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया..! कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि ग्रुप में सम्मिलित हुए जबकि राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में एवं मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार ने कार्यक्रम में शिरकत की..! आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य से अतिथियों का स्वागत किया गया। एवं अतिथियों का बुके देकर उनका स्वागत किया गया..! कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री सोरेन जनता की समस्याओं से अवगत हुए..! साथ ही लोगों से संवाद करते हुए उन्होंने कई आवेदन लिए एवं संबंधित अधिकारियों को इनके निष्पादन हेतु उचित निर्देश दिए..!कार्यक्रम के दौरान स्वागत संबोधन करते हुए उपायुक्त राम निवास यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का साहिबगंज आने एवं जनता की समस्याओं से रूबरू होने के लिए धन्यवाद किया..! उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साहिबगंज आते रहते हैं एवं जनता की समस्या सुनकर उनका निष्पादन हेतु उचित निर्देश देते रहते हैं..! उनके मार्गदर्शन में ज़िले ने कई उपलब्धियां हासिल की है..! साथ ही उन्होंने राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा का भी धन्यवाद किया एवं कहा कि सांसद का प्रयास रहता है कि वह अपने लोकसभा क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुने और उनका निष्पादन करें..!
पतना के कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लंबा इंतजार करने के लिए जनता का हृदय से धन्यवाद किया एवं कहा कि आज मौसम खराब होने के कारण सभी कार्यक्रमों में थोड़ा विलंब हुआ परंतु लोगों की समस्याओं से अवगत होने एवं जिलों में सुखाड़ जैसी स्थिति का आकलन करने के लिए वह आज जनता के बीच आए हैं..!
मुख्यमंत्री ने कहा कि कल पूरे दिन जिले के सभी उपायुक्त एवं वरीय पदाधिकारियों से विचार विमर्श हुआ कि वह सुखाड़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए क्या क्या उपाय कर सकते हैं जिससे लोगों को राहत मिले..!
उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि सरकार अपने वायदे पूरा करने के लिए कटिबद्ध है..! वह हर प्रयास करेंगे कि उन्होंने जो वायदे किए हैं उन्हें पूरा किया जाए इसके लिए अभी तक सरकार ने कहीं महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं और आगे भी ऐसे ही फैसले लेते रहेगी..! मुख्यमंत्री ने पतना की जनता से कहा कि राज्य के गरीब गुरबों को ध्यान में रखकर कई योजनाएं बनाई गई है,जिससे ये लोग अपने पैरों पर खड़ा हो सके..! इसके लिए सरकार ने इन योजनाओं को प्राथमिकता से चिन्हित किया है..! सरकार यह प्रयास कर रही है कि गरीबों का विकास हो लोगों को रोजगार मिले, बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले,हमारा राज्य कुपोषित ना रहे..! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वह अपने कार्यकाल में हर व्यक्ति की समस्या का हल निकालने का प्रयास करेंगे..! इसके लिए उन्हें मजबूती के साथ खड़ा रहने की आवश्यकता है जिसमें राज्यवासी उनका सहयोग करें और अपना भरोसा बनाए रखें..! अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद से ही राज्य विकास की गति पर अग्रसर है और आगे भी अग्रसर रहेगा..!
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लखीपुर एवं तालझारी पंचायत कैरियर सेविका एवं सहिया को चयन पत्र प्रदान किया..!
कार्यक्रम के दौरान पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने के उपलक्ष में एवं सेविका सहिया ने मुख्यमंत्री सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें गुलदस्ता भी भेंट किया..!
कार्यक्रम में साहिबगंज उपायुक्त राम निवास यादव, पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, जिला परिषद की अध्यक्ष मोनिका किस्कू, सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान,संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, जिले के अन्य वरीय पदाधिकारीगण, प्रखंड विकास पदाधिकारी पतना सुमन कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी गण, प्रेस एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि गण,सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं अन्य उपस्थित थे..!
***************************
निर्माणाधीन गंगा पुल के बगल में हो रेल पुल का निर्माण :- अरविन्द गुप्ता..!
गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति ने केंद्रीय रेल राज्यमंत्री को सौंपा एक सूत्री ज्ञापन..!
साहिबगंज :- 20/09/2022. गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति का एक 5 सदस्यीय शिष्टमंडल साहिबगंज आए हुए केंद्रीय रेल राज्यमंत्री श्री राव साहेब पाटिल दानवे जी से उत्सव बैंक्वेट हॉल में मिला तथा एक सूत्री ज्ञापन सौंपा. इस अवसर पर शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री से साहिबगंज से मनिहारी गंगा नदी पर अलग से एक रेल पुल निर्माण करने की मांग की. श्री गुप्ता ने कहा कि आजादी के बाद जब देश में व्यापार, परिवहन एवं सुरक्षा की दृष्टि से पूर्वोत्तर भारत में गंगा नदी पर रेल-सह-सड़क पुल निर्माण की आवश्यकता महसूस की गई तो भारत सरकार द्वारा तत्कालीन विश्व प्रसिद्ध अभियंता, भारत रत्न, डॉक्टर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के द्वारा सन 1960 के दशक में सर्वे करवाया गया था, जिसके मुताबिक साहिबगंज-मनिहारी रेल-सह-सड़क पुल निर्माण हेतु सामरिक, भौगोलिक, तकनीकी एवं व्यापारिक दृष्टिकोण से सबसे महत्वपूर्ण स्थल माना गया था परंतु पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री विधान चंद्र राय ने अपने राजनैतिक प्रभाव से पश्चिम बंगाल के फरक्का में यह पुल का निर्माण करवा लिए, तभी से यानी लगभग 60-70 वर्षों से स्थानीय जनता साहिबगंज से मनिहारी गंगा नदी पर रेल-सह-सड़क पुल निर्माण के लिए आंदोलनरत है. प्रधानमंत्री मोदी जी ने 6 अप्रैल 2017 को केवल सड़क पुल निर्माण के लिए शिलान्यास किया था, जो कि निर्माणाधीन है, परंतु इसमें रेल पुल नहीं होने से ब्रिटिश काल से चले आ रहे रेलवे का यह मुख्य मार्ग रेल के क्षेत्र में उपेक्षित हो रहा है. श्री गुप्ता ने रेल राज्य मंत्री से मांग किया कि निर्माणाधीन गंगा पुल के बगल में एक रेल पुल का भी निर्माण किया जाए ताकि सुदूर यात्रा किया जा सके. इस रेल पुल का निर्माण होने से झारखंड राज्य का उत्तरी बिहार, बंगाल, असम, नागालैंड, मेघालय, सिक्किम, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, चीन आदि से सीधा संपर्क हो जाएगा. असम से रांची, कोलकाता, दुमका, देवघर, नई दिल्ली, मुंबई, नागपुर, चेन्नई, सूरत, कन्याकुमारी इत्यादि स्थानों के लिए भी यह सबसे छोटा एवं महत्वपूर्ण रेलमार्ग होगा. इस पुल का निर्माण होने से संपूर्ण झारखंड एवं पूर्वी बिहार का सर्वांगीण विकास होगा, जो झारखंड राज्य का लाइफ लाइन साबित होगा..! शिष्टमंडल में गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति का केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, सिद्धार्थ कुमार, सुधांशु शेखर मिश्रा, संदीप कुमार एवं चेतन कुमार शर्मा शामिल थे. **********************
भूमि अधिग्रहण में किसी भी रैय्यत का मुआवजा लंबित न रहे :- दानवे ..!
केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा बैठक..!
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहब पाटिल दानवे ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, संबंधित पदाधिकारियों के साथ की बैठक..!
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग़रीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए माननीय केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री दानवे ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कई महत्वकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की ज़िम्मेदारी एवं कर्तव्य है। इसलिए इन योजनाओं को संबंधित पदाधिकारी गंभीरता लें और इन्हें सुदूरवर्ती इलाकों में पहुंचाना सुनिश्चित करें। मंत्री ने कहा कि पदाधिकारी इन कल्याणकारी योजनाओं के सफ़ल कक्रियान्वयन के लिए आपसी समन्यवय के साथ कार्य करें और अधिक से अधिक ज़रूरतमंदों को इसका लाभ दें।
इसके पश्चात केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रावसाहब पाटिल दानवे ने मीडिया प्रतिनिधयों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जहां उन्होंने बताया कि वह राजमहल लोकसभा क्षेत्र में तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं जहां उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा संबंधित अधिकारियों से की एवं उन्हें आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पर अधिकारियों को उचित प्रगति करने का निर्देश दिया गया है साथ ही मनरेगा अमृत सरोवर जैसी योजनाओं पर भी ध्यान देने के लिए कहा गया है।
इस बीच मीडिया के प्रतिनिधियों ने मंत्री को स्थानीय सवालों एवं समस्याओं से भी रूबरू कराया..! जहां सभी पत्रकारों ने साहिबगंज से रांची के लिए इंटरसिटी एवं विक्रमशिला एक्सप्रेस साहिबगंज से चलाए जाने की मांग रखी..! इस बीच राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा ने भी मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत की एवं उनके सवालों के जवाब दिए..!
**************************
परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता करवाकर मनाएगी गाँधी जयंती..!
02 अक्टूबर को होगा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, चयनित विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत..!
साहिबगंज :- 19/09/2022. जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष गर्ग ने सूचित करते हुए बताया है कि सड़क सुरक्षा से सम्बंधित विषय पर नागरिकों में जागरूकता फैलाने हेतु आगामी गांधी जयंती 02 अक्टूबर के शुभ अवसर पर साहिबगंज जिले में सड़क सुरक्षा से संबंधित पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है..! गर्ग ने बताया कि पेंटिंग का विषय है :-1. "फैशन के स्वैग में सड़क सुरक्षा की अवहेलना करता युवावर्ग"
2. "दैनिक गतिविधियों के बीच सड़क सुरक्षा".
इच्छुक प्रतिभागी भाग लेने हेतु 02 अक्टूबर तक अपना पेंटिंग दोनो में से किसी भी एक विषय पर पेंटिंग कर अपना नाम पता और मोबाइल नंबर लिख कर पेंटिंग की स्कैन पीडीऍफ़ कॉपी को जिला सड़क सुरक्षा के email Id- roadsafety.sahibganj@gmail.com पर भेज सकते है..! चयनित विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा जिसमे प्रथम को ₹ 2500 तथा प्रशिस्त पत्र, द्वितीय ₹ 1500 तथा प्रशिस्त पत्र एवं तृतीय ₹ 1000 तथा प्रशिस्त पत्र दिया जायेगा..!
**************************







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें